गोण्डा : अयोध्या हाईवे कमल पेट्रोल पम्प के पीछे से सलारपुरवा शेखन गांव अकबरपुर, लाला हाता होते हुए पूरेतिवारी ग्राम पंचायत तक दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। जगह जगह गड्ढे हैं। पूरी सड़क पथरीली हो चुकी है। क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोग गोण्डा मुख्यालय इसी सड़क से होकर जाते हैं। कचहरी, तहसील, अस्पताल, स्कूल कालेज जाने वाले सभी लोग इसी पथरीली सड़क पर चलने के लिए मजबूर है।कई लोग अपने वाहन से गिर कर चोटिल हो चुके हैं ।बाइक सवार जावेद ने बता कि वह अपने घर सहारपुरवा से कचहरी के लिए निकले थे रास्ते में इसी रोडे में बदल चुकी सड़क पर गिर कर चोटिल हो गये। गंगापुर के धनीराम अपनी माता को इलाज के लिए जिला अस्पताल बाइक से ले जारहे थे। टूटी सड़क पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी। दोनों मां बेटे को चोट लगी। इसी तरह पढ़ाई के लिए आरहे विद्यार्थी मोहन यादव, सरिता, पारुल, अजमल, पवन कुमार ने बताया कि वे लोग कई बार इस सड़क पर गिरकर घायल होचुके है ।सड़क को बने दशक बीत चुके हैं । जिम्मेदारों की उदासीनता और लापरवाही के चलते पूरी सड़क गड्ढे और रोडे में बदल चुकी है ।स्थानीय लोगों दयाराम, शिवकुमार, सलमान, रवि, राहुल, जगत पासवान ने बताया कि कई बार जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को सड़क मरम्मत के लिए मांग किया गया है पर अभी तक किसी के कानों तक आवाज नहीं पहुंची है। लोगों ने सड़क मरम्मत की मांग की है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
अकबरपुर में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस अकीदत और शानो-शौकत के साथ सम्पन्न
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...
-
गोंडा : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिय...
-
बीबीडी यूनिवर्सिटी ग्राउंड में खेले गए 21वें बीबीडी लीग (सी डिवीजन) के मुकाबले में सीएसडी सहारा बीकेटी ने एकाना रेंजर्स को एकतरफ...
-
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...

No comments:
Post a Comment