Friday, August 28, 2020

अवैध व चोरी के वाहन चलवाने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश


कानपुर - पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ श्री विजेंदर सिंह कानपुर नगर द्वारा चोर एवं लुटेरों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी घाटमपुर श्री रवि कुमार सिंह के निर्देशन में थानाध्यक्ष श्री पुष्पराज सिंह द्वारा गठित टीम उ. नि. दिवाकर पांडे व शिव प्रकाश सिंह द्वारा दिनांक 28 8 2020 को समय लगभग 4:31 बजे मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र सकरापुर मोड़ पास से शहर में सीएनजी ऑटो बैटरी रिक्शा चोरी कर फर्जी नंबर प्लेट व इंजन नंबर चेचिस नंबर मिटाकर अवैध टेंपो चलवाने व बेचने वाले गिरोह के सदस्यों में इरफान अहमद, कुलदीप चौरसिया,आकाश तिवारी, विष्णु गौतम,मानसिंह को गिरफ्तार किया गया उनके कब्जे से चोरी के 11 ऑटो रिक्शा और दो ई-रिक्शा बरामद किया गया।


 रिपोर्टर - आरती सिंह 


 


 


Thursday, August 27, 2020

देवीपाटन मण्डल मुख्यालय पर कोविड-19 अस्पताल प्रारम्भ!

गोण्डा -  मुख्यमंत्री योगी ने गोण्डा में जिला अस्पताल में 3237.54 लाख की लागत से निर्मित 300 शैय्यायुक्त उच्चीकृत चिकित्सालय भवन का लोकार्पण तथा 160 शैय्यायुक्त कोविड-19 अस्पताल का शुभारम्भ किया! 



देवीपाटन मण्डल मुख्यालय पर कोविड-19 अस्पताल प्रारम्भ हो जाने से मण्डल व आस-पास के जनपदों के कोरोना संक्रमित लोगों को उच्च गुणवत्ता का इलाज व स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी! 


मुख्यमंत्री ने जनपद श्रावस्ती व बलरामपुर में कोविड लेवल-2 अस्पताल शुरू कराए जाने के निर्देश दिए! 


 


मुख्यमंत्री ने देवीपाटन मण्डल में कोविड-19 एवं बाढ़ की 


स्थिति तथा राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की! 


 


बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आगामी 15 सितंबर तक विशेष रूप से सतर्कता बरती जाए तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी बरती जाए! 


मण्डल के प्रत्येक जनपद में बाढ़ राहत सामग्री व किट युद्धस्तर पर वितरित कराने के निर्देश प्रदेश में कृत्रिम अभाव दिखा कर यूरिया की किल्लत पैदा करने तथा कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश!


पेशेवर माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई में तेजी लाने तथा गौ तस्करी की घटनाओं पर NSA के अंतर्गत कार्रवाई के निर्देश


Wednesday, August 26, 2020

बस - कार में एक्सीडेंट दो की मौत कई चोटिल

Gonda - फैजाबाद हाईवे पर परसपुर पेट्रोल पम्प के पास मंगलवार को बस व कार में एक्सीडेंट होने से कार सवार पति - पत्नी की मौत हो गई। बस में सवार सवार दर्जनों लोगों को चोटें आयी। बस का ड्राइवर व कन्डक्टर भाग निकले।लोग घण्टों तक जाम मे जूझते रहे।


प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक सेमरा के मैनेजर कन्हैया लाल गौड मूल रूप से मऊ निवासी अपनी पत्नी शकुन्तला देवी के साथ अपने गृह जनपद मऊ से वैगनआर कार से गोण्डा वापस आरहे थे। जब वे कोतवाली देहात के खोरहसा चौकी के परसपुर पेट्रोल पम्प के पास पहुंचे सामने से आरही फैजाबाद जाने वाली अनुवंधित बस ने सामने से भिड़ गयी।बस और कार की टक्कर इतनी जोर दार थी कि कार के परखच्चे उठगये।दोनों पति पत्नी कार की सीट से चिपक गये। सूचना पर पहुंची चौकी प्रभारी एमपी सिंह, एसआई घीसूराम सरोज, रोहित मौर्या व स्थानीय आदिल तलत, अनिल श्रीवास्तव, लाल मोहम्मद ने दोनों को बेहोसी की हालत में एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान दोनों पति पत्नी की मौत हो गई। बताया जाता है कि तीन दिन पहले दोनों लोग छुट्टी लेकर अपने गृह जनपद मऊ गये थे। प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक संगठन के अध्यक्ष रहचुके कन्हैया लाल गौड के सड़क दुर्घटना में मौत की खबर से शहर के बहराइच रोड़ स्थिति सीतारामपुरम कालोनी में शोक व्यक्ति करने वालों की भीड़ लग गयी। सदैव मिलनसार व खुश मिजाज रहने वाले कनहैया लाल बैंक कर्मियों की परेशानियों को दूर करवाने की कोशिश करते थे। अनिल कुमार गुप्ता, राम सेवक महतो, चौधरी केपी सिंह, मनोज कुमार, जयराम सुमन, संजीव गुप्ता, काली चरन, मनोज सिंहा ने गहरा दुख व्यक्ति किया है।


श्री राम मंदिर में विराजमान होंगे यह हमारे लिए परम सौभाग्य का छड़ है - स्वामी अभयानंद सरस्वती


Lucknow - अयोध्या राम मंदिर निर्माण को लेकर बात करते हुए महामंडलेश्वर पंचायती निर्माणी अखाड़ा के स्वामी अभयानंद सरस्वती जी महाराज ने बताया कि भारतीय समाज प्रसन्न है इसका भी एक कारण होता है कोई भी समाज हो समाज के दो स्तर होते हैं एक है सभ्यता दूसरी होती है संस्कृति सभ्यता हम उसको कहते हैं जो हमको किसी समाज से प्राप्त होती है हमारा बोलचाल का तरीका रहन सहन हमारे व्यवहारिक धरातल की बातें और संस्कृति वह होती है जो सनातन परंपरा से प्राप्त होती है पूर्वजों से प्राप्त होती है अगर हमारे भारतीय समाज से मंदिर नृत्य वाद्य संगीत यह सब को निष्कासित कर दिया जाए तो भारतीय समाज शून्य हो जाएगा इसलिए समाज में हमारी संस्कृति बनी रहनी चाहिए 


 


इसके लिए प्राचीन काल से मंदिर की परंपरा ऋषि यों के द्वारा चलाई जा रही है जगह-जगह मंदिर की स्थापना की जा रही है उसके साथ ही उसके अन्य समाज के उद्धार के लिए बहुत सारे तरीके के प्रकल्प चला करते है तो यह हमारा केंद्र है भगवान राम का जन्म स्थान अयोध्या भगवान श्री कृष्ण का जन्म स्थान भगवान शिव हमारे आराध्य देव हैं उनके स्थान की सुरक्षा होनी चाहिए उनका विकास होना चाहिए और अगर हमारी सरकार के प्रयास से समाज के सहयोग से और न्यायालय के सहयोग से राम जन्म भूमि का पुनरुद्धार हो रहा है 


 


 यह बहुत ही आनंद का विषय है हमारा सारा समाज सुखी है इससे हमारे समाज की न्यू सुदृढ़ होगी मजबूत होगी भारतीय समाज जागेगा हिंदू समाज का उद्धार होगा यह एक ऐतिहासिक मुद्दा था जिसको भाजपा सरकार के द्वारा माननीय सुप्रीम कोर्ट के द्वारा पूर्ण किया जा रहा है इससे जितने भी ऋषि मुनि है उनको अति प्रसन्नता हो रही है हम सब के अग्रज हम सबके पूजनीय सृष्टि के रचयिता भगवान श्री राम जो इतने वर्षों से एक त्रिपाल के नीचे रह रहे थे यह हम लोगों के लिए बहुत ही दुख का विषय था आज भगवान श्री राम को मंदिर में विराजमान होंगे यह हमारे लिए परम सौभाग्य का छड़ है इसे हम कभी नहीं भूल पाएंगे!


