Sunday, September 15, 2019

संतोष गंगवार के 'नौकरी' वाले पर बयान पर बरसीं प्रियंका, कहा- ये नहीं चलेगा


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रोजगार के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि नई नौकरियां नहीं आ रही हैं और देश पर छाए आर्थिक मंदी के हालात ने कईयों का रोजगार छीन लिया है। इसके साथ ही उन्होंने रोजगार को लेकर सरकार पर उत्तर भारतीयों के अपमान का आरोप भी लगाया।


प्रियंका गांधी लाइव हिन्दुस्तान डॉट कॉम की खबर को ट्वीट करते हुए लिखा, "मंत्रीजी, 5 साल से ज्यादा आपकी सरकार है। नौकरियाँ पैदा नहीं हुईं। जो नौकरियाँ थीं वो सरकार द्वारा लाई आर्थिक मंदी के चलते छिन रही हैं। नौजवान रास्ता देख रहे हैं कि सरकार कुछ अच्छा करे। आप उत्तर भारतीयों का अपमान करके बच निकलना चाहते हैं। ये नहीं चलेगा।


Wednesday, September 11, 2019

प्रेरणा ऐप के विरोध में हुआ धरना


प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व झंझरी ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र प्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में प्राथमिक विद्यालय झंझरी पर प्रेरणा ऐप के विरोध व बारह सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।



अपने संबोधन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रेरणा ऐप निजता का हनन है इसलिए किसी भी कीमत पर इसको लागू नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने सरकार को आगाह किया है वे अध्यापकों के धैर्य की परीक्षा न लें। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि अध्यापकों ने बहुत से सरकारों को बनाने बिगाड़ने का काम किया है। शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली, परिषदीय विद्यालयों में प्रशासनिक अधिकारियों के अतिरिक्त किसी भी से विद्यालय के निरीक्षण न कराने, ग्रीष्मकालीन 40 दिन के अवकाश व प्रत्येक माह के द्वितीय शनिवार को अवकाश प्रदान करने, संविलय पर पूर्ण रोक लगाने, सभी विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने, नामांकन के अनुपात में सभी विद्यालयों में अध्यापक की नियुक्ति किये जाने की मांग की गई है। ब्लाक अध्यक्ष श्री तिवारी ने कहा कि शिक्षक समस्याओं को देखते हुए बारह सूत्रीय मांग किया गया है।मांगें पूरी न होने तक अध्यापक अपने अधिकारों के लिए बराबर संघर्ष करते रहेंगे। संचालन अफसर हसन ने किया।शिक्षक वीरेन्द्र तिवारी, विनय प्रकाश तिवारी, रजनीश श्रीवास्तव, लवकुश शुक्ल, जहांआरा, सर्वदेव शुक्ला, साजिद हुसैन, आरती, अर्चना, नेहा, रवीन्द्र श्रीवास्तव, नरेन्द्र बहादुर, सुधाकर सिंह, शहंशाह आलम, रशीदा खातून, किरन, उपेन्द्र कुमार रहे ।


Wednesday, September 4, 2019

जेल में बंद कैदी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने जहर देकर मारने का लगाया आरोप


    आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में 28 अगस्त की रात को हुई पुलिस मुठभेड़ में 25-25 हजार रुपये के दो इनामी बदमाश घायल हो गए थे। घायल बदमाशों में से सुनील पासी(28) पुत्र रामनाथ ग्राम बसगीत थाना जहानागंज निवासी के पैर में पुलिस की गोली लगी थी।
     दोनों घायलों को वाराणसी में इलाज के बाद वहां से डिस्चार्ज कर दिया गया था। दो दिन पहले उसे जिला जेल लाया गया था। मगर सोमवार की रात अचानक तबीयत खराब होने के बाद बंदी ने जेल अस्पताल में ही इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
     जेल अधिकारियों के अनुसार वाराणसी से इलाज कराने के बाद पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया था। तभी से जेल में बंद सुनील सरोज की हालत ठीक नहीं थी। सोमवार रात लगभग एक बजे जेल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।


