Friday, August 28, 2026

फोरम ने वृद्धाश्रम में बांटे जरुरत की सामग्री

गोंडा : मुस्लिम इनटलेकचुअल फोरम ने गुरुवार को वृद्धाश्रम में जरुरत की सामग्री का वितरण किया। आश्रम में मौजूद 85 वृद्धों को उनकी जरुरत के वस्त्र, खाने के सामान, फल व अन्य दैनिक जरुरत की चीजों का वितरण किया। फोरम के संरक्षण लतीफुर्रहमान ने बताया कि हजरत मोहम्मद साहब के बुधवार को जन्म दिन होने के उपलक्ष्य में गरीब वृद्धों को थोड़ी सहायता पहुंचाने की फोरम ने कोशिश की है। उन्होंने कहा कि मां - बाप का बड़ा मर्तबा होता है ।इस्लाम में बताया गया है कि मां के पैर के नीचे जन्नत होता है और बाप जन्नत का दरवाजा होता है ।हमें अपने वृद्ध मां बाप का बराबर ख्याल रखना चाहिए। समाज कल्याण अधिकारी एसपी सिंह, फोरम के अध्यक्ष डा महमूद आलम, उपाध्यक्ष मुश्फिक अहमद, समाज सेवी मुजीब अहमद, पूर्व एडीशनल कमिश्नर बीबी सिंह, शमसुल हक आदि लोग मौजूद रहे।

जुलूस-ए-मोहम्मदी में उमड़ा जनसैलाब, कौमी एकता और गंगा-जमुनी तहज़ीब का दिया संदेश

 


हरदोई, उत्तर प्रदेश। ईद मिलादुन्नबी ०ﷺ के मुबारक मौके पर आज हरदोई शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी का शानदार आगाज हुआ। जुलूस में बड़ी संख्या मे अकीदतमंदों ने शिरकत की, जिससे शहर की सड़कों पर भारी जनसैलाब नजर आया।

जुलूस सैयद सालार हुसैन वास्ती बिलग्रामी की अगुवाई में निकाला गया, जिसमे लईक अहमद, रियासत अली दानिश इराकी, शकील अहमद वारसी दानिश मंसूरी मंजुरूल शेख, नौशे, शादाब अली मोनू शहर के अनेकों गणमान्य नागरिकों सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने सहभागिता की। जुलूस के दौरान “नबी की आमद मरहबा” के नारों के साथ कौमी एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव के गगनभेदी नारे भी गूंजते रहे। जुलूस में तिरंगा शान और शौकत के साथ लहराता रहा, जिसने देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
जगह-जगह स्थानीय लोगों द्वारा भंडारे एवं लंगर का आयोजन कर जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया गया। अलग-अलग समुदायों के लोगों ने आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ जुलूस का स्वागत कर गंगा-जमुनी तहज़ीब की खूबसूरत मिसाल पेश की।
जुलूस के दौरान जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के बीच जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और शहर में शांति एवं सौहार्द का माहौल कायम रहा।।
जुलूस-ए-मोहम्मदी ने मोहब्बत, भाईचारे, कौमी एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश देते हुए हरदोई की गंगा-जमुनी तहज़ीब की शानदार तस्वीर पेश की!!



Report: सुहेल वारसी (हरदोई)



Visit us  : nextmedia.co.in

Wednesday, August 26, 2026

व्यापारी सबसे बड़ा वोट बैंक : संजय गुप्ता





24 अगस्त ,सोमवार उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के 22 वे स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हजरतगंज स्थित सिल्वेट होटल में "व्यापारी शंखनाद सम्मेलन" का आयोजन हुआ सम्मेलन का शुभारंभ शंख ध्वनि एवं दीप प्रजनन के साथ हुआ

"व्यापारी शंखनाद सम्मेलन" में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे तथा "व्यापारी शंखनाद सम्मेलन "को संबोधित किया

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सभी व्यापारियों को संगठन के 22वे स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा व्यापारियों की अपनी समस्याओं के समाधान के लिए और राजनीतिक रूप से भी मजबूत होना होगा उन्होंने कहा सभी राजनीतिक दल व्यापारियों का इस्तेमाल करते हैं किंतु व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में रुचि नहीं दिखाते हैं तथा सरकार बनने के बाद व्यापारियों को प्राथमिकता नहीं देते हैं 