रिपोर्टर - नवीन वाजपेई


Tuesday, August 25, 2020

नये चौकी प्रभारी का हुआ स्वागत


Gonda - कोतवाली नगर के नये सद्भावना चौकी प्रभारी हयात मोहम्मद ने पदभार ग्रहण किया। पूर्व चौकी प्रभारी राकेश कुमार ओझा ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। नये चौकी प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में कानून का पालन उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि लोग बिना डर और संकोच के अपनी परेशानियां उनसे साझा करे। कोशिश कीजाएगी कि किसी के साथ नाइंसाफी न हो। उन्होंने स्थानीय लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहयोग भी मांगा।कांसटबिल सचिन मौर्य, नरेन्द्र सिंह, पवन कुमार यादव, सत्यजीत, लंकेश वर्मा रहे।


Photo by next media 



Visit us for news and information


https://nextmedia.page


Sunday, August 23, 2020

गुमशुदा लड़के को पुलिस ने किया परिवार के हवाले


गोंडा - तीन दिन से अपने घर से गायब एक लड़के को दर्जीकुंआं चौकी पुलिस ने लड़के के परिवारीजनों को बुलाकर गुमशुदा लड़के को उनके सूपुर्द कर दिया। लोगों ने दर्जीकुंआं चौकी प्रभारी विजय प्रताप सिंह की सराहना कर रहे है।


चौकी प्रभारी वीपी सिंह ने बताया कि 20 अगस्त को थाना मनकापुर के धर्मपुरा महादेव निवासी 14 वर्षीय राजकुमार अपने घर से घूमने टहलने के लिए गांव से बाहर आग्या। रास्ता भटकने के कारण वह घर वापस नहीं लौट सका। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम उन्हें सूचना मिली कि दर्जीकुंआं चौराहे पर एक अनजान लड़का एक दुकान पर बैठा हुआ है। हमराहियों के साथ चौकी प्रभारी उस दुकान पर पहुंचे। लड़के से बात चीत किया। तीन दिन से भूखे प्यासे लड़के को कुछ खिलाया पिलाया। लड़के गायब होने की सूचना उन्होंने जिले के पुलिस आफीसर्स वाटसअप ग्रुप पर डाल दिया। तीन दिन पहले मनकापुर थाने में उसी लडके के लिए गुमशुदगी का मामला दर्ज हुआ था। वहां से डिटेल लेकर वीपी सिंह ने लड़के के पिता जानकी प्रसाद को दी। चौकी प्रभारी श्री सिंह ने राजकुमार को मनकापूर के एसआई शिवलखन यादव व लड़के के पिता जानकी प्रसाद के सुपुर्द कर दिया। क्षेत्र के लोगों ने चौकी इनचार्ज की इस काम के लिए सराहना की है।


Saturday, August 22, 2020

सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार महिला सिपाही की मौत, पुलिस महकमे में शोक व्याप्त


मीरजापुर। पड़री थाना में नियुक्त एक महिला सिपाही की शनिवार की सुबह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायल महिला कांस्टेबल को उपचार हेतु मंडलीय अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने महिला सिपाही को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद जनपद के पुलिस महकमें में शोक का माहौल व्याप्त है। 


        बताया जाता है कि थाना पड़री पर नियुक्त महिला कांस्टेबल उज्ज्वल सेंगर पुत्री विजय सेंगर निवासी जगमनपुर, थाना रामपुर, जनपद जालौन जो कि जुलाई माह में पड़री थाने पर स्थानांतरण के तहत तैनात थी।


     मृत महिला कांस्टेबल थाना पड़री में चन्द्रिका धाम ड्यूटी पर स्कूटी से जा रही थी कि रास्ते में भरपूरा पेट्रोल पम्प के पास सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गयी। 


       शव को प्रभारी निरीक्षक पड़री वेंकटेश्वर तिवारी द्वारा अपने कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए महिला कांस्टेबल के परिजनों को घटना के बाबत सूचना दे दी गयी है।


      वहीं महिला कांस्टेबल की मौत की खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक एवं पुलिस बल के काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए थे।


Thursday, August 20, 2020

अभिभावकों के निडर सेनापति राकेश मिश्रा के संघर्षों का मिला फल


कानपुर - अभिभावकों के संघर्षों के सुखद प्रणाम देखने को मिला आज कानपुर सिविल लाइन स्थित हड्रड हाई स्कूल ने अभिभावकों के दबाव के आगे झुकते हुए 50% फीस माफी की घोषणा कर दी। अखिल भारतीय पीड़ित अभिभावक महासंघ के अध्यक्ष एवं अभिभावकों के सेनापति राकेश मिश्रा का कहना है की जब शिक्षा ऑनलाइन है उस परिस्थिति में भी पचास प्रतिशत शुल्क बहुत अधिक है, लेकिन ऐसे में शहर के निजी विद्यालय जहां अभिभावकों को कोई भी राहत नहीं दे रहे थे ऐसे में उक्त स्कूल का प्रयास सराहनीय है ऑनलाइन शिक्षा का शुल्क राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा मान्य शुल्क पर ही होना चाहिए। वह शुल्क विधिक रुप से मान्य होने के साथ-साथ मानवीय भी है। अभिभावकों के सेनापति राकेश मिश्रा द्वारा टोल फ्री नंबर 9839940989 जारी किया गया जिस पर उनके द्वारा कहा गया कि जिन बच्चों के नाम स्कूलों से काट दिए गए हैं या स्कूलों द्वारा ऑनलाइन शिक्षा से बाधित किया गया है वह अपने प्रार्थना पत्र को संबंधित नंबर पर व्हाट्सएप करें जिससे कि संबंधित विभाग व जिले के जिलाधिकारी को अवगत कराया जा सके।


Report @ Parbhat Trivedi 


Wednesday, August 19, 2020

सुशांत मौत मामला: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सीएम नीतीश का बयान, ये न्याय की जीत है


पटना, 19 अगस्त। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट किया है कि उच्चतम न्यायालय द्वारा फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता द्वारा पटना में दर्ज कराए गए मामले पर बिहार पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई एवं बिहार सरकार द्वारा इस मामले को सीबीआई को सौंपने के निर्णय को विधि सम्मत एवं उचित बताया गया है। उन्होंने कहा कि कोर्ट के फैसले से न्याय की जीत हुई है। 


मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि कुछ लोग इसे राजनीतिक रूप देना चाह रहे थे, जबकि राज्य सरकार का मानना था कि इसका संबंध न्याय से है। मुझे भरोसा है कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद सीबीआई यथाशीघ्र इस मामले की जांच करेगी और शीघ्र ही न्याय मिलेगा।


 


सीएम ने कहा कि, सुशांत के पिता द्वारा पटना में एफआईआर दर्ज कराने के बाद, सरकार ने बिना समय गंवाए जरूरी कदम उठाए और जो उचित था, वही किया गया। उन्होंने कहा कि, अब पीड़ित परिवार को न्याय मिल सकेगा। साथ ही, सर्वोच्च न्यायालय के आदेश से बिहार सहित राज्य के बाहर के लोगों में भारी खुशी और उत्साह है।


नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार सरकार और पूरा देश इस वक्त सुशांत के परिजनों के दुख में शामिल है। सीएम ने कहा कि उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब मुंबई पुलिस सीबीआई जांच में सहयोग करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई जांच के आदेश दिए और मुंबई पुलिस को इस मामले में अब तक एकत्र किए गए सभी साक्ष्य सीबीआई को सौंपने को कहा है।


अब प्रियंका ने भी कहा कि, गांधी परिवार से बाहर का हो अध्यक्ष

नई दिल्ली,19 अगस्त। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी की उस बात का समर्थन किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि गांधी परिवार के बाहर के व्यक्ति को कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया जाना चाहिए। 'इंडिया टुमॉरो' नामक किताब को दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका गांधी वाड्रा ने यह बात कही।


