Friday, January 31, 2020

जामिया घटना कुछ सेकेंड में घटी, जवानों को प्रतिक्रिया का मौका ही नहीं मिला - पुलिस

दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि जामिया में गोलीबारी की घटना कुछ सेकेंड में हुई और इससे पहले की पुलिस कोई प्रतिक्रिया कर पाती उस व्यक्ति ने सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों के एक समूह पर अपनी पिस्तौल से गोली चला दी। 



दिल्ली पुलिस का यह बयान तब आया जब जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों ने दिल्ली पुलिस की आलोचना की और आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि बल के जवान मूक दर्शक बने रहे। विशेष पुलिस आयुक्त(खुफिया) प्रवीर रंजन ने कहा,'' जब तक पुलिस कुछ समझ पाती व्यक्ति गोली चला चुका था। यह महज कुछ सेकेंड में हुआ। जांच चल रही है। मामला अपराध शाखा को भेज दिया गया है। हम इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि क्या वह व्यक्ति नाबालिग है।


जामिया नगर में बृहस्पतिवार को उस समय तनाव उत्पन्न हो गया जब संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे समूह पर एक व्यक्ति द्वारा पिस्तौल से गोली चलाए जाने से जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय का एक छात्र घायल हो गया। हमलावर ने अपनी पहचान रामभक्त गोपाल बताई है। गोली लगने से जनसंचार का छात्र शादाब फारुक घायल हो गया।


विद्यालय में ही हुई श्रध्दांजलि सभा


गोंडा- पूर्व माध्यमिक विद्यालय पयागपुर में राष्टपिता महात्मा गांधी के 30 जनवरी पुण्यतिथि पर श्रध्दांजलि सभा का आयोजन किया गया। शिक्षक व छात्रों ने बापूजी के लिए दो मिनट का मौन रखा।



इनचार्ज प्रधानाध्यापक अवनीश कुमार पाण्डेय ने गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने बच्चों को अपने जीवन में बापू के आदर्शों को अपनाने की सलाह दी। उन्होंने छात्रों को बताया कि गाधी जी जीवन भर गरीबों कमजोरों के अधिकार के लिए पूरे देश में अंग्रेजों से संघर्ष करते रहे। शिक्षक आलोक विश्वकर्मा, महेश मिश्र, प्रदीप मौर्य, अनुराधा यादव, मधु श्रीवास्तव, उमा, रश्मि, कौशल किशोर रहे।


योगी आदित्यनाथ ने लिया डिफेंस एक्सपो की तैयारियों का जायजा


लखनऊ - 31 जनवरी 2020 ! आगामी डिफेंस एक्सपो के सम्बंध में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  द्वारा मुख्य आयोजन स्थल व्रन्दावन योजना का स्थलीय निरीक्षण कर , की जा रही तैयारियो का जायज़ा लिया गया। 



निरीक्षण में मुख्य सचिव राजेन्द्र तिवारी, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, ए0डी0जी0 ज़ोन  एस0एन0 साबत, मण्डलायुक्त मुकेश मेश्राम, जिलाधिकारी लखनऊ  अभिषेक प्रकाश, पुलिस आयुक्त  सुजीत पांडेय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरपाल सिंह, अपर जिलाधिकारी ट्रांसगोमती विश्वभूषन मिश्रा, HAL के पदाधिकारी, उप जिलाधिकारी सरोजनीनगर  प्रफुल्ल त्रिपाठी, नगर निगम, LDA, आवास विकास व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


सरकार को ई कॉमर्स पॉलिसी लानी चाहिए- राजकुमार यादव

लखनऊ  31 जनवरी 2020 ! सर्वहित व्यापारमंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यालय में बजट की पूर्व संध्या पर व्यापारियों ने बैठक कर बजट पर परिचर्चा की जिसमें व्यापारियों ने अपनी आशाएं व्यक्त की। सर्वहित व्यापारमंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार यादव ने कहा की सरकार को ई कॉमर्स पॉलिसी लानी चाहिए, ऑनलाइन व्यापार पर नकेल कसने के लिए आने वाले बजट में सरकार द्वारा व्यापक कदम उठाए जाने चाहिए !



