गोण्डा : राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान परिषद और राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान प्रयागराज के संयुक्त रुप से आयोजित 50वी राज्य स्तरीय जवाहर लाल नेहरु गणित, विज्ञान और पर्यावरण प्रदर्शनी का आयोजन लखनऊ के रानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल इण्टर कालेज में किया गया। चार दिवसीय प्रदर्शनी के आयोजन में गोण्डा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय लोढियाघाटा के विज्ञान शिक्षक दयाशंकर प्रजापति को नवाचार कर पर्यावरण अनुकूलन सामग्री के लिए प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। लोढियाघाटा के ही कक्षा आठ के छात्र कृष्णा कनौजिया को प्राकृतिक तरीके से फ्रिज कूलर माडल के लिए सम्मानित किया गया है। प्रदेश के बेसिक शिक्षा मन्त्री संदीप सिंह ने समारोह में मेडल देकर सममिनित किया है। शिक्षक दयाशंकर प्रजापति ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए बुलाया जाएगा। एडी बेसिक विनय मोहन वन, डायट उप प्राचार्य जय प्रताप सिंह, प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी राम खेलावन सिंह, बीईओ हर्षित पाण्डेय, उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष अवनीश पाण्डेय, मन्त्री आनन्द देव सिंह, सुशील मिश्र, मनोज शर्मा, लोढियाघाटा के प्रधानाध्यापक तिलक राज सिंह, अजमल खां, प्रदीप सिंह, संतोष पाण्डेय, आनन्द शुक्ला ने उन्हें बधाई दी है।
Saturday, December 17, 2022
Tuesday, December 13, 2022
राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रतियोगिता के लिए शिक्षक व बच्चों को किया
गोण्डा : राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रतियोगिता में जनपद की ओर से प्रतिभा करने के लिए जारहे शिक्षक व बच्चों को विद्यालय परिवार ने सम्मान के साथ विदा किया। चार दिवसीय बाल विज्ञान प्रतियोगिता लखनऊ में आयोजित होगी। सोमवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय लोढियाघाटा के प्रधानाध्यापक तिलक राज सिंह ने विज्ञान शिक्षक दयाशंकर प्रजापति व विद्यालय के पांच छात्रों को फूल माला पहनाकर सम्मान के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजा। एनसीईआरटी द्वारा आयोजित बाल विज्ञान प्रतियोगिता में दयाशंकर प्रजापति जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस से पहले भी उन्हें पर्यावरण, स्वच्छता, जल संरक्षण के लिए जनपद व मण्डल स्तरीय कई सम्मान मिल चुका है। शिक्षक के मार्गदर्शन में लोढियाघाटा के बच्चों को भी बाल विज्ञान के क्षेत्र में कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।शिक्षक आनन्द शुक्ला, त्रिभुवन, अजय, अजमल खां, संतोष पाण्डेय, अवनीश पाण्डेय ने शिक्षक व वहां के बच्चों को बधाई दी है।
Monday, December 12, 2022
आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों का संघर्ष रंग लाया, व्यापारियों ने थोड़ी सी ली राहत की सांस
लखनऊ : उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले सर्वे छापों को रोकने का प्रयास रंग लाया सरकार द्वारा 72 घंटे की सर्वे छापो पर रोक लगाई गई
ज्ञातव्य है कि उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारी पिछले कई दिनों से प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में वार्ता के माध्यम से समाधान करने का प्रयास कर रहे थे जिस के क्रम में व्यापारी नेता संजय गुप्ता पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ,केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद श्री राजनाथ सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से मिले थे और उन्हें ज्ञापन देकर अपनी समस्याओं की जानकारी दी थी सभी नेताओं ने व्यापारियों का उत्पीड़न ना होने देने का आश्वासन दिया था आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने 72 घंटे की रोक लगाए जाने पर संतोष व्यक्त करते हुए जीएसटी के सर्बे छापो पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की
उन्होंने कहा जनरल सर्वे छापो पर पूर्णतया प्रतिबंध होंना चाहिए केवल विशेष परिस्थितियों में किसी व्यापारी की शिकायत मिलने पर ही उसकी जांच होनी चाहिए उन्होंने कहा पिछले कई दिनों से प्रदेश में व्यापारियों के मध्य भय का माहौल बन गया था
उन्होंने कहा जनरल सर्वे जीएसटी की मूल अवधारणा के विपरीत है
उन्होंने कहा प्रदेश का व्यापारी सरकार के 1 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाए जाने के लक्ष्य में कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग कर रहा है सरकार को व्यापारियों पर विश्वास करना चाहिए निश्चित रूप से उसके सुखद परिणाम आएंगे!