सोनिया गांधी के कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर 10 अगस्त को एक साल का कार्यकाल पूरा हो गया। पार्टी का कहना है कि नया अध्यक्ष चुनने के लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरु की जाएगी। तब तक कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर सोनिया गांधी जिम्मेदारी निभाती रहेंगी। पार्टी के अंदर पूर्णकालिक अध्यक्ष चुने जाने की मांग लगातार जोर पकड़ती रही है। कांग्रेस की ज्यादातर बैठकों में राहुल गांधी को फिर से पार्टी की कमान सौंपे जाने की मांग के बावजूद भी राहुल अध्यक्ष पद में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। राहुल गांधी लगातार कांग्रेस के अध्यक्ष गांधी परिवार से इतर तलाशे जाने की बात करते रहे। राहुल के स्वर में सुर मिलाते हुए उनकी बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी की कमान किसी गैर गांधी शख्स को सौंपे जाने की वकालत की है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी की उस बात का समर्थन किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि गांधी परिवार के बाहर के व्यक्ति को कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया जाना चाहिए। 'इंडिया टुमॉरो' नामक किताब को दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा,  ''राहुल गांधी ने कहा कि हम में से कोई पार्टी का अध्यक्ष नहीं होना चाहिए और मैं इससे पूरी तरह सहमत हूं। मुझे लगता है कि पार्टी को अपने रास्ते की तलाश करनी चाहिए।'' चुनाव में शिकस्त पर बात करते हुए  प्रियंका गांधी ने यह माना कि यूपीए सरकार के दौरान कांग्रेस की मीडिया रणनीति बनाने वाली टीम जब तक सचेत हुई तब तक बीजेपी के आरोपों पर आम लोग यकीन कर चुके थे। 


गौरतलब है कि 2019 के आम चुनाव के नतीजे आने के बाद हार की जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था और कांग्रेस नेताओं के सामने बहुत बड़ी चुनौती रख दी - ऐसे अध्यक्ष की तलाश करो जो गांधी परिवार से न हो। काफी मशक्कत के बाद नतीजा “ढाक के तीन पात। फिर से एक बार कांग्रेस की खोज बीमारियों से जूझ रहीं सोनिया गांधी पर ही आकर रूकी।एक साल बीत जाने के बाद भी स्थिति जहां की तहां ही है।


Tuesday, August 18, 2020

फीस की चिंगारी ने विधान भवन में लगाई आग


कानपुर- फलक चैरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट ,अखिल भारतीय अभिभावक पीड़ित महासंघ, मायरा फाउंडेशन ट्रस्ट एवं पेशेंट हेल्थ केयर सोसाइटी के कार्यकर्ताओं ने अभिभावकों के सेनापति राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पूर्व के घोषणाक्रम के अनुसार कानपुर के अभिभावकों का प्रतिनिधि मंडल विधान भवन घेरने के लिए निकला था परंतु कानपुर के जिला प्रशासन की गोपनीय सूचना पर लखनऊ के जिला प्रशासन ने हम लोगों को प्रदर्शन नहीं करने दिया जिससे हम लोगों ने सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री संजीव पांडे के आवाहन पर जो कार्यक्रम होना सुनिश्चित हुआ था उनको जाकर के हम लोगों ने अपना सहयोग पत्र सौंपा सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री संजीव पांडे जी ने हम लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने राकेश मिश्रा निडर को आश्वस्त किया कि आपके कानपुर शहर में धरना प्रदर्शन करने पर सेंटर बार एसोसिएशन आपका पूर्ण सहयोग करेगा। सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री संजीव पांडे जी द्वारा कहा गया कि मुख्यमंत्री जी द्वारा जब बातचीत के लिए बुलाया जाएगा तो कानपुर के भी प्रतिनिधि शामिल हो करके अपनी बात मुख्यमंत्री जी को अवगत कराएंगे। सेंट्रल बार एसोसिएशन के हॉल में हम लोगों द्वारा जोरदार नारे लगाए गए 30 गले की फांसी है जनता भूखी प्यासी है योगी बाबा रहम करो कुछ तो अच्छे कर्म करो। गूंगे बाहर चीख रहे हैं बहरे अंदर बैठे हैंएवं जुल्मी कब तक जुल्म करेगा सत्ता के गलियारे से जर्रा जर्रा गूंज रहा है फीस माफी के नारे से। नो स्कूल नो फीस के नारों से संपूर्ण ब्रह्मांड गुंजायमान हो गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राकेश मिश्रा निडर , मनीष शर्मा आजाद विनीत कपूर एवं कानपुर के अभिभावकों के साथ लखनऊ के अधिवक्ता शामिल रहे।


Photo by next media 



Report @ Parbhat Trivedi 


बुनियादी शिक्षा पर जोर दें शिक्षक : प्राचार्य खोरहंसा


गोंडा - डायट दर्जीकुंआं पर प्राचार्य विनय मोहन वन ने एसआरजी की बैठक कर शिक्षकों को बुनियादी शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि शिक्षण में सभी बच्चों के भाषा और गणित पर अधिक काम होना चाहिए।उन्होंने कहा कि बुनियादी शिक्षा मजबूत होने पर ही भविष्य में बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ा जासकता है। श्री वन ने कहा कि तकनीकी सुविधाओं, प्रेरणा ऐप को फालो करने, प्रिंट रिंग वाले विद्यालयों की तरह और विद्यालयों को तैयार करवाने के लिए निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नये चयनित एआरपी जल्द अपने दायित्वों का निर्वहन करें। प्राचार्य ने कहा कि वे शिक्षक जिन्होंने आनलाइन आधारशिला, शिक्षण संग्रह व ध्यानाकर्षण का प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया है। उसी प्रशिक्षण के अनुसार कार्य करना सुनिश्चित करें। गतिविधि आधारित व कक्षा में अधिक से अधिक टीएलएम का प्रयोग कर शिक्षण को और बेहतर बनाया जासकता है।जिला के एसआरजी कृष्ण विहारी लाल, विनिता कुशवाहा, कमलेश कुमार पाण्डेय रहे ।


किसी भी त्योहार में नहीं लगेगी भीड़ : सीओ सदर


गोंडा - मोहर्रम, कजरीतीज व गणेश चतुर्दशी त्योहारों को देखते हुए रविवार शाम को चौकी खोरहंसा पर पीस कमेटी की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ सदर लक्ष्मीकांत गौतम ने किया। उन्होंने कहा कि किसी भी त्योहार में कहीं भी भीड़ इकट्ठा नहीं होगी। उन्होंने कहा कि कोविड 19 की वजह से सरकार ने इन त्योहारों में सख्त निर्देश जारी किये हैं। उन्होंने कहा कि कजरीतीज में जलाभिषेक नहीं किया जाएगा। मन्दिर के कपाट नहीं खुलेंगे। कवांरियों के जल भरने व जल चढाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि गणेश चतुर्दशी व मोहर्रम पर भी कोई जुलूस नही निकाला जाएगा। किसी भी जगह पर कोई भीड़ इकट्ठा नहीं होने दिया जाएगा। कोतवाल देहात अनिल सिंह ने त्योहारों के मौके पर शान्ति व्यवस्था के लिए सभी से सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते सरकार व प्रशासन ने जो गाइडलाइन जारी किया है सभी उस का पालन अवश्य करें। चौकी प्रभारी एमपी सिंह, एसआई घीसूराम, राहुल यादव, पुत्तन भाई, रईस अहमद, समशाद, रऊफ, खालिक, राजेन्द्र प्रसाद, राहुत भटनागर, आशीष भारती रहे।


Monday, August 17, 2020

यूपी में ब्राम्हणों को इंश्योरेंस तो दूर, पहले सुरक्षा की गारंटी दे सरकार : मायावती


