गोण्डा। डायट दर्जीकुंआ पर हुए जनपद स्तरीय योग प्रतियोगिता में कटराबाजार की शिक्षिका नीतू गोस्वामी महिला वर्ग में प्रथम व पुरुष वर्ग में मनकापुर के अध्यापक बलजीत कनौजिया प्रथम स्थान पर रहे हैं। बेसिक शिक्षा परिषद के अध्यापकों के बीच डायट पर एक दिवसीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लगभग सभी शिक्षा क्षेत्र के अध्यापकों ने योग प्रतियोगिता में भाग लिया। निर्णायक मंडल में प्रवक्ता भूमेशवर सिंह, अमित कुमार व रेनू राव रही। संचालन सौमित सिंह ने किया। उप प्राचार्य जय प्रताप सिंह ने बताया कि इन दोनों शिक्षकों को एससीईआरटी द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय योग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जनपद की ओर से भेजा जाएगा। प्रवक्ता ज्ञान बहादुर, मोहम्मद शरीफ, राम तेज वर्मा सौम्या सिंह, संतोष यादव रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP
यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...
-
जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...
-
गोंडा : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिय...
-
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...



No comments:
Post a Comment