Saturday, June 5, 2021

आम आदमी पार्टी देश की जरूरत: मौलाना शरर नकवी

 अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए मौलाना शरर नकवी



लखनऊ  ।  दिल्ली राज्य में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी में आज लखनऊ के मौलाना शरर नकवी ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ सदस्यता ग्रहण कर ली । राज्यसभा सांसद संजय सिंह की मौजूदगी में गोमती नगर के पत्रकार पुरम स्थित आम आदमी पार्टी के कार्यालय में अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए मौलाना शरर नकवी ने कहा कि आम आदमी पार्टी देश की जरूरत है उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो मुद्दों से न भटकते हुए स्वास्थ्य की बात करती है चिकित्सा की बात करती है रोजगार की बात करती है । उन्होंने कहा कि अब जरूरत है कि आम आदमी पार्टी को बढ़ाया जाए ताकि देश का स्वास्थ्य महकमा शिक्षा महकमा और रोजगार का महकमा मजबूत हो सके। मौलाना शरर नकवी के साथ सांसद संजय सिंह की उपस्थिति में शहबाज अली जाफरी के अलावा तमाम लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली । इस अवसर पर राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि मौलाना शरर नकवी अच्छे इंसान होने के साथ-साथ शायर भी हैं और वह अपनी शायरी के माध्यम से सोए हुए समाज को जगाने का काम करेंगे । संजय सिंह ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मौलाना शरर नकवी आम आदमी पार्टी के सिद्धांत पर चलते हुए देश में एकता भाईचारा बनाए रखने के लिए मेहनत करेंगे और पार्टी को बुलंदियों पर ले जाएंगे। मौलाना शरर नकवी के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले शहबाज अली जाफरी ने कहा कि उन्हें ये चिंता नहीं है कि उनके उन्हें पार्टी में कोई उच्च पद मिले बल्कि उनका मानना है कि आम आदमी पार्टी में रहकर वो समाज की सेवा करें और जनता की समस्याओं के लिए संघर्ष करते हुए समस्याओं का निदान कराएं । उनका कहना है कि अब वो दिन दूर नहीं जब दिल्ली की तरह ही उत्तर प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी की सरकार होगी और प्रदेश में बिजली पानी और स्वास्थ्य की सेवाएं आम जनता को दिल्ली की तरह से ही राहत देने वाली होंगी। उन्होंने कहा कि मैं देख रहा हूं कि आम आदमी पार्टी का वर्चस्व उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहा है और आम आदमी पार्टी की प्रदेश में सरकार बनने के बाद यह तय है कि प्रदेश के 23 करोड़ लोगों के लिए अच्छे दिनों की शुरुआत होगी उन्होंने कहा कि हम आदरणीय अरविंद केजरीवाल के आदर्शों पर चलकर देश और देशवासियों की सेवा निरंतर करते रहेंगे।

संवाददाता - ज़हीर अब्बास 

Thursday, April 8, 2021

LUCKNOW BREAKING



Covid:-19 वैश्विक महामारी को दृष्टिगत रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद लखनऊ में लगाये गए नाईट कर्फ्यू का पुलिस कमिश्नर लखनऊ डी0के0 ठाकुर द्वारा स्वयं सड़क पर उत्तरकर लिया गया जायजा व नाईट कर्फ्यू का कड़ाई से अनुपालन कराने हेतु संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Covid:-19 वैश्विक महामारी को दृष्टिगत रखते हुए उ0प्र0 सरकार द्वारा जनपद लखनऊ में लगाये गये नाईट कर्फ्यू का आज दिनांक 08-04-2021 को पुलिस कमिश्नर लखनऊ  डी0के0 ठाकुर व संयुक्त पुलिस आयुक्त  पीयूष मोडिया द्वारा स्वयं सड़क पर उतरकर जायजा लिया गया व कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव हेतु आम जनता से सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने, मास्क पहनने व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई कोविड:-19 गाइडलाइन का पालन करने की अपील की गई, साथ ही संबंधित को नाईट कर्फ़्यू का कड़ाई से अनुपालन कराने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये  !

REPORTER@ OWAIS 

पीएम मोदी ने वायरस को रोकने के तरीके बताए



कंटेनमेंट जोन, कोरोना कर्फ्यू और ज्यादा टेस्टिंग, पीएम मोदी ने वायरस को रोकने के तरीके बताए; 11-14 अप्रैल के बीच टीका उत्सव!

 पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना पर समीक्षा बैठक के बाद एक तरफ लोगों से लापरवाही नहीं बरतने की अपील की तो राज्य सरकारों को टेस्टिंग बढ़ाने और कंटेनमेंट जोन के जरिए संक्रमण को नियंत्रित करने की सलाह दी। पीएम मोदी ने यह भी ऐलान किया है कि 11 से 14 अप्रैल के बीच देश में टीका उत्सव मनाया जाएगा। उन्होंने इस दौरान राज्यों से 45 साल से अधिक उम्र के अधिक से अधिक लोगों को टीका लगवाने को कहा है। पीएम मोदी ने कोरोना के खिलाफ मुकाबले में नाइट कर्फ्यू के फायदे बता यह भी साफ कर दिया है कि देश में संपूर्ण लॉकडाउन नहीं लगने जा रहा है।

'फर्स्ट पीक को पार करना चिंता का विषय'
पीएम मोदी ने कहा, ''आज की समीक्षा में कुछ बातें हमारे सामने स्पष्ट हैं, उन पर हमें विशेष ध्यान देने की जरूरत है। पहला- देश फ़र्स्ट वेव के समय की पीक को क्रॉस कर चुका है, और इस बार ये ग्रोथ रेट पहले से भी ज्यादा तेज है। दूसरा- महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पंजाब, मध्यप्रदेश और गुजरात समेत कई राज्य फ़र्स्ट वेव की पीक को भी क्रॉस कर चुके हैं। कुछ और राज्य भी इस ओर बढ़ रहे हैं। हम सबके लिए ये चिंता का विषय है।''

'अब हमारे पास संसाधन और अनुभव' 
पीएम मोदी ने कहा, ''इन तमाम चुनौतियों के बावजूद, हमारे पास पहले की अपेक्षा बेहतर अनुभव है, संसाधन हैं, और वैक्सीन भी है। जनभागीदारी के साथ-साथ हमारे परिश्रमी डॉक्टर्स और हेल्थ-केयर स्टाफ ने स्थिति को संभालने में बहुत मदद की है और आज भी कर रहे हैं। टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट और कोविड अप्रोप्रिएट बिहेवियर और कोविड मैनेजमेंट, इन्हीं चीजों पर हमें बल देना है।''

'छोटे कंटेनमेंट जोन पर दें ध्यान'
पीएम मोदी ने कहा, ''पिछले साल हमारे पास टेस्टिंग लैब, किट नहीं थे। उस समय केवल लॉकडाउन एक सहारा था। वह हमारी रणनीति काम आई। लॉकडाउन के समय का उपयोग करते हुए हमने अपनी क्षमता बढ़ाई और संसाधन विकसित किए। आज हमारे पास संसाधन हैं तो हमारा बल छोटे-छोट कंटेनमेंट जोन पर होना चाहिए। हमें इसके परिणाम मिलेंगे। यह मेहनत रंग लाएगी।'' पीएम मोदी ने टेस्टिंग बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि कंटेनमेंट जोन्स में सभी लोगों की टेस्टिंग की जाए।  

नाइट कर्फ्यू अब कोरोना कर्फ्यू
पीएम मोदी ने कहा, ''जहां नाइट कर्फ्यू का इस्तेमाल हो रहा है। वहां मेरा आग्रह कि कोरोना कर्फ्यू शब्द का इस्तेमाल करें। ताकि कोरोना के प्रति सजगता बनी रहे। कुछ लोग कहते हैं कि क्या कोरोना रात को ही आता है। दुनिया ने नाइट कर्फ्यू के प्रयोग को स्वीकार किया है। हर व्यक्ति को कर्फ्यू से याद आता है कि कोरोना काल में जी रहा हूं। और बाकी जीवन व्यवस्था पर कम असर होता है। अच्छा होगा कि हम कोरोना कर्फ्यू को रात 9 से 10 बजे से सुबह 5 बजे तक चलाएं, ताकि बाकी चीजों पर उसका कम से कम असर हो।''

