गोण्डा : राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान परिषद और राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान प्रयागराज के संयुक्त रुप से आयोजित 50वी राज्य स्तरीय जवाहर लाल नेहरु गणित, विज्ञान और पर्यावरण प्रदर्शनी का आयोजन लखनऊ के रानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल इण्टर कालेज में किया गया। चार दिवसीय प्रदर्शनी के आयोजन में गोण्डा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय लोढियाघाटा के विज्ञान शिक्षक दयाशंकर प्रजापति को नवाचार कर पर्यावरण अनुकूलन सामग्री के लिए प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। लोढियाघाटा के ही कक्षा आठ के छात्र कृष्णा कनौजिया को प्राकृतिक तरीके से फ्रिज कूलर माडल के लिए सम्मानित किया गया है। प्रदेश के बेसिक शिक्षा मन्त्री संदीप सिंह ने समारोह में मेडल देकर सममिनित किया है। शिक्षक दयाशंकर प्रजापति ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए बुलाया जाएगा। एडी बेसिक विनय मोहन वन, डायट उप प्राचार्य जय प्रताप सिंह, प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी राम खेलावन सिंह, बीईओ हर्षित पाण्डेय, उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष अवनीश पाण्डेय, मन्त्री आनन्द देव सिंह, सुशील मिश्र, मनोज शर्मा, लोढियाघाटा के प्रधानाध्यापक तिलक राज सिंह, अजमल खां, प्रदीप सिंह, संतोष पाण्डेय, आनन्द शुक्ला ने उन्हें बधाई दी है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
अकबरपुर में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस अकीदत और शानो-शौकत के साथ सम्पन्न
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...
-
गोंडा : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिय...
-
बीबीडी यूनिवर्सिटी ग्राउंड में खेले गए 21वें बीबीडी लीग (सी डिवीजन) के मुकाबले में सीएसडी सहारा बीकेटी ने एकाना रेंजर्स को एकतरफ...
-
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...


No comments:
Post a Comment