गोण्डा : निपुण भारत, डीबीटी व कायाकल्प की जमीनी हकीकत जानने के लिए बीईओ हर्षित पाण्डेय ने शुक्रवार को नगवा न्याय पंचायत के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। बीईओ ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय लोनियनपुरवा, प्राथमिक विद्यालय बनकसिया, चेतपुर, प्राथमिक विद्यालय लोढियाघाटा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय अचलपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, डीबीटी के माध्यम से लाभार्थी विद्यार्थियों और किसी कारण से डीबीटी में छूटे हुए विद्यार्थियों की जानकारी शिक्षकों से ली। उन्होंने छूटे विद्यार्थियों को जल्द डीबीटी के माध्यम से लाभ पहुंचाने के लिए आवश्यक निर्देश अध्यापकों को दिया। मुख्य विकास अधिकारी के विद्यालयों के कायाकल्प को लेकर सख्त निर्देश पर भी अध्यापकों से चर्चा की। उन्होंने निपुण भारत के लक्ष्य को समय से पूरा करने का निर्देश सभी अध्यापकों को दिया। शिक्षा की गुणवत्ता को परखने के लिए बीईओ ने बच्चों से गणित के प्रश्नों को ब्लैक बोर्ड पर लगवाया। हिन्दी और अंग्रेजी के पुस्तकों को छात्रों से पढ़वाया। विद्यालय स्वच्छ और आकर्षक दिखे इसके लिए उन्होंने शिक्षकों को सख्त निर्देश दिया है। उन्होंने पर्यावरण के संरक्षण के लिए सभी शिक्षकों को विद्यालय में पौधा लगाने की सलाह दी।
Saturday, October 15, 2022
कालेज में हुआ मोबाइल का वितरण
गोण्डा : उम्मेदजोत ग्राम पंचायत के अलहई महाविद्यालय में स्नातक उत्तीर्ण करने वाले छात्र - छात्राओं को मोबाइल वितरण का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र रहे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को मोबाइल मिलने से उनके आगे की पढ़ाई में लाभ मिलेगा। उन्होंने प्रदेश व केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली जन कल्याण कारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। संचालन शानू ने किया। कालेज के प्रबंधक मेराज खां, जिला पंचायत सदस्य अजमल जलील, अहमद पहलवान, बसपा नेता जफीर खां, प्रधान उम्मेदजोत नूरुल हसन, वीरेन्द्र सिंह, जावेद अहमद, अखिल श्रीवास्तव, राधिका प्रसाद, सुहेल अहमद रहे।
Thursday, October 13, 2022
अच्छी तालीम से ही हर तरह की कामयाबी मुमकिन :मौलाना हम्माद
गोण्डा : अच्छी तालीम से ही सभी तरह की कामयाबी मुमकिन हो सकती है। अच्छी तालीम हांसिल करके ही हम सब देश, समाज की बेहतर सेवा कर सकते हैं। तालीम के बिना तो आदमी अच्छा इन्सान भी नहीं बन सकता है।
यह बातें बुधवार को खोरहंसा के मुगलजोत के मदरसा कुल्लियतुल कुरआन में दस्तार बंदी के प्रोग्राम में मुरादाबाद से आये मौलाना हम्माद रजा ने कही। उन्होंने कहा कि पैगम्बर - ए - इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब ने तो तालीम हांसिल करने के लिए बहुत जद्दोजहद करने का हुक्म दिया है। उन्होंने तालीम हांसिल करने के लिए. चीन तक जाने की बात कही थी। उस वक्त चीन का सफर करना बहुत ही दुर्लभ माना जाता था। मौलाना ने कहा कि घर - परिवार हो या देश - प्रदेश अशिक्षा और अज्ञानता ही बुराइयों की वजह बनती है। उतरौला से आये मौलाना मुहीबुल हक ने हजरत मोहम्मद (स. अ. ) के जीवन और आदर्शों के बारे में बयान किया। शहर के मीनाशाह के मोहम्मद सईद मीनाई के सरपरस्ती में होरहे इस प्रोग्राम में मदरसा के संस्थापक मौलाना ताज मोहम्मद बगदादी ने मदरसा के 12 बच्चों को दसतारबंदी का प्रमाण पत्र दिया। उन्होंने बच्चों का परिचय महमानों से कराया। कारी निसार अहमद, अफजाल अहमद, मौलाना अब्दुल वहीद, कारी इलियास, इबरार अहमद, माज सिद्दीकी, मौलाना हारुन, मोहम्मद सऊद मिस्बाही रहे।
बाइक ने मारी बाइक को टक्कर, एक घायल
