Sunday, July 12, 2026

टाटा मैजिक की टक्कर से बाईक सवार 40 वर्षीय युवक गंभीर घायल, चालक वाहन समेत फरार

हरदोई/उत्तर प्रदेश। बिलग्राम चुंगी के निकट बिलग्राम रोड पर शनिवार को एक तेज रफ्तार टाटा मैजिक वाहन संख्या UP30CT4041 लगभग 40 वर्षीय युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान अब्दुल करीम (40 वर्ष) निवासी काजीपुर, मल्लावां, जनपद हरदोई के रूप में हुई है।।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद टाटा मैजिक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया!


Report: Suhel warsi (Hardoi)

No comments:

Post a Comment

मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP

यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...