Saturday, August 15, 2020

आज भी भारत में अंग्रेजो की गुलामी जिंदा है


KANPUR - भगवान के बगल में कोई भी साधु-सन्यासी और महंत भी जूते चप्पल पहनकर विराजमान नहीं हो सकता है, भगवत दास घाट स्थित शिव मंदिर के गुंबद पर भगवान गणेश जी के बगल में विराजमान अंग्रेज जो लंबे बूट (चमड़े के जूते) पहने हुए हैं विराजमान था, सपा नेता एवं श्याम मिश्रा (पूर्व विधायक) स्मारक सेवा संस्थान के महामंत्री नरेंद्र सिंह (पिंटू ठाकुर) एडवोकेट पंकज गुप्ता, एडवोकेट अभय त्रिपाठी, एडवोकेट अक्षय सिंह, समाजसेवी संदीप अग्रवाल समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने गुलामी के निशां और हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रही अंग्रेज की प्रतिमा को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन धराशाई कर दिया।


Report @Parbhat Trivedi


 


Adv..


नवाबगंज पुलिस द्वारा स्वतन्त्रता दिवस पर गंगा बैराज में देखा गया सर्कस


KANPUR - पुलिस के सामने करते हुए फरारी गाड़ी से स्टंट पर पुलिस द्वारा लगाए जा रहे ठहाके। गंगा बैराज पर जाम का स्वतन्त्रता दिवस पर स्वतंत्र होकर एक अनमोल तोहफा पुलिस ने आम जनता को दिया जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि नवाबगंज पुलिस को कितनी मजा आ रही है स्टंट देखने मे तथा स्टंट करवाकर पुल पर जाम लगवाने में।क्या यह पुलिस उस फरारी गाड़ी को देख कर उसका चालान करने से डर गई या फिर कोई सर्कस का खेल गंगा बैराज पुल पर चल रहा था जिसकी टिकट नवाबगंज पुलिस ने भी खरीदी थी।


क्योंकि पुलिस आम जनता के मास्क न लगाने पर तो चालान कर देती है तो यह तो फरारी कार स्टंट करते हुए थी।इस पर चालान या कोई कार्यवाही क्या पुलिस प्रशाशन ने जरूरी नही समझी।


Report @ Parbhat Trivedi


Adv...


चौकी पर आयोजित हुई पीस कमेटी की बैठक।


 Gonda - कोरोना वायरस के चलते प्रदेश सरकार व जिले के पुलिस अधीक्षक के कानून व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश के कारण मोहर्रम, कजरीतीज व गणेश चतुर्दशी के मद्देनजर सद्भावना चौकी पर पीस कमेटी की बैठक की गयी। अध्यक्षता एसआई राम आशीष मौर्य ने किया। उन्होंने कहा कि कोविड 19 के जिले में बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सभी लोगों को सोसल डिसटंसिंग का पालन करना होगा। अपने घर पर ही रहकर त्योहार का आनन्द लें। किसी भी तरह की लोगों की भीड़ किसी भी स्थान पर नहीं लगनी चाहिए। उन्होंने सरकार व जिला प्रशासन के निर्देश को सभी लोगों को बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के जुलूस, ताजिया और कांवरियों के आने जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। सभी से उन्होंने कानून व्यवस्था के पालन करने के लिए सहयोग भी मांगा। कांसटविल सचिन मौर्य, नरेन्द्र सिंह, वसीम खां, इसरार अहमद, सैफ, शाहरुख, पवन कुमार रहे।



हेल्थ मिशन, कोरोना वैक्सीन से लेकर नई साइबर सुरक्षा नीति तक: लाल किले की प्राचीर से PM मोदी के 10 बड़े ऐलान


आज देश 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया और कई बड़े ऐलान किए। कोरोना वैक्सीन कब आएगी से लेकर नेशनल हेल्थ मिशन जैसी योजना के शुरू होने तक, पीएम मोदी के भाषण में आज बहुत कुछ था। जल से लेकर थल तक कैसे डिजिटली देश सुरक्षित रहेगा, मोदी ने इसका भी एक खाका पेश किया। प्रधानमंत्री ने देसी कोरोना वैक्सीन पर चर्चा करते हुए कहा कि तीन-तीन कोरोना वैक्सीनों का ट्रायल चल रहा है। लाल किले की प्राचीर से सुबह साढ़े सात से नौ बजे तक करीब डेढ़ घंटे लंबे भाषण के दौरान जानिए प्रधानमंत्री मोदी ये दस ऐलान किए।


