गोण्डा : डायट दर्जीकुंआ पर आजादी के 75 साल पूरा होने पर बड़े धूम धाम से आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। एडी बेसिक व डायट प्राचार्य विनय मोहन वन ने ध्वजा रोहण किया। उन्होंने आजादी के महत्व प्रशिक्षुओं को विस्तार से समझाया। प्राचार्य ने डीएलएड के प्रशिक्षुओं को शिक्षक बनने पर उनको उनकी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों को सामने रखा। डीएलएड के प्रशिक्षुओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिया। संविधान के मूल अधिकार व कर्तव्य, स्वच्छ भारत मिशन के तहत मावन जीवन में शौचालय की उपयोगिता और बीमारियों के बचाव में इसकी भूमिका पर बेहतरीन नाटक प्रस्तुत किया गया। देश भक्ती गीत ऐ मेरे वतन के लोगों प्रस्तुत कर एक बालिका ने मौजूद सभी लोगों को रुला दिया। संचालन प्रवक्ता ज्ञान बहादुर ने किया। डा संतोष यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ, कार्यालय सहायक दिवाकर मिश्र, अमित मिश्र, रेनू राव, गषेशदत्त रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP
यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...
-
जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...
-
गोंडा : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिय...
-
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...




No comments:
Post a Comment