गोण्डा : बीआरसी पर होरहे तीन दिवसीय सेल्फ स्ट्रीम प्रशिक्षण में अंतिम दिन प्रशिक्षण प्रदीप शुक्ला और विनीता कुशवाहा ने शिक्षकों को सामाज से सामाजिक रुढवादिता समाप्त करने का अहवान किया। उन्होंने कहा कि समाज में रंग - रुप, जेनडर, शारीरिक बनावट के आधार पर भेद-भाव किया जाता है। इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षकों ने उन्हीं सामाजिक बुराइयों को खत्म करने पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अध्यापकों को समाज से हर प्रकार से बुराइयों को खत्म करने के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया। पोस्टर, वाद-विवाद व अनेक प्रकार के गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण के उद्देश्य को लोगों तक पहुंचाने के लिए अध्यापकों को तैयार किया गया। यह प्रशिक्षण पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों को दिया जारहा है। इस दौरान आशीष द्विवेदी, प्रेमलता सिंह, आनन्द देव सिंह, कन्हैया लाल मौर्य, राजनाथ मिश्र, अवनीश, उमा देवी, मन्जू गुप्ता, उषा, सुष्मा देवी, कुसमावती देवी रहीं।
Wednesday, August 24, 2022
Tuesday, August 23, 2022
रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में व्यापारी सबसे आगे: संजय गुप्ता
लखनऊ : उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल 24 अगस्त को अपना 18वा स्थापना दिवस मना रहा है स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर राजधानी लखनऊ में संगठन के प्रदेश कार्यालय में संगठन के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों द्वारा 18 दीपक जलाए गए तथा केक काटा गया !
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों को स्थापना दिवस की बधाई दी तथा संगठन को मजबूत करने एवं व्यापारियों के हितों की रक्षा करने में अपना अमूल्य योगदान देने हेतु तथा संगठन को प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन बनाने की दिशा में सक्रिय योगदान देने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया तथा इस अवसर पर बोलते हुए कहा व्यापार ,उद्योग और कृषि की उन्नति से ही देश की उन्नति संभव है सरकार को इन तीनों क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देना चाहिए उन्होंने कहा व्यापारी वर्ग रोजगार देने का सबसे बड़ा माध्यम है छोटे से छोटा व्यापारी भी कम से कम एक व्यक्ति को रोजगार अवश्य देता है उन्होंने कहा भारत के परंपरागत व्यापार को बचाने के लिए सरकार को ठोस उपाय करने चाहिए संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल ने बताया की आदर्श व्यापार मंडल अपने 18वे स्थापना दिवस के अवसर पर कानपुर में व्यापारी अधिवेशन आयोजित कर रहा है उन्होंने बताया व्यापारी अधिवेशन में व्यापारी अपनी मांगो को केंद्रीय मंत्री के सामने मजबूती से उठाएंगे
स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल,प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, पवन जयसवाल ,दीपक लंबा, नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह ,नगर महामंत्री अमित अग्रवाल, राजीव शुक्ला, मोहित कपूर, अशोक भाटिया, संजय त्रिवेदी ,राजन मिश्रा, आशीष गुप्ता, ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे, ट्रांस गोमती चेयरमैन अशोक यादव, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, मोहम्मद आदिल नरेंद्र शर्मा महेश गुप्ता पंकज अरोड़ा राधेश्याम शर्मा श्याम सुंदर अग्रवाल संजय टंडन हिमांशु रस्तोगी निलेश सोनकर आसिफ की दवाई डॉ साकेत चतुर्वेदी महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती अनिला अग्रवाल, अंजलि मोरिया, वर्तिका शुक्ला, तृप्ति मिश्रा, पुनीता भटनागर प्रियम पांडे, प्रीति गुप्ता, रूपाली गुप्ता, रेनू सिंह आदि पदाधिकारी शामिल थे !