लखनऊ, 17 अगस्त । यूपी में 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा नेता उमेश द्विवेदी के बयान का मायावती ने ट्वीट करके जवाब दिया है। भाजपा नेता ने कहा था कि सरकार गरीब ब्राम्हणों के लिए मेडिकल इंश्योरेंस की व्यवस्था करेगी। इसको लेकर राजनीति तेज हो गई है। मायावती ने ट्वीटर पर लिखा कि यूपी भाजपा सरकार गरीब ब्राम्हणों का बीमा कराने की बात इस वर्ग के प्रति केवल अपनी कमियों पर पर्दा डाल रही है।


उन्होंने कहा कि ब्राम्हण समाज को वास्तव में बीमा से पहले उन्हें सरकार से अपने मान-सम्मान और पूरी सुरक्षा की गारंटी चाहिए। मायावती ने इसको लेकर सरकार को इस ओर ध्यान देने की नसीहत दी। इससे पहले वह लखीमपुर में बच्ची के साथ हुई दरिंदगी पर यूपी सरकार को घेर चुकी हैं। इस पर उन्होंने लिखा था कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूर तरह फेल हो चुकी है। महिलाओं की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं ।  


फीस गले की फांसी है,जनता भूखी प्यासी है


कानपुर- आज सोमवार को मां गंगा के पावन तट पर फलक चैरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट, उत्तर प्रदेश अभिभावक विचार मंच,पेशेंट हेल्थ केयर सोसाइटी,अखिल भारतीय पीड़ित अभिभावक संघ, अभिभावक अधिकार संघ उत्तर प्रदेश , दोस्त सेवा संस्थान,एकलव्य स्पोर्ट्स अकैडमी,द कानपुर पैरंट्स एसोसिएशन एवं मायरा फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रुप से अनूठा,विशाल,दिव्य,अर्ध नग्न प्रदर्शन सरसैया घाट पर हुआ। जिसमें  के अभिभावकों हाथों में बैनर प्लेकार्ड व नो स्कूल, नो फीस की टीशर्ट पहनकर गंगा जी में अर्ध नग्न जल में खड़े होकर के अपने बच्चों के स्कूलों की फीस माफी के लिए निजी विद्यालयों,उत्तर प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार से गुहार लगाने के साथ-साथ जोरदार व उत्साही नारे जैसे गूंगे बाहर चीख रहे हैं, बहरे अंदर बैठे हैं व फीस गले की फांसी है,जनता भूखी प्यासी है!योगी बाबा रहम करो,कुछ तो अच्छे कर्म करो व याचना नहीं अब रण होगा,संघर्ष बहुत भीषण होगा व नो स्कूलनो फीस के जोरदार नारे लगाए जिससे संपूर्ण ब्रह्मांड गुंजायमान हो गया.


राकेश मिश्रा द्वारा कहा गया कि नैतिकता व परस्पर सहयोग की बात करने वाले निजी विद्यालय व लोक कल्याण की बात करने वाली उत्तर प्रदेश सरकार एवं हमारे वोटों से जीते हुए विधायक व सांसद वैश्विक महामारी के समय भी हम अभिभावक गणों की बात नहीं सुन रहे है। हम सभी अभिभावक गण पिछले कई महीनों से धरना प्रदर्शन की श्रंखला बना रहे हैं। परंतु निजी विद्यालयों एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा फीस माफी की कोई घोषणा नहीं की गई अपितु उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा जी ने जिस प्रकाश से निजी विद्यालयों के प्रवक्ता बने हुए हैं यह अत्यंत ही गंभीर एवं दुखद विषय है। मुख्यमंत्री जी ने जिस प्रकार से नोएडा में निजी विद्यालयों के प्रवक्ता के रूप में बयान दिया उक्त वक्तव्य के संबंध में स्पष्ट कहना है कि वह धृतराष्ट्र हो गए हैं और उनको दुर्योधन रूपी निजी विद्यालयों में कोई कमी नहीं दिख रही है हम लोगों द्वारा सरकार के दिशा निर्देश के अनुरूप ही लॉक डाउन का पालन किया गया जिससे ज्यादातर लोगों की नौकरियां चली गई व जिनकी नौकरियां शेष भी है उनको वेतन हाफ मिल रहा है और जो व्यापारी वर्ग है उसका व्यापार दिन प्रतिदिन रसातल की ओर जा रहा है ऐसे में हम अभिभावक गण कहां से फीस भरे। सरकार जिस प्रकार से निजी विद्यालयों की संरक्षक बन कर काम कर रही है वह दिन दूर नहीं जब उत्तर प्रदेश के अभिभावक आगामी चुनाव में केंद्र सरकार व राज्य सरकार को अपने वोट की ताकत पर हार की समीक्षा करने को मजबूर कर देंगे। राकेश मिश्रा ने आगे कहा कि यदि धृतराष्ट्र यूपी सरकार को निजी विद्यालयों की इतनी ही चिंता है तो सरकार द्वारा जो पूर्व में 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा अपने प्रधानमंत्री केयर फंड के माध्यम से की गई थी वह सभी निजी विद्यालयों की बैलेंस शीट ऑडिट करते हुए उन्हें आर्थिक सहायता उपलब्ध करा दें यदि सरकार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने में असमर्थ हो तो वह हम अभिभावकों को किडनी,जेवर एवं बच्चों का दूध बेचने की अनुमति दें जिससे कि हम अभिभावक गण प्रधानमंत्री केयर फंड एवं निजी विद्यालयों को धन उपलब्ध करा सके। राकेश मिश्रा ने आगे कहा की कानपुर प्राइवेट स्कूल ओनर्स एसोसिएशन के संरक्षक नागेंद्र स्वरूप जी ने जिस प्रकार से जिलाधिकारी कोष में ₹300000 दान किए हैं यह हम अभिभावक गणों द्वारा स्कूलों में जमा की गई शुल्कराशि से ही दान किया गया है ऐसे में जिलाधिकारी महोदय किस प्रकार से हम अभिभावक का हित रख सकेंगे। प्रधानमंत्री जी द्वारा कहा गया था कि आपदा को अवसर में बदलना है उस बात को जिलाधिकारी महोदय ने कानपुर प्राइवेट स्कूल ऑनर्स एसोसिएशन से 30 लाख रुपए दान लेकर आपदा को अवसर में परिवर्तित कर दिया है जबकि उत्तर प्रदेश स्वावित्त पोषित फीस निर्धारण समिति में जिलाधिकारी महोदय जिला शिक्षण शुल्क समिति में पदेन अध्यक्ष होते हैं उनको उक्त अधिनियम के तहत पूर्व से ही शक्तियां प्राप्त है कि महामारी, आपदा, बाढ़ के समय वह इसमें संशोधन कर सकते हैं चूकि वर्तमान समय में यह वैश्विक महामारी घोषित है ऐसे में यह राज्य स्तर के साथ-साथ केंद्र सरकार भी सभी राज्यों को फीस माफ किए जाने की अनुशंसा कर सकतीं हैं। अभिभावकों के प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। अभिभावक मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने की मांग कर रहे हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल रहे राकेश मिश्रा (निडर), मनीष शर्मा(आजाद), विनीत कपूर, महेश्वरी बाबूलाल शारडा, लाला ठाकुर,अनिल गुप्ता, रवि शुक्ला राजीव शुक्ला,प्रदीप त्रिपाठी, संदीप त्यागी, नवीन अग्रवाल, सुशील मिश्रा, कुलदीप गुप्ता,अजित खोटे,विकास सोनकर


भगवानदीन,राजीव माहेश्वरी, दीपू नागवंशी,अमित शुक्ला, अमित खन्ना,विकास जायसवाल, अभिजीत गुप्ता,लव गुप्ता, मनीष गुप्ता छुहारा, विजय नारायण, ऐश्वर्य वर्मा, दीपक यादव, जितेन गुप्ता (पोपी), ओम प्रकाश साहू, प्रभात त्रिवेदी, अभिषेक मिश्रा, दीप्ति वर्मा,नीलम,मनीषा,पल्लवी,शाह आलम,अंकित कटियार,अश्विन शर्मा,रौनक शुक्ला,सोनू यादव,मोहम्मद माज,मोहम्मद सेवार, तैय्यब,नीरज पंडित,विपिन शुक्ला, प्रशांत शुक्ला,सुमित त्रिवेदी, इमरान सिद्दीकी, विवेक हिंदू, आशीष निगम,सनी यादव,राहुल कनौजिया,पंकज यादव,हरीश गुप्ता,राजीव विश्वकर्माहरिशंकर प्रजापति, वीरेंद्र आनंद, दीपेंद्र सिंह,संजय निगम,मधु यादव इत्यादि कार्यक्रम संयोजक राकेश मिश्रा!