'ज्यादा केस से ना घबराएं, टेस्टिंग बढ़ाएं'
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जितना अधिक टेस्टिंग करेंगे उतनी जल्दी कोरोना को नियंत्रित कर सकते हैं। पीएम ने कहा, ''हम जितनी चर्चा वैक्सीन की कर रहे हैं उससे ज्यादा टेस्टिंग की करनी है। हमारे पास वायरस को कंटेन करने का अहम तरीका है कि हम ह्यूमन होस्ट को कंटेन करें। कोरोना ऐसी चीज है जब तक आप उसे ले के नहीं आयोगे घर नहीं आता। इसमें टेस्टिंग और ट्रैकिंग की बहुत भूमिका है। टेस्टिंग को हमें हर राज्य में इतना बढ़ाना होगा कि पॉजिटिव रेट 5 फीसदी के नीचे आए। हमारे देश में ज्यादा केसों वाले राज्यों की आलोचना होने लगी तो मैंने कहा था कि आप संख्या बढ़ने की चिंता मत करिए। संख्या ज्यादा है इसलिए आप गलत कर रहे हैं यह सोचने की जरूरत नहीं है। आप ज्यादा टेस्टिंग करते हैं तो केस सामने आते हैं, आलोचना करते हैं तो करने दीजिए। ज्यादा केस आते हैं तो आने दीजिए, लेकिन बाहर निकलने का रास्ता यही है। हमारा टारगेट 70 फीसदी आरटीपीसीआर टेस्ट का है।''

 '11 अप्रैल से टीका उत्सव'
पीएम मोदी ने यह साफ कर दिया कि अभी सभी उम्र के लोगों का टीकाकरण नहीं किया जाएगा। उन्होंने टीकों की सीमित उपलब्धता की ओर इशारा करते हुए कहा कि पहले 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को टीका लगाया जाए। पीएम मोदी ने 11 से 14 अप्रैल के बीच टीका उत्सव का ऐलान करते हुए कहा, ''11 अप्रैल, ज्योतिबा फुले जी की जन्मजयंति है और 14 अप्रैल, बाबा साहेब की जन्मजयंति है, उस बीच हम सभी ‘टीका उत्सव’ मनाएं।  हमारा प्रयास यही होना चाहिए कि इस टीका उत्सव में हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीनेट करें। मैं देश के युवाओं से भी आग्रह करूंगा कि आप अपने आसपास जो भी व्यक्ति 45 साल के ऊपर के हैं, उन्हें वैक्सीन लगवाने में हर संभव मदद करें।''

REPORTER@ ROHIT TRIPATI

Saturday, April 3, 2021

बंगाल में बोले पीएम मोदी-2 मई को बनेगी डायरेक्ट बेनिफिट देने वाली सरकार



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फिर चुनाव प्रचार में हैं. आज पीएम मोदी ने पहले असम में जनसभा को संबोधित किया और इसके बाद वो पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर गए. यहां उन्होंने केंद्र की योजनाओं को सही तरीके से बंगाल में लागू कराने का वादा किया. साथ ही 2 मई को डायरेक्ट बेनिफिट देने वाली सरकार बनेगी.

Sunday, March 28, 2021

गायब बृद्ध को पुलिस ने किया परिवार के हवाले


गोण्डा। रहस्यमयी तरीके से दो दिन से गायब 67 वर्षीय बृद्ध को सद्भावना चौकी पुलिस ने परिवार वालों के सुपुर्द किया।
आनन्द नगर पेरी शिवाबकतावर के अमेरिका प्रसाद घर से गायब हो गए थे। उनके पुत्र कन्हैया लाल ने कोतवाली नगर में गुमशुदगी की सूचना दी थी। सूचना के बाद हरकत में आई सद्भावना पुलिस ने बृद्ध की खोज के लिए खूब हाथ पैर मारे। शनिवार को  पुलिस को बृद्ध के बस स्टाप पर होने की सूचना मिली। पुलिस ने उसे परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया। प्रभारी नागेश्वर नाथ पटेल, सचिन मौर्य, नरेन्द्र कुमार, सत्य जीत, लंकेश कुमार वर्मा ने बृद्ध के तलाशने में सहयोग किया। परिवार के सदस्यों ने खुशी जताई है।
नेक्स्ट मीडिया टीम - गोण्डा

