लखनऊ : उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता के मुख्य उपस्थिति में राजधानी के व्यापारियों ने विकास नगर स्थित विजय पैराडाइज होटल में लखनऊ के सांसद एवं देश के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी का जन्मदिन केक काटकर मनाया तथा उनके दीर्घायु होने एवं स्वस्थ जीवन की कामना की!
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष आसिफ किदवई ,नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, नगर उपाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव, श्यामसुंदर अग्रवाल,व्यापारी नेता अमिताभ श्रीवास्तव, प्रमुख समाजसेवी रणविजय सिंह सुरेंद्र तिवारी, अरुण अवस्थी, राहुल सक्सेना ,आनंद श्रीवास्तव, राजन सिंह, रितेश, संतोष वर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे !

No comments:
Post a Comment