1. नई साइबर सुरक्षा नीति : प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में नई राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा रणनीति का मसौदा तैयार कर लिया गया है। भारत इस संदर्भ में सचेत है, सतर्क है और इन खतरों का सामना करने के लिए फैसले ले रहा है और नई-नई व्यवस्थाएं भी लगातार विकसित कर रहा है। आने वाले समय में नई साइबर सिक्योरिटी नीति लाई जाएगी।


 


2. कोरोना वैक्सीन कब : प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को बताया कि आज भारत में कोराना की एक नहीं, दो नहीं, तीन-तीन वैक्सीन्स इस समय टेस्टिंग के चरण में हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही वैज्ञानिकों से हरी झंडी मिलेगी, देश में उन वैक्सीन्स की बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन की भी तैयारी है।


 


3. नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहला बड़ा एलान नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन को लेकर किया। उन्होंने कहा कि आज से देश में एक और बहुत बड़ा अभियान शुरू होने जा रहा है। ये है नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन। हर भारतीय को एक हेल्थ कार्ड मिलेगा। आपके हर टेस्ट, हर बीमारी, आपको किस डॉक्टर ने कौन सी दवा दी, कब दी, आपकी रिपोर्ट्स क्या थीं, ये सारी जानकारी इसी एक हेल्थ कार्ड में समाहित होगी। भारत के हेल्थ सेक्टर में यह योजना नई क्रांति लेकर आएगी।


 


कब आएगी देसी कोरोना वैक्सीन, लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने बताया


 


4. लक्षद्वीप की इंटरनेट कनेक्टिविटी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगले 1000 दिन में, लक्षद्वीप को भी सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल से जोड़ दिया जाएगा। उन्होने कहा कि हमारे देश में 1300 से ज्यादा आइलैंड्स हैं। इनमें से कुछ चुनिंदा आइलैंड्स को, उनकी भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए, देश के विकास में उनके महत्व को ध्यान में रखते हुए, नई विकास योजनाएं शुरू करने पर काम चल रहा है।


 


5. एनसीसी का विस्तार: प्रधानमंत्री मोदी ने नेशनल कैडेड कोर (एनसीसी) के विस्तार का ऐलान किया। उन्होंने देश को बताया कि अब एनसीसी का विस्तार देश के 173 सीमाओं और तटीय जिलों तक सुनिश्चित किया जाएगा। इस अभियान के तहत करीब 1 लाख नए एनसीसी कैडेट्स को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें भी करीब एक तिहाई बेटियों को ये स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी।


 


6- ऑप्टिकल फाइबर का जाल: प्रधानमंत्री मोदी ने इंटरनेट सुविधा पहुंचाने के लिए देश के हर गांव को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ने का एलान किया। उन्होंने कहा कि आने वाले एक हजार दिन में इस लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। साल 2014 से पहले देश की सिर्फ 5 दर्जन पंचायतें ऑप्टिल फाइबर से जुड़ी थीं। बीते पांच साल में देश में डेढ़ लाख ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ा गया है।


 


7. मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर : प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पूरे देश को मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर से जोड़ने की एक बहुत बड़ी योजना तैयार की गई है। इस पर देश 100 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। अलग-अलग सेक्टर्स के लगभग 7 हजार प्रोजेक्ट्स को चिन्हित भी किया जा चुका है। ये एक तरह से इंफ्रास्ट्रक्च र में एक नई क्रांति की तरह होगा।


 


8. प्रोजेक्ट लॉयन और डॉल्फिन : प्रधानमंत्री मोदी ने प्रोजेक्ट लॉयन और डॉल्फिन का एलान किया। उन्होंने कहा कि अपनी बायोडायवर्सिटी के संरक्षण और संवर्धन के लिए भारत पूरी तरह संवेदनशील है। बीते कुछ समय में देश में शेरों की, टाइगर की आबादी तेज गति से बढ़ी है। अब देश में हमारे एशियाई शेरों के लिए एक प्रोजेक्ट लॉयन की भी शुरूआत होने जा रही है। वहीं डॉल्फिन के संरक्षण के लिए भी प्रोजेक्ट चलाने पर जोर दिए।


 


