उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियो ने प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के साथ अंडमान तथा निकोबार दीप समूह के माननीय उपराज्यपाल डॉक्टर दिनेश शर्मा को पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र ओढ़ाकर कर उपराज्यपाल बनने की बधाई दी
19 सितंबर ,शनिवार, अंडमान निकोबार दीप समूह के उपराज्यपाल पद की शपथ लेने के बाद पहली बार लखनऊ आए प्रोफेसर डॉक्टर दिनेश शर्मा का उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियो ने उनके निवास पर स्वागत एवं अभिनंदन किया उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने पदाधिकारियो के साथ पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र पहनाकर डॉक्टर दिनेश शर्मा को उपराज्यपाल बनने की बधाई दी प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह चड्ढा, नगर महामंत्री राजीव शुक्ला नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमन अग्रवाल मुख्य रूप से शामिल थे!

No comments:
Post a Comment