उन्होंने कहा वर्तमान में अनेक प्रकार की चुनौतियां हैं व्यापारी लगातार संघर्ष कर रहा है लेकिन उसकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव निकट आ रहा है अब व्यापारियों को भी राजनीतिक रूप से मजबूत होना चाहिए उन्होंने सभी व्यापारियों से विधानसभा चुनाव ,नगर पालिका चुनाव ,नगर परिषद चुनाव, संसदीय चुनाव एवं अन्य प्रकार के सभी चुनावो में भाग लेते हुए अपने आप को मजबूत करने का आवाहन किया

 उन्होंने कहा अपनी फांस खुद ही निकालनी पड़ेगी

 समय में परिवर्तन आ गया है पहले भले लोग राजनीति में आते थे किंतु चुनाव बहुत महंगा होने के कारण अब भले एवं ईमानदार लोगों ने इससे किनारा कर लिया है जिसके कारण धन-बल एवं बाहुबल का प्रयोग कर वह लोग आगे बढ़ जाते हैं जिनका समाज में कोई योगदान नहीं है

व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने व्यापारियों से राजनीतिक क्षेत्र में आने के लिए आवाहन किया

 व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने सभी राजनीतिक दलों से इस चुनाव में टिकट में हिस्सेदारी देने की मांग की उन्होंने कहा अब व्यापारी समाज अपने मुद्दों पर ही किसी का साथ देगा 

व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा प्रदेश में 13.39 करोड़ वोटर है इसमें 90 लाख व्यापारी वोटर है यदि उनके परिवार और स्टाफ को मिला लिया जाए तो 3 करोड वोट सीधा-सीधा व्यापारी समाज का है अर्थात उत्तर प्रदेश में हर चौथा वोट व्यापारी का है यदि हम लोग जाति-धर्म से ऊपर उठकर एक होकर वोट करेंगे तो सरकार बनाने में व्यापारियों की मुख्य भूमिका रहेगी तथा तब भविष्य में कोई भी राजनीतिक दल व्यापारियों के हितों की अनदेखी नहीं कर पाएगा

उन्होंने कहा ना हिंदू की बात करेंगे ,ना मुस्लिम की बात करेंगे, ना मस्जिद की बात करेंगे ,ना मंदिर की बात करेंगे ,हम व्यापारी हैं केवल व्यापार और विकास की बात करेंगे

सम्मेलन में व्यापारियों सहित सभी के लिए चिकित्सा एवं शिक्षा निशुल्क करने की मांग व्यापारियो ने उठाई

"व्यापारी शंखनाद सम्मेलन" में प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा ई-कॉमर्स कंपनियों के मनमाने व्यापार के कारण रिटेल ट्रेड चौपट हो रहा है लेकिन सरकार व्यापारियों के लिए ई-कॉमर्स पॉलिसी इतने साल गुजर जाने के बाद भी नहीं ला पा रही है जो बहुत ही निराशाजनक है उन्होंने ऐलान किया उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ई-कॉमर्स पॉलिसी बनवाने के लिए आंदोलन करेगा

सम्मेलन में व्यापारियों ने 

वाटर कनेक्शन के बिना जल कर का बिल भेजे जाने तथा नगर निगम द्वारा कई व्यवसायों पर लाइसेंस शुल्क लगाए जाने का का विरोध करते हुए इसके लिए भी आंदोलन की घोषणा की



सम्मेलन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 व्यापारियों को प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा सम्मानित किया गया

प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सितंबर माह में एक बड़ी व्यापारी रैली करने की घोषणा की उन्होंने कहा इस रैली में 5000 से अधिक व्यापारी भाग लेंगे

"व्यापारी शंखनाद सम्मेलन "में प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता का राजधानी के व्यापारियों ने उत्साह के साथ जोरदार तरीके से बड़ी फूल माल से स्वागत किया तथा तलवार आदि भेंट की

