लखनऊ: वैश्वीक परिस्थितियों के चलते देश में ऊर्जा संकट , पेट्रोलियम पदार्थों की बचत, विदेशी मुद्रा के संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता बुधवार को डायमंड टावर, उदयगंज स्थित अपने निवास स्थान से 7 किलो मीटर साइकिल चला कर अपने लेखराज मेट्रो स्टेशन ,अयोध्या रोड स्थित उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय पहुचे
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा वर्तमान में वैश्विक परिस्थितियों के कारण देश के समक्ष अनेक प्रकार की चुनौतियां आई हैं इसमें पेट्रोलियम पदार्थों, कुकिंग गैस एवं ऊर्जा का संकट भी एक बड़ा संकट है ऐसे में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अपील के महत्वपूर्ण मायने हैं आज की बचत कल की सुरक्षा निश्चित रूप से हमेशा सिद्ध होती है उन्होंने बताया प्रधानमंत्री की अपील एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवाहन पर उन्होंने निर्णय लिया है कि परिस्थितियों के सामान्य होने तक सप्ताह में एक दिन साइकिल चला कर अपने निवास से लेखराज मेट्रो स्टेशन ,अयोध्या रोड स्थित आदर्श व्यापार मंडल के अपने कार्यालय जाएंगे एवं कम से कम 3 दिन मेट्रो ट्रेन से अपने कार्यालय जाने का निर्णय लिया है तथा केवल दिन में अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में जाने हेतु चार पहिया वाहन का प्रयोग करने का निर्णय लिया है
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा निश्चित रूप से यह समय देश की पेट्रोलियम पदार्थों की ऊर्जा शक्ति एवं विदेशी मुद्रा को बचाने का है तथा एक दूसरे को इस हेतु जागरूक एवं प्रेरित करने का है तथा भविष्य में किसी प्रकार के संकट से निपटने एवं देश को मजबूत करने तथा प्रधान मंत्री के निर्णय के साथ रहने का है
उन्होंने सभी व्यापारियों एवं नागरिकों से भी हर सम्भव रूप से पेट्रोल, डीजल ,बिजली एवं अन्य संसाधनों की अधिक से अधिक बचत करने की अपील की तथा साथ ही साथ विदेशी मुद्रा को बचाने हेतु जो भी संभव उपाय हो वह करने की अपील की !
Visit us: nextmedia.co.in

No comments:
Post a Comment