थाना वजीरगंज के सहिबापुर निवासी अकबर अली कोतवाली देहात के ग्राम अकमा अपने बेटी के घर शादी समारोह में जारहे थे। जब वे अयोध्या हाईवे के ठाकुर द्वारा के पास पांचपुला पहुंचे। तेज रफ्तार बाइक सवार ने बगल से टक्कर मार दी। बाइक के साथ अकबर अली हाईवे पर ही गिर गये। उनके सर, हाथ व पैर में चोट आयी है। गनीमत रही कि उसी समय कोई वाहन हाईवे पर नहीं आया वर्ना बड़ा हादसा होसकता था। एक राहगीर ने अपने मोबाइल से उनके घर फोन किया। परिवार वाले घर से आये तब जाकर उन्हें स्थानीय निजी डाक्टर के पास लेगये। चन्द कदम दूर सद्भभावना चौकी पुलिस सूचना के बाद भी नहीं पहुंच सकी।
Sunday, October 9, 2022
तिरंगे के साथ निकला बारह रबीउल अव्वल का जुलूस
Tuesday, October 4, 2022
रावण का चित्र बनाकर बच्चों को दी सामाजिक बुराइयों से लड़ने की सीख
गोण्डा !! अन्याय, घमण्ड और बुराइयों का प्रतीक रावण का चित्र बनाकर पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरहापारा में आज के सामाजिक बुराइयों से लड़ने की सीख बच्चों को शिक्षिका सोनिया सिंह व सोनिका शुक्ला ने दी। उन्होंने सोमवार को बच्चों से रावण का चित्र बनवाया। रावण के दसों सर को आज के सामाजिक बुराइयों जैसे दहेज प्रथा, भ्रुण हत्या, छुआछूत, घमण्ड, अशिक्षा, लिंग भेद, सामाजिक अन्याय व सामाजिक असमानता से दर्साया गया। अध्यापिका ने बच्चों को दशहरा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने भगवान राम और रावण के बीच हुए युद्ध के बारे में समझाया। शिक्षिका ने बताया कि आज के समाज में सामाजिक बुराइयों से लड़ना ही न्याय का रास्ता है। उन्होंने कहा कि यह सब हम सबकी जिम्मेदारी है। यही सामाजिक बुराइयां देश व समाज के विकास को प्रभावित करती हैं। अपने आप से और समाज से इन बुराइयों को दूर कर हम सब देश की बेहतर सेवा कर सकते हैं। शिक्षक नूर मोहम्मद ने अच्छा पोस्टर बनाने वाली छात्राओं कंचन, मुस्कान, सीमा, सरिता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। नीता सिंह, ज्योति सोनी, गुरुचरण, सोनिया रही।
Thursday, September 22, 2022
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस सप्ताह के अंतर्गत रक्तदान -महादान की सोच के साथ
21 सितंबर ,बुधवार, उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वाधान में डॉक्टर राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में बुधवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस सप्ताह के अंतर्गत "रक्तदान शिविर" का आयोजन किया गया तथा रक्तदान शिविर में उत्साह के साथ "रक्तदान- महादान" की सोच के साथ दूसरों की जिंदगी बचाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने रक्तदान किया "रक्तदान शिविर "का शुभारंभ उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता एवं लोहिया ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ वी के शर्मा की उपस्थिति में हुआ तथा इस अवसर पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, लखनऊ उपाध्यक्ष डॉक्टर साकेत चतुर्वेदी, ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम मुख्य रूप से मौजूद रहे
इस अवसर पर संगठन अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा आदर्श व्यापार मंडल सदैव समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता आया है, दूसरों की जिंदगी बचाने में सहायक होना वास्तव में भाग्य की बात है उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जीवन सभी भारत वासियों के लिए प्रेरणा स्रोत है उन्होंने सभी से रक्तदान करने की अपील की रक्तदान करने वालों में संगठन के ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे ,ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम ,व्यापारी अमित सिंह, आरती सिंह, अर्जुन अग्नि, राजकुमार ,संजय सोनी ,सूर्या यादव ,पंकज यादव, मुन्ना यादव, रजनीश वर्मा ,विजय पंडित ,ललित गुप्ता ,सूरज यादव, सुमित गुप्ता, मोहित ,ओम प्रकाश शामिल थे!
