गोण्डा !! अन्याय, घमण्ड और बुराइयों का प्रतीक रावण का चित्र बनाकर पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरहापारा में आज के सामाजिक बुराइयों से लड़ने की सीख बच्चों को शिक्षिका सोनिया सिंह व सोनिका शुक्ला ने दी। उन्होंने सोमवार को बच्चों से रावण का चित्र बनवाया। रावण के दसों सर को आज के सामाजिक बुराइयों जैसे दहेज प्रथा, भ्रुण हत्या, छुआछूत, घमण्ड, अशिक्षा, लिंग भेद, सामाजिक अन्याय व सामाजिक असमानता से दर्साया गया। अध्यापिका ने बच्चों को दशहरा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने भगवान राम और रावण के बीच हुए युद्ध के बारे में समझाया। शिक्षिका ने बताया कि आज के समाज में सामाजिक बुराइयों से लड़ना ही न्याय का रास्ता है। उन्होंने कहा कि यह सब हम सबकी जिम्मेदारी है। यही सामाजिक बुराइयां देश व समाज के विकास को प्रभावित करती हैं। अपने आप से और समाज से इन बुराइयों को दूर कर हम सब देश की बेहतर सेवा कर सकते हैं। शिक्षक नूर मोहम्मद ने अच्छा पोस्टर बनाने वाली छात्राओं कंचन, मुस्कान, सीमा, सरिता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। नीता सिंह, ज्योति सोनी, गुरुचरण, सोनिया रही।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बेटी की शादी से पहले उठ गया पिता का साया: बिजली के खंभे पर बुझ गई महेंद्र उर्फ गुड्डू की जिंदगी
बालामऊ/हरदोई उ०प्र० का माहौल उस वक्त गमगीन हो गया, जब एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। जिस आंगन में कुछ दिन पहले ...
-
गोंडा : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिय...
-
बीबीडी यूनिवर्सिटी ग्राउंड में खेले गए 21वें बीबीडी लीग (सी डिवीजन) के मुकाबले में सीएसडी सहारा बीकेटी ने एकाना रेंजर्स को एकतरफ...
-
गोण्डा : अयोध्या हाईवे कमल पेट्रोल पम्प के पीछे से सलारपुरवा शेखन गांव अकबरपुर, लाला हाता होते हुए पूरेतिवारी ग्राम पंचायत तक दर्जनों गांवों...

No comments:
Post a Comment