गोण्डा : राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रतियोगिता में जनपद की ओर से प्रतिभा करने के लिए जारहे शिक्षक व बच्चों को विद्यालय परिवार ने सम्मान के साथ विदा किया। चार दिवसीय बाल विज्ञान प्रतियोगिता लखनऊ में आयोजित होगी। सोमवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय लोढियाघाटा के प्रधानाध्यापक तिलक राज सिंह ने विज्ञान शिक्षक दयाशंकर प्रजापति व विद्यालय के पांच छात्रों को फूल माला पहनाकर सम्मान के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजा। एनसीईआरटी द्वारा आयोजित बाल विज्ञान प्रतियोगिता में दयाशंकर प्रजापति जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस से पहले भी उन्हें पर्यावरण, स्वच्छता, जल संरक्षण के लिए जनपद व मण्डल स्तरीय कई सम्मान मिल चुका है। शिक्षक के मार्गदर्शन में लोढियाघाटा के बच्चों को भी बाल विज्ञान के क्षेत्र में कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।शिक्षक आनन्द शुक्ला, त्रिभुवन, अजय, अजमल खां, संतोष पाण्डेय, अवनीश पाण्डेय ने शिक्षक व वहां के बच्चों को बधाई दी है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रख्यात समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. साजिद हुसैन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...
-
गोंडा : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिय...
-
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...
-
बीबीडी यूनिवर्सिटी ग्राउंड में खेले गए 21वें बीबीडी लीग (सी डिवीजन) के मुकाबले में सीएसडी सहारा बीकेटी ने एकाना रेंजर्स को एकतरफ...


No comments:
Post a Comment