राजकुमार यादव ने कहा कि इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव समय की जरूरत है , व्यापारी इस देश की रीढ़ की हड्डी है अगर व्यापारी कमजोर हो जाएगा तो देश कैसे आगे बढ़ेगा, व्यापारी ही रेवेन्यू इकट्ठा करके देश की अर्थव्यवस्था को चलाता है इसलिए बजट में व्यापारियों को ज्यादा सहूलियत दी जानी चाहिए ।  श्री आशुतोष पाठक ने कहा लघु उद्योगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं दी जाएं क्योंकि लघु उद्योग देश की आर्थिक स्थिति को सुधारने का एकमात्र जरिया है उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले बजट में सरकार लघु उद्योगों पर अपनी उदारता दिखाते हुए उन्हें विशेष सुविधाएं देगी।  श्री विपिन मौर्य ने कहा कि 80 c का दायरा और अधिक बढ़ाए जाने की आवश्यकता है, श्री अफजाल अहमद ने आशा व्यक्त की कि सरकार द्वारा लोन इंटरेस्ट कम किया जाएगा जिससे व्यापारियों को आसानी से लोन मुहैया हो सके और इस मंदी के दौर में व्यापार करने में उन्हें आसानी हो सके। श्री अजय वर्मा जी ने कहा कि सरकार को टैक्स स्लैब  500000 से बढ़ाकर 700000 किया जाना चाहिए। राहुल वर्मा ने आशा व्यक्त की कि अबकी बार मोदी सरकार व्यापारियों के हितों को बजट में प्राथमिकता देगी।
 इस मौके पर व्यापारी सनी सिंह,  अश्वनी मिश्रा, मुकेश शर्मा,अनिल सिंह,  मोहम्मद महमूद,  आनंद कटियार ,दीपक शर्मा, राहुल यादव सहित व्यापारी उपस्थित रहे।


दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया


जामिया में छात्रों पर फायरिंग के खिलाफ दिल्ली पुलिस मुख्यालय में छात्रों का प्रदर्शन चल रहा है। घटना के खिलाफ पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शनकारी जमा हैं। जामिया में फायरिंग के खिलाफ ये लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। मगर इस बीच बड़ी खबर है कि प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस उन्हें हटाने की कोशिश में जुटी हुई थी, मगर प्रदर्शनकारी हटने का नाम नहीं ले रहे थे। बताया जा रहा है कि बीती रात से जो ट्रैफिक बंद कर दिया गया था, उसे खोल दिया गया है।



समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, आईटीओ के पास दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। ये सभी कल की घटना के खिलाफ में धरने पर बैठे हुए थे। बताया जा रहा है कि छात्र आरोपी पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी छात्र पुलिस के रवैये से भी नाराज हैं।


Thursday, January 30, 2020

लखनऊ पुलिस गुडवर्क !


राजधानी लखनऊ में  कमिश्नरी सुजीत पाण्डेय के आदेशों पर काम कर रही  तालकटोरा पुलिस को मिली सफलता !डीसीपी अरुण श्रीवास्तव एडिशनल डीसीपी  विकास चंद्र त्रिपाठी  के नेतृत्व में एसीपी अनिल कुमार यादव के निर्देश पर काम कर रही तालकटोरा पुलिस को मिली सफलता !चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर तालकटोरा पुलिस ने तीन अभियुक्त चैन इस्नेचर वह मोबाइल लुटेरे किया गिरफ्तार। अभियुक्त के कब्जे से 8 लूट के मोबाइल किया बरामद। एसीपी बाजार खाला के नेतृत्व में इंस्पेक्टर तालकटोरा धनन्जय सिंह व तालकटोरा पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता।


(रिपोर्ट-  मोनू सफी)


Wednesday, January 29, 2020

कोरोना वायरस: पहली बार मानव से मानव में फैला संक्रमण


Coronavirus: नए कोरोना वायरस को लेकर दुनियाभर में चिंता बढ़ रही हैं, क्योंकि जापान और जर्मनी में मंगलवार को पहली बार इस विषाणु के मानव से मानव में फैलने की जानकारी मिली। जापान में एक व्यक्ति में पर्यटकों के दो समूहों से यह वायरस फैला। जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि शनिवार को उसे फ्लू जैसे लक्षण के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, जर्मनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने जानकारी दी कि देश में 33 वर्षीय एक व्यक्ति को यह संक्रमण शंघाई के अपने चीनी साथी से हुआ जो पिछले हफ्ते जर्मनी आया था। 



चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने मंगलवार को कहा कि देश ‘‘खतरनाक’’ कोरोना वायरस से लड़ रहा है और इस बीमारी पर लगाम कसने के लिए सरकार पूरी तरह पारदर्शिता बरतेगी। चीन में सार्स की तरह के विषाणु से मरने वालों की संख्या 106 हो गई है और मानव से मानव में विषाणु फैलने का पहला मामला विदेशों में पता चला है। सरकारी मीडिया के मुताबिक विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख के साथ बीजिंग में बैठक के दौरान शी ने यह टिप्पणी की।


कई देश संक्रमण के केंद्र वुहान से अपने नागरिकों को निकालने की तैयारी कर रहे हैं। शी ने डब्ल्यूएचओ के प्रमुख तेद्रोस अधानोम घेब्रेयेसस से कहा, ‘चीन के लोग फिलहाल कोरोना वायरस की तरह की महामारी से गंभीरता से जूझ रहे हैं'।


Tuesday, January 28, 2020

चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 100 के पार पहुंची


ख़ूबे प्रांत के प्रशासन के मुताबिक़, मंगलवार तक इस बीमारी से ग्रसित लोगों के 1300 नए मामले सामने आए हैं ! कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़ने के बाद प्रशासन ने चीन में प्रतिबंधों को कड़ा कर दिया है !