Tuesday, August 16, 2022
धूम-धाम से मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव
गोण्डा : डायट दर्जीकुंआ पर आजादी के 75 साल पूरा होने पर बड़े धूम धाम से आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। एडी बेसिक व डायट प्राचार्य विनय मोहन वन ने ध्वजा रोहण किया। उन्होंने आजादी के महत्व प्रशिक्षुओं को विस्तार से समझाया। प्राचार्य ने डीएलएड के प्रशिक्षुओं को शिक्षक बनने पर उनको उनकी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों को सामने रखा। डीएलएड के प्रशिक्षुओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिया। संविधान के मूल अधिकार व कर्तव्य, स्वच्छ भारत मिशन के तहत मावन जीवन में शौचालय की उपयोगिता और बीमारियों के बचाव में इसकी भूमिका पर बेहतरीन नाटक प्रस्तुत किया गया। देश भक्ती गीत ऐ मेरे वतन के लोगों प्रस्तुत कर एक बालिका ने मौजूद सभी लोगों को रुला दिया। संचालन प्रवक्ता ज्ञान बहादुर ने किया। डा संतोष यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ, कार्यालय सहायक दिवाकर मिश्र, अमित मिश्र, रेनू राव, गषेशदत्त रहे।
सदैव ऐसे काम करें जिससे भारत मजबूत हो और भारत का मस्तक ऊंचा उठे: संजय गुप्ता
लखनऊ : स्वतंत्रता दिवस को राजधानी के व्यापारियों ने पूरे जोश के साथ मनाया उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के अयोध्या रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा झंडारोहण किया गया साथ ही साथ संगठन की भूतनाथ मार्केट, सर्वोदय नगर मार्केट ,अमीनाबाद, बीबीडी ,खुर्रम नगर ,रिंग रोड रहीम नगर, हलवासिया ,लालबाग खदरा सहित अनेक बाजारो में झंडारोहण किए गए प्रदेश कार्यालय में हुए समारोह में संगठन अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बोलते हुए कहा व्यापारियों को सदैव ऐसे काम करने चाहिए जिससे भारत मजबूत हो भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हो
गुणवत्ता और इमानदारी इन दोनों का विशेष ध्यान रखना चाहिए
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जयसवाल ,ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, लखनऊ उपाध्यक्ष डॉ साकेत चतुर्वेदी ,मोहम्मद आदिल, मोहम्मद आरिफ सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे !
Sunday, August 14, 2022
रूमी गेट पुलिस चौकी से रूमी गेट तक तिरंगा मार्च निकाला !
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, लखनऊ महिला इकाई के पदाधिकारियों ने संगठन कि लखनऊ उपाध्यक्ष श्रीमती मनोरमा मिश्रा के नेतृत्व में रूमी गेट पुलिस चौकी से रूमी गेट तक तिरंगा मार्च निकाला !
तिरंगा मार्च में श्रीमती पुनीता भटनागर, श्रीमती ज्योति सिंह, राधिका सिंह, श्रीमती अंजलि मोरिया, श्रीमती मीतू रस्तोगी, श्रीमती रेनू सिंह, श्रीमती वर्तिका दुबे सहित अनेक महिला व्यापारी एवं पदाधिकारी शामिल थी !
"उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल" के तत्वाधान में राजधानी में निकाला गया "विशाल तिरंगा मार्च"
लखनऊ की कमिश्नर डॉ रोशन जैकब, लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री इंद्रमणि त्रिपाठी, लखनऊ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सुरेश पांडे, फूड सेफ्टी विभाग के डीओ शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री मोहम्मद वहीद, भारतीय योग संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री केडी मिश्रा, छावनी परिषद के पूर्व अध्यक्ष श्री प्रमोद शर्मा भी तिरंगा मार्च में शामिल हुए
उप मुख्यमंत्री एवं व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने इस अवसर पर तिरंगा रंग के गुब्बारे भी हवा में छोड़ें तथा कबूतर भी उड़ाए
13 अगस्त, दिन शनिवार उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में केडी सिंह बाबू स्टेडियम , हजरतगंज से "विशाल तिरंगा मार्च" निकाला गया
"तिरंगा मार्च" को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुरु किया गया
तिरंगा मार्च में लखनऊ की कमिश्नर डॉ रोशन जैकब, लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉक्टर इन्द्र्मणी त्रिपाठी, लखनऊ बार एसोसिएशन के सुरेश पांडे, अधिवक्ता, पत्रकार फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, योग साधक भारी संख्या में शामिल हुए
तिरंगा मार्च केडी सिंह बाबू स्टेडियम से शुरू होकर साहू सिनेमा होते हुए, हजरतगंज चौराहा घूम कर वापस केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर पूर्ण हुआ इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने बधाई दी
इस अवसर पर बोलते हुए लखनऊ की कमिश्नर डॉ रोशन जैकब ने सभी को स्वतंत्रा दिवस के अमृत महोत्सव की बधाई दी
इस अवसर पर बोलते हुए व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा भारत महाशक्ति बन गया है और पूरे विश्व को दिशा दिखा रहा है उन्होंने कहा आज किसी की हिम्मत नहीं जो भारत की तरफ तिरछी निगाह से देख ले
तिरंगा मार्च में संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, प्रभारी मनीष पांडे, चेयरमैन अशोक यादव ,लखनऊ महामंत्री संजय त्रिवेदी, उपाध्यक्ष मनीष जैन, उपाध्यक्ष मोहित कपूर, मोहम्मद आदिल, राजीव शुक्ला, विभिन्न बाजारों के अध्यक्ष अरुण राय, वरीस्ठ व्यापारी नेता धर्मेंद्र गुप्ता, कुलदीप यादव, राधेश्याम शर्मा, श्याम सुंदर अग्रवाल, मसीहउज जमा गांधी, कमल अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, राजेश सक्सेना, विनोद सोनकर ,मोहम्मद रिजवान, उमेश संवाल,सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, शैलेंद्र यादव, विजय यादव ,अंबुज शर्मा ,अमीनाबाद के प्रभारी हिमांशु गुप्ता ,युवा इकाई के अध्यक्ष आशीष गुप्ता, अमित अवस्थी, विनय सोनकर ,विवेक श्रीवास्तव, उदय कांत श्रीवास्तव, आशु अग्रवाल, सदर बाजार के अध्यक्ष अखिल गोवर ,धीरज गुप्ता, अधिवक्ता मोहम्मद उमर, भारतीय राष्ट्रीय योग संस्थान के उपाध्यक्ष गोपाल गुप्ता ,के के गुप्ता, छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष प्रमोद शर्मा सहित भारी संख्या में व्यापारी, अधिवक्ता, पत्रकार, योग साधक शामिल थे !
Monday, August 1, 2022
गोण्डा: नम आँखों के साथ निकला मोहर्रम का पहला जलूस
गोण्डा: गोण्डा के अकबरपुर गाँव मे आज 1 मोहर्रम का जलूस निकला गया जो छोटे इमामबारगाह से बड़े इमामबारगाह तक बड़े खुलूस व एहतेराम के साथ निकाला गया जहाँ सुरक्षा के मद्देनजर जमुनियाबाग चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह के नेत्र्तव में बड़ी तादाद में पुलिस फ़ोर्स मौजूद रही ! आपको बता दे के ये जलूस लगभग 78 वर्षो से निकलता आरहा है। जलूस का पूरा एहतेमाम सय्यद साबिर हुसैन साहब की जानिब से रहा जहां नज़र ए मौला का भी एहतेमाम रहा !
मजलिस को मौलाना मनाज़िरूल हसनैन ने खिताब फरमाया बाद अस मजलिस नौहाख्वानी व सीनाजनी करते हुए जलूस इमामबारगाह में पहुँचा। अंजुमन यादगारे हुसैनी के साहिबे बयाज जनाब इरशाद हुसैन ने "मेरा हिंदुस्तान है मेरा हिंदुस्तान" नौहे को बहोत खूबसूरत अंदाज़ में पढ़ा साथ ही साथ शज़मान मिर्ज़ा ने भी सोज़ख़्वानी किया! मक़मी अंजुमन यादगारे हुसैन के साथ साथ बैरूनी अंजुमन खुराहसान, गोण्डा शहर, बनवरया ने भी नौहाख्वानी व सीनाज़नी कर के पैग़म्बर मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन अलिस्सलाम का पुरसा दिया !