Friday, September 9, 2022
प्रधानाध्यापिका के बेटे का नीट में सेलेक्शन
गोण्डा : झंझरी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पूरेतिवारी की प्रधानाध्यापिका जाहां आरा खानम का बेटा अदनान खां ने डाक्टर बनने वाली नीट प्रतियोगी परीक्षा को पास किया है। अदनान को 720 में से 647 अंक मिले हैं। जानकारों का कहना है कि अच्छे मेडिकल कालेज में एमबीबीएस मिलेगा। अदनान ने शुरु से शहर के फातिमा इण्टर कालेज में पढ़ाई की है। शहर के मोहल्ला महराजगंज निवासी अदनान की माता जहां आरा खानम पूर्व माध्यमिक विद्यालय पूरेतिवारी की प्रधानाध्यापिका है। पिता अकरम अली खां शहर के एक निजी बैंक में कैशियर है। शिक्षक राजेन्द्र प्रकाश तिवारी, बांके प्रसाद मिश्र, वीर विक्रम सिंह, जाकिर हुसैन खां, डा सादिर खां, असलम एडवोकेट, पंकज सिंह, रियाज अहमद, इसशाद, शालिनी, तता तिवारी ने बधाई दी है।
Monday, September 5, 2022
हजरतगंज के होटल में लगी भीषण आग में अब तक चार की मौत की खबर, सीएम योगी ने दिए जांच के आदेश
लखनऊ के हजरतगंज के सुल्तानगंज इलाके में स्थित लिवाना होटल में सोमवार की सुबह भीषण आग लग गई। आग में झुलसे लोगों को सिविल अस्पताल भेजा गया है। अभी तक होटल के अंदर से 20 से ज्यादा लोगों को निकाला गया है। चार लोगों की मौत हो गई है।
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हजरतगंज इलाके में एक होटल में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। आग होटल लिवाना में लगी है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़िया मौके पर आग पर काबू पाने में जुटी हैं। धुएं के बीच कई लोग कमरों में फंसे हैं। दम घुटने से कई लोग बेहोश हो गए हैं। हादसे में चार लोगों के मौत की खबर है। कई की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंडलायुक्त और पुलिस कमिश्नर की संयुक्त कमेटी को जांच का आदेश दिया है। प्रदेश के उपमुख्मंत्री ब्रजेश पाठक भी घायलों का हालचाल लेने सिविल अस्पताल पहुंचे और कहा कि मामले की जांच की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे हजरतगंज के सुल्तानगंज इलाके में स्थित लिवाना होटल में भीषण आग लगी है। आग में झुलसे लोगों को सिविल अस्पताल भेजा गया है। अभी तक होटल के अंदर से 20 से ज्यादा लोगों को निकाला गया है। कुछ लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
आग पर काबू पाने के लिए बुलडोजर से दीवार तोड़ी गई। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि होटल में कुल 30 कमरे हैं, इनमें से 18 कमरों में लोग थे। 30 से 35 लोग कमरों में मौजूद थे। पहली मंजिल पर बैंक्वट हॉल है। यहां कई लोग थे। कई लोग सुबह होटल से निकल गए थे।
वहीं, लखनऊ के हजरतगंज के होटल लिवाना में आग लगने की घटना पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने जिला अधिकारियों को झुलसे लोगों का समुचित इलाज सुनिश्चित करने के साथ ही मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में तेजी लाने को भी कहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद सिविल अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया।
हादसे में हुए घायल
हादसे में होटल में रुके अंश कौशिक, कामिनी, मोना चौधरी झुलस गए। होटल के कर्मचारी श्रवण और राजकुमार भी हादसे का शिकार हो गए। जबकि राहत व बचाव कार्य के दौरान चंद्रेश यादव व प्रदीप मौर्या की हालत बिगड़ गई।
Tuesday, August 30, 2022
राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुई खेल प्रतियोगिता
गोण्डा । झंझरी के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय दर्जीकुंआ में सोमवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के बारे में छात्राओं को वार्डेन कुसुम शुक्ला ने विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ध्यानचंद जी ने हाकी के माध्यम से विश्व में भारत का नाम रोशन किया है। सरकार ने उनके जन्म दिन को राष्ट्रीय खेल दिवस घोषित कर उनको सम्मानित किया है। डायट पर खेल प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, दौड़, लम्बी और ऊंची, वाद विवाद प्रतियोगिता कराया गया। वार्डेन ने खेल में बेहतर प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं प्रिया, कीर्ति, दिव्या नी, खुशी, मधु, मोहिनी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
Monday, August 29, 2022
सेवा समिति ने कराया कांवरियों का स्वागत व जल - पान
गोण्डा : बाबा वैद्यनाथ सेवा समिति दर्जीकुंआ ने रविवार को मदन सिंह के आवास पर पंडाल लगा कर कांवरियों का स्वागत किया। उन्होंने फूल मालाएं पहनाई। उनके लिए चाय - नाश्ता, विविध प्रकार के फल, थके पैरों को आराम देने के लिए गर्म पानी, खाने के लिए पूढी सब्जी, कांवरियों को आराम करने के लिए सभी व्यवस्थाएं समिति ने की। सेवा समिति के अगुवा डाक्टर रमेश कुमार सिंह ने बताया कि अयोध्या धाम के सरयू नदी से जल भरकर कांवरिये अयोध्या हाईवे से होकर खरगुपुर के बाबा पृथ्वीनाथ को जलाभिषेक करने जाते हैं। उन्होंने कहा कि इतनी दूरी कांवरिये पैदल चलते हैं।थके हारे कांवरियों को थोड़ा आराम पहुंचाने के लिए समिति दर्जीकुंआ मदन सिंह के आवास पर हर वर्ष पंडाल लगा कर उनके जरुरत के सामान की व्यवस्था करती है। सेवा समिति से जुड़े हुए लोग कांवरियों की सेवा कर पुण्य प्राप्त करते हैं। डा रमेश सिंह, श्रवण सिंह, वीरेन्द्र त्रिपाठी, मदन सिंह, विक्रम काका, चन्दन सिंह, राम निवास, प्रदीप सिंह, पुत्तू सिंह, संजय, शैलेंद्र राकेश सिंह, बब्बू रहे !
