गोण्डा। कम्पोजिट विद्यालय चेतपुर में बुधवार को जागरुकता रैली निकाल कर बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया। शिक्षा के लिए प्रेरित करने वाले स्लोगन के साथ अध्यापकों के साथ बच्चों ने भग्गुपुर, रतोहा, बढईपुरवा, पासीपुरवा, चेतपुर, पक्का मजरों का भ्रमण किया। अध्यापकों ने अभिभावकों को शिक्षा के महत्व को समझाया। अशिक्षा अभिशाप है और बिना पढ़ा लिखा मनुष्य जानवर के समान होता है शिक्षकों ने ग्रामीणों को समझाया।प्रधानाध्यापिका आरती उपाध्याय ने सरकारी विद्यालय में बच्चों को नि:शुल्क मिलने वाली सुविधाओं के बारे में अभिभावकों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने लोगों को सरकारी विद्यालय में बच्चों का नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया।शिक्षिका प्रेम लता सिंह, प्रदीप सिंह , सन्तो देवी, अन्सारुल हक, रश्मि श्रीवास्तव, शिक्षा मित्र अनीता सिंह, आंगनवाड़ी कार्यकत्तरी किरन सिंह, महेन्द्र पाण्डेय, घुटरु सिंह, शिव प्रसाद, फूला, माया देवी, राहुल कुमार रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
अकबरपुर में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस अकीदत और शानो-शौकत के साथ सम्पन्न
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...
-
गोंडा : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिय...
-
बीबीडी यूनिवर्सिटी ग्राउंड में खेले गए 21वें बीबीडी लीग (सी डिवीजन) के मुकाबले में सीएसडी सहारा बीकेटी ने एकाना रेंजर्स को एकतरफ...
-
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...


No comments:
Post a Comment