रूमी गेट के आसपास मोटर साइकिलों पर हुडंग करने वाले हुड़दंगियों के वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्यवाही!
Saturday, July 9, 2022
देर रात चले अभियान में 17 रेसिंग बाईके हुई सीज 80 का हुआ चालान
लखनऊ। (Next media) पुराने लखनऊ में स्थित ऐतिहासिक इमारतों रूमी गेट और बड़े इमामबाड़े के आसपास रेसिंग बाइको पर सवार होकर स्टंट करने वालों के खिलाफ शुक्रवार की देर रात डीसीपी पश्चिम ने खुद सड़क पर उतर कर मोर्चा संभाला और स्टंट करने वालों के खिलाफ जबरदस्त मुहिम चलाकर अपनी मौजूदगी में 17 रेसिंग बाइको पर सिज़िंग की करवाई हुई और 80 का चालान भी करवाया । रूमी गेट के आसपास देर रात रेसिंग बाइक पर फर्राटा भरते हुए स्टंट करने वाले युवाओं के हुड़दंग की तस्वीरें और वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे लेकिन बावजूद इसके चौक पुलिस स्टंट करने वालों पर कार्यवाही नहीं कर पा रही थी जबकि रूमी गेट से महज 100 मीटर की दूरी पर ही रूमी गेट पुलिस चौकी भी मौजूद है लेकिन फिर भी रेसिंग बाइको पर सवार होकर हुड़दंग करने वाले पुलिस की नाक में दम कर देर रात तक हुड़दंग करते हुए पुलिस की फजीहत करा रहे थे । रूमीगेट के आसपास हुडंग और स्टंट के वाली तस्वीरे और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। हुड़दंग के वीडियो और मैसेज वायरल होने के बाद नवनियुक्त डीसीपी एस चिनप्पा ने शुक्रवार की रात खुद मोर्चा संभाला और एडीसीपी पश्चिम चिरंजीवी नाथ सिन्हा और एसीपी चौक आईपी सिंह के साथ रूमी गेट के पास पहुंच गए।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रख्यात समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. साजिद हुसैन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...
-
गोंडा : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिय...
-
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...
-
बीबीडी यूनिवर्सिटी ग्राउंड में खेले गए 21वें बीबीडी लीग (सी डिवीजन) के मुकाबले में सीएसडी सहारा बीकेटी ने एकाना रेंजर्स को एकतरफ...



No comments:
Post a Comment