"व्यापारी शंखनाद सम्मेलन" को उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल ,प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, महामंत्री शशिकांत शर्मा, प्रांतीय मंत्री संदीप सिंह गौर, प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह चड्ढा ,प्रदेश उपाध्यक्ष आसिफ किदवई , इकबाल हसन,पवन जैसवाल, शेखर कुमार, नगर अध्यक्ष हजिंदर सिंह, नगर महामंत्री मोहित कपूर ,राजीव शुक्ला, आशीष गुप्ता, संजय त्रिवेदी, राजन मिश्रा ,संजीव जैन, ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे,ट्रांस गोमती चेयरमैन अशोक यादव, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम ने भी संबोधित किया तथा इस अवसर पर वरिष्ठ व्यापारी नेता कमल अग्रवाल ,हिमांशु गुप्ता ,मोहम्मद ग्यास, हेमंत कुकरेजा,श्याम सुंदर अग्रवाल, श्रीमती अनिला अग्रवाल, सुनील मौर्या, अंशु श्रीवास्तव, मनोज अग्रवाल, धर्मेंद्र कुमार तिवारी ,संतोष गुप्ता ,राजू जायसवाल, मोहम्मद आरिफ ,कुरैशी, अभय अग्रवाल ,क्षितिज अवस्थी, दिनेश शर्मा,प्रवीण मिश्रा ,श्रीमती अंजलि मौर्य, दिनेश कुमार ,अजय प्रताप सिंह ,संजय अग्रवाल ,निखिल शर्मा ,रमेश ,संजय जैन, राहुल गुप्ता, मनोज अग्रवाल हित बड़ी संख्या में राजधानी के सभी प्रमुख बाजारों के अध्यक्ष, महामंत्री और पदाधिकारी गण उपस्थित रहे

Wednesday, July 29, 2026

प्रख्यात समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. साजिद हुसैन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

 


जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। समाज के विभिन्न वर्गों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा उनके असंख्य शुभचिंतकों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

डॉ. साजिद हुसैन का पैतृक गांव अकबरपुर जनपद गोंडा है। पिछले लगभग 40 वर्षों से जरवल कस्बे में चिकित्सा सेवा से जुड़े हुए थे। उन्होंने अपने लंबे चिकित्सकीय जीवन में न केवल मरीजों का उपचार किया, बल्कि मानवता और सेवा की एक ऐसी मिसाल कायम की जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। वे विशेष रूप से गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के प्रति अत्यंत संवेदनशील थे। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों का उपचार करने में वे सदैव अग्रणी रहते थे और अनेक लोगों की सहायता बिना किसी स्वार्थ के करते थे।

उनकी सादगी, मिलनसार व्यक्तित्व और सेवा-भाव ने उन्हें जन-जन का प्रिय बना दिया था। चिकित्सा के क्षेत्र में उनकी निष्ठा और समाज के प्रति समर्पण ने उन्हें क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई। उनके क्लिनिक पर आने वाले मरीज उन्हें केवल एक डॉक्टर ही नहीं, बल्कि एक मार्गदर्शक और शुभचिंतक के रूप में भी देखते थे।

डॉ. साजिद हुसैन का निधन चिकित्सा जगत तथा पूरे क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनका जीवन समाज सेवा, मानवता और समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण रहेगा। क्षेत्र की जनता उनके योगदान को सदैव स्मरण रखेगी और उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करती रहेगी।

अल्लाह ताला मरहूम के दर्जात बुलन्द फरमाए और उनकी रूह, (पवित्र आत्मा) को अपनी रहमत के साए मे जवारे मासूमीन अलैहिमुस्सलाम में आला मुक़ाम अता फरमाए, इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवार (अहले ख़ाना) अहले ख़ानदान, दोस्त, अहबाब और समस्त अज़ीज़ वो अक़ारिब को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे।


(संवाददाता : डॉo एचo अब्बास)


Vist Us : www.nextmedia.co.in

Sunday, July 12, 2026

गीता के योग सिद्धान्तों के वैज्ञानिक मूल्यांकन पर शोध करेगा गोण्डा का लाल रवि प्रताप