प्रार्थना सभा में  फिट इण्डिया  के टिप्स सीख रहे प्रशिक्षु


Gonda ! डायट प्राचार्य व एडी बेसिक विनय मोहन वन के निर्देश पर डीएलएड के प्रशिक्षु प्रार्थना सभा में ही फिट इण्डिया के टिप्स सीख रहे हैं। प्रवक्ता ज्ञान बहादुर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ' मैं फिट तो इण्डिया फिट' के स्लोगन से सीख लेते हुए डायट पर प्रशिक्षुओं को प्रत्येक दिन शिक्षण गतिविधि के साथ साथ स्वास्थ्य सम्बंधी आवश्यक जानकारी भी प्रशिक्षुओं के लिए साझा किया जाता है।



उन्होंने कहा कि खेल और व्यायाम शिक्षा का अभिन्न हिस्सा है।स्वस्थ्य शरीर होने से ही अच्छी शिक्षा ली और प्रदान की जासकती है। व्यायाम से शरीर स्वस्थ्य  व मन प्रफुल्लित हेगा तभी देश के नागरिक राष्ट्र के लिए बेहतर सेवा कर सकेंगे। प्रवक्ता कुसुमलता तिवारी ने प्रशिक्षुओं को व्यायाम के टिप्स समझाए। मोहम्मद शरीफ, वीके पाण्डेय, विजय शर्मा, हरेन्द्र कुमार, दिवाकर मिश्र, प्रदीप कुमार, समशाद अहमद रहे।


Tuesday, September 3, 2019

ब्रिटेन में सड़क हादसे में एक भारतीय की मौत


ब्रिटेन के हैंड्सवर्थ में शनिवार को सड़क पार करते वक्त कार से हुई टक्कर में एक भारतीय मूल के 29 वर्षीय व्यक्ति राजेश चंद की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चश्मदीदों से सूचना साझा करने की अपील की है। इस बीच पुलिस ने खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने और हादसे को अंजाम देने के संदेह में 30 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मिडलैंड पुलिस की गंभीर सड़क दुर्घटना जांच ईकाई के जांचकर्ता सार्जेंट पॉल जेस ने कहा कि किसी को भी अगर एनजे60 यूओएक्स नंबर वाली काले रंग की ऑडी ए4 लाइन एस्टेट कार की जानकारी है तो पुलिस को बताएं। इस बीच राजेश के परिवार ने रविवार को उनकी तस्वीर जारी की और पुलिस के माध्यम से लोगों से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की।


परमाणु समझौते को बचाने के लिए यूरोप के पास 60 दिन का वक्त: ईरान


ईरान ने 2015 में उसके साथ हुए परमाणु समझौते को बचाए रखने के लिए अंतिम मौके के तौर विश्व शक्तियों को 60 दिन का समय दिया है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्बास मूसावी ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि सितंबर के बाद इस समझौते को बचाए रखने के लिए ईरान आगे किसी ''अंतिम समयसीमा" की पेशकश नहीं करेगा।


ईरानी अधिकारियों ने एक दिन पहले कहा था कि समयसीमा के खत्म होते ही देश समझौते के अनुपालन के संबंध में कदम उठाना बंद कर देगा। मूसावी ने कहा कि ईरान ने अपने यूरोपीय सहयोगियों के साथ अब भी बातचीत के रास्ते खुले रखे हैं और उम्मीद जतायी कि वे अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने की दिशा में कदम उठायेंगे।


Monday, September 2, 2019

परमाणु समझौते पर हसन रूहानी की चेतावनी, यूरोप अपने दायित्वों को करे पूरा

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने फ्रांस के अपने समकक्ष एमैनुएल मैक्रों से फोन पर बातचीत करते हुए उन्हें आगाह किया कि अगर यूरोप परमाणु समझौते पर अपने दायित्वों को पूरा नहीं करेगा तो ईरान अपनी प्रतिबद्धताओं को कम करने के लिए अगला कदम उठाएगा।



दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'ज्वॉइंट कॉम्प्रिहेनसिव प्लान ऑफ एक्शन प्लान' (जेसीपीओए) से पिछले साल मई में एक-तरफा अपने देश को अलग कर लिया था, जिसके बाद खाड़ी में तनाव बढ़ गया है। यह समझौता ईरान और विश्व शक्तियों के बीच हुआ था। अमेरिका के इस समझौते से हटने के बाद से ईरान और अमेरिका में तनातनी चल रही है।