Report : Zaheer Abbas (Next media)
Wednesday, July 27, 2022
पुण्यतिथि पर याद किये गये कलाम
गोण्डा। पूर्व राष्टपति डा एपीजे अब्दुल कलाम के पुण्यतिथि पर बुधवार को उन्हें श्रध्दांजलि दी गयी। प्राथमिक विद्यालय लोनियनपुरवा की शिक्षिका छाया श्रीवास्तव ने डा कलाम के चित्र पर माल्यार्पण किया ।उन्होंने स्कूल के बच्चों को पूर्व राष्टपति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एपीजे अब्दुल कलाम तमिलनाडु के रामेश्वरम के एक गरीब परिवार में पैदा हुए थे। अपनी मेहनत और कठिन परिश्रम वे एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक हुए। उन्होंने ने अग्नि और पृथ्वी जैसे मिसाइल बना कर देश की सेवा की। इसलिए डा कलाम को मिसाइल मैन के नाम से जाना जाता है। शिक्षिका ने बताया कि देश के सबसे प्रतिष्ठित सम्मान भारत रत्न दिया गया। वे देश के 11वें राष्टपति बनाए गये। शिक्षिका ने बताया कि बच्चों को उनके देश सेवा से सबक लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के भारत को कलाम साहब जैसे लोगों की सख्त जरुरत है। शिक्षक रहमान खां, पीर मोहम्मद, धर्मवती, प्रिंसी, राम दुलारे, पवन, घनश्याम रहे ।
Thursday, July 21, 2022
व्यापारी संगठनों को एक बार फिर अपने तेवर दिखाने होंगे, तभी होगा समस्याओं का समाधान: संजय गुप्ता
लखनऊ : 21 जुलाई, बृहस्पतिवार , राजधानी के आशियाना क्षेत्र की प्रमुख एवं बड़ी बाजार खजाना मार्केट के 300 से अधिक सदस्यों वाले पंजीकृत व्यापारी संगठन "खजाना व्यापार मंडल" ने खजाना मार्केट आशियाना में आयोजित एक भव्य संबद्धता ग्रहण समारोह में प्रदेश के बड़े व्यापारी संगठन "उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल" की संबद्धता ग्रहण की
"उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल" के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने "खजाना व्यापार मंडल" के अध्यक्ष संदीप सिंह गौर एवं महासचिव आरकेएस राठौर को संबद्धता प्रमाण पत्र प्रदान किया तथा खजाना मार्केट के व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव सहयोग करने का वायदा किया !
"संबद्धता ग्रहण समारोह" को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा वर्तमान समय व्यापारियों एवं विशेष रूप से रिटेल सेक्टर के व्यापारियों के लिए चुनौती भरा है व्यापारियों के सामने अपने व्यापार को बचाना मुश्किल हो रहा है एक तरफ व्यापारी जीएसटी के मकड़जाल में उलझता जा रहा है एवं उसे जीएसटी की लिखा पढ़ी के कारण अपने व्यापार करने का पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा दूसरी तरफ विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों के कारण व्यापारियों का व्यापार चौपट हो रहा है तीसरी ओर अधिकारी अपनी मनमानी कर रहे हैं उन्होंने कहा एक बार फिर व्यापारी संगठनों के सड़कों पर उतरने एवं अपनी एकजुटता और तेवर दिखाने का समय आ गया है उन्होंने कहा खाद्यान्न पर 5% जीएसटी कतई उचित नहीं है सरकार को इसे तुरंत वापस लेना चाहिए
व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने बोलते हुए कहा 26 जुलाई को देश भर के व्यापारी नेता मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में एकत्र होंगे तथा व्यापारी आंदोलन की देशव्यापी रणनीति बनाएंगे उन्होंने सभी पदाधिकारियों से व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करने का आवाहन किया