गोण्डा : श्रीमद्भगवत गीता के योग सिद्धान्तों का वैज्ञानिक मूल्यांकन व युवाओं पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव का  गोण्डा का लाल रवि प्रताप पाण्डेय शोध करेगा। महाभारत के कुरुक्षेत्र में अर्जुन के विषाद और मानसिक द्वंद्व को दूर करने वाला गीता का योग सूत्र अब आधुनिक युवाओं के तनाव, प्रतिस्पर्धा, भावनात्मक असंतुल, मानसिक दबाव, आत्मविश्वास की कमी व निर्णय क्षमता से जुड़ी चुनौतियों को कम करने में प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं। भारत सरकार के केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय के अधीन भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद ( आईसीएसएसआर ) ने गोण्डा होनहार लाल डा रवि प्रताप पाण्डेय को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है रवि प्रताप इस समय हरियाना के महेन्द्रगढ़ जनपद में स्थिति केन्द्रीय विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान के सहआचार्य के पद पर कार्यरत हैं। रवि कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोढियाघाटा के निवासी हैं। रवि ने लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कालेज से स्नातक और मनोविज्ञान में परास्नातक व पीएचडी बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से किया है। पहले बिहार और अब हरियाना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं ।उनके पिता सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय व माता सुशीला देवी बेटे के गीता के सिद्धान्तों पर शोध करने की खबर से बहुत खुश हैं। श्री प्रताप ने बताया कि गीता के सूत्रों पर शोध के लिए दो वर्ष का समय दिया गया है।उन्होंने ने बताया कि गुरुग्राम, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों के किशोरों पर अध्ययन किया जाएगा। उन्होंने ने बताया कि युवाओं और उनके अभिभावकों के अनुमति पर ही उन पर शोध होगा। रवि प्रताप के सह अन्वेषक के तौर पर जेएनयू के प्रोफेसर शांदेश कुमार सिंह को अवसर मिला है। शोधकर्ताओं को किशोरों के मानसिक सवास्थ्य, भावनात्मक कल्याण, मनोवैज्ञानिक दृढ़ता को वैज्ञानिक रुप से समझना और उनके संवर्धन के लिए साक्ष्य आधारित अध्ययन करना है ।2028 तक गीता के योग सिद्धान्तों पर विस्तृत प्रतिवेदन भारत सरकार शिक्षा विभाग के भारतीय सामाजिक अनुसंधान परिषद को सौंपना है।उन्होंने बताया कि.  यदि परिणाम सकारात्मक रहा तो गीता के ज्ञान परंपरा का माडल विकसित किया जासकता है ।जिससे युवा पीढ़ी को हाईटेक जीवन शैली और इन्टरनेट के दुष्प्रभाव से रोका जा सकता है।

ब्यूरो रिपोर्ट - गोंडा (उत्तर प्रदेश)

टाटा मैजिक की टक्कर से बाईक सवार 40 वर्षीय युवक गंभीर घायल, चालक वाहन समेत फरार

हरदोई/उत्तर प्रदेश। बिलग्राम चुंगी के निकट बिलग्राम रोड पर शनिवार को एक तेज रफ्तार टाटा मैजिक वाहन संख्या UP30CT4041 लगभग 40 वर्षीय युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान अब्दुल करीम (40 वर्ष) निवासी काजीपुर, मल्लावां, जनपद हरदोई के रूप में हुई है।।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद टाटा मैजिक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया!


Report: Suhel warsi (Hardoi)

Sunday, July 5, 2026

आशुतोष सिंह अध्यक्ष लाल मोहम्मद मन्त्री चुने गये

 


गोंडा  : उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन निविदा संविदा कर्मी संगठन का चुनाव रविवार को पाण्डेय पुर बाजार में सम्पन्न हुआ। आशुतोष सिंह जिला अध्यक्ष व लाल मोहम्मद को जिला मंत्री चुना गया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष खालिद और मधयांचल अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव की देख रेख में चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुई। सभी पदाधिकारी निर्विरोध चूने गये ।विनोद वर्मा, राजेश दूवे और अमित श्रीवास्तव को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। राजेन्द्र सिंह को संगठन मन्त्री की जिम्मेदारी दी गई है। साथ में जोनल संगठन का भी चुनाव हुआ। अतुल सिंह को जोनल अध्यक्ष, महेश शुक्ल को जोनल मन्त्री, अंकित तिवारी को जोनल उपाध्यक्ष चुना गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, संगठन मन्त्री रण बहादुर सिंह उपाध्यक्ष मुकेश कनौजिया, सुमित कनौजिया, बसंत तिवारी, अब्दुल वहाब, राजेश, सद्दाम, सुमित रहे ।

Friday, June 19, 2026

अकबरपुर में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस अकीदत और शानो-शौकत के साथ सम्पन्न

 


गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। जुलूस में क्षेत्र के अकीदतमंदों ने बड़ी संख्या में शिरकत कर हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) और शोहदाए कर्बला की याद में अपनी अकीदत पेश की।

अंजुमन यादगारे हुसैनी के साहिबे बयाज जनाब इरशाद हुसैन साहिब के कलाम से पूरा माहौल आहो बुका के साथ ग़मगीन नज़र आया।

वहीं अंजुमन के जनरल सेक्रेटरी जनाब ज़हीर अब्बास साहब जुलूस के आगे आगे मौला ग़ाज़ी अब्बास अलैहिस्सलाम का आलम ए मुबारक लेकर चलते नज़र आये।

जुलूस निर्धारित मार्गों से होता हुआ पारंपरिक रूप से अपने मुकाम तक पहुंचा। इस दौरान या हुसैन (अ.स.) की सदाओं और नौहाख्वानी के बीच ग़मगीन माहौल देखने को मिला। अकीदतमंदों ने शांति, भाईचारे और इंसानियत के पैग़ाम को आम करने का संकल्प भी दोहराया।