रिपोर्टर - प्रभात त्रिवेदी


Saturday, August 15, 2020

आज भी भारत में अंग्रेजो की गुलामी जिंदा है


KANPUR - भगवान के बगल में कोई भी साधु-सन्यासी और महंत भी जूते चप्पल पहनकर विराजमान नहीं हो सकता है, भगवत दास घाट स्थित शिव मंदिर के गुंबद पर भगवान गणेश जी के बगल में विराजमान अंग्रेज जो लंबे बूट (चमड़े के जूते) पहने हुए हैं विराजमान था, सपा नेता एवं श्याम मिश्रा (पूर्व विधायक) स्मारक सेवा संस्थान के महामंत्री नरेंद्र सिंह (पिंटू ठाकुर) एडवोकेट पंकज गुप्ता, एडवोकेट अभय त्रिपाठी, एडवोकेट अक्षय सिंह, समाजसेवी संदीप अग्रवाल समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने गुलामी के निशां और हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रही अंग्रेज की प्रतिमा को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन धराशाई कर दिया।


Report @Parbhat Trivedi


 


Adv..


नवाबगंज पुलिस द्वारा स्वतन्त्रता दिवस पर गंगा बैराज में देखा गया सर्कस


KANPUR - पुलिस के सामने करते हुए फरारी गाड़ी से स्टंट पर पुलिस द्वारा लगाए जा रहे ठहाके। गंगा बैराज पर जाम का स्वतन्त्रता दिवस पर स्वतंत्र होकर एक अनमोल तोहफा पुलिस ने आम जनता को दिया जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि नवाबगंज पुलिस को कितनी मजा आ रही है स्टंट देखने मे तथा स्टंट करवाकर पुल पर जाम लगवाने में।क्या यह पुलिस उस फरारी गाड़ी को देख कर उसका चालान करने से डर गई या फिर कोई सर्कस का खेल गंगा बैराज पुल पर चल रहा था जिसकी टिकट नवाबगंज पुलिस ने भी खरीदी थी।


क्योंकि पुलिस आम जनता के मास्क न लगाने पर तो चालान कर देती है तो यह तो फरारी कार स्टंट करते हुए थी।इस पर चालान या कोई कार्यवाही क्या पुलिस प्रशाशन ने जरूरी नही समझी।


Report @ Parbhat Trivedi


Adv...


चौकी पर आयोजित हुई पीस कमेटी की बैठक।


 Gonda - कोरोना वायरस के चलते प्रदेश सरकार व जिले के पुलिस अधीक्षक के कानून व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश के कारण मोहर्रम, कजरीतीज व गणेश चतुर्दशी के मद्देनजर सद्भावना चौकी पर पीस कमेटी की बैठक की गयी। अध्यक्षता एसआई राम आशीष मौर्य ने किया। उन्होंने कहा कि कोविड 19 के जिले में बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सभी लोगों को सोसल डिसटंसिंग का पालन करना होगा। अपने घर पर ही रहकर त्योहार का आनन्द लें। किसी भी तरह की लोगों की भीड़ किसी भी स्थान पर नहीं लगनी चाहिए। उन्होंने सरकार व जिला प्रशासन के निर्देश को सभी लोगों को बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के जुलूस, ताजिया और कांवरियों के आने जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। सभी से उन्होंने कानून व्यवस्था के पालन करने के लिए सहयोग भी मांगा। कांसटविल सचिन मौर्य, नरेन्द्र सिंह, वसीम खां, इसरार अहमद, सैफ, शाहरुख, पवन कुमार रहे।



हेल्थ मिशन, कोरोना वैक्सीन से लेकर नई साइबर सुरक्षा नीति तक: लाल किले की प्राचीर से PM मोदी के 10 बड़े ऐलान


आज देश 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया और कई बड़े ऐलान किए। कोरोना वैक्सीन कब आएगी से लेकर नेशनल हेल्थ मिशन जैसी योजना के शुरू होने तक, पीएम मोदी के भाषण में आज बहुत कुछ था। जल से लेकर थल तक कैसे डिजिटली देश सुरक्षित रहेगा, मोदी ने इसका भी एक खाका पेश किया। प्रधानमंत्री ने देसी कोरोना वैक्सीन पर चर्चा करते हुए कहा कि तीन-तीन कोरोना वैक्सीनों का ट्रायल चल रहा है। लाल किले की प्राचीर से सुबह साढ़े सात से नौ बजे तक करीब डेढ़ घंटे लंबे भाषण के दौरान जानिए प्रधानमंत्री मोदी ये दस ऐलान किए।


1. नई साइबर सुरक्षा नीति : प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में नई राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा रणनीति का मसौदा तैयार कर लिया गया है। भारत इस संदर्भ में सचेत है, सतर्क है और इन खतरों का सामना करने के लिए फैसले ले रहा है और नई-नई व्यवस्थाएं भी लगातार विकसित कर रहा है। आने वाले समय में नई साइबर सिक्योरिटी नीति लाई जाएगी।


 


2. कोरोना वैक्सीन कब : प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को बताया कि आज भारत में कोराना की एक नहीं, दो नहीं, तीन-तीन वैक्सीन्स इस समय टेस्टिंग के चरण में हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही वैज्ञानिकों से हरी झंडी मिलेगी, देश में उन वैक्सीन्स की बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन की भी तैयारी है।


 


3. नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहला बड़ा एलान नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन को लेकर किया। उन्होंने कहा कि आज से देश में एक और बहुत बड़ा अभियान शुरू होने जा रहा है। ये है नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन। हर भारतीय को एक हेल्थ कार्ड मिलेगा। आपके हर टेस्ट, हर बीमारी, आपको किस डॉक्टर ने कौन सी दवा दी, कब दी, आपकी रिपोर्ट्स क्या थीं, ये सारी जानकारी इसी एक हेल्थ कार्ड में समाहित होगी। भारत के हेल्थ सेक्टर में यह योजना नई क्रांति लेकर आएगी।


 


कब आएगी देसी कोरोना वैक्सीन, लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने बताया


 


4. लक्षद्वीप की इंटरनेट कनेक्टिविटी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगले 1000 दिन में, लक्षद्वीप को भी सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल से जोड़ दिया जाएगा। उन्होने कहा कि हमारे देश में 1300 से ज्यादा आइलैंड्स हैं। इनमें से कुछ चुनिंदा आइलैंड्स को, उनकी भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए, देश के विकास में उनके महत्व को ध्यान में रखते हुए, नई विकास योजनाएं शुरू करने पर काम चल रहा है।


 


5. एनसीसी का विस्तार: प्रधानमंत्री मोदी ने नेशनल कैडेड कोर (एनसीसी) के विस्तार का ऐलान किया। उन्होंने देश को बताया कि अब एनसीसी का विस्तार देश के 173 सीमाओं और तटीय जिलों तक सुनिश्चित किया जाएगा। इस अभियान के तहत करीब 1 लाख नए एनसीसी कैडेट्स को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें भी करीब एक तिहाई बेटियों को ये स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी।


 