"संबद्धता ग्रहण समारोह" में खजाना व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप सिंह गौर, उपाध्यक्ष पीके बाजपाई, उपाध्यक्ष एमपी भास्कर, महासचिव आरकेएस राठौर, संयुक्त सचिव संतोष वर्मा ,एच एस चड्ढा, सचिव मनीष खन्ना, संगठन सचिव अंकुर कपूर, सतीश गौतम, सचिव विरेंद्र प्रताप सिंह, भूतल सचिव पुनीत सिंह राठौर, सुनील वर्मा, ललित तिवारी, "उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल" के प्रदेश कोषाध्यक्ष मो. अफजल, प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के प्रदेश महामंत्री आनंद मिश्रा ,नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ साकेत चतुर्वेदी ,ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम सहित खजाना मार्केट के बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे
Thursday, July 14, 2022
लखनऊ वासियों को बारिश का इंतजार
यूपी की राजधानी लखनऊ में आज भी तेज धूप और उमस भरी गर्मी का सिलसिला जारी रहने का संभावना है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
Lucknow Weather Today 14 July 2022 : एक ओर जहां उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में लोगों को अभी भी मानसून के सामान्य बारिश का इंतजार है। वहीं, दूसरी ओर देश के कई अन्य शहरों में मूसलाधार बारिश के कारण तबाही मची हुई है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ तथा उससे सटे आसपास के कई अन्य जनपदों में लोगों को अगले कुछ दिनों तक मानसून के सामान्य बारिश का इंतजार करना पड़ेगा। इस दौरान इन सभी क्षेत्रों में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि लखनऊ तथा पूर्वांचल के ज्यादातर जनपदों में अगले 3 से 4 दिनों तक इसी तरह तेज धूप और उमस भरी गर्मी का सिलसिला जारी रहेगा।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुल जनपदों में अच्छी बारिश देखने को मिली है हालांकि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तथा पूर्व तेज गर्मी का सामना कर रहे हैं। मौसम विभाग के आंकड़ों को देखें तो इस साल सामान्य से केवल 33 फ़ीसदी ही बारिश उत्तर प्रदेश में हुई है। दरअसल उत्तर प्रदेश की ज्यादातर क्षेत्रों में मानसून की सक्रियता कमजोर होने के कारण कई बार आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण भी बारिश नहीं हो रही है। 18 जुलाई से लखनऊ तथा प्रदेश के कई अन्य क्षेत्रों में मानसून की सक्रियता बढ़ने का अनुमान है जिसके बाद इन सभी क्षेत्रों में लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।
Saturday, July 9, 2022
देर रात चले अभियान में 17 रेसिंग बाईके हुई सीज 80 का हुआ चालान
रूमी गेट के आसपास मोटर साइकिलों पर हुडंग करने वाले हुड़दंगियों के वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्यवाही!
लखनऊ। (Next media) पुराने लखनऊ में स्थित ऐतिहासिक इमारतों रूमी गेट और बड़े इमामबाड़े के आसपास रेसिंग बाइको पर सवार होकर स्टंट करने वालों के खिलाफ शुक्रवार की देर रात डीसीपी पश्चिम ने खुद सड़क पर उतर कर मोर्चा संभाला और स्टंट करने वालों के खिलाफ जबरदस्त मुहिम चलाकर अपनी मौजूदगी में 17 रेसिंग बाइको पर सिज़िंग की करवाई हुई और 80 का चालान भी करवाया । रूमी गेट के आसपास देर रात रेसिंग बाइक पर फर्राटा भरते हुए स्टंट करने वाले युवाओं के हुड़दंग की तस्वीरें और वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे लेकिन बावजूद इसके चौक पुलिस स्टंट करने वालों पर कार्यवाही नहीं कर पा रही थी जबकि रूमी गेट से महज 100 मीटर की दूरी पर ही रूमी गेट