गोण्डा। स्वतन्त्रता दिवस के पावन पर्व पर सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक /प्राचार्य विनय मोहन वन ने डायट दर्जीकुआं पर ध्वजारोहण किया ।उन्होंने डायट प्रवक्ताओं व बीटीसी, डीएलएड के प्रशिक्षुओं को आजादी और गुलामी के बीच फर्क को समझाया। कहा देश हमारा, नागरिक हमारे, संसाधन हमारे और शासन अंग्रेज हम पर करते थे। उन्होंने कहा कि अंग्रेज भारतीयों को सभ्य इनसान ही नहीं समझते थे। सामाजिक, आर्थिक व सांस्कृतिक तौर पर हर जगह अन्याय फैला हुआ था। करुरता की पराकाष्ठा तब होगयी जब बिना किसी गलती के सीधे सादे भारतियों पर गोली चलाकर मारा जाने लगा। प्राचार्य ने कहा हम सब को आजादी के लिए बडी़ शहादत देनी पड़ी है। बिना किसी भेद भाव के सभी धर्मो के लोगों ने अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की लड़ाई में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया है।आज देशवासियों को आजादी के जश्न मनाते समय आजादी के लिए अपने जान की कुर्बानी देने वालों को भुलाना नहीं चाहिए। प्रवक्ता कुसुमलता तिवारी, ज्ञान बहादुर, वीके पाण्डेय, दिवाकर मिश्र, समशाद अहमद रहे।
Thursday, August 15, 2019
डायट पर एडी बेसिक ने किया ध्वजारोहण
Wednesday, August 14, 2019
Lucknow breaking!!
*ब्रेकिंग लखनऊ*
15 अगस्त पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एसएसपी कलानिधि नैथानी ने पुलिस को दिए चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के निर्देश
एसपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी व सीओ कैसरबाग संजीव कुमार सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नाका चौराहे से शुरू किया सघन चेकिंग अभियान व क्षेत्र में गश्त
चेककिंग व गस्त में एसएसआई नाका रणजीत कुमार सिंह के साथ गणेशगंज चौकी प्रभारी शशि त्रिपाठी व नाका पुलिस टीम मौजूद
क्षेत्र में गस्त के दौरान वाहनों की चेकिंग के साथ-साथ ली गई संदिग्धों की तलाशी
(विजय चावला)
Monday, August 12, 2019
जम्मू-कश्मीर पर EC की बैठक खत्म, केंद्र से हरी झंडी के बाद शुरू होगा परिसीमन
*जम्मू-कश्मीर पर EC की बैठक खत्म, केंद्र से हरी झंडी के बाद शुरू होगा परिसीमन*
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 कमजोर किए जाने और केंद्र शासित प्रदेश बनाने के बाद राज्य में अलग तरीके से परिसीमन होना है. मंगलवार को चुनाव आयोग ने इस मामले पर पहली बैठक बुलाई. आयोग ने राज्य के चीफ इलेक्शन ऑफिसर से नए परिसीमन की जानकारी मांगी है. आयोग अब गृह मंत्रालय के अनुरोध के बाद ही परिसीमन की प्रक्रिया शुरू करेगा.
इसके लिए आयोग केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर परिसीमन आयोग का गठन करेगा. इसके अलावा चुनाव आयोग की तरफ से राजनीतिक पार्टियों, स्थानीय लोगों से विचार के बाद रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जो बाद में सरकार को सौंपी जाएगी.
बता दें कि जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश होने के साथ-साथ विधानसभा भी बनेगा. चुनाव आयोग ने इस बैठक में शुरुआती चर्चा की. चुनाव आयोग की इस बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा, दोनों चुनाव आयुक्त और चुनाव आयोग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए.
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया है, साथ ही लद्दाख को अलग किया गया है. जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश होने के साथ-साथ एक विधानसभा भी होगा, यानी यहां राज्य सरकार होगी, मंत्रिमंडल होगा. वहीं लद्दाख सिर्फ केंद्र शासित प्रदेश ही रहेगा. साथ ही यहां पर राज्यपाल नहीं उपराज्यपाल होगा.