Sunday, December 11, 2022
GST विभाग के पड रहे सर्वे छापे रोकने की मांग को लेकर आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता, केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से मिले
Tuesday, December 6, 2022
निर्वाण दिवस पर याद किये गये बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर
गोण्डा : संविधान निर्माता व भारत रत्न से सम्मानित बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर पुण्य तिथि के मौके पर मंगलवार को स्कूल कालेज में याद किये गये। प्राथमिक विद्यालय लोढियाघाटा के प्रधानाध्यापक मोहम्मद अजमल खां ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया ।बच्चों को अम्बेडकर जी के जीवन संघर्ष के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान में सभी को बराबर का अधिकार दिया है। उन्होंने अपनी पूरी जिन्दगी गरीबों, कमजोरों और शोषित वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। अध्यापक ने बताया कि आजादी के बाद उन्हें कानून मन्त्री बनाया गया। उन्होने देश के निर्माण में बहुत अहम भूमिका अदा की है। मोहम्मद अजमल, नीलम गुप्ता, मोहममद सुफियान, तरुण कुमार सिंह, अनजू सिंह, लाला राम, राम प्रसाद, घनश्याम रहे।
विश्व मृदा दिवस पर बच्चों को दी जानकारी
गोण्डा । विश्व मृदा दिवस पर सोमवार को झंझरी के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय दर्जीकुंआ पर वार्डेन कुसुम शुक्ला ने बालिकाओं को मृदा दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं के बीच पृथ्वी, मृदाऔर जल संरक्षण पर पोस्टर प्रतियोगिता भी करायी। बेहतर मृदा संरक्षण के उपाय भी बच्चियों ने पोस्टर के माध्यम से समझाया। स्वच्छता और पर्यावरण के संरक्षण के बारे में भी चर्चा की गयी। करुणातिवारी, राम कुमार, किरन वर्मा, आरती, प्रेमलता, सन्तों, रश्मि श्रीवास्तव रहीं ।
Saturday, December 3, 2022
संविदा कर्मियों के भरोसे हुआ पावर हाउस
गोण्डा : बिजली विभाग के सरकारी कर्मचारियों के निजीकरण के विरोध में 29 नवम्बर से अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन के कारण विभाग की सारी जिम्मेदारी संविदा कर्मियों के जिम्मे आगयी है। संविदा कर्मी के संगठन मन्त्री लाल मोहम्मद ने बताया कि सरकारी कर्मचारियों के हरताल पर होने से संविदा कर्मियों को 24 घण्टे काम करना पड़ता है। उपभोगताओं को कोई समस्या न हो इसलिए संविदा कर्मी जीजान से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
Wednesday, November 30, 2022
निपुण भारत मिशन का चार दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
गोण्डा : बेसिक शिक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की अति महत्त्वपूर्ण योजना निपुण भारत मिशन के चार दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को सम्पन्न हुआ। चार दिवसीय प्रशिक्षण में प्रशिक्षक घनश्याम मौर्य, गंगेश्वर प्रसाद, अशोक मौर्य, धीरेन्द्र सिंह व संजय कुमार ने सरकार के मिशन शिक्षा को बिस्तार से बताया। प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षण के उद्देश्य और बेसिक शिक्षा पर इस प्रशिक्षण से पड़ने वाले प्रभाव पर चर्चा की । सरकार ने 2026 तक मिशन को पूरा करने कि लक्ष्य दिया है। बीईओ हर्षित पाण्डेय ने शिक्षकों से प्रशिक्षण कर अपने स्कूल में शतप्रतिशत लागू करने की सलाह दी। डायट मेनटर मोहम्मद शरीफ ने भी प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। गतिविधि के माध्यम से प्रशिक्षकों ने शिक्षकों को प्रेरणा दायक शिक्षण पर जोर दिया। भाषा और गणित में बच्चों को निपुण बनाकर लक्ष्य प्राप्त करने पर जोर दिया गया। यती वाजपेई, प्रीति श्रीवास्तव, मोहम्मद नईम, सत्यप्रकाश द्विवेदी, प्रदीप सिंह, नन्द कुमार मिश्र, रेनू तिवारी, अजमल खां, विजय शंकर, शैलेन्द्र पाण्डेय, उदयभान वर्मा, मधु सिंह, श्रद्धा सिंह, मोहम्मद शफीक, बंजग सिंह रहे।