9- प्रदूषण के खिलाफ अभियान : प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहरों से प्रदूषण खत्म करने की योजना की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि देश के 100 चुने हुये शहरों में प्रदूषण कम करने के लिए एक समग्र दृष्टिकोण के साथ एक विशेष अभियान पर भी काम हो रहा है।


 


10- पड़ोसियों के साथ मजबूत रिश्तों पर जोर: प्रधानमंत्री मोदी ने पड़ोसियों के साथ रिश्तों की मजबूती और उसके विस्तार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमारे पड़ोसी देशों के साथए चाहे वो हमसे जमीन से जुड़े हों या समंदर से, अपने संबंधों को हम सुरक्षा, विकास और विश्वास की साझेदारी के साथ जोड़ रहे हैं। आज पड़ोसी सिर्फ वो ही नहीं हैं जिनसे हमारी भौगोलिक सीमाएं मिलती हैं, बल्कि वे भी हैं जिनसे हमारे दिल मिलते हैं। जहां रिश्तों में समरसता होती हैए मेल जोल रहता है। 


कोरोना के कारण बिना बच्चों के ही मनाया गया स्वतन्त्रता दिवस


Gonda - कोविड 19 का असर आम जनमानस के साथ साथ अब तो स्वतन्त्रता दिवस पर भी दिखाई दिया। शिक्षण संस्थाओं में सोसल डिसटंसिंग का पालन करते हुए ध्वजारोहण किया गया। आजाद हिन्दुस्तान का शायद यह पहला 15 अगस्त हैं जिसमें बिना बच्चों के स्कूलों में स्वतन्त्रता दिवस मनाया गया है।छात्रों ने अपने घर पर ही आजादी के तराने गाकर देश के लिए अपनी शहादत देने वाले शहीदों को याद किया।



डायट दर्जीकुंआं पर प्रवक्ता ज्ञानबहादुर ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर शासन के संदेश को पढ़कर सबको सुनाया। प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ, रेनू राव, ओमकार चौधरी, विनय शर्मा, राकेश तिवारी, सुधीर कुमार रहे। खण्ड शिक्षा अधिकारी ममता सिंह ने जूनियर हाईस्कूल अशोकपुर पूर्वी में ध्वजारोहण किया। ग्राम प्रधान अताउल्लाह, इनचार्ज नीना दूवे, शहनाज बानो, नेहा कनौजिया, संध्या, समा बानो, नीतू रानी, ममता देवी रहीं। बीआरसी वजीरगंज पर बीईओ ने शिक्षक माधव राम शुक्ल के साथ बीआरसी परिसर में पौधरोपण किया। प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय चेतपुर में प्रधान राम लौटन ने ध्वजारोहण किया ।आरती उपाध्याय, मुख्तार अहमद, प्रेमलता सिंह, प्रदीप सिंह, कविता सिंह, अनसार उल हक, अनीता सिंह, आंगनवाड़ी कार्यकार्यकत्तरी निधु सिंह, सहायिका किरन सिंह, संजय सिंह, शिव प्रसाद सिंह, महेन्द्र प्रताप पाण्डेय रहे ।



Thursday, August 13, 2020

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राजीव त्यागी का दिल का दौरा पड़ने से निधन, राहुल बोले- पार्टी ने अपना एक बब्बर शेर खो दिया


कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 52 साल के थे। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने दुख जताते हुए कहा कि त्यागी विचारधारा के प्रति समर्पित नेता थे। निधन से कुछ देर पहले तक वह टीवी डिबेट में शामिल थे। 


 


राजीव त्यागी विनम्र स्वभाव के एक कुशल वक्ता थे और टीवी की बहसों में पार्टी का पक्ष जोरदार ढंग से रखते थे। पार्टी सूत्रों ने कहा कि गाजियाबाद के वैशाली में अपने आवास पर शाम 5 बजे एक टीवी परिचर्चा में भाग लेने के कुछ ही देर बाद त्यागी को दिल का दौरा पड़ा और वह बेहोश हो गए। सूत्रों ने बताया कि इसके बाद उन्हें गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वह बच नहीं सके।


यशोदा अस्पताल के डॉक्टर पद्म सिंह पाल के मुताबिक, राजीव त्यागी की तबियत अचानक से खराब हुई और करीब साढ़े छह बजे उन्हें अस्पताल लाया गया। उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली और दूसरी आपात सेवाओं की मदद स बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन कुछ देर बाद उनका निधन हो गया। त्यागी ने आखिरी ट्वीट किया था कि वह शाम 5 बजे एक टीवी परिचर्चा में हिस्सा लेंगे।


