Monday, July 10, 2023

राजधानी के व्यापारियों ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया

लखनऊ :  उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता के मुख्य उपस्थिति में राजधानी के व्यापारियों ने विकास नगर स्थित विजय पैराडाइज होटल में लखनऊ के सांसद एवं देश के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी का जन्मदिन केक काटकर मनाया तथा उनके दीर्घायु होने एवं स्वस्थ जीवन की कामना की!


उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अजय गुप्ता ने इस अवसर पर कहा श्री राजनाथ सिंह जी लखनऊ के व्यापारियों एवं समस्त जनता के अभिभावक के रूप में अभूतपूर्व काम कर रहे हैं विशेष रूप से व्यापारियों पर उनका पूरा ध्यान रहता है एवं उनकी समस्याओं का समाधान सुगमता से त्वरित गति से कहते हैं आदर्श व्यापार मंडल उनके दीर्घायु होने की कामना करता है एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता है व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने श्री राजनाथ सिंह जी को शुभकामनाएं प्रेषित की!

 इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष आसिफ किदवई ,नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, नगर उपाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव, श्यामसुंदर अग्रवाल,व्यापारी नेता अमिताभ श्रीवास्तव, प्रमुख समाजसेवी रणविजय सिंह सुरेंद्र तिवारी, अरुण अवस्थी, राहुल सक्सेना ,आनंद श्रीवास्तव, राजन सिंह, रितेश, संतोष वर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे !

Thursday, July 6, 2023

समीक्षा बैठक में बीएसए ने दिया समय से काम पूरा करने का निर्देश

Gonda :  जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रेम चन्द यादव ने जुलाई के प्रथम सप्ताह के समीक्षा बैठक में खण्ड शिक्षा अधिकारियों, व्यायाम शिक्षकों व समस्त मातहतों को योजनाबद्ध तरीके से काम करने का निर्देश दिया है। ब्लाक व जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता समय से कराने का निर्देश दिया है।

पंतनगर स्थिति कार्यालय के मीटिंग हाल में बीएसए की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में कायाकल्प योजना, डीबीटी, निपुण भारत, स्कूल चलो अभियान, नया नामांकन, पुस्तक वितरण, एमडीएम, खेल प्रतियोगिता पर चर्चा की। उन्होंने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कक्षा में छात्रों के ठहराव पर विशेष जोर देने की बात कही। उन्होंने सभी को समय से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। वरिष्ट खण्ड शिक्षा अधिकारी राम खेलावन सिंह, हर्षित पाण्डेय, कोमल यादव, अश्वनी कुमार गुप्ता, फिजा मिर्जा, सीमा पाण्डेय, रियाज अहमद, अनिल मिश्र, अंजनी सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक संजय सिंह, सुरेन्द्र सिंह, अखिलेश गोस्वामी, ओम द्विवेदी, हेमलता त्रिपाठी, लवकुश कुमार रहे।


Monday, July 3, 2023

सीलिंग की करवाई से हजारों व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो जाएगा : संजय गुप्ता

लखनऊ ,3 जुलाई ,सोमवार  :  आवास विकास विभाग द्वारा इंदिरा नगर क्षेत्र में सीलिंग की कार्रवाई के विरोध में इंदिरा नगर के व्यापारियों ने उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में सोमवार को इंदिरा नगर में  सर पर  काली पट्टी बांधकर सीलिंग की कार्रवाई के विरोध में   प्रदर्शन किया

तथा सीलिंग की कार्यवाही को रोकने की मांग की व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा यदि सीलिंग की कार्रवाई नहीं रुकी तो  हजारों व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो जाएगा

उन्होंने कहा सीलिंग की कार्रवाई नहीं रुकी तो उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल सड़कों पर उतर कर बड़ा आंदोलन करेगा

ज्ञातव्य है कि राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर क्षेत्र में आवास विकास विभाग द्वारा 1,000 से अधिक व्यापारियों को सीलिंग की नोटिस भेजी गई हैं तथा कुछ दुकानों पर  पिछ्ले दिनों सीलिंग कार्रवाई भी की गई है तब से इंदिरानगर के व्यापारी उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं तथा व्यापारियों ने लखनऊ के सांसद एवं देश के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक, प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री दिनेश शर्मा, आवास आयुक्त, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी सहित अनेक जगहों पर सीलिंग की कार्रवाई को रोकने की मांग को लेकर अपनी आवाज पहुंचाई है 