जुलूस के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में जुलूस शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। प्रशासन द्वारा यातायात और सुरक्षा के समुचित प्रबंध किए गए, जिससे किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न नहीं हुई।

क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मुहर्रम के इस कदीमी जुलूस को आपसी सौहार्द, भाईचारे और गंगा-जमुनी तहज़ीब की खूबसूरत मिसाल बताते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, एकता और इंसानियत का संदेश देते हैं।


(संवाददाता : ज़हीर अब्बास , अकबरपुर, जनपद गोंडा)

www.nextmedia.co.in

Saturday, June 13, 2026

अमेरिका के युद्ध इतिहास का सबसे बड़ा दलदल: ईरान ने महाशक्ति के घमंड को मिट्टी में मिला दिया

ईरान  :  मध्य पूर्व के तपते हुए युद्धक्षेत्र से इस समय एक बेहद भयावह और बड़ी हकीकत सामने आने का दावा किया जा रहा है। शक्ति के नशे में शुरू किए गए इस युद्ध में अमेरिका अब एक ऐसे दलदल में फँस चुका है, जहाँ से निकलने का उसे कोई रास्ता नहीं दिखाई दे रहा। चालीस वर्षों तक कड़ी वैश्विक पाबंदियों और आर्थिक दबाव झेलने वाला ईरान आज एक मजबूत शक्ति बनकर उभरा है, जिसने दुनिया की सबसे बड़ी सैन्य ताकत को चुनौती दे दी है।

इस युद्ध में ईरान के पास खोने के लिए बहुत कम है, जबकि अमेरिका का बहुत कुछ दाँव पर लगा हुआ बताया जा रहा है। राष्ट्रपति ट्रम्प कई बार यह घोषणा कर चुके हैं कि ईरान के साथ समझौता होने वाला है, लेकिन फिर संघर्ष शुरू हो जाता है। अमेरिका पहले भी वार्ता की मेज छोड़ चुका है और इस बार भी ऐसा ही हुआ। अब एक बार फिर बमबारी के साथ बातचीत की बात की जा रही है, लेकिन क्षेत्र में अनिश्चितता बनी रहने की संभावना है और अमेरिकी वादों पर भरोसा करना कठिन बताया जा रहा है।

🚀 अमेरिकी "स्टील्थ टेक्नोलॉजी" और सैन्य नुकसान का दावा

युद्ध शुरू होने के बाद से यह दावा किया जा रहा है कि:

ईरानी वायु रक्षा प्रणालियों और एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइलों ने अमेरिका के 42 से अधिक आधुनिक लड़ाकू विमान और महंगे ड्रोन मार गिराए हैं।

अमेरिका की तथाकथित "स्टील्थ टेक्नोलॉजी" की प्रभावशीलता पर सवाल उठने लगे हैं।

पेंटागन के स्मार्ट बमों और गाइडेड मिसाइलों के भंडार पर भारी दबाव पड़ गया है।

क्षेत्र में स्थित 20 से अधिक अमेरिकी सैन्य ठिकानों को अरबों डॉलर का नुकसान पहुँचने का दावा किया जा रहा है।

🗺️ क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य अड्डे

अमेरिका ईरान को घेरने के लिए जिन प्रमुख ठिकानों का उपयोग कर रहा है, उनमें शामिल हैं:

कतर (अल-उदीद एयर बेस) – मध्य पूर्व में अमेरिका का सबसे बड़ा वायु सैन्य केंद्र।

बहरीन (फिफ्थ फ्लीट मुख्यालय) – अमेरिकी नौसेना का प्रमुख अड्डा।

कुवैत (कैंप अरिफजान) – हजारों सैनिकों और भारी सैन्य वाहनों का केंद्र।

संयुक्त अरब अमीरात (अल-धफरा एयर बेस) – अमेरिकी लड़ाकू विमानों का संचालन केंद्र।

इराक और सीरिया – ऐन अल-असद, अल-तनफ और अन्य ठिकाने, जो लगातार हमलों के खतरे में बताए जाते हैं।

📉 आर्थिक प्रभाव

कहा जा रहा है कि इस संघर्ष ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को भी प्रभावित किया है:

अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज हुई।

S&P 500 से कम समय में लगभग 1 ट्रिलियन डॉलर मूल्य के नुकसान का दावा किया गया।

Strait of Hormuz में तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेज वृद्धि हुई।

