Monday, August 19, 2019

हमारा लखनऊ -हमारी जिम्मेदारी" जागरूकता अभियान चलाया जाएगा - संजय गुप्ता 


 यातायात पुलिस और आदर्श व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वाधान में बाजारों को जाम की समस्या से निजात दिलाने,  अनुशासित पार्किंग एवं सुव्यवस्थित यातायात के लिए सोमवार को राजधानी के व्यापारियों ने शुरू की अनूठी पहल "हमारा लखनऊ- हमारी जिम्मेदारी" जागरूकता अभियान की राजधानी में आदर्श व्यापार मंडल ने  की शुरुआत !



* तेलीबाग बाजार से एसपी यातायात की उपस्थिति में शुरू हुआ पहला कार्यक्रम *व्यापारियों और नागरिकों को "हमारा लखनऊ- हमारी जिम्मेदारी" जागरूकता अभियान के अंतर्गत अनुशासित पार्किंग, सुव्यवस्थित यातायात तथा सड़कों पर दूसरो को पहले निकलने देने की भावना के लिए जागरूक किया गया 
* राजधानी की सभी प्रमुख बाजारों में "हमारा लखनऊ -हमारी जिम्मेदारी" जागरूकता अभियान चलाया जाएगा   :संजय गुप्ता 
*अनुशासित पार्किंग से ही बाजारों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी: संजय गुप्ता *सुचारू यातायात, बिना जन सहयोग के संभव नहीं: पूर्णेन्दु सिंह: एसपी यातयात
*पुलिस अधीक्षक यातायात ने  व्यापारियो  को यातायात नियमो का पालन करने और  अनुसाशित पार्किंग करने का संकल्प  कराया 
* "हमारा लखनऊ- हमारी जिम्मेदारी " की भावना प्रबल होने से , "मुस्कुराइए हम लखनऊ में हैं"  के स्लोगन की सार्थकता होगी: संजय गुप्ता
*तेलीबाग बाजार में आदर्श व्यापार मंडल के अध्य्क्ष राजन मिश्र के नेतृत्व में तेलीबाग के पदाधिकारियो ने व्यापारियों और नागरिकों  को पर्चे  बांट कर जागरूक किया *प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग  ना किया जाना, कपडे के थैले के प्रयोग करने हेतु प्रोत्साहित करना भी बनेगा " हमारा लखनऊ -हमारी जिम्मेदारी" जागरूकता अभियान के अगले चरण का हिस्सा 
* स्वतः अनुशासन ही यातायात समस्या और  जाम से मुक्ति पाने का साधन है: संजय गुप्ता 
*बाजारों में बढ़ रही जाम की समस्या के कारण  एक ओर लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है  दूसरी और व्यापारियों का व्यापार भी प्रभावित हो रहा है, अनेक ऐसे बाजार राजधानी में है जहां जाम की समस्या के चलते ग्राहकों की बाजार में आमद कम हो गई है और वाहनों को खड़ा करने के चक्कर में आपस में बहस एवं झगड़े नित्य की समस्या हो गयी  हैं  तथा इस कारण यातायात भी बाधित होता है  ,इस समस्या के समाधान के लिए सोमवार को राजधानी के व्यापारियों ने उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल एवं यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में तेलीबाग बाजार से एक  सकारात्मक अनूठी शुरुआत की पहल की गयी, तेलीबाग बाजार में सोमवार को आदर्श व्यापार मंडल एवं यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में "हमारा लखनऊ- हमारी जिम्मेदारी" जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई इस जागरूकता अभियान  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पूणेंद्र सिंह और आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्य्क्ष संजय गुप्ता  मौजूद रहे,तथा  उनकी उपस्थिति में  यह कार्यक्रम शुरू हुआ  इस जागरूकता अभियान में  व्यापारियों और नागरिकों को  अनुशासित पार्किंग, दुकानों के आगे समान ना लगाने, दुकान के कर्मचारियों को ग्राहकों के वाहनों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा करवाने मे मदद करने हेतु तैनात करने तथा सड़कों पर जाम न लगे इस हेतु दूसरों को पहले निकलने का अवसर देने की  भावना रखने हेतु  जागरूक एवं प्रेरित किया गया तथा  तेलीबाग बाजार में  तेलीबाग आदर्श व्यापार मंडल के अध्य्क्ष राजन मिश्रा,महामंत्री सुरेश कुमार बाजपेयी, कोषाध्यक्ष राजेश चावला, उपाद्यक्ष  आँचल साहू,सत्य शरण यादव,दलीप नयाल,अर्जुन यादव,संजीव अवस्थी द्वारा अपील के पर्चे बांट कर जागरूक किया गया, "हमारा लखनऊ- हमारी जिम्मेदारी" जागरूकता अभियान के शुभारंभ के अवसर पर पुलिस अधीक्षक यातायात पुडेन्द्र सिंह ने बोलते हुए कहा प्रशासन बिना जन सहयोग के किसी भी नियम का  विधिवत  पालन नहीं करा सकता है जन सहयोग की बहुत बड़ी आवश्यकता है यातायात व्यवस्थित चले यह हम सबकी जिम्मेदारी है हमारे लखनऊ का यातायात जाम मुक्त हो, दुर्घटना रहित हो इसके लिए हम सभी को प्रयास करने होंगे, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा समारोह में व्यापारियों और नागरिकों को यातायात के नियमों का पालन करने एवं सहयोग करने का संकल्प भी दिलाया गया,इस अवसर पर संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, नगर इकाई के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, नगर के वरिष्ठ महामंत्री दीपक लांबा ,महामंत्री विजय कनौजिया, महामंत्री संजय त्रिवेदी ,लखनऊ उपाध्यक्ष एवं कैंट प्रभारी मोहित कपूर, युवा इकाई के अध्यक्ष आशीष गुप्ता, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, ट्रांस गोमती चेयरमैन अशोक यादव, ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे ,सालेह नगर बाजार के अध्यक्ष धीरज गुप्ता, एलडीए बाजार के अध्यक्ष अनुराग सिंह, नट खेड़ा रोड के अध्यक्ष अनुराग पड़ेला ,महामंत्री दिलीप सोनी, टेढ़ी पुलिया के अध्यक्ष अरबाब आलम ,रहीमनगर के डीसक्ष मसीह उज्जमा गांधी,सर्वोदयनगर के अद्यक्ष रिज़वान,टू व्हीलर डीलर एसोसिएशन के महामंत्री मोह.आरिफ ,सप्रू मार्ग के प्रभारी मोहद आदिल सहित भारी संख्या में राजधानी के पदाधिकारी गण मौजूद रहे-संजय गुप्ता कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी कैंट दुर्गेश कुमार सिंह,प्रभारी निरीक्षक पी जी आई अशोक कुमार सरोज ,यातायात निरिक्षक अभय मिश्र भी मुख्य रूप से मौजूद रहे