व्यापारियों के  विरोध प्रदर्शन के चलते आवास विकास विभाग की टीम ने आज भी सीलिंग की कोई कार्रवाई नहीं की

लेकिन कुछ व्यापारियों ने सीलिंग के डर से स्वतः  अपनी दुकानों को स्थाई रूप से बंद कर लिया

व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा इंदिरा नगर क्षेत्र 40 वर्ष पुराना क्षेत्र है उस समय की आवश्यकता एवं वर्तमान की आवश्यकता में भारी बदलाव आ चुका है उन्होंने कहा इंदिरा नगर क्षेत्र सहित लखनऊ के सभी इलाकों में  जनसंख्या का घनत्व बढ़ गया है आवास विकास विभाग द्वारा उस समय भी पर्याप्त व्यवसायिक स्थल अपने योजना में नहीं छोड़े गए थे तथा केवल मात्र 5% ही पूरे क्षेत्र में कमर्शियल गतिविधियों के लिए भूखंड उपलब्ध हुए थे अब वर्तमान समय में जनसंख्या का घनत्व बहुत ज्यादा बढ़ गया है एवं लोगों की आवश्यकताओं के अनुसार रिहायशी क्षेत्र में व्यवसायिक गतिविधियां शुरू हो गई हैं उन्होंने कहा नगर निगम एवं विद्युत विभाग  दोनों व्यापारियों से कमर्शियल  भुगतान वसूल रहे हैं ऐसे में सरकार को नई पॉलिसी बनाकर वर्तमान आवश्यकताओं के अनुसार नीति बनानी चाहिए ताकि सभी व्यापारी नियमित हो सके उन्होंने कहा व्यापारी वर्ग भू उपयोग का परिवर्तन शुल्क भी जमा करने को तैयार है अतः नई तरह से कमर्शियल एरिया चिन्हित कर भू उपयोग में परिवर्तन करते हुए भू उपयोग परिवर्तन शुल्क जमा करा कर  व्यापारियों को नियमित करना चाहिए ताकि जनता एवं व्यापारियों को राहत मिल सके 

व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने ने कहा जनता की आवश्यकता के अनुसार सरकार को मास्टर प्लान में बदलाव करना चाहिए तथा नीति बनाकर व्यापारी को नियमित करना चाहिए उन्होंने कहा व्यापारी भू उपयोग परिवर्तन का शुल्क भी जमा करने को तैयार है अतः व्यापारियों को नई योजना बनाकर भू उपयोग परिवर्तन की अनुमति मिलनी चाहिए

 सर पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करने वालों में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जयसवाल, अमिताभ श्रीवास्तव,  हिमांशु भट्ट, गोपाल अग्रवाल, विक्की दयालानी, प्रदीप सचदेवा , निखिल तोलानी, अंकुर लखवानी,हर्ष केसरी निखिल तोलानी अमन बख्शी अखिलेश सिंह राजीव  अरोड़ा, वी एन सिंह, कीर्ति चौधरी ,डी सी श्रीवास्तव , अनिल अग्रवाल, तरुण वाधवानी, इमरान, निखिल विश्ननानी पार्षद अशोक उपाध्याय पार्षद रामकुमार वर्मा उत्कर्ष त्रिपाठी दीपक श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल थे 

Saturday, July 1, 2023

दवा कीमतों में छूट का बोर्ड लगाया तो होगी कार्रवाई


लखनऊ :  अब मेडिकल स्टोर के बाहर कीमतों में छूट का बोर्ड लगाना कारोबारियों को महंगा पड़ सकता है। ऐसे मेडिकल स्टोर पर कीमतों में छूट प्रदान कर रहे हैं उनकी कार्रवाई हो सकती है। सीमित समय के लिए लाइसेंस पर पाबंदी तक लग सकती है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है।

