गोण्डा : बाबा वैद्यनाथ सेवा समिति दर्जीकुंआ ने रविवार को मदन सिंह के आवास पर पंडाल लगा कर कांवरियों का स्वागत किया। उन्होंने फूल मालाएं पहनाई। उनके लिए चाय - नाश्ता, विविध प्रकार के फल, थके पैरों को आराम देने के लिए गर्म पानी, खाने के लिए पूढी सब्जी, कांवरियों को आराम करने के लिए सभी व्यवस्थाएं समिति ने की। सेवा समिति के अगुवा डाक्टर रमेश कुमार सिंह ने बताया कि अयोध्या धाम के सरयू नदी से जल भरकर कांवरिये अयोध्या हाईवे से होकर खरगुपुर के बाबा पृथ्वीनाथ को जलाभिषेक करने जाते हैं। उन्होंने कहा कि इतनी दूरी कांवरिये पैदल चलते हैं।थके हारे कांवरियों को थोड़ा आराम पहुंचाने के लिए समिति दर्जीकुंआ मदन सिंह के आवास पर हर वर्ष पंडाल लगा कर उनके जरुरत के सामान की व्यवस्था करती है। सेवा समिति से जुड़े हुए लोग कांवरियों की सेवा कर पुण्य प्राप्त करते हैं। डा रमेश सिंह, श्रवण सिंह, वीरेन्द्र त्रिपाठी, मदन सिंह, विक्रम काका, चन्दन सिंह, राम निवास, प्रदीप सिंह, पुत्तू सिंह, संजय, शैलेंद्र राकेश सिंह, बब्बू रहे !
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
गौसे आज़म की ज़िंदगी और रूहानी कमालात पर हुआ ख़ूबसूरत ज़िक्र, मुल्क की अमनो-अमान के लिए हुई ख़ास दुआ
बरेली। मोहम्मद असलम एवं मोहम्मद मुबस्सिर के मकान पर महफ़िले गौसुलवरा का रूहानी और खुशनुमा आयोजन हुआ। महफ़िल में हज़रत गौस-ए-आज़म दस्तगीर र...
-
जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...
-
गोंडा : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिय...
-
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...



No comments:
Post a Comment