लखनऊ में बारिश के बाद खुल रही है नगर निगम की पोल


*राजधानी लखनऊ में बारिश के बाद खुल रही है नगर निगम की पोल,* 


*नगर निगम की सबसे बड़ी लापरवाही आई सामने थाना विकास नगर क्षेत्र के लोहिया तिराहे पर*


  *एक चलती कार सड़क में धंसी हाला की कोई बड़ा नुकसान नही हुआ है।*


 *सभी सुरक्षित है। सुबह से लेकर अभी तक कार उस गड्ढ़े में फसी हुई है।*


Sunday, August 18, 2019

अरुण जेटली की हालत नाजुक

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता अरुण जेटली दिल्ली के एम्स अस्पलात में भर्ती हैं !अरुण जेटली की हालत नाजुक बनी हुई है. उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है !



पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की हालत नाजुक बनी हुई है. उनको 9 अगस्त को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ता कराया गया था और वहां उनका इलाज चल रहा है. फिलहाल उनको लाइफ सपोर्ट पर रखा गया है. इलाज के साथ ही उनके लिए दुआओं का दौर भी जारी है. शनिवार को अरुण जेटली के जल्द स्वस्थ होने के लिए हवन किया गया !


विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने ट्वीट किया, 'देश के प्रख्यात विधिवेत्ता, राजनेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रभु से कामना करते हैं !