 


कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, उनके निधन की जानकारी मिलने के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने त्यागी की पत्नी से फोन पर बात कर ढांढस बंधाया और संवेदना प्रकट की। सूत्रों ने यह भी बताया कि त्यागी का कल दिन में गाजियाबाद के हिंडन नदी के समीप श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। 


 


कांग्रेस पार्टी की ओर से ट्विटर पर जारी शोक संदेश में कहा गया है, ''हम राजीव त्यागी के अचानक निधन से बेहद दुखी हैं। वे निष्ठावान कांग्रेसी और सच्चे देशभक्त थे। इस दुख की घड़ी में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थना उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं।''


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने आज अपना बब्बर शेर खो दिया। राजीव त्यागी के कांग्रेस प्रेम व संघर्ष की प्रेरणा हमेशा याद रहेंगे। उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि और परिवार को संवेदनाएं। 


आज शाम भी टीवी डिबेट में उनके साथ रहे बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने शोक जताते हुए कहा, ''विश्वास नहीं हो रहा है कंग्रेस के प्रवक्ता मेरे मित्र राजीव त्यागी हमारे साथ नहीं हैं। आज 5 बजे हम दोनों ने साथ में टीवी चैनल पर डिबेट भी किया था। जीवन बहुत ही अनिश्चित है ...अभी भी शब्द नहीं मिल रहे। हे गोविंद राजीव जी को अपने श्री चरणों में स्थान देना।''


 


कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने त्यागी के निधन पर शोक वयक्त करते हुए अपूर्णीय क्षति बताया। उन्होंने लिखा, ''भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव त्यागी जी की असामयिक मृत्यु मेरे लिए एक व्यक्तिगत दुःख है। हम सबके लिए अपूर्णीय क्षति है। राजीव जी विचारधारा समर्पित योद्धा थे। समस्त यूपी कांग्रेस की ओर से परिजनों को हृदय से संवेदना। ईश्वर उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति दें।''


पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने त्यागी के निधन पर दुख प्रकट करते हुए कहा, '' नि:शब्द ! एक सबसे प्यारा दोस्त, एक साथी, एक छोटा भाई, एक प्रतिबद्ध कांग्रेसी, खो गया, चला गया, बिछड़ गया। तुम्हारा स्नेह और सुगंध सदा महकेंगे। अलविदा मेरे दोस्त, जहां रहो, चमकते रहो ! कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, गुलाम नबी आजाद और कई अन्य नेताओं ने भी त्यागी के निधन पर दुख जताया।


 


गाजियाबाद के रहने वाले राजीव त्यागी उत्तर प्रदेश में लंबे समय तक पार्टी के लिए काम कर चुके हैं। उनकी पढ़ाई-लिखाई भी गाजियाबाद में हुई थी और उन्होंने एमबीए की डिग्री हासिल की थी।


तमाम साज़िशों के बावजूद, जामिया देश में टॉप पर तो एएमयू ने हासिल किया चौथा मक़ाम

दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी और अलीगड़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को हालिया दिनों में जितना बदमान करने की कोशिश की गई और वहां पढ़ने वाले छात्रों को निशाना बनाया गया, उतना ही इन दोनों यूनिवर्सिटियों के छात्र शिक्षा के क्षितिज पर तारा बनकर चमक रहे हैं।



पिछले साल मोदी सरकार ने मुसलमानों के साथ भेदभाव करने वाला सीएए क़ानून पारित किया, जिसके ख़िलाफ़ जामिया और मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों ने अपनी जानें हथेली पर रखकर और कैरियर दांव पर लगाकर अभियान शुरू किया। पुलिस ने बेरहमी से छात्रों को मारा पीटा और प्रशासन ने यूनिवर्सिटी के दरवाज़ों पर ताला डाल दिया।


इसके बावजूद, वर्ष 2019-20 में जामिया ने देश में 40 केंद्रीय यूनिवर्सिटियों को पीछे छोड़ते हुए टॉप रैंक हासिल किया, तो वहीं अलीगड़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने चौथा मक़ाम हासिल किया है।



जामिया के बाद दूसरे नंबर पर अरुणाचल प्रदेश की राजीव गांधी यूनिवर्सिटी और तीसरे नंबर पर जवाहरलाल यूनिवर्सिटी है।


 