Sunday, November 27, 2022
गोल्ड मेडल पाने वाले शिक्षकों का किया गया सम्मान
गोण्डा : प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल पाने वाले तीन शिक्षकों का बीईओ हर्षित पाण्डेय ने बीआरसी पर सम्मानित किया है।
अमेठी में आयोजित दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में प्रदेश भरके शिक्षक खिलाडियों ने अपनी खेल प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में वजीरगंज के अर्चना तिवारी को लम्बी कूद व दौड़ चार सौ मी में गोल्ड मेडल, शिक्षक शिव कुमार पाण्डेय को पांच हजार मी के पैदल चाल में गोल्ड मेडल और ममता को भाला फैंक व 100 मी की दौड़ में गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ है। तीनों शिक्षकों को बीईओ ने शील्ड देकर सम्मानित किया है।फरवरी 2023 में कोलकता में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में इन तीनों शिक्षकों को प्रतिभा करने का मौका मिलेगा। उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष अवनीश पाण्डेय, मन्त्री आनन्द देव सिंह, कन्हैयालाल मौर्य, व्यायाम शिक्षक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, प्रमोद सिंह, सुशील मिश्र, मनोज शर्मा, जेपी तिवारी, बीएन सिंह, आशीष द्विवेदी ने बधाई दी है।
महिला वर्ग में नीतू पुरुष वर्ग में बलजीत रहे प्रथम
गोण्डा। डायट दर्जीकुंआ पर हुए जनपद स्तरीय योग प्रतियोगिता में कटराबाजार की शिक्षिका नीतू गोस्वामी महिला वर्ग में प्रथम व पुरुष वर्ग में मनकापुर के अध्यापक बलजीत कनौजिया प्रथम स्थान पर रहे हैं। बेसिक शिक्षा परिषद के अध्यापकों के बीच डायट पर एक दिवसीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लगभग सभी शिक्षा क्षेत्र के अध्यापकों ने योग प्रतियोगिता में भाग लिया। निर्णायक मंडल में प्रवक्ता भूमेशवर सिंह, अमित कुमार व रेनू राव रही। संचालन सौमित सिंह ने किया। उप प्राचार्य जय प्रताप सिंह ने बताया कि इन दोनों शिक्षकों को एससीईआरटी द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय योग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जनपद की ओर से भेजा जाएगा। प्रवक्ता ज्ञान बहादुर, मोहम्मद शरीफ, राम तेज वर्मा सौम्या सिंह, संतोष यादव रहे।
Monday, November 21, 2022
शिक्षक संघ ने दिया ज्ञापन
गोण्डा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक इकाई ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा को सम्बोधित 16 सूत्रीय ज्ञापन बीईओ हर्षित पाण्डेय को दिया। शिक्षकों का पदोन्नति, चयन वेतन मान, नये शिक्षकों के जल्द सत्यापन करवाकर वेतन की भुगतान, लेखा पर्ची उपलब्ध कराना जैसी मांगे की गयी हैं। संगठन के संरक्षण जेपी तिवारी, ब्लाक अध्यक्ष शिव कुमार प्रधान, मन्त्री प्रदीप पाण्डेय, अजय कुमार, कृष्ण कुमार, अतुल पाल, धर्मेन्द्र कुमार, राम भवन रहे।
गोण्डा के लाल को मिला सम्मान
गोण्डा। शहर के गायत्रीपुरम सिविल लाइन निवासी अभिनव श्रीवास्तव को उनके कविता पाठ और गायन के लिए प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मानित किया गया है।