Saturday, August 27, 2022
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी
27 अगस्त, शनिवार, उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल लखनऊ इकाई के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की परिचय बैठक श्री राजनाथ सिंह जी के आवास पर प्रातः 10:00 बजे संगठन अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में हुई संगठन अध्यक्ष संजय गुप्ता ने उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की नवनिर्वाचित लखनऊ इकाई का रक्षा मंत्री जी से परिचय करवाया
सांसद एवं रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल लखनऊ इकाई के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी तथा हमेशा सहयोग करने का आश्वासन दिया इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने रक्षा मंत्री एवं सांसद श्री राजनाथ सिंह जी को व्यापारियों की समस्याओं का ज्ञापन भी सौंपा
ज्ञापन में प्रमुख रुप से लखनऊ में "मिक्स लैंड यूज पॉलिसी" बनाए जाने तथा स्वभाविक रूप रिहायशी से वाणिज्यिक उपयोग में परिवर्तित होने वाली बाजारों को मार्केट स्ट्रीट घोषित किए जाने एवं रिटेल सेक्टर के व्यापारियों को विदेशी e-commerce से बचाने हेतु "ई-कॉमर्स पॉलिसी "बनाए जाने तथा "व्यापार नीति आयोग" के गठन की मांग थी
परिचय प्राप्त करने वालों में मुख्य रूप से नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, महामंत्री अशोक भाटिया, संजय त्रिवेदी, राजीव शुक्ला ,आशीष गुप्ता, राजन मिश्रा, अमित अग्रवाल ,मोहित कपूर, संजीव जैन ,कोषाध्यक्ष गिरीश भार्गव सहित नवनिर्वाचित कमेटी के सभी 35वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 60उपाध्यक्ष, 10संगठन 10मंत्री, 10मंत्री, 2प्रचार मंत्री शामिल थे !
Friday, August 26, 2022
पुलिस की सूझबूझ से नवजात शिशु मां को मिला
गोण्डा ।पुलिस की तत्परता और सूझबूझ के कारण तीन माह का नवजात शिशु मां को वापस मिल गया। बच्चे का पिता ही चुपके से बच्चे को लेकर भागा जारहा था। बच्चे की मां ने शोर मचाया पुलिस तत्काल घटना को गम्भीरता से लेते हुए तत्परता दिखाई। पुलिस ने दो किमी दूर बच्चे के साथ पिता को दौड़ा कर पकड़ा।
वजीरगंच बाजार निवासी राहुल गुप्ता पुत्र पवन गुप्ता की शादी मोतीगंज थाना के कहोबा चौराहा निवासी अन्नू गुप्ता की लड़की सपना गुप्ता से हुई है। सपना के तीन माह का एक बच्चा भी है। पति - पत्नी राहुल और सपना के बीच कुछ समय से विवाद चलरहा है। जिसके कारण सफना अपने नवजात शिशु के साथ अपने माता पिता के घर कहोबा रहरही है। बताया जाता है कि बुधवार शाम राहुल अपने बाइक से कहोबा अपने पत्नी से मिलने के बहाने आया। कुछ देर बाद बिना सपना को बताए नवजात शिशु को लेकर चुपके से घर से बाहर आया। कहोबा से डुमरियाडीह की ओर जाने वाले एक दूसरे बाइक सवार से लिफ्ट लेकर वजीरगंज के लिए बच्चे के साथ भागा। बच्चे को घर मे न देख बच्चे की मां शोर मचाने लगी। मामला कहोबा चौकी के ठीक सामने का था। उस समय मोतीगंज के थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार अपने सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ चौकी पर बैठे थे। उन्होंने घटना को गम्भीरता से लेते हुए तत्परता दिखाई। बच्चा लेजारहे पिता का पीछा करने का निर्देश दिया। चौकी के एसआई प्रमोद कुमार सिंह व मोनू यादव ने दो किमी दूर जाचुके राहुल को बच्चे के साथ पकड़ा लिया। परिवार वालों को बुलाकर पूरी जानकारी ली।एससो प्रबोध कुमार ने बताया कि राहुल चूंकि अपनी बाइक छोड़ गया था इसलिए वह बच्चे के साथ कुछ भी कर सकता था। उन्होंने कहा कि वापस आकर बच्चे को सपना से मांगता और नाटक करता। मामला गम्भीर होसकता था। इस मामले की क्षेत्र में पुलिस की सराहना हो रही है।
