राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुई खेल प्रतियोगिता

  

गोण्डा । झंझरी के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय दर्जीकुंआ में सोमवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के बारे में छात्राओं को वार्डेन कुसुम शुक्ला ने विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ध्यानचंद जी ने हाकी के माध्यम से विश्व में भारत का नाम रोशन किया है। सरकार ने उनके जन्म दिन को राष्ट्रीय खेल दिवस घोषित कर उनको सम्मानित किया है। डायट पर खेल प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, दौड़, लम्बी और ऊंची, वाद विवाद प्रतियोगिता कराया गया। वार्डेन ने खेल में बेहतर प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं प्रिया, कीर्ति, दिव्या नी, खुशी, मधु, मोहिनी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।


Comments

Popular posts from this blog

मारुफ़ मुअल्लिफ़,मुसन्निफ़ इंजीनियर अलहाज बशीरुल हसन ख़ान कस्टुआई की किताब तफ़हीम अल-सहीहीन की शानदार रस्मे इजरा

बीबीडी यूनिवर्सिटी ग्राउंड पर सीएसडी सहारा बीकेटी की शानदार जीत

राजधानी के वरिष्ठ व्यापारी नेता सैकड़ों व्यापारियों के साथ उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल में हुए शामिल