Wednesday, April 12, 2023

लडका लड़की एक समान,, यही संकल्प यही अभियान

GONDA !!  बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में नया शिक्षा स्तर शुरु होते ही शिक्षा के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए स्कूल चलो अभियान की भी शुरुआत होगयी है। शिक्षा के प्रति जागरुकता फैलाने, शिक्षा के महत्व बताने वाले स्लोगन के साथ बच्चे घर घर व गांव गांव जाकर बच्चों का नामांकन कराने के लिए अपील कर रहे हैं।

प्राथमिक विद्यालय लोनियनपुरवा में बुधवार को शिक्षा जागरुकता रैली निकाली गई। अध्यापकों के साथ बच्चों ने ग्राम पंचायत के चौधरीपुरवा, लोनियनपुरवा, रौजा, पणडितपुरवा, अचलपुर, बडकापुरवा, गोपालपुर का भ्रमण किया। बच्चों ने लड़का लड़की एक समान, यही संकल्प यही अभियान व पापा सुनलो विनय हमारी, पढ़ने की है उम्र हमारी जैसे स्लोगन के साथ ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व व उद्देश्य को बताया। शिक्षकों ने सरकार की स्कूल में चलाए जाने वाली योजनाओं को समझाया। प्रधानाध्यापक विनय कुमार श्रीवास्तव, उषा गुप्ता, छाया श्रीवास्तव, रहमान खां, पीर मोहम्मद, धर्मवती देवी, प्रिंसी सिंह रहीं ।

No comments:

Post a Comment

बेटी की शादी से पहले उठ गया पिता का साया: बिजली के खंभे पर बुझ गई महेंद्र उर्फ गुड्डू की जिंदगी

बालामऊ/हरदोई उ०प्र० का माहौल उस वक्त गमगीन हो गया, जब एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। जिस आंगन में कुछ दिन पहले ...