Wednesday, July 15, 2020

फीस को लेकर स्कूलों के बाहर शुरू हुए उत्तर प्रदेश में प्रदर्शन


KANPUR - उत्तर प्रदेश अभिभावक संघ के अध्यक्ष राकेश मिश्रा निडर ने आज सेंट अलोयसियस स्कूल कैंट कानपुर में सैकड़ों अभिभावकों के साथ स्कूल का घेराव करते हुए ' नो स्कूल नो फीस' एवं 'गूंगे बाहर चीख रहे हैं, बहरे अंदर बैठे हैं', के नारों के साथ जबरदस्त प्रदर्शन किया। 



जिससे घबराकर उक्त स्कूल के प्रधानाचार्य ने अभिभावकों के धरना प्रदर्शन को देखते हुए मिलने से इनकार कर दिया। 



अभिभावक संघ के अध्यक्ष राकेश मिश्रा निडर द्वारा बताया गया कि कोविड-19 के चलते सरकार के आदेशानुसार हम लोग अपने घरों में बैठ गए।जिससे हम मध्यम वर्गीय परिवारों की आर्थिक स्थिति डांवाडोल हो गई। 


हम लोग अब पैसे कहां से लाकर स्कूल की फीस भरे। यदि सरकार हम लोगों की बात नहीं मानती है तो क्या हम लोग अपने घरों के गहने ,बर्तन लाकर स्कूल की फीस भरें। सरकार जैसे पूंजीपतियों का कर्ज माफ करती है उसी प्रकार से सरकार को इन स्कूल के अध्यापकों को वेतन अपने प्रधानमंत्री केयर फंड से देना चाहिए।


Report @ Parbhat Trivedi 


Tuesday, July 14, 2020

नेपाल के पीएम ओली का बयान- नेपाल में जन्मे थे भगवान राम, असली अयोध्या नेपाल में है

नई दिल्ली: नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली (KP Sharma Oli ) ने ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा हो गया है. पीएम ओली ने कहा कि भगवान राम (Bhagwan Ram) का जन्म भारत में नहीं, बल्कि नेपाल में हुआ था. इसलिए भगवान राम भारतीय नहीं, बल्कि नेपाली हैं


इतना ही नहीं पीएम केपी शर्मा ओली ने यहाँ तक कहा है कि भारत में जो अयोध्या है, वह नकली है. जबकि नेपाल में असली अयोध्या (Ayodhya) है. पीएम ओली ने दावा किया है कि असली अयोध्या नेपाल के बीरगंज इलाके के पास एक गाँव में भगवान राम का जन्म हुआ था.


पीएम ओली के इस दावे और बयान से विवाद खड़ा हो गया है. सोशल मीडिया पर लोग बड़े पैमाने पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. भारत में इस बयान पर लोग कड़ी आपत्ति जता रहे हैं, जबकि नेपाल में भी कई पार्टी के नेताओं ने इस बयान पर आपत्ति जताई है. विपक्षी पार्टी के नेताओं का कहना है कि पीएम ओली को आधारहीन बयान नहीं देना चाहिए.


बता दें कि पिछले कुछ समय से भारत के नेपाल से रिश्ते ऐतिहासिक रूप से खराब चल रहे हैं. सीमा विवाद में नेपाल भारत से टकराव की स्थिति में है.


Monday, July 13, 2020

यूपी: कैबिनेट मंत्री की गली के सभी घरों को रंगवा दिया भगवा रंग में, दर्ज हुए दो मुकदमे


Kalpanik photo


प्रयागराज, 13जुलाई । यूपी के प्रयागराज में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी के बहादुरगंज स्थित आवास की गली आजकल भगवा रंग से रंगी जा रही है लेकिन अब इसको लेकर विवाद हो गया है और बहादुरगंज के एक रिटायर पशु चिकित्सक ने पोताई करने वालों पर जबरन घर को रंगने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में एफआईआर कराई है। वहीं बहादुरगंज के ही अन्य व्यक्ति ने भी मंत्री के रिश्तेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 