खाड़ी क्षेत्र से गुजरने वाले जहाजों के बीमा खर्च में कई गुना वृद्धि होने का दावा किया जा रहा है, जिससे वैश्विक व्यापार प्रभावित हुआ है।

👥 मानव हानि

मिसाइल हमलों, सैन्य झड़पों, हेलीकॉप्टर और विमान दुर्घटनाओं के कारण दोनों पक्षों के सैकड़ों सैनिकों और कर्मियों के हताहत होने का अनुमान लगाया जा रहा है। साथ ही समुद्री तनाव के कारण आम जहाजरानी भी प्रभावित हो रही है।

अंत में यह लेख प्रश्न उठाता है कि क्या अमेरिका इस कथित दलदल से सुरक्षित बाहर निकल पाएगा, या यह संघर्ष अमेरिकी प्रभुत्व के पतन का कारण बनेगा?

Tuesday, June 2, 2026

इतना आसान नहीं है सावरकर हो जाना- कवि राजपाल सिंह

लखनऊ। स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती के अवसर पर माय होम इंडिया द्वारा आयोजित "स्वातंत्र्यवीर सावरकर जयंती महोत्सव 2026" का भव्य आयोजन गोमती नगर स्थित छत्रपति शाहूजी महाराज भागीदारी भवन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रवाद, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना के विविध आयामों पर चर्चा हुई।

इस अवसर पर प्रख्यात कवि एवं लेखक राजपाल सिंह की ओजस्वी काव्य प्रस्तुति रही। उन्होंने अपनी सशक्त रचनाओं के माध्यम से स्वातंत्र्यवीर सावरकर के त्याग, तपस्या और राष्ट्रसमर्पण को जीवंत कर दिया। उनकी पंक्तियां 

"तिल-तिलकर तपना और सोए राष्ट्र को जगाना,

इतना आसान नहीं है सावरकर हो जाना।"

ने पूरे सभागार को भाव-विभोर कर दिया।

अपने काव्य पाठ में उन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा, सांस्कृतिक अस्मिता और समाज की चुनौतियों पर भी मुखर स्वर में विचार व्यक्त किए। उनकी पंक्तियां

"वक्त आ गया सुनो हिन्दुओ, जीना है तो लड़ना सीखो,

पर उपस्थित श्रोताओं ने जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार की महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने कहा कि वीर सावरकर का जीवन राष्ट्रभक्ति, साहस और आत्मबल का अनुपम उदाहरण है। विशिष्ट अतिथि एवं राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री असीम अरुण ने युवाओं से सावरकर के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया। पूर्व बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. (डॉ.) सतीश द्विवेदी ने सावरकर को भारतीय राष्ट्रचेतना का प्रखर प्रवक्ता बताया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं माय होम इंडिया के संस्थापक श्री सुनील देवधर ने कहा कि सावरकर के विचार आज भी भारत की राष्ट्रीय अस्मिता को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। अध्यक्षता कर रहे महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री श्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने की प्रेरणा हमें सावरकर के जीवन से मिलती है।


Visit us : nextmedia.co.in


Thursday, May 14, 2026

जहां तक संभव हो ,देश की विदेशी मुद्रा को बचाने के लिए सबको प्रयास करना चाहिए: संजय गुप्ता


लखनऊ:  वैश्वीक परिस्थितियों के चलते देश में ऊर्जा संकट , पेट्रोलियम पदार्थों की बचत, विदेशी मुद्रा के संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता बुधवार को डायमंड टावर, उदयगंज स्थित अपने निवास स्थान से 7 किलो मीटर साइकिल चला कर अपने लेखराज मेट्रो स्टेशन ,अयोध्या रोड स्थित उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय पहुचे
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा वर्तमान में वैश्विक परिस्थितियों के कारण देश के समक्ष अनेक प्रकार की चुनौतियां आई हैं इसमें पेट्रोलियम पदार्थों, कुकिंग गैस एवं ऊर्जा का संकट भी एक बड़ा संकट है ऐसे में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अपील के महत्वपूर्ण मायने हैं आज की बचत कल की सुरक्षा निश्चित रूप से हमेशा सिद्ध होती है उन्होंने बताया प्रधानमंत्री की अपील एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवाहन पर उन्होंने निर्णय लिया है कि परिस्थितियों के सामान्य होने तक सप्ताह में एक दिन साइकिल चला कर अपने निवास से लेखराज मेट्रो स्टेशन ,अयोध्या रोड स्थित आदर्श व्यापार मंडल के अपने कार्यालय जाएंगे एवं कम से कम 3 दिन मेट्रो ट्रेन से अपने कार्यालय जाने का निर्णय लिया है तथा केवल दिन में अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में जाने हेतु चार पहिया वाहन का प्रयोग करने का निर्णय लिया है
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा निश्चित रूप से यह समय देश की पेट्रोलियम पदार्थों की ऊर्जा शक्ति एवं विदेशी मुद्रा को बचाने का है तथा एक दूसरे को इस हेतु जागरूक एवं प्रेरित करने का है तथा भविष्य में किसी प्रकार के संकट से निपटने एवं देश को मजबूत करने तथा प्रधान मंत्री के निर्णय के साथ रहने का है
उन्होंने सभी व्यापारियों एवं नागरिकों से भी हर सम्भव रूप से पेट्रोल, डीजल ,बिजली एवं अन्य संसाधनों की अधिक से अधिक बचत करने की अपील की तथा साथ ही साथ विदेशी मुद्रा को बचाने हेतु जो भी संभव उपाय हो वह करने की अपील की !


