Saturday, July 2, 2022

मेंहदी प्रतियोगिता में सम्मानित हुईं बालिकाएं


गोण्डा : पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरहापारा में शिक्षिका सोनिया सिंह की देखरेख में शनिवार को छात्राओं के बीच मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शिक्षिका ने बालिकाओं को कला के उद्देश्य व महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मेंहदी बालिकाओं के लिए न केवल श्रंगार है परन्तु यह बहुत महत्पूर्ण कला है इसके माध्यम से बहुत बड़े बड़े सम्मान प्राप्त किये जा सकते हैं। प्रतियोगिता कक्षा छह, सात और कक्षा आठ के बालिकाओं के बीच सम्पन्न हुआ। सभी कक्षा के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को शिक्षिका ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। शिक्षिका सोनिका सिंह, नीता सिंह, नूर मोहम्मद, बृजलाल यादव, ज्यो


ति सोनी रहीं ।

No comments:

Post a Comment

गौसे आज़म की ज़िंदगी और रूहानी कमालात पर हुआ ख़ूबसूरत ज़िक्र, मुल्क की अमनो-अमान के लिए हुई ख़ास दुआ

  बरेली। मोहम्मद असलम एवं मोहम्मद मुबस्सिर के मकान पर महफ़िले गौसुलवरा का रूहानी और खुशनुमा आयोजन हुआ। महफ़िल में हज़रत गौस-ए-आज़म दस्तगीर र...