Wednesday, August 24, 2022
अपने व्यापार को बचाना है तो व्यापारी स्वयं ऑनलाइन खरीदारी बंद करें: केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर
लखनऊ : उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल द्वारा संगठन के 18वे स्थापना दिवस के अवसर पर कानपुर के रूमा क्षेत्र स्थित एलेन हाउस इंस्टिट्यूट में" व्यापारी अधिवेशन" आयोजित किया गया व्यापारी अधिवेशन में भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कौशल किशोर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे तथा विश्व विख्यात कवि पदम श्री डॉ सुनील जोगी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे व्यापारी अधिवेशन की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा की गई व्यापारी अधिवेशन में विभिन्न जिलों के व्यापारी शामिल हुए तथा व्यापारियों ने अपने अधिकारों के लिए अधिवेशन में हुंकार भरी व्यापारी अधिवेशन में व्यापारियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को संबोधित 15 सूत्री मांग पत्र दिया
अधिवेशन में विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा रिटेल सेक्टर के व्यापारियों के व्यापार को बुरी तरह चौपट किए जाने का मुद्दा गर्मजोशी से उठा तथा व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा व्यापारियों की उन्नति के बिना राष्ट्र की उन्नति संभव नहीं है व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने व्यापारी नीति आयोग बनाए जाने, विदेशी e-commerce कंपनियों की प्रतिस्पर्धा में केंद्र एवं राज्य स्तर पर पीपीपी मॉडल पर स्वदेशी ई-कॉमर्स पोर्टल बनाए जाने की वकालत की ,उन्होंने कहा विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों से प्रतिस्पर्धा करने के लिए तथा अपने व्यापार को बचाने के लिए व्यापारियों को स्वयं से e-commerce विधा अपनानी होगी कानपुर के जिला अध्यक्ष महेश वर्मा ने कानपुर के व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया तथा कार्यक्रम का संचालन कानपुर जिला महामंत्री रजत पांडे द्वारा किया गया
अधिवेशन में कमर्शियल हाउस टैक्स की दरों को कम करने, कॉमर्शियल विद्युत की दरों को उचित करने तथा जिन दुकानदारों ने पानी के कनेक्शन नहीं लिए हैं उनको जल कर से मुक्त रखने का मुद्दा भी उठाया गया केंद्रीय मंत्री ने आदर्श व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री से भेंट करवाने की बात कहते हुए मुख्यमंत्री के सामने व्यापारियों के विषय पहुंचाने का वादा किया अधिवेशन में व्यापारियों ने स्वयं से ऑनलाइन खरीदारी बंद करने एवं नशे के उत्पादों का जीवन में प्रयोग ना करने का भी संकल्प लिया
व्यापारी अधिवेशन को संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी , उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता, लखनऊ ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम , चेयरमैन अशोक यादव महिला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती अनिला अग्रवाल, प्रदेश संगठन मंत्री ओम प्रकाश शर्मा (लखनऊ), प्रदेश संगठन मंत्री पीयूष शुक्ला (हरदोई,), प्रदेश संगठन मंत्री संतोष गुप्ता (खागा फतेहपुर), ने भी संबोधित किया अधिवेशन में राजधानी लखनऊ सहित सहित विभिन्न जिलों के पदाधिकारी एवं व्यापारी भारी संख्या में मौजूद रहे !
मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP
यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...
-
जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...
-
गोंडा : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिय...
-
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...


