Visit us: nextmedia.co.in 

Monday, May 11, 2026

बेटी की शादी से पहले उठ गया पिता का साया: बिजली के खंभे पर बुझ गई महेंद्र उर्फ गुड्डू की जिंदगी

बालामऊ/हरदोई उ०प्र० का माहौल उस वक्त गमगीन हो गया, जब एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। जिस आंगन में कुछ दिन पहले बेटी सान्वी के तिलक की रस्म पर ढोलक बजी थी, जहां रिश्तेदारों की हंसी गूंज रही थी, उसी घर में आज सिसकियां सुनाई दे रही हैं।

पश्चिमी बाजार निवासी संविदा बिजली कर्मी महेंद्र उर्फ गुड्डू सुबह रोज की तरह घर से निकले थे। जाते-जाते उन्होंने शायद बेटी की शादी की तैयारियों को देखकर मन ही मन कई सपने सजाए होंगे। किसे पता था कि यह घर से उनका आखिरी जाना होगा।

कछौना चौराहे पर बिजली फॉल्ट ठीक करते समय अचानक करंट ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते बेटी के अरमानों का सहारा, पत्नी की जिंदगी का साथी और बच्चों के सिर का साया हमेशा के लिए छिन गया।

घर में शादी के लिए रखे सामान अब परिवार की आंखों में आंसू बनकर चुभ रहे हैं। बेटी सान्वी बार-बार बस यही पूछ रही है — “पापा अब मेरी शादी में नहीं आएंगे क्या?”

इस सवाल ने हर सुनने वाले की आंखें नम कर दीं।।

पत्नी सोनी की हालत ऐसी है कि उनकी आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। जिस पिता को बेटी की डोली विदा करनी थी, आज उसी पिता की अर्थी उठी। पूरा कस्बा इस दर्दनाक दृश्य को देखकर भावुक हो उठा।

घटना की खबर मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष राधारमण शुक्ला पंकज और अधिशासी अधिकारी देवांशी दीक्षित अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

इसी बीच एक ऐसा दृश्य सामने आया जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। नगर पंचायत अध्यक्ष पंकज शुक्ला ने सान्वी का हाथ थामते हुए कहा —

“महेंद्र भले आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी बेटी अब अकेली नहीं है। सान्वी की शादी उसी धूमधाम से होगी, जैसे एक पिता अपनी बेटी की करता है। कन्यादान भी मैं खुद करूंगा। बेटी की डोली अब रुकेगी नहीं।”

उनके इन शब्दों ने गम में डूबे परिवार को सहारा दिया। कस्बे के लोगों का कहना है कि दुख की इस घड़ी में पंकज शुक्ला ने सिर्फ मदद नहीं की, बल्कि एक पिता की कमी को भरने की कोशिश की है।

आज कछौना की गलियों में सिर्फ एक ही चर्चा है —

“एक पिता चला गया, लेकिन इंसानियत ने बेटी का हाथ थाम लिया…”

महेंद्र उर्फ गुड्डू की मौत ने जहां पूरे कस्बे को रुला दिया, वहीं समाज की संवेदनशीलता ने यह एहसास भी कराया कि दुख कितना भी बड़ा क्यों न हो, अपनों का साथ टूटे हुए दिलों को जीने की ताकत दे ही देता है!


