हुसैनाबाद क्षेत्र के व्यापारी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए हुए एकजुट
"उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ,हुसैनाबाद" इकाई का हुआ गठन !!
नुसरत हुसैन- अध्यक्ष, राजा इमाम -महामंत्री, ब्रजकिशोर गुप्ता- कोषाध्यक्ष चुने गए !!
नवनियुक्त पदाधिकारियों को 20 अगस्त को हुसैनाबाद में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा शपथ दिलाई जाएगी *शनिवार, 17 अगस्त ,राजधानी के पुराने लखनऊ के हुसैनाबाद क्षेत्र के व्यापारी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट हो गए तथा संगठित होते हुए व्यापारियों ने "उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, हुसैनाबाद' का गठन किया शनिवार को व्यापारियों की बैठक हुसैनाबाद बाजार में हुई, बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का चयन किया गया बैठक में अध्यक्ष पद पर नुसरत हुसैन (लाला), महामंत्री पद पर सैयद रजा इमाम रिजवी, कोषाध्यक्ष पद पर ब्रजकिशोर गुप्ता ,उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता के पद पर शहजाद अब्बास, मोहम्मद उबैद, कमर मेहंदी, अकील अहमद ,रजनीश रस्तोगी चुने गए सचिव के पद पर सैयद नकी, संगठन मंत्री के पद पर सनी गुप्ता,जमाल अहमद सिद्दीकी, अब्बास अली,तसनीम रजा चुने गए संगठन के नवनियुक्त महामंत्री राजा इमाम रिजवी ने बताया नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह अलमास मैरिज हॉल में 20 अगस्त को आयोजित किया गया है शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मौजूद रहेंगे तथा नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराएंगे !
Comments
Post a Comment