गोण्डा ।शहर के रगडगंज रोड़ गोण्डा पब्लिक स्कूल में रविवार को मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। मुस्लिम अवामी सोसाइटी की ओर से आयोजित इस कैम्प में दर्जन से भी अधिक महिला व पुरुष डाक्टरों ने पूरे दिन मरीजों का इलाज किया। कैम्प में शहर के वरिष्ट डाक्टर मोहम्मद सादिर खां, डा फराज नसीम, डा किरन राव, डा खतीजा, डा अलआस उस्मानी, डा रहमतुननिशा, डा आयशा ताहिर, डा रजिया मुश्फिक आदि ने मरीजों को देखा। डाक्टरों के सुझाव के अनुसार कैम्प में ही खून, पेशाब, ईसीजी, बलगम की जांच की गयी। जरुरत के हिंसाब से मरीजों को दवा दिया गया। अवामी सोसाइटी के सदर हाजी जाकिर हुसैन खां ने बताया कि सोसाइटी समय समय पर लोगों की भलाई के लिए काम करती रहती है। मैनेजर मसऊद अहमद शम्सी, मुश्फिक अहमद, शोएब मुस्तफा, सिद्दीक उमर, जियाउद्दीन, फारुकी, मोहम्मद अकरम, हाफिज इस्लाम, आलमगीर ने कैम्प में सहयोग किया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP
यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...
-
जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...
-
गोंडा : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिय...
-
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...



No comments:
Post a Comment