वीरान सड़कें, खाली शॉपिंग मॉल, बेतरतीब पड़ीं खाली कुर्सियां, सुनसान पड़े खेल के मैदान और पुलों पर यदा-कदा दौड़तीं एंबुलेंस गाड़ियां ! ये कोरोना वायरस से लड़ रहे चीनी शहर वुहान का हाल है !



चीन सरकार ने वुहान समेत आसपास के क्षेत्र में वायरस के प्रसार को रोकने के लिए आवाजाही को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है .इसके साथ ही चीन में अब तक इस वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या 3000 तक पहुंच चुकी है !



चीन के साथ-साथ दुनिया भर में तमाम दूसरी जगहों पर भी कोरोना वायरस के मामले सामने आ रहे हैं ! चीन के बाहर इस वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या 44 हो चुकी है ! ये मामले जर्मनी, अमरीका और ऑस्ट्रेलिया में पाए गए हैं !


जिगर में सम्मानित किये गये प्रतिभागी

गोंडा- 28 जनवरी 2020 !  शहर के फैजाबाद रोड़ के जिगर मेमोरियल इण्टर कालेज में गणतन्त्र दिवस के अवसर पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रबन्धक सैय्यद आसिफ अली ने छात्रों के उत्साहवर्धन के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया।



प्रधानाचार्य रफीउल्लाह ने बच्चों के सामने जीवन में सफल होने के लिए कई प्रेरणा दायक कहानियां व उदाहरण उनके सामने पेश किया। उन्होंने छात्रों को सफलता के टिप्स समझाए। संचालन शिक्षक सुभाष चन्द्र जयसवाल ने किया।इस मौके पर कमेटी के उपाध्यक्ष मोहम्मद अरशद, अब्दुल मजीद, डा बदरुद्दीन, मोहम्मद मुबीन खां, मन्जूर अहमद, मोहम्मद अनीस सिराजी, शाहनवाज अहमद, आसिफ रजा, फसीहुददीन, डाक्टर एहतेराम हाशमी, जलाल अहमद रहे।


गोंडा के लाल को मिला प्रदेश स्तरीय सम्मान


गोंडा 28 जनवरी 2020 ! शहर के गायतरीपुरम सिविल लाइन निवासी अभिनव कुमार श्रीवास्तव को उनकी कविता और गायन के उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए प्रदेश स्तरीय समारोह में सम्मानित किया गया है।  आईआईटी गोवहाटी के द्वारा अलचेरिंगा महोत्सव का प्रदेश स्तरीय आयोजन लखनऊ के बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय में किया गया। जिसमें बीबीडी के अतिरिक्त प्रदेश के आईआईटी कानपुर, आईआईटी इलाहाबाद, इन्टेगरल यूनिवर्सिटी, सेठ विसमभरनाथ शिक्षक संस्थान के छात्रों, बाल कवियों व कलाकारों को अपनी प्रतिभा को पेश करने का मौका दिया गया। अभिनव श्रीवास्तव के कविता व गायन के लिए उन्हें प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।



30 जनवरी को गोवहाटी में होने वाले राष्टीय सम्मेलन में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए भुलाया भी गया है। दुनिया के सभी माताओं के सम्मान में छोटे कवि ने कहा "बद्दुआएं तो मेरे लिए जी भर के रहती हैं, मां सर पे हाथ फेरती है और सब बेअसर होजाता है।।"  मां अनुपमा श्रीवास्तव व शिक्षक पिता विनय कुमार श्रीवास्तव को लोगों ने बधाई दी। शमभूदत्त तिवारी, गनेशदत्त, रहमान खां, सहला तरननुम, पीर मोहम्मद, संदीप माधवराम शुक्ल ने खुशी जताई है।


Monday, January 27, 2020

स्वतंत्रता का उपयोग लोगों की भलाई के लिए करें - मौलाना यासूब अब्बास

एक दिन में 1500 वृक्ष लगाकर बनाया गया रिकार्ड
शिया पी.जी. कालेज में ऐतिहासिक रूप से मनाया गया गणतंत्र दिवस !



लखनऊ - 71वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर शिया पी.जी. कालेज में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कालेज के 100वें वर्ष में यह गणतंत्र दिवस कई मायने में ऐतिहासिक बन गया।



सुबह साढ़े नौ बजे आयोजित ध्वजारोहण के साथ संविधान में दिये गये मौलिक अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों को भी याद रखने का संकल्प लिया गया। मजलिसे उलेमा के सिक्रेटरी मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि हमारी संविधान प्रदत्त स्वतंत्रता वहीं तक है, जहां तक कि दूसरे का नुकसान नहीं होता है। अतः हमें इस बात का हमेशा ख्याल रखना चाहिये कि हम अपनी स्वतंत्रता का उपयोग लोगों की भलाई के लिए करें। साथ ही देश और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को भी जरूर याद रखें, तभी सच्चे लोकतंत्र और संविधान की मंशा को फलीभूत किया जा सकता है।