बहरहाल, इस तनातनी को कम करने के लिए मैक्रों कोशिशें कर रहे हैं और उन्होंने पिछले हफ्ते जी7 शिखर सम्मेलन में रूहानी और ट्रंप की मुलाकात कराने की उम्मीद जताई थी। शनिवार को रूहानी ने मैक्रों से फोन पर बात करते हुए कहा, ''अगर यूरोप अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा नहीं करेगा तो ईरान जेसीपीओए की प्रतिबद्धताओं को कम करने के लिए तीसरा कदम उठाएगा।"


उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका के इस एकतरफा कदम के बाद भी यूरोपीय देशों ने अपनी प्रतिबद्धताओं को लागू करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए। जेसीपीओए की सामग्री को बदला नहीं जा सकता है और सभी पक्षों को इसके प्रति वचनबद्ध होना चाहिए। रूहानी ने कहा कि ईरान की दो प्राथमिकताएं हैं: जेसीपीओए में शामिल सभी पक्ष अपने दायित्वों को पूरी तरह से पूरा करें और फारस की खाड़ी और होर्मुज के जलडमरूमध्य समेत सभी समुद्री मार्गों में स्वतंत्र परिवहन की सुरक्षा सुनिश्चित करें।


मैक्रों के दफ्तर ने एक बयान जारी कर बातचीत के जरिए तनाव घटाने और क्षेत्र में एक स्थायी समाधान की अहमियत पर जोर दिया। फ्रांस के एक राजनयिक सूत्र ने बताया कि पेरिस और तेहरान के बीच हालिया चर्चा के बाद यह स्थापित करना अहम है कि रूहानी बातचीत को तैयार हैं। अमेरिका के समझौते से अलग होने के एक साल बाद, ईरान ने समझौते के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं को घटाना शुरू कर दिया था।


 


Sunday, August 25, 2019

अनंत में विलीन हुए अरुण जेटली, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

पूर्व वित्त मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को एम्स में 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया. सांस में तकलीफ की शिकायत के बाद जेटली को 9 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था. उनके निधन से राजनीतिक जमात में शोक की लहर है. आज दिल्ली के निगमबोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है. इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत बीजेपी के तमाम बड़े नेता निगमबोध घाट पर मौजूद हैं!



अनुश्रवण कर बच्चों को दिया सूक्ष्म जीवों की जानकारी


Gonda ! एबीआरसी  विज्ञान आनन्द देव सिंह ने शनिवार को शिक्षा क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोरथनिया में अनुश्रवण कर बच्चों को जलीय सूक्ष्म जीवों के बारे में जानकारी दी। कक्षा में चित्र के माध्यम से बच्चों को  प्रोटोजोवा, शैवाल, कवच, विषाणु, जीवाणु के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि यह जीव इतने सूक्ष्म होते हैं कि इनको नग्न आंखों से नहीं देखा जासकता है। सूक्ष्मदर्शी या विशेष लेंस से ही इन्हें देखा जा सकता है।



छात्रा प्रीती, अन्जनी, मुश्कान, अवनीश यादव, सचिन चौहान, देवीदीन ने अनुश्रवण कर्ता से सूक्ष्म जीवों के बारे में खूब प्रश्न किये।अनुश्रवण कर्ता ने बच्चों को रोचक जवाब देकर संतुष्ट किया। उन्होंने बच्चों को समझाया कि गन्दे पानी व दूषित भोजन के साथ यह सूक्ष्म जीव मानव के शरीर में प्रवेश करते हैं। इससे उलटी, दस्त, पेट दर्द जैसी जानलेवा बीमारियां होती है। एबीआरसी श्री सिंह ने  छात्रों को बताया कि बरसात के मौसम में यह जीव अधिक सक्रीय होते हैं। सावधानी ही बचाव के तहत उन्होंने बच्चों को ताजा बना खाना खाने व उबाल कर पानी पीने का सुझाव दिया। प्रधानाध्यापक चन्द्रेश कुमार, नीना भाबरी, संदीप कुमार, शिव बहादुर, अंजनी, सुमन देवी रहीं।


Saturday, August 24, 2019

मोहर्रम की तैय्यारी शुरू , ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी

मोहर्रम की तैय्यारी शुरू एसएसपी पहुॅचे पुराने लखनऊ , की मीटिंग,  दी हिदायतें !


