Monday, November 21, 2022

गोण्डा के लाल को मिला सम्मान

गोण्डा। शहर के गायत्रीपुरम सिविल लाइन निवासी अभिनव श्रीवास्तव को उनके कविता पाठ और गायन के लिए प्रदेश स्तरीय  प्रतियोगिता  में सम्मानित किया गया है।

आईआईटी गोवहाटी द्वारा आयोजित प्रतियोगिता लखनऊ के बाबु बनारसीदास विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया। प्रदेश के इलाहाबाद, कानपुर, झांसी, लखनऊ के कई कालेजों के छात्र कवि व गायकों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। अभिनव को कविता में प्रथम स्थान हासिल करने पर सम्मानित किया गया है। इसकी राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता जनवरी 2023 मे गोवहाटी मे आयोजित किया जाएगा। अभिनव को वहां प्रतिभा करने का मौका मिलेगा।

अभिनव ने सभी माताओं के सम्मान में कहा  बद्दुआएं तो मेरे लिए जी भरके रहती हैं।

मां सर पे हाथ फेरती है और सब बेअसर होजाता है।।

उनकी मां अनुपमा श्रीवास्तव व शिक्षक पिता विनय श्रीवास्तव को चिनमयान्द, पुष्पेष, मदन पाण्डेय, आशीष श्रीवास्तव, उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष अवनीश पाषडेय, आनन्द देव सिंह, मनोज शर्मा, सतेनद्र वर्मा, आकाश ने बधाई दी है।

No comments:

Post a Comment

अकबरपुर में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस अकीदत और शानो-शौकत के साथ सम्पन्न

  गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...