Friday, September 25, 2026

जल भराव से आवागमन में परेशानी

 


गोण्डा। फैजाबाद रोड़ मुन्नन खां चौराहे पर कुछ देर की बारिश के बाद जल भराव हो जाता है ।एक दिन बारिश होने के बाद कई दिनों तक पानी भरा रहता है। चौराहे के आस पास आधा दर्जन से अधिक स्कूल हैं।जिगर इण्टर कालेज, सर सैय्यद गर्ल्स इण्टर कालेज, अल्ताफ मेमोरियल गर्ल्स हायर सेकण्डरी स्कूल, किड्स आई लैंड, अलहुदा पब्लिक स्कूल हैं। इन स्कूलों के विद्यार्थी उसी गंदे पानी से होकर विद्यालय पहुंचते हैं। कभी विद्यार्थियों का बैग और किताब भी पानी में गिरने से भीग जाता है ।आस-पास कई अस्पताल भी हैं जिनके मरीजों और उनके तिमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अयोध्या बहराइच हाईवे के बनते समय पानी निकलने वाली पुलिया का अस्तित्व खत्म हो गया। जिससे पानी का निकास बंद होगया।मुन्नन खां चौराहे से दयाराम तालाब तक नाली का निर्माण तो कराया गया है पर पूरी नाली दुकान और घरेलू कचरों से पटी हुई है। कभी सफाई तक नही हुई। समाज सेवी लतीफुर्रहमान, जावेद अहमद, मोहम्मद इस्माईल, मोहम्मद अकराम, प्रदीप कुमार यादव, राजा बाबू, साजिद खान, शोएबुद्दीन, अजमल, मोहम्मद अजमल, दीपक यादव, मुजाहिद, रवीश ने पानी निकासी की समस्या के समाधान की मांग की है।


Vist us  : nextmedia.co.in

Saturday, September 19, 2026

राजधानी के व्यापारियों ने डॉक्टर दिनेश शर्मा का किया स्वागत अभिनंदन


उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियो ने प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के साथ अंडमान तथा निकोबार दीप समूह के माननीय उपराज्यपाल डॉक्टर दिनेश शर्मा को पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र ओढ़ाकर कर उपराज्यपाल बनने की बधाई दी 


19 सितंबर ,शनिवार, अंडमान निकोबार दीप समूह के उपराज्यपाल पद की शपथ लेने के बाद पहली बार लखनऊ आए प्रोफेसर डॉक्टर दिनेश शर्मा का उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियो ने उनके निवास पर स्वागत एवं अभिनंदन किया उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने पदाधिकारियो के साथ पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र पहनाकर डॉक्टर दिनेश शर्मा को उपराज्यपाल बनने की बधाई दी प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह चड्ढा, नगर महामंत्री राजीव शुक्ला  नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमन अग्रवाल मुख्य रूप से शामिल थे!

यूथ हॉस्टल शान-ए-अवध इकाई का त्रैवार्षिक चुनाव निर्विरोध संपन्न, गोपेन्द्र अध्यक्ष व पंकज सचिव मनोनीत

  ​लखनऊ। यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, उत्तर प्रदेश राज्य शाखा की शान-ए-अवध इकाई, लखनऊ का त्रैवार्षिक चुनाव इंदिरा नगर में शांतिपूर्ण एवं...