कार्यक्रम के दूसरे चरण में लखनऊ विश्वविद्यालय के दिशा निर्देशन में एक साथ रिकार्ड 1500 पौधे लगाये गये। इसकी शुरूआत स्वयं कुलपति महोदय प्रो. आलोक कुमार राय ने एक वृक्ष लगाकर किया। कुलपति महोदय के साथ डीन सीडीसी प्रो. मधुरिमा लाल, एन.एस.एस. समन्वयक प्रो. राकेश द्विवेदी तथा लखनऊ विश्वविद्यालय प्राक्टर प्रो. दिनेश कुमार भी मौजूद थे।



प्रबंधतंत्र के पदाधिकारीगण, शिक्षकगण, शिक्षणेत्तरकर्मी और छात्र-छात्राओं आदि ने मिलकर इस वृक्षारोपड़ अभियान को पूर्ण किया। कालेज का यह अभियान वल्र्ड रिकार्ड बुक में दर्ज किया जायेगा। वल्र्ड रिकार्ड बुक की टीम ने लखनऊ विश्वविद्यालय यूडीआरसी के निदेशक प्रो. अनिल मिश्रा के नेतृत्व में महाविद्यालय पहुंचकर वृक्षारोपड़ कार्यक्रम का निरीक्षण किया तथा एक दिन में रिकार्ड वृक्ष लगाने के लिए सराहना भी की।



कार्यक्रम में मजलिसे उलेमा के सिक्रेटरी मौलाना यासूब अब्बास, शिया कालेज बोर्ड आफ ट्रस्टीज के अध्यक्ष प्रो. अजीज हैदर, प्रबंधक सैयद अब्बास मुर्तजा शम्सी, सदस्य सैयद एच.एस. तकवी, प्राचार्य प्रो. तलअत हुसैन नकवी, निदेशक सेल्फ फाइनेंस डाॅ. एम.एम. अबु तैयब, मौलाना एजाज अतहर, लाॅ कालेज के प्राचार्य डाॅ. एस.एम. हसनैन साहब, प्रिंसपल/इंचार्ज फैकल्टी आॅफ आट्र्स डाॅ. सरताज शब्बर रिजवी, विज्ञान संकाय के इंचार्ज डाॅ. सरवत तकी समेत अन्य शिक्षकगण, शिक्षणेत्तरकर्मी और छात्र-छात्राओं ने अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी की।


एअर इंडिया बेचने के खिलाफ सुब्रमण्यम स्वामी, बोले- देशविरोधी सौदा, जाऊंगा कोर्ट

बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि यह सौदा पूरी तरह से देश विरोधी है और मुझे कोर्ट जाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा. हम परिवार की बेशकीमती चीज को नहीं बेच सकते !



एअर इंडिया (Air India Disinvestment) को बेचने की तैयारी शुरू हो गई है. मोदी सरकार ने सोमवार को प्रारंभ‍िक जानकारी वाला मेमोरंडम जारी कर दिया. सरकार के इस प्रस्ताव के खिलाफ बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी खड़े हो गए हैं !


बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट के जरिए फैसले का विरोध करते हुए कहा कि यह सौदा पूरी तरह से देश विरोधी है और मुझे कोर्ट जाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा. हम परिवार की बेशकीमती चीज को नहीं बेच सकते !


Sunday, January 26, 2020

लखनऊ के घंटाघर पर महिलाओं ने किया झण्डारोहण

लखनऊ 26 जनवरी  2020 !  सीएए को लेकर घंटाघर पर महिलाओं का प्रदर्शन आठ दिन बाद भी रविवार को जारी रहा। उन्होंने महिलाओं ने घंटाघर पर ध्वजारोहण किया। आजादी के तराने गाये।



महिलाओं ने पिछले जुमे को दोपहर दो बजे से सीएए के खिलाफ प्रदर्शन शुरू किया था। इसके बाद से महिलाएं दिन-रात लगातार प्रदर्शन कर रही हैं। वहीं मौलाना डॉ. कल्बे सादिक ने महिलाओं के प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि ये काला कानून है। महिलाओं की भीड़ में रोज इजाफा होता जा रहा।



सुबह से ही महिलाएं सीएए के खिलाफ जमकर नारेबाजी करती रहीं। उसके अलावा जुमे की नमाज के बाद उलमा ने महिलाओं के आंदोलन को सही बताया।



मौलाना खालिद रशीद ने कहा कि हर किसी को संवैधानिक तरीके से प्रदर्शन करने का हक है। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य एडवोकेट ज़फरयाब जिलानी घंटाघर पहुंचे और वहां प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं को अपना समर्थन दिया। काजी ए शहर मुफ्ती अबुल इरफान मियां फरंगी महली और अन्य गणमान्य धरनास्थल पहुंचे। शायर इमरान प्रतापगढ़ी भी घंटाघर पहुंचे। घंटाघर पहुंचकर इमरान प्रतापगढ़ी ने महिलाओं का हौसला बढ़ाया। डॉ. कल्बे सादिक के पुत्र कल्बे सिबतैन ने कहा कि पुलिस मनमानी कार्यवाही कर रही। लोगों की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। हम धरने के समर्थन में गए थे। कोई जुलूस नहीं निकाला। सरकार कितनी कोशिश कर ले आंदोलन जारी रहेगा।


नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी बोले- गरीबी कैंसर की तरह, भारत को बेहतर विपक्ष चाहिए

प्रख्यात अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी ने रविवार को कहा कि भारत को बेहतर विपक्ष की जरूरत है जो किसी भी लोकतंत्र का हृदय है और सत्तारूढ़ पार्टी को भी नियंत्रण में रहने के लिए इसे स्वीकार करना चाहिए। जयपुर साहित्य महोत्सव के सत्र को संबोधित करते हुए 58 वर्षीय भारतीय अमेरिकी अर्थशास्त्री ने कहा कि अधिनायकवाद और आर्थिक सफलता में कोई संबंध नहीं है।



उन्होंने कहा कि आप आसानी से तर्क कर सकते हैं कि सिंगापुर में सफल तानाशाह था। जिम्बाब्वे की बात भी की जा सकती है। हम इस घृणा उत्पन्न करने वालों के बारे में बात कर सकते हैं...एक स्तर पर सत्ता भ्रम होता है। बनर्जी ने कहा कि भारत को बेहतर विपक्ष की जरूरत है। विपक्ष लोकतंत्र का दिल होता है और सत्तारूढ़ पार्टी को भी नियंत्रित करने के लिए अच्छे विपक्ष की जरूरत होती है। 


उल्लेखनीय है मैसाच्युसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में नवोन्मेषी अर्थशास्त्री और उनकी पत्नी एस्थर डुफलो और हार्वर्ड विश्वविद्यालय में प्रोफेसर माइकल क्रेमर को वैश्विक गरीबी उन्मूलन की खातिर प्रायोगिक तरीके अपनाने के लिए संयुक्त रूप से 2019 में अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 


गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस ने पीएम मोदी को भेजी संविधान की कॉपी, कसा तंज

कांग्रेस ने देश के 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संविधान की प्रति भेजी और तंज कसते हुए कहा कि अगर उन्हें 'देश को बांटने' से समय मिल जाए तो इसे पढ़ें। मुख्य विपक्षी पार्टी के सोशल मीडिया विभाग के प्रमुख रोहन गुप्ता के अनुसार 'अमेजन' के जरिए प्रधानमंत्री को संविधान की प्रति भेजी गई है।



कांग्रेस ने प्रधानमंत्री को संविधान की प्रति भेजे जाने की रशीद शेयर करते हुए ट्वीट किया, ''प्रिय प्रधानमंत्री, आप तक संविधान जल्द पहुंच रहा है। आपको देश को बांटने से समय मिल जाए तो कृपया इसे पढ़ें।"


विपक्षी दल ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ''भाजपा यह समझ नहीं पाई है कि सभी नागरिकों को संविधान के अनुच्छेद 14 के तहत कानून को लेकर समानता हासिल है। सीएए में इस अनुच्छेद का पूरी तरह उल्लंघन किया गया।" कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं दीं।



वहीं दूसरी ओर, भारत के 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर रविवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) पर अप्रत्यक्ष रूप से इशारा करते हुए कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने 'असंवैधानिक' माने गए सभी निर्णयों के खिलाफ निणार्यक संघर्ष का आह्वान किया। सुरजेवाला ने ट्वीट किया, “आइए, 71वें गणतंत्र दिवस पर संकल्प लें, न्याय के लिए निणार्यक संघर्ष का, स्वतंत्रता के जन्मसिद्ध अधिकार का, समानता के जीवंत सिद्धांत पर चलने का, भाईचारे की लौ सदैव जलाए रखने का, ताकि हुकूमतों को याद रहे। संविधान की कसौटी पर खरा न उतरने वाले हर फैसले का विरोध कर्तव्य है।”


गणतंत्र दिवस: राजपथ पर दुनिया ने देखी भारत की ताकत


राजपथ पर देश के भव्य इतिहास, विशाल संस्कृति, हथियारों के प्रदर्शन के बीच रविवार को 71वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया गया। ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो भारत के 71वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि थे, जिन्होंने राजपथ पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य नेताओं के साथ भव्य परेड का आनंद उठाया।



इससे पहले 1996 और 2004 में ब्राजील के राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि बन चुके हैं। इस वर्ष समारोह में कई चीजें पहली बार हुईं। इसमें प्रधानमंत्री का राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करना भी शामिल है। पीएम मोदी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर इंडिया गेट पर स्थित अमर जवान ज्योति के बजाय पहली बार यहां नवनिर्मित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।



इंडिया गेट परिसर स्थित इस स्मारक का पिछले साल 25 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया था।भारतीय वायु सेना में शामिल किए गए चिनूक और अपाचे युद्धक हेलीकॉप्टर भी आकर्षण का केन्द्र बने। डीआरडीओ की उपग्रह भेदी (ए-सैट) हथियार प्रणाली को भी यहां प्रदर्शित किया गया। समारोह में विभिन्न राज्यों और मंत्रालयों की 22 झांकियों के जरिए देशवासियों को अलग-अलग संदेश दिए गए।