लखनऊ में करीब 4000 फुटकर व 2000 थोक दवा की दुकाने हैं। यहां से प्रदेश के कई जिलों में दवा की आपूर्ति हो रही है। मरीजों को लुभाने के लिए फुटकर दवा कारोबारियों ने तमाम तरह के पैतरे अपना रखे हैं। कई कारोबारियों ने मेडिकल स्टोर के बाहर 10 से 20 प्रतिशत तक कम कीमत पर दवा देने का बोर्ड लगा रखा है। छूट के लालच में मरीज आ रहे हैं। दवा कारोबारियों का कहना है कि बड़ी दवा कंपनियों बेहद कम मुनाफे पर दवाएं स्टोर संचालकों को मुहैया कराती हैं। ऐसे में मरीजों को छूट दे पाना कठिन होता है। जो मेडिकल स्टोर संचालक कीमतों में छूट प्रदान कर रहे हैं उनकी दवा की गुणवत्ता की जांच होनी चाहिए । क्योंकि मरीज छूट के फेर में फंसकर गुणवत्तावहीन दवाएं खरीद सकते हैं। वहीं ऑनलाइन दवाओं की बिक्री में भी छूट का खेल चल रहा है। एफएसडीए में सहायक आयुक्त ब्रजेश कुमार का कहना है कि कोई भी मेडिकल स्टोर संचालक दवाओं की कीमतों में छूट संबंधी बोर्ड प्रदर्शित नहीं कर सकता है। यह आवश्यक वस्तु अधिनियम का उल्लंघन है। ऐसे करने वाले मेडिकल स्टोर संचालकों पर कठोर कार्रवाई होगी। सभी स्टोर को ऐसे बोर्ड हटाने के निर्देश दिए हैं।

आदेश का स्वागत किया: होल सेल दवा व्यापार अध्यक्ष हरीश शाह, विनय शुक्ला ने इस आदेश का स्वागत किया है। फुटकर दवा व्यापारियों विकास रस्तोगी, अमित तिवारी, परेश शुक्ला, अमित, विजय आदि ने खुशी जताई है।

Friday, June 30, 2023

सीलिंग की कार्यवाही नहीं रुकी तो उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल सड़कों पर उतर कर करेगा जबरदस्त प्रदर्शन : संजय गुप्ता

30 जून,शुशुक्रवा लखनऊ  :  आवास विकास विभाग द्वारा इंदिरा नगर क्षेत्र में शुक्रवार को  सीलिंग की कार्रवाई !

2 प्रतिष्ठानों अग्रवाल साइकिल एवं एबीपी पैथोलॉजी पर की गई आवास विकास विभाग द्वारा सीलिंग की कार्रवाई  की जानकारी  उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार के प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता संगठन के पदाधिकारियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे तथा भारी संख्या में आदर्श व्यापार के पदाधिकारी एवं इंदिरा नगर क्षेत्र के सैकड़ों व्यापारी मौके पर पहुंचे तथा जबरदस्त विरोध किया एवं सीलिंग के विरोध में जमकर नारेबाजी की व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने अधिकारियों से कहा इस विषय पर पर कुछ उच्च स्तर पर वार्ता की गई है जल्दी कोई समाधान निकलेगा तब तक सीलिंग की कार्रवाई रोकने को कहा संगठन एवं व्यापारियों के दबाव में आवास विकास विभाग के अधिकारियों ने सीलिंग की कार्रवाई को बीच में ही रोक दिया तथा वापस लौट गए

व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा यदि सीलिंग की कार्रवाई नहीं रुकी तो उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल सड़कों पर उतर कर जबरदस्त प्रदर्शन करेगा सीलिंग की कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

विरोध प्रदर्शन में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जयसवाल, व्यापारी नेता अमिताभ श्रीवास्तव ,शशि प्रताप सिसोदिया, निखिल राज, विक्की दयालानी, तरुण वधवानी ,रंजीत पटेल, हर्ष केसरी, गोपाल अग्रवाल, वीरेष  सिंह, अनिल अग्रवाल सहित भारी संख्या में व्यापारी शामिल थे !