Saturday, March 27, 2021

सद्भावना चौकी पुलिस ने उतरवाए चुनावी होल्डिंग


गोण्डा । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम मार्कंडेय शाही के सख्त निर्देश पर कोतवाली नगर के सद्भावना चौकी पुलिस ने रविवार को अभियान चलाकर चुनावी वैनर, पोस्टर, होल्डिंग को उतरवाया। फैजाबाद हाईवे के परागडेयरी, पंचपुला, ठाकुर द्वारा, आजादनगर, झंझरी ब्लाक, मुन्न खां चौराहा, बाईपास, जिगर कालेज के आस पास के क्षेत्रों में लगे चौकी प्रभारी नागेश्वर नाथ पटेल की अगुवाई में आयोग के निर्देशानुसार कार्य किया गया। सद्भावना चौकी प्रभारी नागेश्वर नाथ पटेल, नागेन्द्र कुमार, सचिन मौर्य, लंकेश कुमार वर्मा, सत्यजीत ने सहयोग किया।

नेक्स्ट मीडिया टीम  - गोण्डा

Thursday, March 25, 2021

सलमान खान ने लगवाई कोरोना वैक्सीन


MUMBAI -  देश में कोरोनावायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ने लगा है। वहीं कोरोना वैक्सीनेशन के काम में भी तेजी आ गई है। अब तक कई बॉलीवुड सेलेब्स कोरोना वैक्सीनलगवा चुके हैं। वहीं अब सलमान खान ने भी कोविड-19 की पहली डोज लगवा ली है। सलमान ने ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए ट्वीट कर फैंस को इस बारे में जानकारी दी है। सलमान ने ट्वीट किया, 'आज मैंने वैक्सीन की पहली डोज ली।'

बता दें कि महाराष्ट्र में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है और बीते कुछ दिनों में कई सेलेब्रिटीज के कोविड पॉजिटिव होने की खबर लगातार आ रही है। सलमान खान के ट्वीट पर ढेरों फैंस ने अपने रिएक्शन्स दिए हैं। दबंग स्टार के फैंस ने ट्वीट कर एक्टर को सुरक्षित रहने की सलाह दी है। सलमान खान से पहले बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्‍त ने भी कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली डोज ली थी। इसके अलावा सैफ अली खान, राकेश रोशन, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, जॉनी लीवर, शिल्‍पा शिरोडकर, नीना गुप्ता, कमल हासन, मेघना नायडू, सतीश शाह जैसे बॉलीवुड सितारे पहले ही कोरोना वैक्सीन की डोज लगवा चुके हैं।

सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही फिल्म 'राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई' में काम करते नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग और पोस्ट प्रोडक्शन वर्क काफी समय पहले पूरा किया जा चुका है, हालांकि मेकर्स कोविड के चलते फिल्म को रिलीज नहीं कर रहे थे।

क्यों रखा था मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक - सचिन वाझे


उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिली विस्फोटक वाली कार और इसके मालिक मनसुख हिरेन की हत्या केस में गिरफ्तार किए गए पुलिस अधिकारी सचिन वाझे ने कहा है कि उन्हें बलि का बकरा बनाया जा रहा है। सस्पेंड किए जा चुके एपीआई वाझे ने एनआईए कोर्ट में कहा कि वह केवल डेढ़ दिन तक एंटीलिया केस के जांच अधिकारी थे और इसकी ठीक तरीके से जांच की। उन्होंने कहा कि क्राइम ब्रान्च और मुंबई पुलिस की टीम ने भी मामले की जांच की। कोर्ट ने वाझे को 3 अप्रैल तक एनआईए की हिरासत में भेज दिया है।

एनआईए सूत्रों ने बताया कि सजिन वाझे ने जांच एजेंसी को बताया कि उसने एंटीलिया (मुकेश अंबानी का घर) के बाहर विस्फोटक इसलिए रखा क्योंकि जांच अधिकारी के रूप में इस केस को सॉल्व करके सुपर कॉप बनना चाहता था।