पुलिस चौकी भी मौजूद है लेकिन फिर भी रेसिंग बाइको पर सवार होकर हुड़दंग करने वाले पुलिस की नाक में दम कर देर रात तक हुड़दंग करते हुए पुलिस की फजीहत करा रहे थे । रूमीगेट के आसपास हुडंग और स्टंट के वाली तस्वीरे और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। हुड़दंग के वीडियो और मैसेज वायरल होने के बाद नवनियुक्त डीसीपी एस चिनप्पा ने शुक्रवार की रात खुद मोर्चा संभाला और एडीसीपी पश्चिम चिरंजीवी नाथ सिन्हा और एसीपी चौक आईपी सिंह के साथ रूमी गेट के पास पहुंच गए। शुक्रवार की देर रात डीसीपी पश्चिम की देखरेख में स्टंटबाज़ों के खिलाफ चलाए गए ज़बरदस्त अभियान में रेसिंग बाइको के ऊपर स्टंट कर हुड़दंग करने वाले 17 लोगों की बाइके डीसीपी ने सीज करवाई जबकि करीब 80 वाहनों का चालान भी करवाया गया । आपको बता दें कि रूमी गेट के आसपास स्टंट और हुड़दंग बाजी की न सिर्फ खबरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही थी बल्कि स्टंट बाज़ों के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे लेकिन बावजूद इसके चौक पुलिस रूमी गेट के आसपास और स्टंट करने वाले तमाम हुड़दंगियो पर लगाम नहीं लगा पा रही थी जिसके बाद डीसीपी पश्चिम एस चिनप्पा को खुद मोर्चा संभालना पड़ा और अपनी मौजूदगी में ही उन्होंने पुरातत्विक क्षेत्र में हुड़दंग करने वाले स्टंट बाज़ों को कड़ा सबक सिखाते हुए बड़ी संख्या में वाहनों सीज करा कर स्टंटबाज़ों को ये संदेश दिया कि किसी भी तरह का हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी । गौरतलब है कि बड़े इमामबाड़े से लेकर घंटाघर तक अक्सर देर रात रेसिंग बाइक पर सवार होकर स्टंटबाज हुड़दंग किया करते हैं जबकि ऐतिहासिक धरोहर वाले इस क्षेत्र में सिर्फ रूमी गेट पुलिस चौकी ही नहीं बल्कि सतखंडा पुलिस चौकी भी मौजूद है इसके अलावा टीले वाली मस्जिद के सामने भी पुलिस बूथ बनाया गया है जहां 24 घंटे पुलिस की ड्यूटी रहती है लेकिन बावजूद इसके रेसिंग बाइक पर सवार होकर हुड़दंग करने वाले हुड़दंगयों के दिलों में न तो पुलिस का खौफ नजर आता है और न ही उन्हें घटना और दुर्घटनाओं की चिंता है । रूमी गेट के आसपास हुड़दंग करने वाले स्टंटबाज़ों के खिलाफ पुलिस की ये पहली कार्रवाई नहीं है बल्कि 2 सप्ताह के अंदर स्टंटबाज़ों के तमाम वीडियो और मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की ये दूसरी बड़ी कार्यवाही देखने को मिली है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार रूमी गेट और उसके आसपास देर रात मोटर साइकिलो पर सवार होकर हुड़दंग करने वाले स्टंट बाजो के वीडियो और मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले कुछ पत्रकार भी पुलिस की आंखों में खटकने लगे हैं । भले ही रूमी गेट के आसपास स्टंट कर अपनी और दूसरों की जिंदगी को खतरे में डालने वाले स्टंटबाज़ों पर रूमी गेट पुलिस चौकी इंचार्ज कार्यवाही करने में मुस्तैदी न दिखाते हो लेकिन पत्रकारों ने इन खतरनाक वीडियो और फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर स्थानीय पुलिस की मुस्तैदी से पर्दा जरूर उठाया है । बाहरहाल भले ही रूमी गेट पुलिस चौकी स्टंटबाज़ों पर पूरी तरह से लगाम कसने में कामयाब न हो पाई हो लेकिन नवनियुक्त डीसीपी एस चिनप्पा ने स्टंटबाज़ों के खिलाफ खुद कार्यवाही का मोर्चा संभाल कर स्टंटबाज़ों को बड़ी चेतावनी दे डाली है उम्मीद जताई जा रही है कि डीसीपी की इस बड़ी कार्यवाही के बाद पुरातत्विक क्षेत्र में स्टंटबाजी की घटनाओं में कमी ज़रूर आएगी।