अगर अभी की बात करें तो जम्मू-कश्मीर में कुल 111 विधानसभा हैं. जिनमें से 87 जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की हैं. बाकी 24 पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) की हैं. अब जो नया परिसीमन होगा, उसमें लद्दाख के खाते की 4 सीटें हट जाएंगी क्योंकि वहां पर विधानसभा नहीं रहेगा.
जम्मू में अभी 37 और कश्मीर में 46 विधानसभा सीटें हैं. परिसीमन का हिसाब देखें तो यहां सात सीटों का इजाफा हो सकता है, हालांकि इसकी तस्वीर चुनाव आयोग के फैसले के बाद ही साफ होगी.
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में अभी विधानसभा चुनाव होने बाकी हैं और राष्ट्रपति का शासन लागू है. शुरुआती 6 महीने वहां पर राज्यपाल का शासन लागू किया गया था, लेकिन बाद में राष्ट्रपति शासन लगाया गया. अब जब भी विधानसभा का परिसीमन होगा, उसके बाद चुनाव की ओर कदम आगे बढ़ाए जा सकते हैं.
Sunday, August 11, 2019
गुजरात से कर्नाटक तक बाढ़ का कहर, अब तक 196 लोगों की मौत
Flood update: केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश समेत देश भर के कई राज्यों में बाढ़ से तबाही मची हुई है. बाढ़ के चलते अब तक 196 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है. मौसम विभाग ने केरल में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका जताई है.एनडीआरएफ की टीमें और सेना बचाव कार्य में जुटी हैं. इधर, गृहमंत्री अमित शाह आज कर्नाटक के बेलगावी पहुंचे और बाढ़ प्रभावित इलाके का हवाई सर्वे किया. वहीं, राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड जाएंगे !
बीच सड़क पर काटा पत्नी का गला
आंध्र प्रदेश: बीच सड़क पर काटा पत्नी का गला फिर पुलिस थाने में किया सरेंडर !!
यह घटना सत्यनारायण पुरम इलाके में हुई. हत्यारोपी पत्नी का सिर लेकर सड़क पर चलने लगा. यह देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचाया लेकिन उसने पास की नहर में सिर फेंक दिया ! आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक खौफनाक मामला सामने आया है. एक शख्स ने अपनी पत्नी का बीच सड़क पर सिर धड़ से अलग कर दिया और फिर पुलिस थाने में जाकर सरेंडर कर दिया. यह घटना सत्यनारायण पुरम इलाके में हुई. इसके बाद वह पत्नी का सिर लेकर सड़क पर चलने लगा. यह देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचाया लेकिन उसने पास की नहर में सिर फेंक दिया और धड़ को बीच सड़क पर छोड़कर चला गया !
आरोपी के सरेंडर करने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. यह वीभत्स घटना विजयवाड़ा जिले की है. इस घटना के पीछे पारिवारिक विवाद भी एक कारण हो सकता है, जिसको आधार बनाकर पुलिस मामले की जांच कर रही है !यहां के कृष्णा जिले में अभी हाल में एक ऐसी ही घटना सामने आई जिसमें एक सरकारी छात्रावास में 8 साल के एक छात्र का खून से लथपथ शव बरामद किया गया. कक्षा तीन के छात्र दसरी आदित्य का शव पिछड़े वर्ग के छात्रों के लिए बनाए गए छात्रावास के शौचालय में खून से सना हुआ मिला ! पुलिस के मुताबिक, कुछ छात्रों ने आदित्य को फर्श पर मृत देखा, जिसके बाद उन्होंने छात्रावास प्रशासन को इसकी सूचना दी, जिसने बाद में पुलिस को इसकी सूचना दी !