बीआरसी पर हुआ बीईओ का स्वागत


 गोण्डा - नव नियुक्त शिक्षा अधिकारी मुकेश नारायण मिश्र का बीआरसी वजीरगंज पर शिक्षकों ने गुरुवार को गुलदस्ता देकर स्वागत किया। मूल रुप से बस्ती के निवासी श्री मिश्र बनारस हिन्दु विश्व विद्यालय से समाज शास्त्र में परास्नातक की ली है। ममता सिंह के बीईओ पद से हटाए जाने के बाद नवाबगंज के बीईओ ओमकार नाथ वर्मा को वजीरगंज  का अतरिक्त प्रभार दिया गया था। नये बीईओ के तैनाती से शिक्षकों ने खुशी जताई है। बीईओ ओमकार नाथ वर्मा, शिक्षक आनन्द देव सिंह, अवनीश पाण्डेय, प्रकाश श्रीवास्तव, अवनीश दूवे, माधवराम शुक्ल, दु:खहरन नाथ वर्मा, विष्णु गुप्ता, सुनील गोस्वामी रहे। 

नेक्स्ट मीडिया टीम - गोण्डा

Tuesday, March 23, 2021

अप्रैल से शूरु होंगी एनसीईआरटी की पुस्तकें, प्रशिक्षण शुरु


गोण्डा - परिषदीय विद्यालयों में अप्रैल से कक्षा एक के विद्यार्थी अब एनसीईआरटी की पुस्तकें पढ़ेंगे। पाठ्य पुस्तकों को प्रभावी तरीके से बच्चों को पढाने और अच्छे परिणाम प्राप्त हों इसके लिए अध्यापकों को प्रशिक्षित किया जारहा है। दयानन्द इण्टर कालेज में छ:दिवसीय  उन्मुखीकरण प्रशिक्षण की शुरुआत हुई। कक्षा एक के तीनों पुसतको का नाम भी बदल दिया गया है। अब पुस्तकों का नाम भी हिन्दी कलरव के स्थान पर  रिमझिम, अंग्रेजी की पुस्तक रैनबो की जगह मैरी गोल्ड और गणित के गिनतारा किताब के स्थान पर गणित का जादू पुस्तक कक्षा एक के बच्चे पढ़ेंगे। छ:दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण में दो दिन रिमझिम, दो दिन  मैरी गोल्ड और दो दिन गणित का जादू का प्रशिक्षण होगा। प्रशिक्षक डा राजेश प्रताप सिंह, चन्द्र भान मौर्य, रीता मिश्रा व आनन्द देव सिंह ने अध्यापकों को नई पाठ्यपुस्तकों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को प्रभावी ढंग से कक्षा में प्रस्तुत करने पर चर्चा की। गतिविधि के माध्यम से प्रशिक्षकों ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के टिप्स अध्यापकों को सिखाए। शिक्षिका रुमी सिंह, शिखा उपाध्याय, अलका पाण्डेय, अर्चना कुमारी, अजय कुमार, सूर्य कुमार, जया चौधरी, सनतोषनी श्रीवास्तव, मोहम्मद आरिफ, सूर्य कुमार निषाद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट नेक्स्ट मीडिया गोण्डा

Monday, March 22, 2021

रोमी ने बढ़ाया जिले मान


GONDA - ग्राम पंचायत कोयली जंगल की रोमी साहू ने दौड़ में गोल्ड मेडल हांसिल कर जिले का मान बढ़ाया है। केडी पब्लिक स्कूल की ग्यारहवीं की छात्रा रोमी साहू नेहरु स्टेडियम की ओर से दौड़ और कबड्डी खेल में भाग लिया। प्रदेश के मथुरा में 21 व 22 मार्च को आयोजित नेशनल चैम्पियनशिप में रोमी साहू को 400 मी की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया ।  रोमी ने  यूपी जूनियर कबड्डी टीम में भी भाग लिया। कबड्डी प्रतियोगिता में उनके टीम को सफलता हांसिल हुई। उनके टीम को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। रोमी के पिता बृजलाल साहू पीडब्ल्यूडी में कर्मचारी हैं। माता गृहणी है। माता - पिता ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि बिटिया को उसके मेहनत पर सम्मान मिला है। बहुत अच्छा लगा है। रोमी साहू ने बताया कि वह पढ़ाई और खेल दोनों क्षेत्रों के माध्यम से देश की सेवा करना चाहती है।राम कृपाल साहू, सुभाष साहू, मिटठू लाल, पवन, प्रदीप सिंह, महेन्द्र पाण्डेय, मदन सिंह, शाहीन, एहतेशाम घुटरु ने क्षेत्र की बिटिया के गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर खुशी जताई है।