बहादुरगंज निवासी डॉ जीवन चंद्र सेवानिवृत्त पशु चिकित्सक हैं। उन्होंने कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। डॉक्टर की दी तहरीर में आरोप है कि अभिलाषा गुप्ता और नंद गोपाल नंदी के बुलाने पर रंग पोतने वाले आए थे। उनके घर को भ्रगवा रंग से रंगने की कोशिश की तो उन्होंने मना कर दिया था। 12 जुलाई को फिर कुछ लोग पहुंचे और उनके घर को गेरुआ रंग से पोत दिया। विरोध करने पर उन्हें मारा-पीटा और उनकी पत्नी सुनीता श्रीवास्तव से भी बदसलूकी की। 


 


वहीं दूसरी ओर बहादुरगंज निवासी रविंद्र गुप्ता ने कमल कुमार केसरवानी उर्फ लाला और अज्ञात के खिलाफ कोतवाली मुकदमा दर्ज कराया है। एफआईआर के मुताबिक 12 जुलाई की सुबह 4 बजे कमल कुमार केसरवानी उर्फ लाला अपने साथ 10-20 लोगों को लेकर उनके घर पर आया और उनके घर के सामने वाले हिस्से को भ्रगवा रंग से रंगने लगा। जब उन्होंने विरोध किया तो गाली दी और धमकाने लगा। उनके घर पर पथराव भी किया। बीचबचाव करने जब उनकी पत्नी आईं तो उन्हें भी धमकाया। आरोप लगाया कि लाला  इससे पूर्व भी उन पर जानलेवा हमला कर चुका है। सीओ कोतवाली अमित श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।


इस मामले पर कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी का कहना है कि उन्हें एफआईआर दर्ज होने की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो वह पता करेंगे कि एफआईआर में क्या है। कहा कि कुछ लोग द्वेषवश उनकी छवि को धूमिल करने के लिए इस मौके पर राजनीति कर रहे हैं। जहां तक भगवा रंग में पोताई कराने का आरोप है तो यह गलत है, क्योंकि रंग भगवा नहीं बल्कि चाकलेटी और पीला है, लाइट नीले रंग की है। इसका एकमात्र उद्देश्य मोहल्ले का सुंदरीकरण करना है। कुछ लोगों को यह सुंदरीकरण रास नहीं आ रहा है इसलिए वे दुष्प्रचार कर रहे हैं।


बकरीद को लेकर डीएम से मिले मुस्लिम रहनुमा


Gonda - अगस्त महीने के एक, दो व तीन तारीख को पढ़ने वाले ईद - उल- अजहा यानी बकरीद को लेकर जमीअत उलमा - ए - हिन्द के जिलाध्यक्ष मुफ्ती निआमत उललाह की अगुवाई में शहर के मुस्लिम रहनुमा जिलाधिकारी डा नितिन बंसल से मुलाकात की। उन्होंने डीएम से बकरीद को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कि चूंकि बकरीद में जानवरों की कुर्बानी दी जाती है और जानवर दूर दराज के देहात क्षेत्रों से लाए जाते हैं इसलिए मुस्लिम रहनुमाओं ने जानवरों के खरीद दारी करने और शहर तक जानवरों को लाने वालों के लिए सुरक्षा का मसला भी डीएम के सामने रखा। लाकडाउन के चलते सोसल डिसटंसिंग, कुरबानगाह के साफ सफाई व सेनेटाइजेशन की भी बात की गयी। मदरसा फुरकानिया के मोहतमिम मौलाना अजीम उल्लाह, मुफ्ती अमानत उल्लाह, मौलाना इनायत उल्लाह, खुर्शीद अन्वर एडवोकेट, मुश्फिक अहमद, डा महमूद आलम, शेख शम्स, राशिद रहे।