15 अगस्त को लाल किले को निशाना बना सकते हैं आतंकी, अलर्ट जारी
ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी ने सभी राज्यों के पुलिस प्रमुखों को खत लिखकर सुरक्षा कड़ी करने को कहा है. एयरपोर्ट, रनवे, एयर स्ट्रिप, एयर फोर्स स्टेशन, हेलीपैड, फ्लाइंग स्कूल, फ्लाइंग ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट पर भी सुरक्षा बढ़ाने को लेकर अलर्ट किया गया है ! देश में स्वतंत्रता दिवस के जश्न की तैयारियां चल रही हैं. लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों ध्वजारोहण के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं. ऐसे में आतंकवादी भी हमले को अंजाम देने की फिराक में हैं. सुरक्षा एजेंसियों ने लाल किले से तीन किलोमीटर के दायरे में हमले की आशंका जताते हुए अलर्ट जारी किया है. देश के सभी एयरपोर्ट को अलर्ट कर दिया गया है ! ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी ने सभी राज्यों के पुलिस प्रमुखों को खत लिखकर सुरक्षा कड़ी करने को कहा है. एयरपोर्ट, रनवे, एयर स्ट्रिप, एयर फोर्स स्टेशन, हेलीपैड, फ्लाइंग स्कूल, फ्लाइंग ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट पर भी सुरक्षा बढ़ाने को लेकर अलर्ट किया गया है. एयरपोर्ट के रास्ते में पड़ने वाले चेक पोस्ट पर भी पेट्रोलिंग बढ़ाने के आदेश जारी किए गए हैं ! सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जारी अलर्ट में कहा गया है कि एयरपोर्ट की तरफ आने वाली गाड़ियों में विस्फोटक, IED हो सकता है, जिसे हमले के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. इसलिए सभी वाहनों की कई लेयर में चेकिंग की जाए. एयर एंबुलेंस की उड़ान पर भी नजर रखने और कड़ी सुरक्षा जांच करने को कहा गया है. एयरपोर्ट पर विजिटर की एंट्री पर बैन है. विजिटर टिकट की बिक्री पर 10 अगस्त से 20 अगस्त तक पहले ही रोक लगा दी गई है !
शिक्षक को मिला स्मार्ट टीचर अवार्ड
गोण्डा - शिक्षा क्षेत्र परसपुर के कम्पोजिट विद्यालय बसंतपुर के शिक्षक मोहम्मद आलम खां को स्मार्ट टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। नवोदय क्रांति भारत की ओर से दिया जाने वाला यह सम्मान पूरे देश में संचालित सरकारी स्कूल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को दिया जाता है। विद्यालय में शैक्षिक सुधार, छात्रों की प्रगति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार, विद्यालय में शैक्षिक वातावरण बेहतर पाये जाने पर ही स्मार्ट टीचर अवार्ड दिया जाता है। बीएसए मनिराम सिंह, बीईओ दिनेश कुमार मौर्या , एबीआरसी अशोक पाण्डेय, प्राथमिक शिक्षक संघ के इन्द्र प्रताप सिंह, राजेन्द्र प्रकाश तिवारी, आनन्द त्रिपाठी ने शिक्षक के सम्मान पर खुशी जताई है।
Saturday, August 10, 2019
मदरसे में हुई आजादी के जश्न की तैयारी
Gonda - मुगलजोत के मदरसा कुल्लियतुल कुरआन में शनिवार को प्रधानाचार्य मौलाना मोहम्मद इरशाद मिस्बाह ने बच्चों को देश भक्ति तरानों के साथ जश्न - ए - आजादी की तैयारी करायी।उन्होंने बच्चों को सांस्कृतिक प्रोग्राम, देश भक्ति गीत, सामाजिक समस्याओं पर स्पीच बच्चों को तैयार कराया। प्राचार्य श्री इरशाद ने सभी को जंग - ए - आजादी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पूरे देशवासियों के लिए आजादी का दिन सबसे बढी खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि बढी कुर्बानियों के बाद हम को आजादी मिली है। सभी देश विसियों को इसकी अहमियत समझना चाहिए। मौलाना हासिम, मौलाना जैनुल आबदीन, मास्टर अफजाल अहमद, कारी अब्दुल खालिक रहे।
