गोण्डा : संविधान निर्माता व भारत रत्न से सम्मानित बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर पुण्य तिथि के मौके पर मंगलवार को स्कूल कालेज में याद किये गये। प्राथमिक विद्यालय लोढियाघाटा के प्रधानाध्यापक मोहम्मद अजमल खां ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया ।बच्चों को अम्बेडकर जी के जीवन संघर्ष के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान में सभी को बराबर का अधिकार दिया है। उन्होंने अपनी पूरी जिन्दगी गरीबों, कमजोरों और शोषित वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। अध्यापक ने बताया कि आजादी के बाद उन्हें कानून मन्त्री बनाया गया। उन्होने देश के निर्माण में बहुत अहम भूमिका अदा की है। मोहम्मद अजमल, नीलम गुप्ता, मोहममद सुफियान, तरुण कुमार सिंह, अनजू सिंह, लाला राम, राम प्रसाद, घनश्याम रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रख्यात समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. साजिद हुसैन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...
-
गोंडा : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिय...
-
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...
-
बीबीडी यूनिवर्सिटी ग्राउंड में खेले गए 21वें बीबीडी लीग (सी डिवीजन) के मुकाबले में सीएसडी सहारा बीकेटी ने एकाना रेंजर्स को एकतरफ...

No comments:
Post a Comment