धूमधाम से मनाया गया गणतन्त्र दिवस


गोंडा- 26 जनवरी 2020 !   शिक्षा क्षेत्र वजीरगंज के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय चेतपुर में गणतन्त्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। ग्राम प्रधान राम लौटन ने ध्वजारोहण किया।



सरस्वती वंदना के साथ शुरु हुए एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम से बच्चों ने सभी मौजूद शिक्षकों व अभिभावकों का मन मोह लिया। कक्षा पांच के छात्र राम सागर ने प्रधानी गीत प्रस्तुत कर जमीनी स्तर पर पैर जमाए भ्रष्टाचार पर चोट किया।



दर्शकों ने तालियां बजाकर छात्र का हौंसला बढ़ाया। नीलू ने हिन्दी, माया देवी ने संस्कृत व गरिमा सिंह ने अंग्रेजी में गणतन्त्र दिवस पर प्रभावशाली भाषण देकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विमल सिंह, निर्मल सिंह व उपेश कुमार ने मोबाइल के दुषपरयोग व शराब से होने वाली सामाजिक बुराइयों पर लोगों को सोंचने पर विवश किया।



कोमल, पूजा, दिव्यानी ने बेटी बचाओ, बेटी पढाओ नाटक पेश कर समाज में होरहे बालिकाओं के साथ लिंग भेद को मिटाने की सीख बच्चों को दिया। आरती उपाध्याय, मुख्तार अहमद, प्रेमलता सिंह, प्रदीप सिंह, कविता सिंह, काजी अन्सारुलहक, संतो देवी, अनीता सिंह, निधु सिंह, किरन सिंह, संजय शुक्ल, महेन्द्र पाण्डेय, संजय सिंह, शिव प्रसाद सिंह रहे।संचालन शिक्षक प्रदीप सिंह ने किया।


Saturday, January 25, 2020

हजरतगंज में आयोजित हुआ "जागरूक मतदाता शपथ कार्यक्रम

लखनऊ - 25 जनवरी 2020 !  उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वाधान में 25 जनवरी, राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शनिवार को हजरतगंज में रानी सल्तनत प्लाजा कंपलेक्स, साहू सिनेमा पर "जागरूक मतदाता शपथ कार्यक्रम" आयोजित किया गया !



उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने संगठन के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों को लोकतंत्र में पूर्ण आस्था रखते हुए, लोकतंत्र की परंपराओं की मर्यादा बनाए रखते हुए निर्भीक होकर सभी निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई इस अवसर पर बोलते हुए व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा व्यापारियों को वोट बैंक के रूप में अपने आप को स्थापित करना होगा तथा हर चुनाव में मताधिकार का प्रयोग बढ़-चढ़कर अवश्य करना होगा तभी उनकी समस्याओं को राजनीतिक दल एवं सत्तारूढ़ दल गंभीरता से लेंगे  !



शपथ कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल ,नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, नगर महामंत्री संजय त्रिवेदी, ट्रांस गोमती उपाध्यक्ष मनोज कुमार मोदनवाल, उपाध्यक्ष मोहम्मद आदिल ,प्रिंस कॉमप्लेक्स  अध्यक्ष मोहम्मद हलीम, लवलेन मार्केट के चेयरमैन जितेंद्र नकरा, अध्यक्ष मोहम्मद कमर, मोहम्मद रिजवान ,शशांक रस्तोगी, रवि, सीतापुर रोड के अध्यक्ष मोहम्मद मेराज ,राहुल, रवि, अमित वर्मा, युवा इकाई के अध्यक्ष आशीष गुप्ता, डालीगंज के अध्यक्ष क्रांति गुप्ता, पत्रकारपुरम गोमती नगर के अध्यक्ष गिरीश भार्गव सहित बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल थे !


गणतन्त्र दिवस की तैयारी करते मदरसे के बच्चे

गोंडा- 25 जनवरी 2020 ! मुगलजोत के मदरसा कुल्लियतुल कुरआन में शनिवार को बच्चे गणतन्त्र दिवस की तैयारी कर रहे थे। तिरंगा झण्डा लिए मदरसे के अध्यापक व बच्चे देश भक्ति तरानों की प्रेक्टिस कररहे थे।



प्रधानाचार्य मौलाना इरसाद अहमद ने बताया कि स्वतन्त्रता दिवस व गणतन्त्र दिवस को धूमधाम से मनाने के लिए बच्चों को देश भक्ति तराने, सामाजिक बुराईयों, देश की सेवा के लिए प्रेरणा दायक नाटक भी बच्चों से तैयार कराया जाता है।



उन्होंने कहा कि राष्ट गान, झण्डा गीत को बच्चे बिना गलती के पूरा गा सकें इसके लिए दो तीन दिन की तैयारी आवश्यक है। मौलाना मोहम्मद हारुन, मोहम्मद हासिम, कारी कलीम, अब्दुल खालिक, अफजाल अहमद, मौलाना मोहम्मद अहमद ने सहयोग किया।