आईआईटी गोवहाटी द्वारा आयोजित प्रतियोगिता लखनऊ के बाबु बनारसीदास विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया। प्रदेश के इलाहाबाद, कानपुर, झांसी, लखनऊ के कई कालेजों के छात्र कवि व गायकों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। अभिनव को कविता में प्रथम स्थान हासिल करने पर सम्मानित किया गया है। इसकी राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता जनवरी 2023 मे गोवहाटी मे आयोजित किया जाएगा। अभिनव को वहां प्रतिभा करने का मौका मिलेगा।
अभिनव ने सभी माताओं के सम्मान में कहा बद्दुआएं तो मेरे लिए जी भरके रहती हैं।
मां सर पे हाथ फेरती है और सब बेअसर होजाता है।।
उनकी मां अनुपमा श्रीवास्तव व शिक्षक पिता विनय श्रीवास्तव को चिनमयान्द, पुष्पेष, मदन पाण्डेय, आशीष श्रीवास्तव, उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष अवनीश पाषडेय, आनन्द देव सिंह, मनोज शर्मा, सतेनद्र वर्मा, आकाश ने बधाई दी है।
Sunday, November 20, 2022
वायरल बुखार के मरीजों की सख्या बढ़ी
गोण्डा । मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पूरेतिवारी खोरहंसा में वायरल बुखार के मरीजों की सख्या सबसे ज्यादा रही। डाक्टर रेहाना खान ने बताया कि बदलते मौसम के कारण वायरल बुखार के मरीजों की सख्या सबसे ज्यादा है। त्वचा से सम्बंधित मरीज और महिला मरीजों की सख्या भी रहती है। उन्होंने कहा कि डेंगू के लक्षण पाये जाने पर मरीजों को सीएचसी काजीदेवर रिफर कर दिया जाता है। रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में पीएचसी पर 138 मरीज आये। उन्होंने बताया कि अस्पताल में दवाओं की कोई कमी नहीं है। फारमेसिस्ट पूरन चन्द मौर्य, कुलदीप सिंह, एसएम पयूश सोनी रहे।
Saturday, November 19, 2022
जन्म दिन पर याद की गयीं पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी
गोण्डा । आयरन लेडी के नाम से मशहूर पूर्व प्रधान मंत्री इन्दिरा गांधी को शनिवार को उनके जन्म दिन पर झंझरी के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय दर्जीकुंआ पर बच्चों ने उन्हे याद किया। वार्डेन कुशुम शुक्ला ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने छात्राओं को इन्दिरा गांधी के जीवन के बारे में बताया। उन्होंने उनके देश हित में साहसिक फैसलों पर चर्चा की। बैंकों का राष्ट्रीयकरण, परमाणु परीक्षण, मुक्त वाहिनी सेना लगाकर 1971 में पाकिस्तानी सेना को बुरी तरह हराया और बांग्ला देश को एक आजाद देश बनवाया। बच्चों ने लघु नाटिका व सांस्कृतिक प्रोग्राम पेश कर पूर्व प्रधान मंत्री के गुणों का बखान किया। छात्रा कीर्ति सिंह, खुशी मौर्य, अंजली यादव, मधु, प्रिया, विनीता ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया। शिक्षिका किरन वर्मा करुणा तिवारी रही।
वहीं प्राथमिक विद्यालय लोनियनपुरवा में अध्यापिका छाया श्रीवास्तव , रहमान खां, पीर मोहम्मद ने पूर्व प्रधान मंत्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। अमर बहादुर, केतकी देवी, धर्मवीर भारती, साकरुन रहीं।
मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP
यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...
-
जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...
-
गोंडा : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिय...
-
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...




















