हरदोई, उत्तर प्रदेश। ईद मिलादुन्नबी ०ﷺ के मुबारक मौके पर आज हरदोई शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी का शानदार आगाज हुआ। जुलूस में बड़ी संख्या मे अकीदतमंदों ने शिरकत की, जिससे शहर की सड़कों पर भारी जनसैलाब नजर आया।
जुलूस सैयद सालार हुसैन वास्ती बिलग्रामी की अगुवाई में निकाला गया, जिसमे लईक अहमद, रियासत अली दानिश इराकी, शकील अहमद वारसी दानिश मंसूरी मंजुरूल शेख, नौशे, शादाब अली मोनू शहर के अनेकों गणमान्य नागरिकों सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने सहभागिता की। जुलूस के दौरान “नबी की आमद मरहबा” के नारों के साथ कौमी एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव के गगनभेदी नारे भी गूंजते रहे। जुलूस में तिरंगा शान और शौकत के साथ लहराता रहा, जिसने देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
जगह-जगह स्थानीय लोगों द्वारा भंडारे एवं लंगर का आयोजन कर जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया गया। अलग-अलग समुदायों के लोगों ने आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ जुलूस का स्वागत कर गंगा-जमुनी तहज़ीब की खूबसूरत मिसाल पेश की।
जुलूस के दौरान जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के बीच जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और शहर में शांति एवं सौहार्द का माहौल कायम रहा।।
जुलूस-ए-मोहम्मदी ने मोहब्बत, भाईचारे, कौमी एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश देते हुए हरदोई की गंगा-जमुनी तहज़ीब की शानदार तस्वीर पेश की!!
Report: सुहेल वारसी (हरदोई)
Visit us : nextmedia.co.in


No comments:
Post a Comment