Friday, August 9, 2019
बकरीद के मद्देनजर पुलिस ने भ्रमण कर लिया सुरक्षा का जायजा
Gonda - बकरीद, स्वतन्त्रता दिवस व रक्षा बंधन सभी त्यौहारों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक आरके नैयर के सख्त निर्देश का असर पुलिस पर दिखायी देने लगा है। गुरुवार देर शाम तक थानाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सोनकर के निर्देश पर पुलिस ने बकरीद की नमाज अदा किये जानेवाले ईदगाह व मस्जिदों का भ्रमण कर सुरक्षा की जमीनी हकीकत जानी। ईदगाह आनेवाले लोगों के लिए रास्ते में किसी तरह की कोई परेशानी तो नहीं है इसकी जानकारी ली। स्थानीय पुलिस ने सोहांस, सैदवापुर, चकसड, सिसवरिया, बघेलवा, कसटुआ, सीहागांव के ईदगाह का भ्रमण किया। क्षेत्र के सम्भरांत लोगों से सुरक्षा के लिहाज से बातचीत की। थानाध्यक्ष आरपी सोनकर ने बताया कि त्यौहारों के मौके पर शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी लोगों से सहयोग की अपील की गई है। उन्होंने लोगों से असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा है। सरवन ओझा, राकेश कनौजिया, संजीत सिंह, कर्मवीर सिंह, लाजवंती, नीरज यादव रहे ।
Thursday, August 8, 2019
नहर कटने से किसानों की फसल जलमग्न
Gonda - झंझरी के डड़वा दसवतिया ग्राम पंचायत में नहर कटजाने से आसपास के किसानों की फसल जलमग्न होगयी। एक निजी स्कूल में भी पानी भरगया है। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए।
सरयु नहर खण्ड 3 झंझरी के कन्दुरखी व डड़वा दसवतिया ग्राम पंचायत से होकर आगे गया हुआ है। गुरुवार रात में पानी की तेज धारा से नहर का किनारा कटगया। सुबह होने पर गांव वालों को मालूम हुआ कि उनका खेत जलमग्न होचुका है। किसान इन दिनों खेतों में गन्ना और धान की फसल लगाये हुए हैं। पानी में फसल पूरी तरह ढूब चुकी है। डड़वा, दसवतिया, मिश्रनपुरवा, खटकनपुरवा, तकिया, कुंदुरखी के किसानों की फसल प्रभावित हुई है। सूचना पर कहोबा चौकी के एस आई राकेश कनौजिया व श्रवण ओझा मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद की।
Wednesday, August 7, 2019
पूर्व विदेश मंत्री को दी श्रध्दांजलि
Gonda - प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय पूरेउदई में बुधवार को बच्चों ने पूर्व विदेश मंत्री व दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शिक्षिका निवेदिता द्विवेदी ने देश हित में किये गये उनके अनेक कार्यों के बारे में बच्चों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने श्रीमती स्वराज को एक दयालु महिला, कुशल वकील और निर्भीक राजनेता बताया। उन्होंने कहा कि वे सदैव लोगों की सेवा के लिए तैयार रहती थी। देश के नागरिक हों या विदेशी लोग अपनी सेवाओं से वे सभी का दिल जीत लेती थी। शिक्षिका ने कहा कि शारीरिक रुप से आज वे हमारे बीच तो नहीं है पर उनके कार्य व व्यवहार सभी देशवासियों को प्रेरणा देते रहेंगे। प्रधानाध्यापिका, गीता त्रिपाठी, लक्ष्मी, प्रतिभा सिंह, वंदना शुक्ला, नीलम पाण्डेय बबिता रानी रहीं।
पुलिस ने लिया बैंकों के सुरक्षा का जायजा