कोई भूखा ना सो जाएं उन गरीबो का पेट भरते अध्यापक


गोरखपुर - गरीब असहाय का  जब कोई सहारा नहीं होता  तो कहा जाता है भगवान पेट भरने के लिए 10 तरीका निकाल देता है ,भगवान  भूखे पेट जगाता तो जरूर है  पर भूखा पर सुलाता नहीं है  .जिसका नजारा गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर देख सकते हैं .एम्पियर क्लासेज फाउंडेशन के अध्यापक और बच्चो द्वारा रेलवे स्टेशन के सामने भूखे गरीब असहाय को लोग खाना खिलाया जा रहा है। वहीं जब इस मामले पर वैभव श्रीवास्तव एंपियर क्लासेज फाउंडेशन के अध्यापक से बात हुई तो वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि  हम लोगों का कोई बैनर नहीं है ना तो कोई संस्था है एंपियर क्लासेस फाउंडेशन कोचिंग सेंटर चलाते हैं



Saturday, August 17, 2019

हुसैनाबाद क्षेत्र के व्यापारी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए हुए एकजुट


"उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ,हुसैनाबाद" इकाई का हुआ गठन !!
नुसरत हुसैन- अध्यक्ष, राजा इमाम -महामंत्री, ब्रजकिशोर गुप्ता- कोषाध्यक्ष चुने गए !!
नवनियुक्त पदाधिकारियों को 20 अगस्त को हुसैनाबाद में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा शपथ दिलाई जाएगी *शनिवार, 17 अगस्त ,राजधानी के पुराने लखनऊ के हुसैनाबाद क्षेत्र के व्यापारी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट हो गए तथा संगठित होते हुए व्यापारियों ने "उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, हुसैनाबाद' का गठन किया शनिवार को व्यापारियों की बैठक हुसैनाबाद बाजार में हुई, बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का चयन किया गया बैठक में  अध्यक्ष पद पर नुसरत हुसैन (लाला), महामंत्री पद पर सैयद रजा इमाम रिजवी, कोषाध्यक्ष पद पर ब्रजकिशोर गुप्ता ,उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता के पद पर शहजाद अब्बास, मोहम्मद उबैद, कमर मेहंदी,  अकील अहमद ,रजनीश रस्तोगी चुने गए सचिव के पद पर सैयद नकी, संगठन मंत्री के पद पर सनी गुप्ता,जमाल अहमद सिद्दीकी, अब्बास अली,तसनीम रजा चुने गए संगठन के नवनियुक्त महामंत्री राजा इमाम रिजवी ने बताया नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह अलमास मैरिज हॉल में 20 अगस्त को आयोजित किया गया है शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मौजूद रहेंगे तथा नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराएंगे !


योगी कैबिनेट का कभी भी हो सकता है विस्तार

लखनऊ 



योगी कैबिनेट का कभी भी हो सकता है विस्तार


यूपी सरकार में मंत्रिमंडल फेरबदल की संभावना जल्द


सीएम योगी के गवर्नर आनंदीबेन पटेल से मुलाकात के बाद अटकलें तेज


कल सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह अमित शाह और जेपी नड्डा से भी मिले थे


करीब 25 मिनट चली गवर्नर और सीएम योगी आदित्यनाथ की मुलाकात


कई चेहरों को यूपी मंत्रिमंडल में मिल सकती है जगह


यूपी सरकार में मंत्रियों के कई पद खाली


कई मंत्रियों के पास अतिरिक्त विभागों का चार्ज


यूपी सरकार के तीन मंत्री लोकसभा चुनाव जीतकर बन चुके हैं सांसद


ओमप्रकाश राजभर को मंत्री पद से किया जा चुका है बर्खास्त !


परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बने हैं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष


कई राज्य मंत्रियों के कद में होगी बढ़ोतरी !


बीजेपी के कई एमएलसी मंत्री बनने की राह में !


एमएलसी विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, पंकज सिंह बन सकते हैं मंत्री !


राज्य मंत्री सुरेश राणा, महेंद्र सिंह, अनुपमा जयसवाल का बढ़ सकता है कद !


कई मंत्रियों के बदले जा सकते हैं विभाग !


एपी सिंह बने एनईआर के नए सीनियर डीसीएम

लखनऊ :रेलवे बोर्ड ने सीनियर आईआरटीएस अधिकारी अंबर प्रताप सिंह को एन ई आर को नया सीनियर डीसीएम नियुक्त किया गया है उन्होंने अपनी नई जिम्मेदारियां संभाल ली है वह अब तक उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल में सीनियर डीओएम पद पर तैनात थे !