टिड्डियों के दस्तक से किसान परेशान


Gonda - टिड्डियों के दस्तक से सोमवार को क्षेत्र के किसान परेशान होगये। करोडों की संख्या में टिड्डियों का दल फसलों पर टूट पड़ा। खेतों में लगे गन्ना, मक्का, धान की फसल को कुछ ही समय में टिड्डी चट कर गये। पराग डेयरी, खिराभा, उम्मेद जोत, पूरेतिवारी, सरायजरगर, खोरहंसा, चिशतीपुर के किसानों ने बताया कि सोमवार सुबह से ही टिड्डियों के दल ने फसलों पर हमला बोल दिया। किसान तता तिवारी, महफूज काजी, शिवप्रसाद सिंह, रफीक, रोहित शर्मा ने बताया कि उन्हें फसलों से भगाने के लिए टीन का डिब्बा, ताली व थाली बजाई गयी पर उनपर कोई असर नहीं पडरहा था। टिड्डियों ने खेत के जिस फसल पर अपना कब्जा जमाया उस खेत के फसल को पूरी तरह बर्बाद कर दिया। फसलों की पत्तियां, फूल व फल को पूरी तरह नष्ट करके छोड़ा। किसी किसी पेड़ की पत्तियों पर भी टिड्डियों ने प्रहार किया। हर वर्ष किसी न किसी प्राकृतिक आपदा - असमय बारिश, ओले, सूखा, बाढ़ से परेशान फसलों के लिए नुकसान उठाने वाला किसान इस वर्ष टिड्डियों से परेशान होगया है।


Sunday, July 12, 2020

ईरान और भारत ने रेल और सड़कों की योजना के विस्तार पर बल दिया

ईरान के व्यापाार विकास संगठन के प्रमुख और तेहरान में भारत के राजदूत ने दोनों देशों के बीच रेल और सड़कों की योजनाओं के विस्तार, क्षेत्रीय सहयोग में विस्तार तथा व्यापार को आसान बनाने के लिए वार्ताओं का क्रम जारी रखने पर बल दिया।



ईरान के व्यापाार विकास संगठन के प्रमुख हमीद ज़ादबूम और तेहरान में भारत के राजदूत गड्डम धर्मेंद ने शनिवार को नये क्षेत्रों में संबंधों में विस्तार, अफ़ग़ानिस्तान और उज़्बेकिस्तान जैसे देशों की सम्मलिति से क्षेत्रीय सहयोग में विस्तार, संयुक्त व्यापार कमेटी की बैठक के आयोजन, ईरान और भारत के बीच वाणिज्य कक्ष के संबंधों में मज़बूती तथा दोनों देशों के बीच व्यापारिक वस्तुओं में विविधिता प्रदान करने के विषय पर विचार विमर्श किया।


 


इस बैठक में इसी प्रकार दोनों देशों के बीच व्यापार के रास्तों को सरल बनाने तथा संयुक्त व्यापार कमेटी की चौथी बैठक के आयोजन के विषय पर ही चर्चा की गयी और तय यह पाया कि जितनी जल्दी हो सके दोनों देशों के बीच व्यापार को सरल बनाने के लिए वार्ता होगी । कहा जा रहा है कि कोरोना वायरस के ख़तरे को देखते हुए यह बैठक वीडियो कांफ़्रेंस द्वारा होगी। 


 


इस अवसर पर तेहरान में भारत के राजदूत ने ईरान और भारत के बीच संबंधों के 70 साल पूरे होने की ओर संकेत करते हुए कहा कि नई दिल्ली, तेहरान के साथ हर क्षेत्र में संबंधों में विस्तार का इच्छुक है।


अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन कोरोना पॉजिटिव, नानावटी अस्पताल में भर्ती

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्‍चन कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित हो गए हैं। यह जानकारी उन्होंने खुद ट्‍वीट कर दी। अमिताभ बच्चन को मुंबई के नानावटी अस्‍पताल में भर्ती किया गया है। खबरों के अनुसार अभिषेक बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। खबरों के अनुसार ऐश्वर्या राय बच्चन और जया बच्चन की कोरोनावायरस रिपोर्ट निगेटिव आई है।



महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक हल्के बुखार के बाद अमिताभ बच्चन का रैपिड एंटीजन रैपिड टेस्ट हुआ था। अमिताभ बच्चन की तबीयत ठीक है। खबरों के मुताबिक अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव तो हैं लेकिन उनमें जो लक्षण पाए गए हैं वे एसिम्पटोमेटिक हैं। अमिताभ और अभिषेक का दूसरा टेस्ट किया गया है।