6- ऑप्टिकल फाइबर का जाल: प्रधानमंत्री मोदी ने इंटरनेट सुविधा पहुंचाने के लिए देश के हर गांव को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ने का एलान किया। उन्होंने कहा कि आने वाले एक हजार दिन में इस लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। साल 2014 से पहले देश की सिर्फ 5 दर्जन पंचायतें ऑप्टिल फाइबर से जुड़ी थीं। बीते पांच साल में देश में डेढ़ लाख ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ा गया है।


 


7. मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर : प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पूरे देश को मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर से जोड़ने की एक बहुत बड़ी योजना तैयार की गई है। इस पर देश 100 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। अलग-अलग सेक्टर्स के लगभग 7 हजार प्रोजेक्ट्स को चिन्हित भी किया जा चुका है। ये एक तरह से इंफ्रास्ट्रक्च र में एक नई क्रांति की तरह होगा।


 


8. प्रोजेक्ट लॉयन और डॉल्फिन : प्रधानमंत्री मोदी ने प्रोजेक्ट लॉयन और डॉल्फिन का एलान किया। उन्होंने कहा कि अपनी बायोडायवर्सिटी के संरक्षण और संवर्धन के लिए भारत पूरी तरह संवेदनशील है। बीते कुछ समय में देश में शेरों की, टाइगर की आबादी तेज गति से बढ़ी है। अब देश में हमारे एशियाई शेरों के लिए एक प्रोजेक्ट लॉयन की भी शुरूआत होने जा रही है। वहीं डॉल्फिन के संरक्षण के लिए भी प्रोजेक्ट चलाने पर जोर दिए।


 


9- प्रदूषण के खिलाफ अभियान : प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहरों से प्रदूषण खत्म करने की योजना की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि देश के 100 चुने हुये शहरों में प्रदूषण कम करने के लिए एक समग्र दृष्टिकोण के साथ एक विशेष अभियान पर भी काम हो रहा है।


 


10- पड़ोसियों के साथ मजबूत रिश्तों पर जोर: प्रधानमंत्री मोदी ने पड़ोसियों के साथ रिश्तों की मजबूती और उसके विस्तार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमारे पड़ोसी देशों के साथए चाहे वो हमसे जमीन से जुड़े हों या समंदर से, अपने संबंधों को हम सुरक्षा, विकास और विश्वास की साझेदारी के साथ जोड़ रहे हैं। आज पड़ोसी सिर्फ वो ही नहीं हैं जिनसे हमारी भौगोलिक सीमाएं मिलती हैं, बल्कि वे भी हैं जिनसे हमारे दिल मिलते हैं। जहां रिश्तों में समरसता होती हैए मेल जोल रहता है। 


कोरोना के कारण बिना बच्चों के ही मनाया गया स्वतन्त्रता दिवस


Gonda - कोविड 19 का असर आम जनमानस के साथ साथ अब तो स्वतन्त्रता दिवस पर भी दिखाई दिया। शिक्षण संस्थाओं में सोसल डिसटंसिंग का पालन करते हुए ध्वजारोहण किया गया। आजाद हिन्दुस्तान का शायद यह पहला 15 अगस्त हैं जिसमें बिना बच्चों के स्कूलों में स्वतन्त्रता दिवस मनाया गया है।छात्रों ने अपने घर पर ही आजादी के तराने गाकर देश के लिए अपनी शहादत देने वाले शहीदों को याद किया।



डायट दर्जीकुंआं पर प्रवक्ता ज्ञानबहादुर ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर शासन के संदेश को पढ़कर सबको सुनाया। प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ, रेनू राव, ओमकार चौधरी, विनय शर्मा, राकेश तिवारी, सुधीर कुमार रहे। खण्ड शिक्षा अधिकारी ममता सिंह ने जूनियर हाईस्कूल अशोकपुर पूर्वी में ध्वजारोहण किया। ग्राम प्रधान अताउल्लाह, इनचार्ज नीना दूवे, शहनाज बानो, नेहा कनौजिया, संध्या, समा बानो, नीतू रानी, ममता देवी रहीं। बीआरसी वजीरगंज पर बीईओ ने शिक्षक माधव राम शुक्ल के साथ बीआरसी परिसर में पौधरोपण किया। प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय चेतपुर में प्रधान राम लौटन ने ध्वजारोहण किया ।आरती उपाध्याय, मुख्तार अहमद, प्रेमलता सिंह, प्रदीप सिंह, कविता सिंह, अनसार उल हक, अनीता सिंह, आंगनवाड़ी कार्यकार्यकत्तरी निधु सिंह, सहायिका किरन सिंह, संजय सिंह, शिव प्रसाद सिंह, महेन्द्र प्रताप पाण्डेय रहे ।



Thursday, August 13, 2020

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राजीव त्यागी का दिल का दौरा पड़ने से निधन, राहुल बोले- पार्टी ने अपना एक बब्बर शेर खो दिया


कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 52 साल के थे। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने दुख जताते हुए कहा कि त्यागी विचारधारा के प्रति समर्पित नेता थे। निधन से कुछ देर पहले तक वह टीवी डिबेट में शामिल थे। 


 


राजीव त्यागी विनम्र स्वभाव के एक कुशल वक्ता थे और टीवी की बहसों में पार्टी का पक्ष जोरदार ढंग से रखते थे। पार्टी सूत्रों ने कहा कि गाजियाबाद के वैशाली में अपने आवास पर शाम 5 बजे एक टीवी परिचर्चा में भाग लेने के कुछ ही देर बाद त्यागी को दिल का दौरा पड़ा और वह बेहोश हो गए। सूत्रों ने बताया कि इसके बाद उन्हें गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वह बच नहीं सके।


यशोदा अस्पताल के डॉक्टर पद्म सिंह पाल के मुताबिक, राजीव त्यागी की तबियत अचानक से खराब हुई और करीब साढ़े छह बजे उन्हें अस्पताल लाया गया। उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली और दूसरी आपात सेवाओं की मदद स बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन कुछ देर बाद उनका निधन हो गया। त्यागी ने आखिरी ट्वीट किया था कि वह शाम 5 बजे एक टीवी परिचर्चा में हिस्सा लेंगे।


 


कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, उनके निधन की जानकारी मिलने के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने त्यागी की पत्नी से फोन पर बात कर ढांढस बंधाया और संवेदना प्रकट की। सूत्रों ने यह भी बताया कि त्यागी का कल दिन में गाजियाबाद के हिंडन नदी के समीप श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। 


 


कांग्रेस पार्टी की ओर से ट्विटर पर जारी शोक संदेश में कहा गया है, ''हम राजीव त्यागी के अचानक निधन से बेहद दुखी हैं। वे निष्ठावान कांग्रेसी और सच्चे देशभक्त थे। इस दुख की घड़ी में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थना उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं।''


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने आज अपना बब्बर शेर खो दिया। राजीव त्यागी के कांग्रेस प्रेम व संघर्ष की प्रेरणा हमेशा याद रहेंगे। उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि और परिवार को संवेदनाएं। 


आज शाम भी टीवी डिबेट में उनके साथ रहे बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने शोक जताते हुए कहा, ''विश्वास नहीं हो रहा है कंग्रेस के प्रवक्ता मेरे मित्र राजीव त्यागी हमारे साथ नहीं हैं। आज 5 बजे हम दोनों ने साथ में टीवी चैनल पर डिबेट भी किया था। जीवन बहुत ही अनिश्चित है ...अभी भी शब्द नहीं मिल रहे। हे गोविंद राजीव जी को अपने श्री चरणों में स्थान देना।''


 


कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने त्यागी के निधन पर शोक वयक्त करते हुए अपूर्णीय क्षति बताया। उन्होंने लिखा, ''भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव त्यागी जी की असामयिक मृत्यु मेरे लिए एक व्यक्तिगत दुःख है। हम सबके लिए अपूर्णीय क्षति है। राजीव जी विचारधारा समर्पित योद्धा थे। समस्त यूपी कांग्रेस की ओर से परिजनों को हृदय से संवेदना। ईश्वर उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति दें।''


पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने त्यागी के निधन पर दुख प्रकट करते हुए कहा, '' नि:शब्द ! एक सबसे प्यारा दोस्त, एक साथी, एक छोटा भाई, एक प्रतिबद्ध कांग्रेसी, खो गया, चला गया, बिछड़ गया। तुम्हारा स्नेह और सुगंध सदा महकेंगे। अलविदा मेरे दोस्त, जहां रहो, चमकते रहो ! कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, गुलाम नबी आजाद और कई अन्य नेताओं ने भी त्यागी के निधन पर दुख जताया।


 


गाजियाबाद के रहने वाले राजीव त्यागी उत्तर प्रदेश में लंबे समय तक पार्टी के लिए काम कर चुके हैं। उनकी पढ़ाई-लिखाई भी गाजियाबाद में हुई थी और उन्होंने एमबीए की डिग्री हासिल की थी।


तमाम साज़िशों के बावजूद, जामिया देश में टॉप पर तो एएमयू ने हासिल किया चौथा मक़ाम

दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी और अलीगड़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को हालिया दिनों में जितना बदमान करने की कोशिश की गई और वहां पढ़ने वाले छात्रों को निशाना बनाया गया, उतना ही इन दोनों यूनिवर्सिटियों के छात्र शिक्षा के क्षितिज पर तारा बनकर चमक रहे हैं।



पिछले साल मोदी सरकार ने मुसलमानों के साथ भेदभाव करने वाला सीएए क़ानून पारित किया, जिसके ख़िलाफ़ जामिया और मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों ने अपनी जानें हथेली पर रखकर और कैरियर दांव पर लगाकर अभियान शुरू किया। पुलिस ने बेरहमी से छात्रों को मारा पीटा और प्रशासन ने यूनिवर्सिटी के दरवाज़ों पर ताला डाल दिया।


इसके बावजूद, वर्ष 2019-20 में जामिया ने देश में 40 केंद्रीय यूनिवर्सिटियों को पीछे छोड़ते हुए टॉप रैंक हासिल किया, तो वहीं अलीगड़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने चौथा मक़ाम हासिल किया है।



जामिया के बाद दूसरे नंबर पर अरुणाचल प्रदेश की राजीव गांधी यूनिवर्सिटी और तीसरे नंबर पर जवाहरलाल यूनिवर्सिटी है।


 


जामिया को 90 फ़ीसदी स्कोर के साथ रैंकिंग में पहला नंबर मिला है। राजीव गांधी यूनिवर्सिटी को 83 फ़ीसदी, जेएनयू को 82 और अलगीढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को 78 फ़ीसदी प्वाइंट मिले हैं।


 


यूनिवर्सिटियों का मूल्यांकन 2019-20 में तय किए गए एमओयू के हिसाब से किया गया है। दरअसल, सेंट्रल यूनिवर्सिटी रैंकिंग में विश्वविद्यालयों का मूल्यांकन कई पैमानों के आधार पर किया जाता है। जिसमें विभिन्न पाठ्यक्रमों यूजी, पीजी, पीएचडी में छात्रों की संख्या और लैंगिक अनुपात भी शामिल है। इसके अलावा कैंपस प्लेसमेंट भी इस चयन का आधार बनता है। नेट और गेट परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों के आधार पर भी यह रैंकिंग तैयार होती है।


 


जामिया को देश में टॉप रैंकिंग मिलने के बाद ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफ़ार्म पर जामिया ट्रैंड करने लगा। कुछ लोगों ने इस कामयाबी पर ख़ुशी का इज़हार किया और छात्रों तथा अध्यापकों को मुबारकबाद दी।


(News Reference parsToday) 


वाहन चेकिंग कर मास्क व हेल्मेट पहनने की हिदायत दी।


Gonda - खोरहंसा चौकी पुलिस ने मंगलवार को स्थानीय बाजार जमुनियाबाग में वाहन चेकिंग किया। लोगों को मास्क व हेल्मेट पहनने की हिदायत दी। बिना मास्क व बिना हेलमेट पहने वाहन चालकों का चालान किया गया। दोपहर के समय बीच बाजार में चेकिंग करने के कारण कुछ समय तक बाजार में अफरा-तफरी मची रही। चौकी प्रभारी महेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि शासन व पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वाहन की चेकिंग की जाती है। महामारी के चलते जोर दिया जाता है कि सभी लोग मास्क का इस्तेमाल करें।उन्होंने ने कहा कि लाकडाउन का पालन करने की सलाह सभी को दी जाती है। एसआई घीसूराम सरोज, सतेन्दर यादव, नागेन्द्र यादव, रोहित मौर्य, अवधेश कुमार रहे।


Wednesday, August 12, 2020

ट्रक पलटा, बाल - बाल बचा ड्राइवर


Gonda - सामने से आरहे टेंकर की तेज लाइट के कारण फैजाबाद हाईवे पर बालू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।पान की ढाबली टूट गयी। गनीमत रही कि ड्राइवर बाल - बाल बचगया।



जिले के कटराबाजार निवासी आशीष तिवारी फैजाबाद से बालू लादकर गोण्डा लारहे थे। कोतवाली नगर फैजाबाद हाईवे के पेरीपोखर के पास रात 1:30 बजे पहुचने पर सामने से आरहे टेंकर की तेज लाइट से ट्रक ड्राइवर कुछ समझ नहीं सका।पेरीपोखर के उस जगह पर हाईवे के किनारे पटरी लगभग दो फिट नीची है। ड्राइवर आशीष ने बताया कि उसने सामने से आरहे तेज रफ्तार टेंकर से बचने के लिए ट्रक को बायीं ओर मोड़ा। सड़क के किनारे पटरी काफी नीची होने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गयी। ट्रक के नीचे स्थानीय मन्जूर खां की पान की ढाबली टूट गयी है। उस ढाबली में रखा सामान भी बर्बाद होगया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस जगह पर ट्रक पलटा है दिन के समय बहुत भीड़ रहती है। गनीमत रही कि रात में ट्रक पलटा वर्ना बड़ी दुर्घटना से इन्कार नहीं किया जासकता है। ड्राइवर आशीष भी सुरक्षित रहे।


Tuesday, August 11, 2020

मशहूर शायर राहत इंदौरी का निधन, 70 साल की उम्र में ली अंतिम सांस


कोरोना से संक्रमित मशहूर शायर राहत इंदौरी का दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया है। 70 साल की उम्र में उन्होंने इंदौर के अरविंदो अस्पताल में अंतिम सांस ली। 


 


अरविंदो अस्पताल के डायरेक्टर विनोद भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें कई प्रकार की दिक्कते इलाज के दौरान सामने आई, जिसमें पायलेटर निमोनिया, 70 प्रतिशत लंग खराब, कोविड पॉजिटिव, हाईपर टेंशन, डायबिटिक शामिल हैं। वे परसो रात को किसी निजी अस्पताल से आए थे और आज दिल का दौरा पड़ा और सिवियर अटैक आया और उसके बाद एक बार रिवाईव भी हुए पर अभी उनका देहांत हो गया।


कभी भी फिल्मी दुनिया में जमने और बसने के लिए जद्दोजहद नहीं की


राहत इंदौरी ने कभी भी फिल्मी दुनिया में जमने और बसने के लिए जद्दोजहद नहीं की। मुशायरे के बाद अगर उनको किसी से सबसे ज्यादा लगाव था तो वो है उनका अपना शहर इंदौर। महेश भट्ट की 'सर' उनकी पहली फिल्म थी। 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' जैसी फिल्म में हिट गाने लिखने वाले राहत इंदौरी को फिल्मी दुनिया कभी भी पूरी तरह से इस्तेमाल ही नहीं कर पाई। उनकी कुछ शुरुआती फिल्मों पर नाकामी का ठप्पा लगा था। 


जिसकी नकल जाने-अनजाने सैकड़ों शायर करते हैं


अपने लिए लिखकर मुशायरे में अपने लिए शेर पढ़ना किसी भी शायर के लिए ज्यादा तसल्ली देने वाला होता है। फिर राहत ने तो मुशायरे में शेर पढ़ने की अपनी एक शैली विकसित की थी। जिसकी नकल जाने-अनजाने सैकड़ों शायर करते हैं। 


...हजारों लोगों का मजमा दीवाना-सा हो उठता था


जब वो डूबकर अपने शेर पढ़ते हैं तो हजारों लोगों का मजमा दीवाना-सा हो उठता था। जिन लोगों ने ये सब अपनी आंखों से देखा है, वो तो यही कहेंगे कि राहत की असल जगह फिल्मी संगीतकार का दरबार नहीं मुशायरे का मंच था। मगर अफसोस कि कोरोना काल में एक और सितारा इस दुनिया को छोड़कर चला गया है।


 


Adv..