Saturday, June 24, 2023

गोण्डा के दो भाईयों ने लिया दक्षिणी कोरिया में ताइक्वांडो का प्रशिक्षण



GONDA : अंतराष्ट्रीय ताइक्वांडो पार्टनरशिप प्रशिक्षण प्रोग्राम का दस दिवसीय आयोजन दक्षिण कोरिया के मूजू शहर के ताइक्वांडो वान में किया गया। गोण्डा जनपद के दो भाइयों अमूल्य उपाध्याय व तन्मय उपाध्याय ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। दस दिनों में उन्होंने ताइक्वांडो में आधुनिक व नई तकनीकी के प्रयोग व ताइक्वांडो के विस्तार पर प्रशिक्षित किया गया।अब इन दोनों भाइयों की जिम्मेदारी देश में ताइक्वांडो को बढ़ावा देने के लिए काम करने की जिम्मेदारी है। अमूल्य उपाध्याय उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसियशन के प्रशिक्षक जबकि तन्मय उपाध्याय इसी संस्था के खिलाड़ी हैं। अंतराष्ट्रीय ताइक्वांडो के अध्यक्ष साउथ कोरिमाई चुल मिन किम ने दोनो भाइयों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया है। गोण्डा के दो भाइयों के ताइक्वांडो के क्षेत्र में इस ऊंचाई तक पहुंचने पर लोगों ने खुशी जताई है। उपाध्याय भाईयों की माता आरती उपाध्याय बेसिक शिक्षा विभाग के कम्पोजिट विद्यालय की प्रधानाध्यापिका है। लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

Wednesday, May 17, 2023

जयपुरिया स्कूल में मेधावियों का हुआ सम्मान


Gonda : अयोध्या गोण्डा हाईवे पर स्थिति सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में कक्षा 10 में अच्छे अंक पाने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। प्रबंधक संदीप गुप्ता व प्रधानाचार्य सुप्रिया शर्मा ने मेधावी छात्रों को माला पहनाकर सम्मानित किया। सीबीएससी बोर्ड के 10 वी कक्षा में अभिषेक अंकुर, यशस्वी, राज पाण्डेय, ओजस्वी, सूर्यांश सिंह, रिद्धि, साई स्मृति, हरिओम युसुफ, सौरभ पाण्डेय को सम्मानित किया गया। शिक्षिका रानू सिंह, दीपिका पाण्डेय, आदित्या त्रिवेदी, रीनू हसन, शशांत त्रिपाठी रहे ।


Friday, May 12, 2023

ऊंची कूद से विदेश में देश का नाम रोशन करेंगी सविता तिवारी

 Gonda : एशियन मास्टर एथेलीट चेम्पियनशिप प्रतियोगिता में ऊंची कूद व त्रिपुल जम्प मे भाग लेने के लिए सविता तिवारी को मौका मिला है। उन्होंने  फरवरी में  पश्चिमी बंगाल की राजधानी कोलकता में आयोजित हुए राष्ट्रीय मास्टर प्रतियोगिता  में गोल्ड मेडल जीता था।

पश्चिमी प्रशान्त महासागर में स्थिति सात हजार द्वीपों से अधिक वाला  एशिया के फिलीपींस देश में आठ से 12 नवम्बर के बीच एशियन मास्टर एथेलीट चेम्पियनशिप का आयोजन राजधानी मनीला में होगा। चीन सागर, फिलीपींस सागर व सेलेबस सागर से घीरे हूए इस खूबसूरत देश में अपने जनपद की बेटी ऊंची कूद में देश का नाम रोशन करेगी।

 सविता तिवारी कम्पोजिट विद्यालय नगवा की शारीरिक शिक्षा की अनुदेशक हैं। कम्पोजिट विद्यालय अशोकपुर पश्चिमी की ममता भी भाला फैंक प्रतियोगिता में फिलीपींस जाएंगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह, वरिष्ट बीईओ राम खेलावन सिंह, बीईओ हर्षित पाण्डेय, बीईओ सीबी पाण्डेय, अवनीश पाण्डेय, सुशील मिश्र, आनन्द देव सिंह, मनोज शर्मा, प्रधानाध्यापक प्रतिभा सिंह, कन्हैयालाल मौर्य, कुलदीप, विनय कुमार, छाया देवी ने शुभकामनाएं दीं हैं।