अमिताभ बच्चन ने अपने ट्‍वीट में लिखा- उनका कोरोना टेस्ट किया गया है। उनके परिवार और कर्मचारियों का भी कोरोना टेस्ट हुआ है। रिजल्ट की प्रतीक्षा की जा रही है। उन्होंने ट्‍वीट में कहा है कि पिछले 10 दिनों से जो लोग उनके संपर्क में आए हैं, वे अपनी जांच करवा लें।


खबरों के मुताबिक अमिताभ बच्चन में कोरोनावायरस के हल्के लक्षण पाए गए हैं। अमिताभ बच्चन के 3 नौकर और ड्रायवर का भी टेस्ट हुआ है।


 


Visit us : nextmedia.page


Email : nextmedianews@gmail.com


Mobile : 9648246823 9450343087


 


विकास दुबे एनकाउंटर जांच के लिए आयोग गठित, रिटायर जज शशि कांत अग्रवाल होंगे अध्यक्ष


लखनऊ, 12 जुलाई । उत्तर प्रदेश सरकार ने गैंगस्टर विकास दुबे और उसके साथियों द्वारा अंजाम दिए गए बिकरू कांड और उसके बाद विकास दुबे समेत उसके अन्य साथियों के पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे जाने की घटना की जांच के लिए एकल जांच आयोग का गठन किया है। सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति शशि कांत अग्रवाल इस आयोग के अध्यक्ष होंगे। आयोग का मुख्यालय कानपुर में होगा और इसका कार्यकाल फिलहाल दो महीने तय किया गया है। 


इस संबंध में अधिसूचना रविवार को जारी कर दी गई। अधिसूचना में कहा गया है कि बिकरू गांव की घटना और उसके बाद 3 जुलाई से 10 जुलाई की अवधि के दौरान इस प्रकरण से संबंधित विभिन्न स्थानों पर पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ एक लोक महत्व का विषय है। इस कारण इस संबंध में जांच करना आवश्यक है। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि आयोग विकास दुबे तथा उसके सहयोगियों के द्वारा गत 2/3 जुलाई की रात्रि बिकरू गांव में अंजाम दी गई उस घटना की गहनता से जांच करेगा, जिसमें सीओ आठ पुलिसकर्मियों की हत्या हुई थी तथा छह अन्य पुलिसकर्मी घायल हुए थे।


आयोग गत 10 जुलाई को पुलिस एवं विकास दुबे के बीच हुई मुठभेड़ की भी गहनतापूर्वक जांच करेगा। इसके साथ ही आयोग दिनांक 2/3 जुलाई से लेकर 10 जुलाई के बीच पुलिस और इस प्रकरण से संबंधित अपराधियों के बीच हुई प्रत्येक मुठभेड़ की भी गहनतापूर्वक जांच करेगा। आयोग विकास दुबे और उसके साथियों की पुलिस तथ अन्य विभागों या व्यक्तियों से दुरभिसंधि की भी जांच करेगा और भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति को रोकने के लिए अपने सुझाव भी देगा।


प्रवक्ता ने बताया कि आयोग इन बिंदुओं से संबंधित किसी अन्य पहलू का भी गहनता से परीक्षण करेगा। इसके अलावा आयोग राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर निर्दिष्ट अन्य बिंदुओं की भी जांच करेगा। आयोग अधिसूचना जारी किए जाने की तिथि से दो माह की अवधि में अपनी जांच पूरी कर लेगा। इसकी अवधि में किसी प्रकार का परिर्वतन सरकार के आदेश से किया जाएगा


लाकडाउन में सतर्क रही पुलिस, किया वाहन चेकिंग


Gonda - प्रदेश सरकार व जिले के पुलिस अधीक्षक के लाकडाउन के पालन कराने के सख्त निर्देश के कारण जिले की पुलिस रविवार को लाकडाउन के दूसरे दिन भी सख्ती से पेश आई। हर चौक चौराहे पर पुलिस हर आने जाने वालो छोटे बड़े वाहन की चेकिंग की गयी। मास्क व हेलमेट न पहनने वाले राहगीरों पर पुलिस सख्त रही। वाहनों का ई चालान व जुर्माना काटा गया। कोतवाली नगर के सद्भावना चौकी प्रभारी राकेश कुमार ओझा, ने हमराही आरक्षी सचिन मौर्या, लंकेश वर्मा, नरेन्द्र सिंह, सत्यजीत कुमार रहे।


