गोंडा : मुस्लिम इनटलेकचुअल फोरम ने गुरुवार को वृद्धाश्रम में जरुरत की सामग्री का वितरण किया। आश्रम में मौजूद 85 वृद्धों को उनकी जरुरत के वस्त्र, खाने के सामान, फल व अन्य दैनिक जरुरत की चीजों का वितरण किया। फोरम के संरक्षण लतीफुर्रहमान ने बताया कि हजरत मोहम्मद साहब के बुधवार को जन्म दिन होने के उपलक्ष्य में गरीब वृद्धों को थोड़ी सहायता पहुंचाने की फोरम ने कोशिश की है। उन्होंने कहा कि मां - बाप का बड़ा मर्तबा होता है ।इस्लाम में बताया गया है कि मां के पैर के नीचे जन्नत होता है और बाप जन्नत का दरवाजा होता है ।हमें अपने वृद्ध मां बाप का बराबर ख्याल रखना चाहिए। समाज कल्याण अधिकारी एसपी सिंह, फोरम के अध्यक्ष डा महमूद आलम, उपाध्यक्ष मुश्फिक अहमद, समाज सेवी मुजीब अहमद, पूर्व एडीशनल कमिश्नर बीबी सिंह, शमसुल हक आदि लोग मौजूद रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP
यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...
-
जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...
-
गोंडा : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिय...
-
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...

No comments:
Post a Comment