पुलिस छावनी मे तब्दील होगा पुराना लखनऊ, ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी !


दो शिफ्टो मे लगेगी डियूटि,  क्यूआरटी लगाएगी गलियों के चक्कर !



लखनऊ।  मोहर्रम का महीना शुरू होने मे मात्र अब एक सप्ताह का समय ही शेष रह गया है इस एक सप्ताह मे एसएसपी कलानिधि नैथानी लखनऊ पश्चिम क्षेत्र मे होने वाले मोहर्रम के सभी कार्यक्रमो और जुलूसो को शान्तीपूर्ण माहौल मे सम्पन्न कराने के लिए पूरी तरह से जुट गए है। एसएसपी कलानिधि नैथानी के कार्यकाल मे ये दूसरा मोहर्रम होगा इससे पहले भी वो मोहर्रम के सभी कार्यक्रम व जुलूसो को शान्तीपूर्ण माहौल मे सम्पन्न करा चुके है। मोहर्रम से पहले सुरक्षा की चााक चैबन्ध व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एसएसपी नैथानी ने शनिवार देर रात चाौक थाने की पाटानाला पुलिस चाौकी पर अपने मातहतो के साथ मीटिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लेते हुए अपने मातहतो को सुरक्षा के गुर सिखाए और अपने मातहतो को ज़रूरी हिदायते दी। चाौक कोतवाली की पाटानाला पुलिस चाौकी पर हुई मीटिंग मे एएसपी पश्चिम विकास चन्द्र त्रिपाठी पश्चिम क्षेत्र के कैसरबाग, चाौक और बाज़ार खाला के सीओ के साथ सभी थानो के इन्स्पेक्टरो के अलावा सीओ एलआईयू भी मौजूद रहे ।



   मीटिंग मे एसएसपी कलानिधि नैथानी ने अपने मातहतो को हिदायते दी कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी पूरी मुस्तैदी से मोहर्रम के दौरान होने वाले सभी कार्यक्रमो और जुलूसो को शान्तीपूर्ण माहौल मे सम्पन्न कराने के लिए अभी से तैयारियो पूरी कर ली जाए । उन्होने अपने मातहतो से कहा कि मोहर्रम के दौरान उन्ही कार्यक्रमो और जुलूसो की इज़ाज़त दी जाए जो पहले से निर्धारित है कोई भी नई परम्परा को कतई इजाज़त न दी जाए। करीब दो घंटे तक चली मीटिंग के बाद एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि मोहर्रम के दौरान शन्ती व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पूरे क्षेत्र को जोन और सेक्टरो मे विभाजित कर दो अलग अलग शिफ्टो मे लगभग 60 राजपत्रित अधिकारियो और ढाई हज़ार अराजपत्रित फोर्स के साथ 14 कम्पनी पीएसी और 6 कम्पनी आरएएफ के जवानो को लगाया जाएगा। जुलूसो और मजलिस मातम के दौरान हालात पर नज़र रखने के लिए ड्रोन कैमरे के अलावा 50 से ज़्यादा पुलिस कर्मी माॅडी वार्न कैमरो के साथ मुस्तैद रहेगे। उन्होने बताया कि मोहर्रम के जुलूसो के दौरान एटीएस की क्यूआरटी भी मुस्तैद रहेगी इसके अलावा उन्होने एलआईयू के अलावा क्राईम ब्रान्च को भी सर्तकता बरतने के निर्देश दिए है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी अतिरिक्त क्यूआरटी मूवमेन्ट मे रहेंगी और गली मोहल्लो में चक्कर लगाती रहेगी । एसएसपी ने सभी पुलिस कर्मियो को हिदायत दी है कि वो डियूटी के दौरान दंगा विरोधी उपकरणो से पूरी तरह से लैस रहे। आपको बता दे कि एसएसपी कलानिधि नैथानी के कार्यकाल मे ये दूसरा मोहर्रम है इससे पहले भी वो लखनऊ मे मोहर्रम को पूरी शान्ती के साथ सम्पन्न करा चुके है।


