Gonda : जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी की अगुवाई में गोण्डा के शिक्षकों का एक प्रतिनिधि मंडल बेसिक शिक्षा के महानिदेशक विजय किरन आनन्द से मिलकर शिक्षक समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। महानिदेशक ने समस्याओं को गम्भीरता से लेकर निस्तारण का आश्वासन दिया है। जिलाध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने बताया कि वीडियो कांफ्रेंसिंग से अनुश्रवण पर शिक्षकों ने गहरी नाराजगी दिखाई। अधिकारियों का शिक्षक से अभद्रता, एआरपी के चयन में अनियमित्ता, सेवानिवृत शिक्षकों का समय से सभी भुगतान, जनपद के अन्दर पारसफरिक स्थानान्तरण के साथ साथ अनेक शिक्षकों की समस्याओं पर महानिदेशक से विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि शिक्षकों के समस्याओं को महानिदेशक ने गम्भीरता से सुना और ससमय निस्तारण का आश्वासन भी दिया है। प्रदेश महामन्त्री नरेश कौशिक, गोण्डा के सुरेश सिंह, मण्डल अध्यक्ष वीर विक्रम सिंह, विद्या विलास पाठक, प्राभाकांत मिश्र, सुरेश सहगल, भूपेश श्रीवास्तव, मनोज कुमार रहे। सुशील मिश्र,मनोज शर्मा, यंशवंत पाण्डेय, आनन्द शुक्ला, बीएन सिंह, दयाशंकर प्रजापति, आशीष दिवेदी, उषा गुप्ता, नीना दूवे ने शिक्षकों की समस्या उठाने के लिए प्रतिनिधि मंडल का आभार जताया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
अकबरपुर में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस अकीदत और शानो-शौकत के साथ सम्पन्न
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...
-
गोंडा : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिय...
-
बीबीडी यूनिवर्सिटी ग्राउंड में खेले गए 21वें बीबीडी लीग (सी डिवीजन) के मुकाबले में सीएसडी सहारा बीकेटी ने एकाना रेंजर्स को एकतरफ...
-
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...



No comments:
Post a Comment