श्री सिंह की भारतीय रेल यातायात सेवा आईआरटीएस में सिविल सेवा के 2008 में नियुक्ति हुई उनकी प्रथम नियुक्ति पूर्व मध्य रेलवे के मुगलसराय मंडल में सहायक परिचालन प्रबंधक के पद पर भी इन्होंने धन्यवाद मंडल में मंडल परिचालन प्रबंधक के पद पर भी सफलतापूर्वक कार्य किया श्री सिंह ने प्राथमिकता पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में यात्रियों को बेहतर सुविधा दिया जाना साथी साथ आय टिकट जांच पर जोर दिए जाने की बात भी कही।

 

 लखनऊ डिवीजन में इस पद की जिम्मेदारी निभा रहे स्वदेश कुमार सिंह फिलहाल 45 दिन की छुट्टी पर चले गए हैं उम्मीद है कि वह जल्द ही लखनऊ मेट्रो में प्रतिनियुक्त पद पर जाएंगे !

अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर खुलकर बोलीं विद्या बालन

बॉलीवुड में शादी, प्रेग्नेंसी, रिलेशनशिप, ब्रेकअप की खबरें आते ही चर्चा का विषय बन जाती हैं। कुछ दिनों से विद्या बालन की प्रेग्नेंसी की खबरें मीडिया में तेज हैं। ऐसे में विद्या बालन ने खुलकर इस सिलसिले पर बात की है। उन्होंने स्पॉटबॉय को दिए इंटरव्यू में बताया है कि वे करीब सात साल से ऐसी खबरों का सामना कर रही हैं। 



आपको बता दें कि विद्या बालन ने सिद्धार्थ रॉय कपूर से 2012 में शादी की थी। इसके बाद से ही उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें मीडिया में आती रही हैं। एक इंटरव्यू के दौरान विद्या ने कहा कि वे ऐसी अफवाहों का सामना करती आ रही हैं। वे कहती हैं कि मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं। विद्या बताती हैं कि प्रेग्नेंसी की खबरें तब से सामने आ रही हैं जब उनकी शादी को महज एक महीना हुआ था। 


विद्या बालन की हाल ही में फिल्म मिशन मंगल रिलीज हुई है जिसमें विद्या ने एक अहम किरदार निभाया है। अक्षय कुमार और विद्या सिन्हा की फिल्म ने पहले दिन 29 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की थी। वहीं, फिल्म ने दूसरे दिन 16 से 17 करोड़ की कमाई की है। अब देखना ये है कि ये फिल्म वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल मचाती है?


Friday, August 16, 2019

हाईकोर्ट के क्लर्क को चाकुओं से गोदने मामले में अभी तक नहीं की पुलिस ने कोई कार्यवाही

ब्रेकिंग


हाईकोर्ट के क्लर्क को चाकुओं से गोदने मामले में अभी तक नहीं की पुलिस ने कोई कार्यवाही


मकान मालकि और किराएदार के विवाद में गवाही देने के चलते चाकुओं से गोदा गया था हाई कोर्ट के क्लर्क को 


2 दिन गुजर जाने के बाद भी पुलिस ने नहीं की कोई कार्यवाही जिसके चलते आजादी से घूम रहे हैं चाकू बाज


जबकि पीड़ित हाई कोर्ट का क्लर्क अभी भी लोहिया के आईसीयू में है भर्ती लड़ रहा है जिंदगी और मौत से डॉक्टरों ने लगाए 70 से भी ज्यादा टांके


थाना इंदिरा नगर की घटना बुधवार को मारा गया था गवाही देने के चलते चाकू पीड़ित किसी तरीके से खुद को बचा कर पहुंचा था पुलिस चौकी


वहीं पुलिस ने दूसरे पक्ष से मिलकर लिखी उल्टे पीड़ित के खिलाफ एफ आई आर !!


Thursday, August 15, 2019

Gallery of 15th August

Gallery of next media


Happy independence day 



लखनऊ की नाका पुलिस ने मासूम नन्ने नौनिहाल  बच्चीयों के चेहरे पर खिलाई मुस्कान


*लखनऊ की नाका थाना  पुलिस ने मासूम नन्ने नौनिहाल  बच्चीयों के चेहरे पर खिलाई मुस्कान*



साथ ही एसएसपी लखनऊ कलानिधि नैथानी द्वारा दिये गए उत्तम कार्यो के लिए इंस्पेक्टर नाका सुजीत कुमार दुबे ने प्रशस्ति पत्र नाका पुलिस टीम को सौंपे