पुलिस ने वसूला जुर्माना


Gonda - स्थानीय पुलिस ने लाकडाउन का पालन कराने के लिए वाहन चेकिंग अभियान चलाया। बिना हेलमेट, बिना मास्क लगाये लोगों से जुर्माना वसूला गया। चौकी प्रभारी महेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि 12 वाहन से आठ हजार रुपये ई चालान काटा गया।बिना मास्क लगाये पांच व्यक्तियों से 500 रुपये, दो पहिया वाहन पर बैठे बिना हेलमेट, बिना मास्क लगाये लोगों से व बाइक पर पीछे बैठे बिना मास्क लगाये व्यक्तियों से 2250 रुपये जुर्माना वसूला गया। चौकी प्रभारी महेन्द्र प्रताप सिंह, रोहित मौर्या, नागेन्द्र यादव, सतेन्दर यादव, चन्द्रशेखर सरोज रहे।


Saturday, July 11, 2020

लखनऊ मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर जारी की चेतावनी


कल प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी! इलाहाबाद, प्रतापगढ़, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, संतकबीरनगर, गोंडा, अंबेडकरनगर, अमेठी, सुल्तानपुर, कौशांबी, जौनपुर, भदोही, गाजीपुर, वाराणसी, मिर्जापुर में भारी बारिश की चेतावनी!


Visit us : nextmedia.page


 


यूपी में कोरोना के रिकॉर्ड 1403 नए मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 35 हजार के पार


लखनऊ,11 जुलाई । उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से रोजाना कोरोना वायरस संक्रमण के मामले एक हजार से ज्यादा दर्ज हो रहे हैं। शनिवार को भी यह सिलसिला बरकरार रहा। प्रदेश में एक दिन में सर्वाधिक 1403 नए मामले शनिवार को सामने आए। इससे पहले शुक्रवार यानी 10 जुलाई को सबसे ज्यादा 1347 नए मामले सामने आए थे।


राज्य के प्रमुख स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि 1403 नए मामलों के साथ प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या अब 35 हजार 92 हो गई है। इनमें से 22 हजार 689 मरीज इलाज के बाद पूर्णतः उपचारित हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। राज्य में फिलहाल कोविड-19 के 11 हजार 490 सक्रिय मामले हैं, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या प्रदेश में अब 913 हो गई है।


शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने किया गश्त


Gonda - शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाल देहात व स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र में गश्त किया। अगुवाई कोतवाल देहात राकेश सिंह खुद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोगों को एहसास होना चाहिए कि पुलिस व कानून अपना काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था कायम रखना उनका पहला काम है। उन्होंने लोगों से इस काम के लिए सहयोग की अपील की। पुलिस ने सरायजरगर, खोरहंसा बाजार, जमुनियाबाग बाजार, चिशतीपुर, रामनगर चौराहा तक भ्रमण किया। चौकी प्रभारी महेन्द्र प्रताप सिंह, राहुल यादव, रोहित मौर्या, बब्बन रहे ।


Friday, July 10, 2020

विकास दुबे एनकाउंटर पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कहा- यह कार पलटी नहीं...

लखनऊ,10 जुलाई । कानपुर पुलिस मुठभेड़ के मुख्य आरोपी और कुख्यात अपराधी विकास दुबे के शुक्रवार को मारे जाने के बाद समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि यह कार पलटी नही है, राज खुलने से, सरकार पलटने से बचायी गयी है। यादव ने ट्वीट कर कहा कि दरअसल यह कार नही पलटी है, राज खुलने से सरकार पलटने से बचाई गयी है।


कुख्यात अपराधी दुबे पर आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोप था और उस पर पांच लाख रुपये का इनाम था। दुबे शुक्रवार सुबह कानपुर के भौती इलाके में पुलिस मुठभेड़ मे मारा गया। गाड़ी पलटने से एक पुलिस निरीक्षक समेत चार पुलिसकर्मी भी घायल हुये है, जिसमें एक हालत गंभीर है ।


मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP

यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...