ब्यूरो रिपोर्ट हरदोई नेक्स्ट मीडिया : सुहेल वारसी 

Visit us : nextmedia.co.in 

Saturday, May 9, 2026

जर्जर सड़क पर गिर कर चोटिल हो रहे लोग

गोण्डा : अयोध्या हाईवे कमल पेट्रोल पम्प के पीछे से सलारपुरवा शेखन गांव अकबरपुर, लाला हाता होते हुए पूरेतिवारी ग्राम पंचायत तक दर्जनों गांवों को जोड़ने  वाली सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। जगह जगह गड्ढे हैं। पूरी सड़क पथरीली हो चुकी है। क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोग गोण्डा मुख्यालय इसी सड़क से होकर जाते हैं। कचहरी, तहसील, अस्पताल, स्कूल कालेज जाने वाले सभी लोग इसी पथरीली सड़क पर चलने के लिए मजबूर है।कई लोग अपने वाहन से गिर कर चोटिल हो चुके हैं ।बाइक सवार जावेद ने बता कि वह अपने घर सहारपुरवा से कचहरी के लिए निकले थे रास्ते में इसी रोडे में बदल चुकी सड़क पर गिर कर चोटिल हो गये। गंगापुर के धनीराम अपनी माता को इलाज के लिए जिला अस्पताल बाइक से ले जारहे थे। टूटी सड़क पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी। दोनों मां बेटे को चोट लगी। इसी तरह पढ़ाई के लिए आरहे विद्यार्थी मोहन यादव, सरिता, पारुल, अजमल, पवन कुमार ने बताया कि वे लोग कई बार इस सड़क पर गिरकर घायल होचुके है ।सड़क को बने दशक बीत चुके हैं । जिम्मेदारों की उदासीनता और लापरवाही के चलते पूरी सड़क गड्ढे और रोडे में बदल चुकी है ।स्थानीय लोगों दयाराम, शिवकुमार, सलमान, रवि, राहुल, जगत पासवान ने बताया कि कई बार जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को सड़क मरम्मत के लिए मांग किया गया है पर अभी तक किसी के कानों तक आवाज नहीं पहुंची है। लोगों ने सड़क मरम्मत की मांग की है।

Friday, May 8, 2026

गोंडा डॉक्टर्स एसोसिएशन( GDA ) द्वारा सतत् चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन

गोंडा डॉक्टर्स एसोसिएशन द्वारा 7 मई 2026 को होटल जेपी पैलेस में एक भव्य सतत चिकित्सा शिक्षा (CME) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के अनेक चिकित्सकों ने प्रतिभाग कर आधुनिक चिकित्सा विषयों पर जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. जियाउल इस्लाम खान MBBS MD गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट ने “एक्यूट पेनक्रिएटाइटिस” विषय पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि एक्यूट पेनक्रिएटाइटिस एक गंभीर चिकित्सीय स्थिति है, जिसमें अग्न्याशय में अचानक सूजन आ जाती है। समय पर पहचान और उचित उपचार से मरीज को गंभीर जटिलताओं से बचाया जा सकता है।

अपने व्याख्यान में डॉ. जियाउल इस्लाम ने रोग के कारण, लक्षण, जांच एवं आधुनिक उपचार पद्धतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने चिकित्सकों को नवीनतम चिकित्सा प्रोटोकॉल एवं आपातकालीन प्रबंधन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम के अंत में गोंडा डॉक्टर्स एसोसिएशन के संरक्षक डॉ एजाज हुसैन खान ई एन टी सर्जन ने CME में उपस्थित सभी चिकित्सकों एवं वक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक कार्यक्रम चिकित्सा क्षेत्र में ज्ञानवर्धन एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

इस अवसर पर जनपद के वरिष्ठ एवं युवा चिकित्सक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे जिन में मुख्य रूप से डॉ शादाब जमा खान डॉ अशोक सिंह डॉ डी एन सिंह डॉ सईद गनी डॉ सलमान डॉ रज़ीउल्ला खान डॉ नूर मोहम्मद खान डॉ मसूद सिद्दीकी डॉ मोहम्मद वसीम डॉ अहमर जावेद सिद्दीकी डॉ फारूख सगीर डॉ जफर अशफाक डॉ शाहिद खान डॉ नसीम खान डॉ मेराज डॉ एहतरामुल्ला हाशमी डॉ शाबान खान डॉ ए के जायसवाल डॉ डी एम खान डॉ रिजवान खान डॉ सत्यजीत मौर्या डॉ योगेश चंद्र श्रीवास्तव डॉ जवाहर लाल रस्तोगी डॉ अनवर खान डॉ रेहाना खान डॉ महेश श्रीवास्तव डॉ फहीम यावर आदि उपस्थित रहे

मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP

यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...