कोई मोदी कोई शाह हमारा भविष्य नहीं बना सकता - डॉ. कल्बे सादिक

लखनऊ - भले ही सरकार देश भर में नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ चल रहे आंदोलन को देखते हुए भी पीछे हटने को तैयार न हो पर ये आंदोलन बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष मौलाना डॉ. कल्बे सादिक लखनऊ के घंटा घर में चल रहे आंदोलन में हिस्सा लेने पहुंचे।


बता दें कि कल्बे सादिक पिछले दो साल से बीमार हैं। वह व्हील चेयर पर आंदोलन में शामिल होने पहुंचे।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज देश में जो भी हो रहा है। वह बेहद दर्दनाक है। ये देश मोदी-शाह की मर्जी से नहीं, संविधान से चलेगा। कोई मोदी कोई शाह हमारा भविष्य नहीं बना सकता। उन्होंने महिलाओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि आज हर घर में उजाला दिखाई दे रहा है पर घंटाघर का अंधेरा इस सरकार को नहीं दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि सीएए और एनआरसी काला कानून है इसे वापस लिया जाना चाहिए।


Friday, January 24, 2020

राजधानी लखनऊ में कमिश्नरी लागू होते ही पुलिस दिखी देर रात सड़को पर

राजधानी लखनऊ में कमिश्नरी लागू होते ही पुलिस दिखी देर रात सड़को पर , चलाया वाहन चेकिंग अभियान।



लखनऊ - 24 जनवरी 2020 ! डीसीपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर काम कर रहे आलमबाग इंस्पेक्टर आनन्द कुमार शाही ने कसी कमर खुद उतरे सड़को पर और चलाया वाहन चेकिंग अभियान।
थाना आलमबाग क्षेत्र मवइया चैराहे पर देर रात चलाया जारहा दो पहिया वाहन चेकिंग अभियान ! इंस्पेक्टर आलमबाग आनन्द कुमार शाही के नेतृत्व में एस आई राम सुधार यादव व एस आई धर्मेन्द्र कुमार व आलमबाग पुलिस टीम के साथ चलाया चेकिंग अभियान साथ में संदिग्ध दिख रहे  लोगों की ली तलाशी !



(रिपोर्टर- मोनू सफी)


व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी पुलिस : डीसीपी

लखनऊ 24 जनवरी  2020 !  उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ट्रांस गोमती के  तत्वाधान में शुक्रवार को फैजाबाद रोड स्थित हिरल बैंक्विट हॉल में "व्यापारी पुलिस बैठक "आयोजित हुई,बैठक में पुलिस प्रशासन की ओर से डीसीपी उत्तरी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ,एडीसीपी राजेश श्रीवास्तव, एसीपी गाजीपुर दीपक सिंह एसएचओ  गाजीपुर मौजूद रहे तथा "व्यापारी पुलिस बैठक "में  ट्रांस गोमती क्षेत्र की बाजारों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे "व्यापारी पुलिस बैठक" की अध्यक्षता संगठन अध्यक्ष संजय गुप्ता ने की बैठक में व्यापारियों ने बादशाह नगर चौराहे पर अस्थाई बैरी कटिंग लगाकर मार्ग बंद किए जाने के कारण होने वाली परेशानी की शिकायत की ,खुर्रम नगर चौराहे पर अस्थाई  बैरिकेडिंग क के कारण हो रहे जाम की समस्या को उठाया," व्यापारी पुलिस बैठक" में व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने डीसीपी उत्तरी से व्यापारियों एवं जनता के साथ बढ़ रहे साइबर क्राइम को रोकने की मांग की तथा उन्होंने कहा कि साइबर अपराध में जो धन व्यापारियों का या जनता का चला जाता है उसकी रिकवरी नहीं  हो पाती है,


डीसीपी उत्तरी सर्वश्रेष्ठ मिश्रा ने व्यापारी पुलिस बैठक में कहा कि व्यापारियों के सहयोग से अपराधियों के नकेल कसेंगे तथा व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे उन्होंने कहा व्यापारियों के सहयोग से ही व्यवस्था आगे बढ़ सकती है तथा व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा हर कदम हर वक्त पुलिस व्यापारियों के साथ है उन्होंने व्यापारियों से सीसीटीवी कैमरे बाजारों में बढ़ाने की अपील की तथा 24 घंटे व्यापारियों के सहयोग के लिए उपलब्ध रहने की बात की ,एसीपी गाजीपुर दीपक सिंह ने व्यापारियों के शस्त्र लाइसेंस को प्रमुखता देने की बात कही ,एडीसीपी राजेश श्रीवास्तव ने पुलिस को अपनी प्राथमिकता बताते हुए हर समय सहयोग करने का आश्वासन दिया!



