लखनऊ। यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, उत्तर प्रदेश राज्य शाखा की शान-ए-अवध इकाई, लखनऊ का त्रैवार्षिक चुनाव इंदिरा नगर में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव में सभी पदों पर पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन किया गया।
नई कार्यकारिणी में श्री गोपेन्द्र कुमार वर्मा को इकाई अध्यक्ष तथा श्री एस.एन. लाल को चेयरमैन चुना गया। उपाध्यक्ष पद का दायित्व श्री राजेश कुमार त्रिवेदी, वाई.पी.एस. भल्ला और ए.के. द्विवेदी को सौंपा गया, जबकि श्री चंद्रभूषण अग्रवाल इकाई कोषाध्यक्ष चुने गए।
संगठन के प्रति दीर्घकालीन निष्ठा और समर्पण को देखते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोपेन्द्र कुमार वर्मा ने श्री पंकज श्रीवास्तव को छठी बार इकाई सचिव पद पर मनोनीत किया। सचिव पंकज श्रीवास्तव ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पूर्णिमा श्रीवास्तव को सह-सचिव तथा श्री सै. मो. तारिक अली को संयुक्त सचिव मनोनीत किया।
इसके अलावा आशुतोष अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, अरुण कुमार मिश्रा, सुशील श्रीवास्तव, कन्हैया जी दीक्षित, आशुतोष सिंह, पूनम त्रिपाठी, प्रीति, राजीव रावत और मो. उवैस को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
बैठक के दौरान सचिव पंकज श्रीवास्तव ने संगठन की सदस्यता बढ़ाने, साहसिक पर्यटन, ट्रैकिंग, पर्वतारोहण को बढ़ावा देने और युवाओं की सहभागिता पर विशेष जोर दिया। अंत में अध्यक्ष ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
