Thursday, October 1, 2026

मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP


यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं..... कि जिन साहब के एक इशारे पर हाल ही में 8 बड़े अफसरों पर गाज गिर गई....अब उनका सियासी दबदबा लखनऊ में भाजपा के प्रदेश कार्यालय तक साफ देखने को मिल रहा है.....सवाल उठ रहा है......क्या मुरादाबाद में अपनी पावर दिखाने के बाद अब मेयर साहब की मर्जी से पार्टी का प्रदेश कार्यालय भी चलेगा? पूरा मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पार्टी ने एक माह तब चलने वाले 'आंगन मिलन समारोह' की तैयारी बैठक से जुड़ा है....भाजपा प्रदेश कार्यालय में महिला मोर्चा की एक बेहद अहम बैठक आयोजित की गई थी...... बैठक बुलाई थी पार्टी की प्रदेश महामंत्री और पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता शाक्य ने..... इस बैठक में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष और मेयर विनोद अग्रवाल की पुत्रवधू प्रिया अग्रवाल,और प्रदेश महामंत्री रश्मि रावल जैसी तमाम दिग्गज महिला पदाधिकारी मौजूद थीं....अब इस बैठक में मौजूद एक नाम पर खास चर्चा हो रही है... रेखा मादन का...रेखा मादन को मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल का करीबी माना जाता है... नियम बहुत साफ और सख्त था.......की इस बैठक में केवल और केवल प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य ही हिस्सा ले सकते थे.....लेकिन इस हाई-प्रोफाइल बैठक में जो नजारा दिखा, उसने पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं और संगठन के नेताओं को भी हैरत में डाल दिया......किसने तोड़े नियम? बैठक में मुरादाबाद की चर्चित चेहरा रेखा मादन न सिर्फ मौजूद रहीं, बल्कि पूरी शान से बैठी नजर आईं.....संगठन का नियम था कि बिना प्रदेश कार्यकारिणी पद के कोई अंदर नहीं आ सकता, लेकिन 8 अफसरों को हटवाने की ताकत रखने वाले विनोद अग्रवाल के रसूख के आगे पार्टी का नियम-कायदा भी बेबस नजर आया.....मेयर से नजदीकी के दम पर बिना किसी आधिकारिक पद के रेखा मादन को इस महत्वपूर्ण बैठक में जगह दे दी गई.....अब देखना यह होगा कि अनुशासन का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी अपने ही कार्यालय में खुलेआम टूटे इन नियमों और मेयर के इस रसूख पर क्या एक्शन लेती है !


Visit us: nextmedia.co.in

No comments:

Post a Comment

मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP

यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...