Saturday, June 22, 2019

मुज़फ़्फ़रपुर: इंसेफिलाइटिस या 'कुशासन' कौन लील रहा है मासूमों को?


सड़ते कूड़े, पसीने, फिनाइल और इंसानी लाशों की गंध में डूबे मुज़फ़्फ़रपुर के श्रीकृष्णा मेडिकल कॉलेज में इस वक़्त रात के आठ बजे हैं. पहली मंज़िल पर बने आईसीयू वार्ड के बाहर रखे जूतों की ढेर के बीच खड़ी मैं, शीशे के दरवाज़े से भीतर देखती हूं.


सारा दिन 45 डिग्री धूप की भट्टी में तपा शहर रात को भी आग उगल रहा है. हर दस मिनट में जाती बिजली और अफ़रा-तफ़री के बीच अचानक मुझे भीतर से एक चीख़ सुनाई दी.


दरवाज़े के भीतर झाँका तो पलंग का सिरा पकड़कर रो रही एक महिला नज़र आयीं. नाम सुधा, उम्र 27 साल.


अगले ही पल रोते-रोते सुधा ज़मीन पर बैठ गयीं. पलंग पर सुन्न पड़ा उनका तीन साल का बेटा रोहित एक्यूट इंसेफ़िलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) से अपनी आख़िरी लड़ाई हार चुका था.


तभी अचानक अपने निर्जीव बेटे के नन्हें पैर पकड़कर सुधा ज़ोर से चीख़ीं. एक पल को मुझे लगा जैसे उनकी आवाज़ अस्पताल की दीवारों के पार पूरे शहर में गूंज रही है. डॉक्टरों के आदेश पर जब खींचकर माँ को वार्ड के बाहर ले जाया गया तब धीरे-धीरे सुधा की चीख़ें सिसकियों के एक अंतहीन सैलाब में बदल गयीं.


महज औपचारिकता से कम नहीं होंगे अपराध - अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि सड़क सुरक्षा सप्ताह की औपचारिकता राजधानी लखनऊ में छोटी मोटी कवायद के बाद लगभग पूरी हो गयी। सड़क दुर्घटना सिर्फ हेलमेट से नहीं होती है। इसके दूसरे और भी कारण है। सरकार की उनके प्रति न कोई जिम्मेदारी है और नहीं कोई संवेदना है।    



राज्य की सड़क दुर्घटनाओं में प्रतिदिन दर्जनों लोगों की मौतें हो रही हैं। डिवाइडर, कट और डायवर्जन की बेतरतीब बनावट से भी दुर्घटनाएं होती हैं। यातायात नियमों की अनदेखी भी एक बड़ा कारण है। जब से उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार आयी उसकी जनविरोधी नीतियों से लोग बे-मौत मर रहे हैं। हजारों परिवार उजड़ गये हैं।


भाजपा राज में हत्याओं का तो कोई हिसाब नहीं है। सैकड़ों किसान कर्ज और बदहाली के कारण आत्महत्या कर चुके हैं। बेरोजगारी के कारण नौजवान भी हताशा में दर-दर भटक रहे हैं। कुछ ने तो बेरोजगारी और कुंठा में आत्महत्या तक कर ली है और कुछ आत्महत्या करने को मजबूर हैं।


कोई दिन नहीं जाता है जब व्यापारियों की लूट और हत्या न होती हो। कभी सर्राफा व्यापारी तो कभी कपड़ा व्यापारी की लूट और andहत्या कर दी जाती है तो कभी तेल का धंधा करने वाले व्यापारी व अन्य व्यापार धंधे से जुड़े व्यापारी हत्या के शिकार होते ही रहते हैं। क्या यही भाजपा सरकार का सुशासन है? 


Next media breaking lucknow

*ब्रेकिंग*


एसएसपी लखनऊ कलानिधि नैथानी के निर्देशों पर काम कर रही अमीनाबाद को मिली बड़ी सफलता


एसपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी व सीओ कैसरबाग अमित कुमार राय के नेतृत्व में इंस्पेक्टर अमीनाबाद सुनील कुमार दुबे ने किया लूट के आरोपी को अरेस्ट


महानगर से लूट में कोर्ट से फरार चल रहे वारण्टी को अमीनाबाद पुलिस ने किया अरेस्ट


एसआई मौलवीगंज दिलीप कुमार मिश्र ने पुलिस टीम के साथ कई दिनों से पुलिस की आखों में धूल झोक फरार जैकी s/o लल्ले को किया गिरफ्तार


(विजय चावला)


Friday, June 21, 2019

ट्रंप ने सेना से कहा ईरान पर हमला करो, फिर पीछे हटे


अमरीकी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने गुरुवार को ईरान पर जवाबी सैन्य कार्रवाई की अनुमति दे दी थी लेकिन बाद में अपना मन बदल लिया !