नहीं रहे अरुण जेटली, पीएम मोदी ने जताया दुख


पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली का शनिवार को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया है. वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे.  उन्होंने 12.07 बजे अंतिम सांस ली. वह 66 साल के थे. 9 अगस्त को सांस लेने में तकलीफ के बाद अरुण जेटली को एम्स में भर्ती कराया गया था. अनुभवी डॉक्टरों की टीम की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा था. शनिवार सुबह ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन उन्हें देखने पहुंचे थे


Thursday, August 22, 2019

राज्य स्तरीय प्रशिक्षक बने सुनील


Gonda - परिषदीय शिक्षक अपने बेहतर कार्यों से दिन प्रति दिन विभाग का नाम रोशन कर रहे हैं। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक व विज्ञान परख शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण के लिए देश ही नहीं पड़ोसी देश नेपाल में भी सम्मान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन करचुके हैं।




परयागराज में गुरुवार से शुरु हुए राज्य स्तरीय जीवन कौशल शिक्षा एंव प्रशिक्षण के लिए वजीरगंज शिक्षा क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाबा मठिया के शिक्षक सुनील आनन्द को राज्य स्तरीय प्रशिक्षक बनाया गया है।पूरे प्रदेश से 23 शिक्षक चार दिन चलने वाले इस प्रशिक्षण में प्रदेश भर के लिए प्रशिक्षक तैयार करेंगे।



चार दिनों में राज्य संदर्भदाता बालक बालिकाओं के बीच होरहे भेद भाव को मनाने वाले टिप्स प्रशिक्षकों को सिखायेंगे। समाज में फैली कुरीतियां, सामाजिक बुराइयों को दूर करने  का तरीका व सुझाव के साथ अध्यापकों को तैयार करेंगे। प्रदेश भरके प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक अपने अपने जिले में जीवन कौशल व मीना मंच का प्रशिक्षण देंगे। शिक्षक सुनील आनन्द को राज्य संदर्भदाता बनाए जाने पर बीईओ ममता सिंह, एडी बेसिक विनय मोहन वन व शिक्षा क्षेत्र के अध्यापकों ने खुशी जताई है


J&K से आगरा सेंट्रल जेल शिफ्ट किए गए 30 और अलगाववादी नेता

जम्मू-कश्मीर से 30 और अलगाववादी नेताओं को भारतीय वायुसेना से विशेष विमान से आगरा लाया गया है। इन सभी अलगाववादी नेताओं को कड़ी सुरक्षा में सेंट्रल जेल भेजे गया है। इससे पहले 8 अगस्त को भी 26 अलगाववादी नेताओं को आगरा सेंट्रल जेल लगाया गया था। 



आगरा सेंट्रल जेल में हाई सिक्योरिटी सेल में सिर्फ 30 कैदियों के ही रखे जाने की व्यवस्था है। बताया जा रहा है कि इन 30 अलगाववादी नेताओं को विशेष रूप से तैयार बैरकों में रखा जाएगा। सेंट्रल जेल में अलगाववादी नेताओं के पहुंचने पर पुलिस व प्रशासन के आला अफसरों ने जेल पर डेरा डाल रखा है और जेल में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।


कसाईयों की गोली से युवक की मौत


Pilibheet -  पशु ले जाने का विरोध करने पर एक युवक की गोली मारकर कसाईयों ने हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया है।


थाना बिलसंडा क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर निवासी 22 वर्षीय सोनू को बुधवार रात अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। सोनू ने बताया कि बीती रात पांच युवक एक पिवकअप गाड़ी में पशु लादने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान विरोध करने पर एक युवक ने गोली चला दी। आनन फानन में घायल को पहले बिलसंडा सीएचसी लाया गया। इसके बाद हालत गंभीर होने पर परिजन उसको बरेली ले जा रहे थे। रास्ते में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एएसपी रोहित मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 


मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP

यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...