जामिया को 90 फ़ीसदी स्कोर के साथ रैंकिंग में पहला नंबर मिला है। राजीव गांधी यूनिवर्सिटी को 83 फ़ीसदी, जेएनयू को 82 और अलगीढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को 78 फ़ीसदी प्वाइंट मिले हैं।


 


यूनिवर्सिटियों का मूल्यांकन 2019-20 में तय किए गए एमओयू के हिसाब से किया गया है। दरअसल, सेंट्रल यूनिवर्सिटी रैंकिंग में विश्वविद्यालयों का मूल्यांकन कई पैमानों के आधार पर किया जाता है। जिसमें विभिन्न पाठ्यक्रमों यूजी, पीजी, पीएचडी में छात्रों की संख्या और लैंगिक अनुपात भी शामिल है। इसके अलावा कैंपस प्लेसमेंट भी इस चयन का आधार बनता है। नेट और गेट परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों के आधार पर भी यह रैंकिंग तैयार होती है।


 


जामिया को देश में टॉप रैंकिंग मिलने के बाद ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफ़ार्म पर जामिया ट्रैंड करने लगा। कुछ लोगों ने इस कामयाबी पर ख़ुशी का इज़हार किया और छात्रों तथा अध्यापकों को मुबारकबाद दी।


(News Reference parsToday) 


वाहन चेकिंग कर मास्क व हेल्मेट पहनने की हिदायत दी।


Gonda - खोरहंसा चौकी पुलिस ने मंगलवार को स्थानीय बाजार जमुनियाबाग में वाहन चेकिंग किया। लोगों को मास्क व हेल्मेट पहनने की हिदायत दी। बिना मास्क व बिना हेलमेट पहने वाहन चालकों का चालान किया गया। दोपहर के समय बीच बाजार में चेकिंग करने के कारण कुछ समय तक बाजार में अफरा-तफरी मची रही। चौकी प्रभारी महेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि शासन व पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वाहन की चेकिंग की जाती है। महामारी के चलते जोर दिया जाता है कि सभी लोग मास्क का इस्तेमाल करें।उन्होंने ने कहा कि लाकडाउन का पालन करने की सलाह सभी को दी जाती है। एसआई घीसूराम सरोज, सतेन्दर यादव, नागेन्द्र यादव, रोहित मौर्य, अवधेश कुमार रहे।


Wednesday, August 12, 2020

ट्रक पलटा, बाल - बाल बचा ड्राइवर


Gonda - सामने से आरहे टेंकर की तेज लाइट के कारण फैजाबाद हाईवे पर बालू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।पान की ढाबली टूट गयी। गनीमत रही कि ड्राइवर बाल - बाल बचगया।



जिले के कटराबाजार निवासी आशीष तिवारी फैजाबाद से बालू लादकर गोण्डा लारहे थे। कोतवाली नगर फैजाबाद हाईवे के पेरीपोखर के पास रात 1:30 बजे पहुचने पर सामने से आरहे टेंकर की तेज लाइट से ट्रक ड्राइवर कुछ समझ नहीं सका।पेरीपोखर के उस जगह पर हाईवे के किनारे पटरी लगभग दो फिट नीची है। ड्राइवर आशीष ने बताया कि उसने सामने से आरहे तेज रफ्तार टेंकर से बचने के लिए ट्रक को बायीं ओर मोड़ा। सड़क के किनारे पटरी काफी नीची होने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गयी। ट्रक के नीचे स्थानीय मन्जूर खां की पान की ढाबली टूट गयी है। उस ढाबली में रखा सामान भी बर्बाद होगया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस जगह पर ट्रक पलटा है दिन के समय बहुत भीड़ रहती है। गनीमत रही कि रात में ट्रक पलटा वर्ना बड़ी दुर्घटना से इन्कार नहीं किया जासकता है। ड्राइवर आशीष भी सुरक्षित रहे।


Tuesday, August 11, 2020

मशहूर शायर राहत इंदौरी का निधन, 70 साल की उम्र में ली अंतिम सांस


कोरोना से संक्रमित मशहूर शायर राहत इंदौरी का दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया है। 70 साल की उम्र में उन्होंने इंदौर के अरविंदो अस्पताल में अंतिम सांस ली। 


 