न्यूयॉर्क टाइम्स अख़बार के अनुसार व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने कहा कि जवाबी सैन्य कार्रवाई की योजना थी. सैन्य कार्रवाई की योजना शुरुआती चरण में थी लेकिन बाद में ट्रंप ने मन बदल लिया !


न्यूयॉर्क टाइम्स का कहना है कि यह सैन्य कार्रवाई ईरान की ओर से अमरीकी जासूसी ड्रोन को मार गिराए जाने के जवाब में थी !


ईरान ने दावा किया है कि एक स्वचालित अमरीकी एयरक्राफ़्ट गुरुवार सुबह ईरानी हवाई क्षेत्र में आया था. ये सब वाक़ये तब हो रहे हैं जब दोनों देशों में तनाव चरम पर है !


घनी बस्ती के बीच मकान मे लगी भीषण आग

लखनऊ। नाका थाना क्षेत्र के दुगवां मोहल्ले मे भीड़भाड़ वाले इलाके मे बने एक मकान मे शुक्रवार की दोपहर अचानक भीषण अग लगने से हड़कम्प मच गया आग लगने के बाद घर मे मौजूद परिवार के लोगो ने किसी तरह से भाग कर अपनी जान बचाई लेकिन घर मे रख्खे गैस के तीन सिलेन्डर बारी बारी से तेज़ आवाज़ के साथ फट गए। घर मे लगी आग से गैस सिलेन्डरो मे हुए तेज़ धमाके की आवाज़ दूर दूर तक सुनाई दी सिलेन्डर फटने की वजह से आसपास के कई मकान भी हिल गए। आग लगने की सूचना के बाद इन्स्पेक्टर नाका पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुॅचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग लगने की सूचना पर पहुॅची दमकल की चार गाड़ियो ने काफी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह से बुझा दिया लेकिन दमकल कर्मी घर मे रख्खे सामान को सुरक्षित नही बचा सके । भीषण आग की ज़द मे आकर घर मे रख्खा लाखो रूपए का घरेलू सामान जल कर राख हो गया।



इन्स्पेक्टर नाका विश्वजीत सिंह ने बताया की प्राईवेट कम्पनी मे सर्वेयर की पोस्ट पर तैनात रमाकान्त मिश्रा के घर मे अज्ञात कारणो से आग लगी थी उन्होने बताया कि जिस समय रमाकान्त मिश्रा के घर मे आग लगी उस समय उनके घर मे उनकी पत्नी के अलावा परिवार के कई लोग मौजूद थे लेकिन समय रहते सभी लोग घर से सुरक्षित बाहर निकलने मे कामयाब हुए आग लगने से किसी तरह की जनहानि नही हुई है। इन्स्पेक्टर नाका के अनुसार रमाकान्त मिश्रा के घर मे लगी आग को चार गाड़ियो की मदद से बुझाया गया है आग मे उनके घर की गृहस्ती पूरी तरह से जल कर स्वाहा हो गई उनका कहना है कि आग की ज़द मे आकर घर मे रख्खे गैस के तीन सिलेन्डर भी फटे है। रमाकान्त मिश्रा के मकान मे जिस समय आग लगी उस समय आसपास के लोगो ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तभी घर मे रख्खे गैस के सिलेन्डरो मे एक के बाद एक तेज़ धमाके होने लगे तो आस-पास रहने वाले लोग भी अपनी जान बचा कर आग से घिरे मकान से दूर भाग गए । नाका के भीडभाड़ वाले दुगावां मे रमाकान्त के मकान भीषण आग लगने के बाद पूरे क्षेत्र मे अफरा तफरी मच गई। हालाकि आग लगने के बाद स्थानीय लोगो ने घर मे लगी आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन भीषण आग की चपेट मे आकर जब गैस सिलेन्डर दगने लगे तो लोगो ने आग बुझाने मे नही बल्कि आग से दूर भागने मे ही अपनी भलाई समझी !!


गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बालागंज

लखनऊ। अपराध की खबरो के मामले मे हमेशा सुर्खियो मे रहने वाले ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बालागंज के पास शुक्रवार की शाम उस समय अफरा तफरी मच गई जब दो पक्षो मे हुए विवाद के बाद एक पक्ष ने ताबड़तोड़ कई राउन्ड फायरिंग कर दी । गोलियों की तड़तड़ाहट से लोग इधर उधर भागने लगे लोगो ने अपनी दुकानो के शटर गिरा दिए । सूचना पाकर ठाकुरगंज पुलिस मौके पर पहुॅची और दो लोगो को मौके से दबोच लिया। हालाकि फायरिंग मे किसी को गोली नही लगी है पुलिस एक गोली चलने की बात स्वीकार कर रही है जबकि प्रत्यक्ष दर्शियो का काहना था कि आधा दर्जन से ज़्यादा राउन्ड फायरिंग हुई है। मौके से पकड़े गए दो लोगो से पुलिस पूछताछ कर रही है। इन्स्पेक्टर ठाकुरगंज नीरज ओझा ने बताया कि तोपखाना बाजागंज ठाकुरगंज के रहने वाले पियूषपाल और रितिक नाम के दो लोगो से प्रापर्टी को लेकर विवाद चल रहा था उन्होने बताया कि दोनो पक्ष ही प्रापर्टी डींलिंग का काम करते है। इन्स्पेक्टर ठाकुरगंज नीरज ओझा के अनुसार अम्बरगंज के रहने वाले फज़लुर्रहमान और मुसाहबगंज के रहने वाले कामिल को मौके से पकड़ा गया है। उन्होने कहा कि पूरे मामले की जाॅच जारी है। प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार शुक्रवार शाम बालागंज से करीब सौ मीटर अन्दर जल निगम रोड पर कुछ लोगो ने चार राउन्ड फायरिग की थी रोड पर फायरिंग के बाद वही कुछ दूर पर बने एक प्रापर्टी डीलर के कार्यालय मे भी दो पक्षो के बीच विवाद के बाद कई राउन्ड फायरिंग हुई हालाकि फायरिंग मे किसी को गोली नही लगी लेकिन दोनो तरफ से दर्जन भर से ज़्यादा लोगो मे मारपीट और फायरिंग हुई थी फायरिंग की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुॅची और दो लोगो को मौके से दबोच लिया गया। एएसपी नगर पिश्चम विकास चन्द्र त्रिपाठी ने फायरिंग की बात से इन्कार नही किया है उनका कहना है कि दो लोगो के बीच पुराने विवाद की बात सामने आई है दो लोगो को मौके से पकड़ा गया है उनसे पूछताछ जारी है पूरे मामले की जाॅच की जा रही है उन्होने बताया कि गोली चलने की सूचना की पुष्टि करने का प्रयास जारी है। आपको बता दे कि घटना स्थल उस चैराहे के करीब है जिस बालागंज चैराहे के करीब पिछले कई दिनो से लगातार सीओ और इन्स्पेक्टर भारी पुलिस फोर्स के साथ लम्बे समय तक चेकिग करते देखे गए है। भारी सख्या मे क्षेत्र मे पुलिस के मुस्तैद रहने के बावजूद दबंगो मे पुलिस का कोई खौफ न होना बड़ा सवाल है ठाकुरगंज क्षेत्र मे ही पिछले तीन महीनो के अन्दर पप्पू खान और छोटू लोधी की गोली मार कर हत्या की सनसनी खेज घटनाए घटित हो चुकी है हालाकि पुलिस इन दोनो वारदातो का खुलासा कर आरोपियो को जेल भेज चुकी है बावजूद इसके क्षेत्र मे दिन दिहाड़े लबे सड़क कई राउन्ड फायरिंग होना पुलिस की मुस्तैदी पर सवालिया निशान लगाती है वो भी तब जब पुलिस के आला अफसर खुद पुलिस फोर्स के साथ सड़को पर उतर कर अपराधियो को सुधर जाने का सन्देश देकर और जनता से पुलिस का बेहतर तालमेल बनाने का प्रयास कर रहे है।


 


 