Saturday, April 29, 2023

शिक्षक समस्याओं को लेकर महानिदेशक से मिला गोण्डा का प्रतिनिधि मण्डल

Gonda : जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी की अगुवाई में गोण्डा के शिक्षकों का एक प्रतिनिधि मंडल बेसिक शिक्षा के महानिदेशक विजय किरन आनन्द से मिलकर शिक्षक समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। महानिदेशक ने समस्याओं को गम्भीरता से लेकर निस्तारण का आश्वासन दिया है। जिलाध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने बताया कि वीडियो कांफ्रेंसिंग से अनुश्रवण पर शिक्षकों ने गहरी नाराजगी दिखाई। अधिकारियों का शिक्षक से अभद्रता, एआरपी के चयन में अनियमित्ता, सेवानिवृत शिक्षकों का समय से सभी भुगतान, जनपद के अन्दर पारसफरिक स्थानान्तरण के साथ साथ अनेक शिक्षकों की समस्याओं पर महानिदेशक से विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि शिक्षकों के समस्याओं को महानिदेशक ने गम्भीरता से सुना और ससमय निस्तारण का आश्वासन भी दिया है। प्रदेश महामन्त्री नरेश कौशिक, गोण्डा के सुरेश सिंह, मण्डल अध्यक्ष वीर विक्रम सिंह, विद्या विलास पाठक, प्राभाकांत मिश्र, सुरेश सहगल, भूपेश श्रीवास्तव, मनोज कुमार रहे। सुशील मिश्र,मनोज शर्मा, यंशवंत पाण्डेय, आनन्द शुक्ला, बीएन सिंह, दयाशंकर प्रजापति, आशीष दिवेदी, उषा गुप्ता, नीना दूवे ने शिक्षकों की समस्या उठाने के लिए प्रतिनिधि मंडल का आभार जताया है।



Thursday, April 27, 2023

बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक पाने वाली छात्राओं का हुआ सम्मान

Gonda : अल्ताफ मेमोरियल गर्ल्स स्कूल मे यूपी बोर्ड परीक्षा के हाईस्कूल के बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का गुरुवार को सम्मानित किया गया। स्कूल में प्रथम स्थान पाने वाली अलीशा खान द्वितीय स्थान पाने वाली वरीशा और तृतीय स्थान पाने वाली रुकैय्या फातिमा को स्कूल से अध्यक्ष डा साबिर मैनेजर अब्दुल मुजीब व प्रधानाचार्य शाहीन बानो ने छात्राओं को माला पहनाकर सम्मानित किया। अब्दुल रशीद, आफताब, शौकत, शबनम, रुखसाना, अफरोज रहे।

Wednesday, April 26, 2023

वाहन चेकिंग कर किया 17 हजार का चालान

Gonda : आगामी नगरपालिका चुनाव के मद्देनजर एसपी आकाश तोमर के सख्त निर्देश पर कोतवाली देहात के नगवा मोड़ पर मंगलवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चौकी प्रभारी सर्वजीत गुप्ता ने बताया कि बाइक पर तीन सवारी, बिना हेलमेट के व कार के बिना सीटवेलट लगाए लोगों का ई चालान किया गया।  सर्वजीत यादव, सभाजीत, कांशीराम रहे।छह वाहन से छह हजार चालान काटा गया। वहीं कहोबा चौराहे पर धर्मेन्द्र गौतम देवेन्द्र यादव, रमेश यादव, चेकिंग अभियान में हिस्सा लिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि 11 वाहन से ग्यारह हजार चालान काटा गया है।