Tuesday, July 5, 2022
जागरुकता रैली निकालकर किया शिक्षा के लिए प्रेरित
गोण्डा। कम्पोजिट विद्यालय चेतपुर में बुधवार को जागरुकता रैली निकाल कर बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया। शिक्षा के लिए प्रेरित करने वाले स्लोगन के साथ अध्यापकों के साथ बच्चों ने भग्गुपुर, रतोहा, बढईपुरवा, पासीपुरवा, चेतपुर, पक्का मजरों का भ्रमण किया। अध्यापकों ने अभिभावकों को शिक्षा के महत्व को समझाया। अशिक्षा अभिशाप है और बिना पढ़ा लिखा मनुष्य जानवर के समान होता है शिक्षकों ने ग्रामीणों को समझाया।प्रधानाध्यापिका आरती उपाध्याय ने सरकारी विद्यालय में बच्चों को नि:शुल्क मिलने वाली सुविधाओं के बारे में अभिभावकों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने लोगों को सरकारी विद्यालय में बच्चों का नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया।शिक्षिका प्रेम लता सिंह, प्रदीप सिंह , सन्तो देवी, अन्सारुल हक, रश्मि श्रीवास्तव, शिक्षा मित्र अनीता सिंह, आंगनवाड़ी कार्यकत्तरी किरन सिंह, महेन्द्र पाण्डेय, घुटरु सिंह, शिव प्रसाद, फूला, माया देवी, राहुल कुमार रहे।
Sunday, July 3, 2022
मेडिकल कैम्प में हुआ मरीजों का इलाज
गोण्डा ।शहर के रगडगंज रोड़ गोण्डा पब्लिक स्कूल में रविवार को मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। मुस्लिम अवामी सोसाइटी की ओर से आयोजित इस कैम्प में दर्जन से भी अधिक महिला व पुरुष डाक्टरों ने पूरे दिन मरीजों का इलाज किया। कैम्प में शहर के वरिष्ट डाक्टर मोहम्मद सादिर खां, डा फराज नसीम, डा किरन राव, डा खतीजा, डा अलआस उस्मानी, डा रहमतुननिशा, डा आयशा ताहिर, डा रजिया मुश्फिक आदि ने मरीजों को देखा। डाक्टरों के सुझाव के अनुसार कैम्प में ही खून, पेशाब, ईसीजी, बलगम की जांच की गयी। जरुरत के हिंसाब से मरीजों को दवा दिया गया। अवामी सोसाइटी के सदर हाजी जाकिर हुसैन खां ने बताया कि सोसाइटी समय समय पर लोगों की भलाई के लिए काम करती रहती है। मैनेजर मसऊद अहमद शम्सी, मुश्फिक अहमद, शोएब मुस्तफा, सिद्दीक उमर, जियाउद्दीन, फारुकी, मोहम्मद अकरम, हाफिज इस्लाम, आलमगीर ने कैम्प में सहयोग किया।
Saturday, July 2, 2022
मेंहदी प्रतियोगिता में सम्मानित हुईं बालिकाएं
गोण्डा : पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरहापारा में शिक्षिका सोनिया सिंह की देखरेख में शनिवार को छात्राओं के बीच मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शिक्षिका ने बालिकाओं को कला के उद्देश्य व महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मेंहदी बालिकाओं के लिए न केवल श्रंगार है परन्तु यह बहुत महत्पूर्ण कला है इसके माध्यम से बहुत बड़े बड़े सम्मान प्राप्त किये जा सकते हैं। प्रतियोगिता कक्षा छह, सात और कक्षा आठ के बालिकाओं के बीच सम्पन्न हुआ। सभी कक्षा के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को शिक्षिका ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। शिक्षिका सोनिका सिंह, नीता सिंह, नूर मोहम्मद, बृजलाल यादव, ज्यो
ति सोनी रहीं ।
मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP
यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...
-
जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...
-
गोंडा : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिय...
-
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...



















.jpeg)