इंस्पेक्टर नाका सुजीत कुमार दुबे, एसएसआई रणजीत सिंह व चारबाग़ चौकी प्रभारी अखिलेश द्विवेदी व आरक्षी अरुण कुमार सिंह  द्वारा मोती नगर में निराश्रित बच्चों से राखी बंधवाई गई व मिठाई बाटी गई


मासूम बच्चियों के साथ बड़ी खुशियों के साथ स्वतंत्रता दिवस और  रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया 


रिपोर्टर शादाब आलम


कश्मीर पर चीन की चाल, यूएनएससी में की चर्चा कराने की मांग


पाकिस्तान के करीबी दोस्त बीजिंग (Beijing) ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nations Security Council) से कहा है कि वे भारत की तरफ से जम्मू कश्मीर में खत्म किए गए विशेष दर्जे को लेकर 'परामर्श करना बंद करे' और इस पर चर्चा करे। राजनयिक ने बताया कि इससे पहले, पाकिस्तान की तरफ से काउंसिल के प्रसिडेंट पोलैंड को इस मुद्दे पर पत्र लिख कर अगस्त में बैठक बुलाने की मांग की गई थी।


यूएन के राजनयिक ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि इस तरह की बैठक को लेकर हाल में पत्र लिखा गया है, लेकिन अभी तक इस पर तारीख का फैसला नहीं हो पाया है।


राजनयिक ने बताया- “चीन ने सुरक्षा परिषद के एजेंडा आइटम से 'इंडिया पाकिस्तान क्वेश्चन' पर परामर्श बद करने को कहा। यह अनुरोध पाकिस्तान की तरफ से संयुक्त राष्ट्र के अध्यक्ष के भेजे गए पत्र के संदर्भ में था।”


आजादी के शहीदों से लें देश सेवा की प्रेरणा :ममता सिंह 

 
गोण्डा। शिक्षा क्षेत्र वजीरगंज की खण्ड शिक्षा अधिकारी ममता सिंह ने बीआरसी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि आजादी के लडाई में देश के सभी वर्गों के लाखों- लाख देश वासियों ने अपने जान, माल व परिवार की कुर्बानी दी है। शहीदों के इस देश सेवा के जज्बे को सलाम करते हुए आज हमसब को उन शहीदों से प्रेरणा लेनी चाहिए।



बीईओ श्रीमती सिंह ने कहा कि अब हमारा देश आजाद है। उन्होंने कहा कि जो भी काम हमें मिला हो उसे हम निष्ठा, ईमानदारी व जिम्मेदारी से पूरा पूरा करें। यही देश के लिए खून व जान देकर हमें आजादी दिलाने वाले देश भक्ति शहीदों के लिए सच्ची श्रद्धान्जलि होगी और देश के लिए सबसे बड़ी सेवा होगी। विद्यालय के बच्चों ने देश भक्ति गीत और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से सबका मन मोह लिया।अतिथियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का हौसला बढ़ाया। बीईओ ने छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाध्यापक बालकराम मिश्र, प्रधान प्रतिनिधि राजेन्द्र तिवारी, शिक्षक माधवराम शुक्ल, राजनाथ, रहे ।राकेश दूवे, स्वपनिल सिंह, विक्की कुमार, संतलाल पाण्डेय, राजेश कुमार रहे।



सरकार अब हर घर में जल की ओर कदम बढ़ा रहे है - पीएम


प्रधानमंत्री मोदी ने लालकिले से कहा कि हमारी सरकार ने देश में गरीबी कम करने की दिशा में आगे कदम बढ़ाए है।
 अभी तक हर दल की सरकार ने देश की भलाई में कुछ ना कुछ किया है,
 लेकिन अभी भी 50 फीसदी लोगों के घरों में पीने का पानी उपलब्ध नहीं है। लोगों को पीने के पानी के लिए कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
    पीएम मोदी बोले कि हमारी सरकार अब हर घर में जल की ओर कदम बढ़ा रहे है। 
पीएम ने इस दौरान जल जीवन मिशन का ऐलान किया और साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये के बजट का ऐलान किया। इसके तहत जल संचय, समुद्री पानी का इस्तेमाल, वेस्ट वाटर का इस्तेमाल, कम पानी में खेती के बारे में लोगों के बीच जागरूकता फैलाई जाएगी।
   प्रधानमंत्री ने इस दौरान जिक्र किया कि एक संत ने सौ साल पहले ही कह दिया था कि एक दिन आएगा जब पानी किराने की दुकान में बिकेगा।


मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP

यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...