वाहन चेकिंग कर मास्क व हेल्मेट पहनने की हिदायत दी।


Gonda - खोरहंसा चौकी पुलिस ने मंगलवार को स्थानीय बाजार जमुनियाबाग में वाहन चेकिंग किया। लोगों को मास्क व हेल्मेट पहनने की हिदायत दी। बिना मास्क व बिना हेलमेट पहने वाहन चालकों का चालान किया गया। दोपहर के समय बीच बाजार में चेकिंग करने के कारण कुछ समय तक बाजार में अफरा-तफरी मची रही। चौकी प्रभारी महेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि शासन व पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वाहन की चेकिंग की जाती है। महामारी के चलते जोर दिया जाता है कि सभी लोग मास्क का इस्तेमाल करें।उन्होंने ने कहा कि लाकडाउन का पालन करने की सलाह सभी को दी जाती है। एसआई घीसूराम सरोज, सतेन्दर यादव, नागेन्द्र यादव, रोहित मौर्य, अवधेश कुमार रहे।


Monday, August 10, 2020

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को हुआ कोरोना, बोले- संपर्क में आए लोग टेस्ट करा लें


पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव आए हैं। उन्होंने खुद एक ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा - मैं किसी काम से अस्पताल गया था। वहां कोरोना टेस्ट कराने पर मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं बीते सप्ताह मेरे संपर्क में आए लोगों से आग्रह करता हूं कि वे खुद को आयसोलेट कर लें और अपना कोरोना टेस्ट भी करा लें।


 


Sunday, August 9, 2020

राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु मांग कर चुकी माँ बेटी की लगातार मदद कर रहा व्यापार मंडल


KANPUR - रविवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री एवं कानपुर लोहा व्यापार समिति के अध्यक्ष अतुल द्विवेदी जी के साथ नीरज जैन और आशु शर्मा मस्कुलर डिसऑर्डर से पीड़ित परिवार बेटी अनामिका मिश्रा एवं उनकी मां को देखने गए और ₹15000 नगद की धनराशि उनको प्रदान की गयी शारिरिक रूप से पूर्णतया असमर्थ माँ बेटी ने महामहीम राष्ट्रपति महोदय व माननीय प्रधानमंत्री जी से स्वयं की इच्छा मृत्यु की अपील भी की हुई गई


अतुल द्विवेदी से बात करने पर पता चला की वो जल्द ही जनप्रतिनिधियों व माननीय मुख्यमंत्री जी से इस परिवार की आर्थिक सहायता हेतु व्यापार मण्डल का एक प्रतिनिधिमंडल मिलने जाएगा। 


तब तक इस परिवार के आर्थिक सहयोग का यह क्रम जो पिछले कई वर्षों से निरंतर चला आ रहा है और आगे भी निरंतर जारी रहेगा!


रिपोर्टर - प्रभात त्रिवेदी


Saturday, August 8, 2020

चार दिन दूर है दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन का पंजीकरण


कोरोना वायरस का बढ़ता संक्रमण एक तरह देश और दुनिया के लिए चिंता का सबब बनता जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर इसकी वैक्सीन को लेकर अच्छी खबरें आ रही हैं। कोरोना वायरस वैक्सीन के लिए दुनिया का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, दुनियाभर में 200 से ज्यादा प्रोजेक्ट पर काम हो रहा है, जिनमें 21 से ज्यादा वैक्सीन क्लिनिकल ट्रायल में है। भारत, ब्रिटेन, रूस, अमेरिका, इस्रायल, चीन आदि देश वैक्सीन बनाने के काफी नजदीक पहुंच चुके हैं। कोरोना वायरस वैक्सीन के लिए दुनिया का इंतजार खत्म होता दिख रहा है।रूस से तो शुक्रवार की शाम बड़ी खबर सामने आई है। खबरों के मुताबिक, रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय से जुड़ी एक संस्था गमलेया रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा निर्मित इस वैक्सीन का चार दिन बाद पंजीकरण होने जा रहा है। यानी यह दुनिया की पहली पंजीकृत कोरोना वायरस वैक्सीन होगी। 



खबरों के मुताबिक, रूस के स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराश्को ने कहा है कि रूस की वैक्सीन ट्रायल में सफल रही है। अक्तूबर महीने से ही देश में व्यापक पैमाने पर लोगों का टीकाकरण शुरू किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि इस टीकाकरण अभियान में आने वाला पूरा खर्च सरकार उठाएगी। वहीं, उप स्वास्थ्य मंत्री ओलेग ग्रिदनेव ने कहा है कि 12 अगस्त को दुनिया की इस पहली कोरोना वायरस वैक्सीन का पंजीकरण कराया जाएगा। 


उप स्वास्थ्य मंत्री ग्रिदनेव ने शुक्रवार को ऊफा शहर में कहा कि इस समय वैक्सीन के ट्रायल का तीसरा और अंतिम चरण चल रहा है। यह ट्रायल बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस वैक्सीन की प्रभावशीलता तब आंकी जाएगी जब देश की जनसंख्या के अंदर बड़े पैमाने पर रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो जाएगी।


वैक्सीन तैयार होने पर स्वास्थ्यकर्मियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद यह रूस के अन्य नागरिकों के लिए उपलब्ध होगा। उप स्वास्थ्य मंत्री ओलेग ग्रिदनेव ने कहा, "हमें यह समझना होगा कि यह वैक्सीन सुरक्षित हो। पेशेवर स्वास्थ्यकर्मी और वरिष्ठ नागरिकों को सबसे पहले कोरोना वायरस का टीका लगाया जाएगा।" 


इस वैक्सीन को रूस के रक्षा मंत्रालय और गमलेया नेशनल सेंटर फॉर रिसर्च ने तैयार किया है। रूस इस बात का दावा कर चुका है कि उसकी कोरोना वैक्सीन अबतक हुए क्लिनिकल ट्रायल में 100 फीसदी सफल रही है। उसका कहना है कि क्लिनिकल ट्रायल के दौरान जिन लोगों को यह वैक्सीन लगाई गई, उन सभी में कोरोना वायरस के प्रति रोग प्रतिरोधक क्षमता पाई गई।


खबरों के मुताबिक ट्रायल करीब छह हफ्ते पहले शुरू हुआ था। उस समय वॉलंटियर्स के तौर पर वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को मास्को के बुरदेंको सैन्य अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगाई गई थी। इन वॉलेंटियर्स को दोबारा अस्पताल बुलाकर जब उनकी सघन जांच की गई तो पता चला कि सभी लोगों में वायरस से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता पैदा हो चुकी है। ट्रायल के इन परिणामों से रूस की सरकार भी उत्साहित है। 


दिवंगत के परिवार को पार्टी ने दी आर्थिक मदद

गोंडा  : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिले का प्रतिनिधि मंडल दिवंगत के घर पहुंच कर सांत्वना दिया।गोण्डा सद...