Sunday, November 27, 2022

गोल्ड मेडल पाने वाले शिक्षकों का किया गया सम्मान

गोण्डा : प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल पाने वाले तीन शिक्षकों का बीईओ हर्षित पाण्डेय ने बीआरसी पर सम्मानित किया है।

अमेठी में आयोजित  दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में प्रदेश भरके शिक्षक खिलाडियों ने अपनी  खेल प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में वजीरगंज के अर्चना तिवारी को लम्बी कूद व दौड़ चार सौ मी में गोल्ड मेडल, शिक्षक शिव कुमार पाण्डेय को पांच हजार मी के पैदल चाल में गोल्ड मेडल और ममता  को भाला फैंक व 100 मी की दौड़ में गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ है। तीनों शिक्षकों को बीईओ ने शील्ड देकर सम्मानित किया है।फरवरी 2023 में कोलकता में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में इन तीनों शिक्षकों को प्रतिभा करने का मौका मिलेगा। उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष अवनीश पाण्डेय, मन्त्री आनन्द देव सिंह, कन्हैयालाल मौर्य, व्यायाम शिक्षक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, प्रमोद सिंह, सुशील मिश्र, मनोज शर्मा, जेपी तिवारी, बीएन सिंह, आशीष द्विवेदी ने बधाई दी है।


No comments:

Post a Comment

बेटी की शादी से पहले उठ गया पिता का साया: बिजली के खंभे पर बुझ गई महेंद्र उर्फ गुड्डू की जिंदगी

बालामऊ/हरदोई उ०प्र० का माहौल उस वक्त गमगीन हो गया, जब एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। जिस आंगन में कुछ दिन पहले ...