Gonda - पुलिस अधीक्षक आरके नैयर के कानून व्यवस्था के प्रति सख्त निर्देश के मद्देनजर कहोबा चौकी प्रभारी सोम प्रताप सिंह ने बुधवार को बैंक मैनेजरों और व्यापरियों से मुलाकात कर सुरक्षा का जायजा लिया। चौकी प्रभारी ने प्रथमा बैंक कुन्दुरखी, पंजाब नेशनल बैंक कहोबा, प्रथमा बैंक वीरपुर के शाखा प्रबंधकों से मिलकर बैंक के सुरक्षा पर आवश्यक हिदायत दी। उन्होंने कहा कि सभी बैंकों में सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगा होना चाहिए। कैमरा केवल लगा ही न हो बल्कि वह सही तरीके से काम भी करे। बैंक के मुख्य गेट पर ही सुरक्षा कर्मी बैठे। उन्होंने कहा कि देखा जाता है कि सुरक्षा कर्मी गेट छोड़कर बैंक के अन्दर बैठे होते हैं या फिर बैंक से दूर घूमते टहलते रहते हैं। चौकी प्रभारी ने व्यापारियों को भी अपने दुकान में सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया। अपनी टीम के साथ गस्त लगाकर व्यापारियों और क्षेत्र के आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। राकेश कनौजिया, अखलाक अहमद, संजीत कुमार, श्रवण ओझा, रहे ।
Tuesday, August 6, 2019
पाक आर्मी चीफ बोले- कश्मीरियों को सपोर्ट करने के लिए किसी हद तक जाएंगे
भारत सरकार द्वारा कश्मीर का विशेष दर्जा (अनुच्छेद 370) खत्म किए जाने पर पाकिस्तानी सेना बौखलाहट में सामने आई। पाक आर्मी चीफ जनरल कमर बाजवा ने कहा है कि वे कश्मीरियों व उनके संघर्ष को सपोर्ट करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। उन्होंने भारत सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 को हटाने के फैसले को मानने से इनकार कर दिया है।
जनरल बाजवा पाकिस्तानी सेना के हेड क्वार्टर रावलपिंडी में सेना के प्रमुख कमांडरो के साथ एक बैठक की। इस मीटिंग में कश्मीर के हालात को लेकर चर्चा हुई। जिसके बाद उन्होंने जम्मू कश्मीर को लेकर अपना स्टैंड क्लीयर किया।
पाक आर्मी के प्रवक्ता अशिफ गफूर ने ट्वीट कर कहा कि उनकी सेना अपनी सरकार के पक्ष को पूरी तरह से समर्थन करती है जिसमें भारत सरकार द्वारा कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने को स्वीकार नहीं किया गया। उन्होंने लिखा कि उन्हें कभी नहीं लगा कि कश्मीर से दशकों पुराना कानून 370 या 35ए हटाया जाएगा।
Saturday, August 3, 2019
सरकार की हिदायत, काबू में रखें हवाई किराया
अमरनाथ यात्रियों से एयरलाइन कंपनियों की ओर से ज्यादा किराया वसूले जाने पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने संज्ञान लिया है. मंत्रालय ने अमरनाथ यात्रा से लौट रहे तीर्थयात्रियों के लिए एयरलाइनों को बढ़ते हवाई किराए पर नियंत्रण करने की सलाह दी है !
अमरनाथ यात्रियों से एयरलाइन कंपनियों की ओर से ज्यादा किराया वसूले जाने पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने संज्ञान लिया है. मंत्रालय ने अमरनाथ यात्रा से लौट रहे तीर्थयात्रियों के लिए एयरलाइनों को बढ़ते हवाई किराए पर नियंत्रण करने की सलाह दी है.
दरअसल, जम्मू कश्मीर में सुरक्षा का हवाला देते हुए सरकार ने एडवाइजरी जारी की थी. जिसके बाद से ही अमरनाथ यात्रा को रोक दिया गया था. इसके बाद एयरलाइन कंपनियों ने अपने हवाई यात्रा किराए में बढ़ोतरी कर दी थी.
मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP
यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...
-
जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...
-
गोंडा : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिय...
-
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...