NEXT MEDIA TEAM - GONDA


Sunday, March 21, 2021

मनसुख हिरेन की मौत की गुत्थी सुलझी

MUMBAI -  मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर मिली विस्फोटक से लदी स्कॉर्पियो के बाद उसके मालिक हिरेन मनसुख की मौत की गुत्थी सुलझ गई है। महाराष्ट्र एटीएस के डीआईजी शिवदीप ने यह दावा किया है। इससे पहले, एटीएस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था। एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार देर रात को एक पुलिसकर्मी विनायक शिंदे और एक सटोरिये नरेश धारे को गिरफ्तार किया गया।


अधिकारी ने कहा था कि मामले के संबंध में पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों को शनिवार को एटीएस मुख्यालय में बुलाया गया था और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि शिंदे, लखन भैया फर्जी मुठभेड़ मामले में दोषी है और पिछले साल ही वह कुछ दिनों के लिए फरलो पर जेल से बाहर आया था। यह गिरफ्तारी उस दिन की गई जब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हिरन की मौत के मामले की जांच एनआईए को सौंप दी। तब तक इस मामले की जांच एटीएस कर रही थी।

अधिकारी ने कहा था कि राज्य एटीएस ने अब तक कई लोगों से पूछताछ की है जिनमें मृतक के परिजन और पुलिस अधिकारी शामिल हैं। इन दोनों की गिरफ्तारी इस मामले में मिली बड़ी कामयाबी है। एनआईए, विस्फोटकों की लदी कार और सचिन वाजे प्रकरण की जांच भी कर रही है।

REF-H*

महिला शक्ति मिशन में हुआ छात्राओं का सम्मान



गोण्डा - शहर के अल्ताफ मेमो हायर सेकंडरी स्कूल में रविवार को महिला शक्ति मिशन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मण्डल स्काउट गाइड के प्रशिक्षक नौशाद अली सिद्दीकी  रहे।उन्होंने कहा कि आज समय आगया है कि महिलाएं घर के दहलीज़ से बाहर निकलें। आज महिलाऐं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। मुख्य अतिथि ने स्कूल की छात्राओं का हौसला बढाते हुए देश के हर क्षेत्र में अपने काम के बदौलत अपने नाम का ढंका बजवाने वाली महिलाओं का जिक्र किया। छात्रा कौसर व साइमा ने गीत प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। संचालन उप प्रधानाचार्या तहमीना सिद्दीकी ने किया। प्रधानाचार्य कैप्टन शाहीन बानो ने आये हुए महमानों का शुक्रिया अदा किया। शिक्षक अदील अहमद, शाहीन, समां बानों, सौफिया, तजवीन, शफक फातिमा, सूफिया बानों रहीं।



नेक्स्ट मीडिया टीम गोण्डा

प्रत्याशी के प्रचार में उतरे प्रदेश अध्यक्ष



गोण्डा - जिला पंचायत झंझरी पंचम के एआईएमआईएम प्रत्याशी सैफ खान उर्फ मीरु के समर्थन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने पूरेतिवारी ग्राम पंचायत में जनसभा को संबोधित किया। प्रत्याशी सैफ खान व जिलाध्यक्ष जावेद अंसारी ने प्रदेश अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया। जनसैलाब को देखकर गदगद प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर सासंद असादुद्दीन ओवैसी के पैगाम लोगों को सुनाया। उन्होने कहा कि संसद में ओवैसी अकेले सांसद हैं जो शेर की तरह आपकी आवाज  बनकर आपके हक के लिए आवाज बुलन्द करते हैं। गरीब, कमजोर और मजलूम के लिए ओवैसी संघर्ष करते हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने सांसद ओवैसी के संसद में दिये  तीन तलाक, एनआरसी, सीएए के भाषण का जिक्र किया। मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर प्रदेश अध्यक्ष के बातों पर मोहर लगाई। उन्होंने सभी लोगों से झंझरी पंचम के प्रत्याशी को जिताकर ओवैसी साहब के हाथों को मजबूत करने की अपील की। जिलाध्यक्ष बलरामपुर नूरुद्दीन, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा शाइस्ता जबीं, मोहम्मद युसुफ, फैज उबैद, सुफियान रहे। 


नेक्स्ट मीडिया टीम गोण्डा

मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP

यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...