अरविंदो अस्पताल के डायरेक्टर विनोद भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें कई प्रकार की दिक्कते इलाज के दौरान सामने आई, जिसमें पायलेटर निमोनिया, 70 प्रतिशत लंग खराब, कोविड पॉजिटिव, हाईपर टेंशन, डायबिटिक शामिल हैं। वे परसो रात को किसी निजी अस्पताल से आए थे और आज दिल का दौरा पड़ा और सिवियर अटैक आया और उसके बाद एक बार रिवाईव भी हुए पर अभी उनका देहांत हो गया।


कभी भी फिल्मी दुनिया में जमने और बसने के लिए जद्दोजहद नहीं की


राहत इंदौरी ने कभी भी फिल्मी दुनिया में जमने और बसने के लिए जद्दोजहद नहीं की। मुशायरे के बाद अगर उनको किसी से सबसे ज्यादा लगाव था तो वो है उनका अपना शहर इंदौर। महेश भट्ट की 'सर' उनकी पहली फिल्म थी। 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' जैसी फिल्म में हिट गाने लिखने वाले राहत इंदौरी को फिल्मी दुनिया कभी भी पूरी तरह से इस्तेमाल ही नहीं कर पाई। उनकी कुछ शुरुआती फिल्मों पर नाकामी का ठप्पा लगा था। 


जिसकी नकल जाने-अनजाने सैकड़ों शायर करते हैं


अपने लिए लिखकर मुशायरे में अपने लिए शेर पढ़ना किसी भी शायर के लिए ज्यादा तसल्ली देने वाला होता है। फिर राहत ने तो मुशायरे में शेर पढ़ने की अपनी एक शैली विकसित की थी। जिसकी नकल जाने-अनजाने सैकड़ों शायर करते हैं। 


...हजारों लोगों का मजमा दीवाना-सा हो उठता था


जब वो डूबकर अपने शेर पढ़ते हैं तो हजारों लोगों का मजमा दीवाना-सा हो उठता था। जिन लोगों ने ये सब अपनी आंखों से देखा है, वो तो यही कहेंगे कि राहत की असल जगह फिल्मी संगीतकार का दरबार नहीं मुशायरे का मंच था। मगर अफसोस कि कोरोना काल में एक और सितारा इस दुनिया को छोड़कर चला गया है।


 


Adv..


वाहन चेकिंग कर मास्क व हेल्मेट पहनने की हिदायत दी।


Gonda - खोरहंसा चौकी पुलिस ने मंगलवार को स्थानीय बाजार जमुनियाबाग में वाहन चेकिंग किया। लोगों को मास्क व हेल्मेट पहनने की हिदायत दी। बिना मास्क व बिना हेलमेट पहने वाहन चालकों का चालान किया गया। दोपहर के समय बीच बाजार में चेकिंग करने के कारण कुछ समय तक बाजार में अफरा-तफरी मची रही। चौकी प्रभारी महेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि शासन व पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वाहन की चेकिंग की जाती है। महामारी के चलते जोर दिया जाता है कि सभी लोग मास्क का इस्तेमाल करें।उन्होंने ने कहा कि लाकडाउन का पालन करने की सलाह सभी को दी जाती है। एसआई घीसूराम सरोज, सतेन्दर यादव, नागेन्द्र यादव, रोहित मौर्य, अवधेश कुमार रहे।


Monday, August 10, 2020

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को हुआ कोरोना, बोले- संपर्क में आए लोग टेस्ट करा लें


पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव आए हैं। उन्होंने खुद एक ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा - मैं किसी काम से अस्पताल गया था। वहां कोरोना टेस्ट कराने पर मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं बीते सप्ताह मेरे संपर्क में आए लोगों से आग्रह करता हूं कि वे खुद को आयसोलेट कर लें और अपना कोरोना टेस्ट भी करा लें।


 


Sunday, August 9, 2020

राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु मांग कर चुकी माँ बेटी की लगातार मदद कर रहा व्यापार मंडल


KANPUR - रविवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री एवं कानपुर लोहा व्यापार समिति के अध्यक्ष अतुल द्विवेदी जी के साथ नीरज जैन और आशु शर्मा मस्कुलर डिसऑर्डर से पीड़ित परिवार बेटी अनामिका मिश्रा एवं उनकी मां को देखने गए और ₹15000 नगद की धनराशि उनको प्रदान की गयी शारिरिक रूप से पूर्णतया असमर्थ माँ बेटी ने महामहीम राष्ट्रपति महोदय व माननीय प्रधानमंत्री जी से स्वयं की इच्छा मृत्यु की अपील भी की हुई गई


अतुल द्विवेदी से बात करने पर पता चला की वो जल्द ही जनप्रतिनिधियों व माननीय मुख्यमंत्री जी से इस परिवार की आर्थिक सहायता हेतु व्यापार मण्डल का एक प्रतिनिधिमंडल मिलने जाएगा। 


तब तक इस परिवार के आर्थिक सहयोग का यह क्रम जो पिछले कई वर्षों से निरंतर चला आ रहा है और आगे भी निरंतर जारी रहेगा!