वरिष्ट वकील व सच्चे समाजवादी नेता को दी गई श्रद्धांजली

Gonda : गरीबों, कमजोरों और वंचितों के मसीहा कहे जाने वाले जनपद के वरिष्ट वकील व सच्चे समाजवादी नेता गोमती प्रसाद यादव बाबू जी को सोमवार उनके पुण्यतिथि के मौके पर उन्हें श्रध्दांजलि दी गई। पाण्डेयपुर बाजार में हुए इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के नेता सगीर उस्मानी व विशिष्ट अतिथि समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष आनन्द स्वरुप उर्फ पप्पू यादव रहे ।उन्होंने कहा कि बाबू जी गरीबों के उस समय के मसीहा माने जाते थे जब हर जगह शासन सत्ता में रहने वाली पार्टियां समाज के दबे कुचले लोगों पर जुल्म करती थी। वकील व समाजसेवी नानबाबू यादव ने गोमती प्रसाद यादव के जीवन संघर्ष के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाबू जी बाराबंकी के पूर्व सांसद राम सेवक यादव, डा राम मनोहर लोहिया व बेनी प्रसाद वर्मा के साथ समाज की भलाई के लिए संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि गरीबो के बहुत से मुकदमे बाबू जी बिना फीस लिए पैरवी करते थे। कैलाश नाथ वर्मा, खुर्शीद अन्वर उर्फ चांद भाई, मुजीब अहमद, राम कुमार यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किये। संचालन विंदेश्वरी पाल ने किया। आयोजक दीवानी न्यायालय के प्रशासनिक अधिकारी के पद से सेवानिवृत हो चुके गोमती प्रसाद यादव के पुत्र शिवा नन्द यादव ने आये हुए अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। एआर उस्मानी, वरुण यादव, असलम, छोटू नेता, सुखराम यादव, मसीउज्जमा, फिरोज, राम नरेश यादव, शिव कुमार, हरीराम यादव रहे ।

Wednesday, April 12, 2023

लडका लड़की एक समान,, यही संकल्प यही अभियान

GONDA !!  बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में नया शिक्षा स्तर शुरु होते ही शिक्षा के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए स्कूल चलो अभियान की भी शुरुआत होगयी है। शिक्षा के प्रति जागरुकता फैलाने, शिक्षा के महत्व बताने वाले स्लोगन के साथ बच्चे घर घर व गांव गांव जाकर बच्चों का नामांकन कराने के लिए अपील कर रहे हैं।

प्राथमिक विद्यालय लोनियनपुरवा में बुधवार को शिक्षा जागरुकता रैली निकाली गई। अध्यापकों के साथ बच्चों ने ग्राम पंचायत के चौधरीपुरवा, लोनियनपुरवा, रौजा, पणडितपुरवा, अचलपुर, बडकापुरवा, गोपालपुर का भ्रमण किया। बच्चों ने लड़का लड़की एक समान, यही संकल्प यही अभियान व पापा सुनलो विनय हमारी, पढ़ने की है उम्र हमारी जैसे स्लोगन के साथ ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व व उद्देश्य को बताया। शिक्षकों ने सरकार की स्कूल में चलाए जाने वाली योजनाओं को समझाया। प्रधानाध्यापक विनय कुमार श्रीवास्तव, उषा गुप्ता, छाया श्रीवास्तव, रहमान खां, पीर मोहम्मद, धर्मवती देवी, प्रिंसी सिंह रहीं ।

Friday, April 7, 2023

इफ्तार पार्टी में हुई देश में अमन- चैन की दुआ

Gonda । शहर के फैजाबाद रोड़ स्थिति सिटी हास्पिटल के डायरेक्ट मशहूर हड्डी रोग विशेषज्ञ डा अहमर जावेद सिद्दीकी ने गुरुवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। शहर ईदगाह के इमाम मौलाना मुजक्किर हुसैन ने देश में अमन चैन व खुशहाली के लिए दुआ कराई। उन्होंने कहा कि  इफ्तार के वक्त रोजेदार की दुआ जरुर कुबूल होती है इसलिए हम सब को देश में अमन चैन, शान्ति व खुशहाली बनी रहे इसके लिए बराबर दुआ करनी चाहिए। एडवोकेट जावेद सिद्दीकी, शेख शम्स, सपा नेता मसूद आलम, डा महमूद आलम, डा शेख जाफर, डा शादाब आलम, हाजी शरीफ, मोहम्मद अनीस, जमशेद वारसी, एसआई जावेद अहमद, मोहम्मद खालिद, जाकिर, डा विक्की, मोबीन मेडिकल, इरफान अहमद, फहीम, गुलजार अहमद, सोनू खान रहे। डा अहमर जावेद सिद्दीकी ने सभी महमानों का शुक्रिया अदा किया।



मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP

यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...