 बैठक में संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल ,लखनऊ अध्यक्ष हरजिंदर सिंह ,लखनऊ महामंत्री विजय कनौजिया, ट्रांस गोमती चेयरमैन अशोक यादव ,ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे, ट्रांस गोमती महामंत्री सर्वेश मिश्रा ,ट्रांस गोमती महामंत्री नरेंद्र शर्मा, अध्यक्ष कुलदीप यादव ,पुरानिया अध्यक्ष राकेश गुप्ता ,गोमती नगर चेयरमैन आनंद रस्तोगी, कंचना बिहारी मार्ग कोषाध्यक्ष आरके सिंह रावत, इंजीनियरिंग कॉलेज के पदाधिकारी संजय टंडन, कुर्सी रोड अध्यक्ष अरविंद त्रिपाठी ,भोला ,महासचिव मुजीब खान ,मोहम्मद आदिल ,मोहम्मद आरिफ, डॉक्टर चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे !


Thursday, January 23, 2020

पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर एयरक्राफ्ट की इमरजेंसी लैंडिंग, हड़कंप

गाजियाबाद- 23 जनवरी 2020 ! बरेली से हिंडन एयरबेस जा रहे एनसीसी के एयरक्राफ्ट में गाजियाबाद की सीमा में तकनीकी खराबी आ गई। पायलट ने आनन-फानन में पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर एयरक्राफ्ट की इमरजेंसी लैडिंग कराई।



इस दौरान एयरक्राफ्ट की बायीं विंग हाईवे की साइड रेलिंग से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि अगला पहिया भी टूटकर अलग हो गया। पायलट सहित एयरक्राफ्ट में मौजूद दोनों लोग सुरक्षित बच गए। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। लोगों को एयरक्राफ्ट के पास जाने से रोकने के लिए पुलिस को टेप से बैरिकेडिंग करनी पड़ी।



प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बृहस्पतिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बजे एक एयरक्राफ्ट मसूरी थानाक्षेत्र में गांव सदरपुर के ईद-गिर्द मंडराने लगा। इधर-उधर हिलता एयरक्राफ्ट धीरे-धीरे पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे की तरफ नीचे आने लगा। अतिव्यस्त हाईवे पर खाली जगह देखकर पायलट ने एयक्राफ्ट की इमरजेंसी लैडिंग कराई। नीचे उतरते वक्त हाईवे की साइड रेलिंग से टकराकर उसका बायां विंग क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि अगला पहिया भी टूट गया। थोड़ी ही देर में एयरक्राफ्ट क्रैश होने की सूचना क्षेत्र में फैल गई और आसपास के गांवों के लोग घटनास्थल पर दौड़ पड़े। बाद में इमरजेंसी लैडिंग का पता लगने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
दो बजे सूचना पर पहुंचा एयरफोर्स का हेलीकॉप्टर
एयरक्राफ्ट में पायलट सहित दो लोग सवार थे, जो सुरक्षित बच गए। दोपहर करीब दो बजे सेना को घटना की सूचना दी गई। जिसके बाद एयरफोर्स का हेलीकॉप्टर मौके पर पहुंचा और पायलट सहित दोनों लोगों को हिंडन एयरबेस ले गया। इसके बाद टेक्निकल टीम ने मौका मुआयना किया।
शाम साढ़े चार बजे ट्रक में लादकर ले जाया गया एयरक्राफ्ट
पुलिस के मुताबिक एयरक्राफ्ट के विभिन्न हिस्सों को अलग किया गया और फिर शाम करीब साढ़े चार बजे उसे एयरफोर्स के ट्रक में लादकर भेजा गया। सीओ सदर अंशू जैन ने बताया कि सूचना मिलते ही मसूरी व मुरादनगर पुलिस को मौके पर भेज दिया गया था। बैरिकेडिंग कर यातायात सुचारू कराया गया।


सुभाष जयन्ती पर दीगयी उनके आदर्शो से प्रेरणा लेने की सीख


गोंडा - 23 जनवरी 2020 !  आजाद हिन्द फौज के नायक नेता जी सुभाष चंद्र बोस के जन्म दिन गुरुवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय भोपतपुर पूर्वी में समारोह पूर्वक सुभाष जयन्ती मनायी गया। प्रधानाध्यापक कृष्ण देव पाण्डेय ने नेता जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके गुणों को बच्चों को बताया।



बीईओ ममता सिंह ने बच्चों से सुभाष चंद्र बोस के जीवन से देश के सेवा करने की प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि नेता जी शारीरिक रुप से अवश्य अब हमारे बीच नहीं हैं पर उनके आदर्श व देश भक्ति की भावना हमसब का जीवन भर मार्ग दर्शन करता रहेगा। शिक्षक आनन्द देव सिंह ने नेता जी के जिन्दगी के कई प्रेरणा दायक कहानियां बच्चों को सुनायीं। उन्होंने उनसब को छात्रों को अपने जीवन में उतारने की सीख दी। शिक्षक अरविंद यादव, राहुल शुक्ला, सुरेन्द्र यादव, वसीम अहमद, आरती, आनन्द कुमार वर्मा रहे।


दिवंगत के परिवार को पार्टी ने दी आर्थिक मदद

गोंडा  : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिले का प्रतिनिधि मंडल दिवंगत के घर पहुंच कर सांत्वना दिया।गोण्डा सद...