रिपोर्टर - प्रभात त्रिवेदी


Saturday, August 8, 2020

चार दिन दूर है दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन का पंजीकरण


कोरोना वायरस का बढ़ता संक्रमण एक तरह देश और दुनिया के लिए चिंता का सबब बनता जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर इसकी वैक्सीन को लेकर अच्छी खबरें आ रही हैं। कोरोना वायरस वैक्सीन के लिए दुनिया का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, दुनियाभर में 200 से ज्यादा प्रोजेक्ट पर काम हो रहा है, जिनमें 21 से ज्यादा वैक्सीन क्लिनिकल ट्रायल में है। भारत, ब्रिटेन, रूस, अमेरिका, इस्रायल, चीन आदि देश वैक्सीन बनाने के काफी नजदीक पहुंच चुके हैं। कोरोना वायरस वैक्सीन के लिए दुनिया का इंतजार खत्म होता दिख रहा है।रूस से तो शुक्रवार की शाम बड़ी खबर सामने आई है। खबरों के मुताबिक, रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय से जुड़ी एक संस्था गमलेया रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा निर्मित इस वैक्सीन का चार दिन बाद पंजीकरण होने जा रहा है। यानी यह दुनिया की पहली पंजीकृत कोरोना वायरस वैक्सीन होगी। 



खबरों के मुताबिक, रूस के स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराश्को ने कहा है कि रूस की वैक्सीन ट्रायल में सफल रही है। अक्तूबर महीने से ही देश में व्यापक पैमाने पर लोगों का टीकाकरण शुरू किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि इस टीकाकरण अभियान में आने वाला पूरा खर्च सरकार उठाएगी। वहीं, उप स्वास्थ्य मंत्री ओलेग ग्रिदनेव ने कहा है कि 12 अगस्त को दुनिया की इस पहली कोरोना वायरस वैक्सीन का पंजीकरण कराया जाएगा। 


उप स्वास्थ्य मंत्री ग्रिदनेव ने शुक्रवार को ऊफा शहर में कहा कि इस समय वैक्सीन के ट्रायल का तीसरा और अंतिम चरण चल रहा है। यह ट्रायल बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस वैक्सीन की प्रभावशीलता तब आंकी जाएगी जब देश की जनसंख्या के अंदर बड़े पैमाने पर रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो जाएगी।


वैक्सीन तैयार होने पर स्वास्थ्यकर्मियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद यह रूस के अन्य नागरिकों के लिए उपलब्ध होगा। उप स्वास्थ्य मंत्री ओलेग ग्रिदनेव ने कहा, "हमें यह समझना होगा कि यह वैक्सीन सुरक्षित हो। पेशेवर स्वास्थ्यकर्मी और वरिष्ठ नागरिकों को सबसे पहले कोरोना वायरस का टीका लगाया जाएगा।" 


इस वैक्सीन को रूस के रक्षा मंत्रालय और गमलेया नेशनल सेंटर फॉर रिसर्च ने तैयार किया है। रूस इस बात का दावा कर चुका है कि उसकी कोरोना वैक्सीन अबतक हुए क्लिनिकल ट्रायल में 100 फीसदी सफल रही है। उसका कहना है कि क्लिनिकल ट्रायल के दौरान जिन लोगों को यह वैक्सीन लगाई गई, उन सभी में कोरोना वायरस के प्रति रोग प्रतिरोधक क्षमता पाई गई।


खबरों के मुताबिक ट्रायल करीब छह हफ्ते पहले शुरू हुआ था। उस समय वॉलंटियर्स के तौर पर वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को मास्को के बुरदेंको सैन्य अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगाई गई थी। इन वॉलेंटियर्स को दोबारा अस्पताल बुलाकर जब उनकी सघन जांच की गई तो पता चला कि सभी लोगों में वायरस से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता पैदा हो चुकी है। ट्रायल के इन परिणामों से रूस की सरकार भी उत्साहित है। 


मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP

यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...