गोण्डा। फैजाबाद रोड़ मुन्नन खां चौराहे पर कुछ देर की बारिश के बाद जल भराव हो जाता है ।एक दिन बारिश होने के बाद कई दिनों तक पानी भरा रहता है। चौराहे के आस पास आधा दर्जन से अधिक स्कूल हैं।जिगर इण्टर कालेज, सर सैय्यद गर्ल्स इण्टर कालेज, अल्ताफ मेमोरियल गर्ल्स हायर सेकण्डरी स्कूल, किड्स आई लैंड, अलहुदा पब्लिक स्कूल हैं। इन स्कूलों के विद्यार्थी उसी गंदे पानी से होकर विद्यालय पहुंचते हैं। कभी विद्यार्थियों का बैग और किताब भी पानी में गिरने से भीग जाता है ।आस-पास कई अस्पताल भी हैं जिनके मरीजों और उनके तिमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अयोध्या बहराइच हाईवे के बनते समय पानी निकलने वाली पुलिया का अस्तित्व खत्म हो गया। जिससे पानी का निकास बंद होगया।मुन्नन खां चौराहे से दयाराम तालाब तक नाली का निर्माण तो कराया गया है पर पूरी नाली दुकान और घरेलू कचरों से पटी हुई है। कभी सफाई तक नही हुई। समाज सेवी लतीफुर्रहमान, जावेद अहमद, मोहम्मद इस्माईल, मोहम्मद अकराम, प्रदीप कुमार यादव, राजा बाबू, साजिद खान, शोएबुद्दीन, अजमल, मोहम्मद अजमल, दीपक यादव, मुजाहिद, रवीश ने पानी निकासी की समस्या के समाधान की मांग की है।
Vist us : nextmedia.co.in

No comments:
Post a Comment