पीएम मोदी को मिली जान से मारने की धमकी


पूरी दुनिया में आज पांचवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर पीएम मोदी ने झारखंड के रांची में 40 हजार लोगों के साथ योग किया। लेकिन हालही में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी दी गई है। ये धमकी 500 रुपए के नोट पर लिखकर दी गई है।


त्रिशूर के गुरुवायूर मंदिर देवासओम ऑफिस को एक लिफाफा मिला। इस लिफाफे में एक पांच सौ रुपये का नोट था। नोट पर धमकी लिखी थी, 'पीएम मोदी को मार दिया जायेगा, उनका गला काट दिया जायेगा।'


पीएम मोदी को मारने की धमकी मलयालम भाषा में लिखी हुई थी। इस मामले के सामने आने के बाद खुफिया और सुरक्षा एजेंसियो में हडकंप मच गया है। खुफिया एजेंसियो की जांच जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह पत्र कहां से और किसने भेजा है।


Next media breaking

लखनऊ


लखनऊ एसएसपी कलानिधि नैथानी और डीजीपी के आदेश के बाद लखनऊ पुलिस पूरी तरह सतर्क।


थाना तालकटोरा क्षेत्र टेम्पो स्टैंड पर दारू की दुकान में दारूबाजों ने किया बवाल जिस की सूचना पुलिस को दी गई।


सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर तालकटोरा ने तुरंत मौके पर पहुंच कर 3 अभियुक्त को किया गिरफ्तार और लाई थाने ।


पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी।



 


Thursday, June 20, 2019

क्या युद्ध की ओर बढ़ रहे हैं अमरीका और ईरान

खाड़ी में तनाव गहराता जा रहा है. हाल में अमरीका ने एक वीडियो जारी किया है, जिसके ज़रिए वो दावा कर रहा है कि गुरुवार को ओमान की खाड़ी में दो टैंकरों पर हुए हमले के लिए ईरान ज़िम्मेदार है !



हालांकि अब भी घटना के बारे में बहुत कुछ सामने आना बाकी है. लेकिन ट्रंप प्रशासन का कहना है कि ये सबूत सबकुछ साफ कर रहा है. तो इससे सवाल उठ रहे हैं कि अब आगे क्या होगा: अमरीका इसका क्या जवाब दे सकता है? मामला बेहद गंभीर होता जा रहा है !


दावा किया जा रहा है कि पेंटागन की ओर से जारी किए गए धुंधले वीडियो में एक छोटा ईरानी जहाज़ नज़र आ रहा है और इस जहाज़ का क्रू गुरुवार को हमले का शिकार हुए दो टैंकरों में से एक के बाहरी हिस्से से विस्फोटक निकाल रहे थे. इस मामले को लेकर ईरान और ट्रंप प्रशासन, दोनों ही एक दूसरे पर हमलावर हैं.


Next media breaking lucknow

ब्रेकिंग, लखनऊ।


बहुचर्चित श्रवण साहू हत्याकांड के मास्टर माइंड अकील अंसारी की पुलिस कस्टडी रिमांड न्यायालय ने की मंजूर,


एसएसपी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर ठाकुरगंज इंस्पेक्टर नीरज ओझा ने न्यायालय से मांगी थी कुख्यात अकील की रिमांड,


बीते दिनों ठाकुरगंज में हुए छोटू लोधी हत्याकांड में पुलिस ने अकील से पूछताछ के लिए न्यायालय से की थी अपील,


हरदोई जेल में बंद अकील ने जेल से साजिश रचकर शूटरों से कराई थी छोटू की हत्या।


(हिमांशु त्रिपाठी)


Wednesday, June 19, 2019

*यूनाइटेड पत्रकार एसोसिएशन* यूपीए लगाएगी शहर में पांच सौ पेड़

*यूनाइटेड पत्रकार एसोसिएशन* यूपीए लगाएगी शहर में पांच सौ पेड़


जनजीवन के लिए महत्वपूर्ण व्रक्षारोपण अभियान के तहत यूनाइटेड पत्रकार एसोसिएशन यूपीए ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ को हरा भरा रखने के लिए 5 सौ पेड़ लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।


यूनाइटेड पत्रकार एसोसिएशन यूपीए इस अभियान का शुभारंभ रविवार 22 जून 2019 को करेगी।


रविवार दोपहर 2 बजे बुलाकी अड्डा के पास नीम के दस पौधे लगा कर अभियान की शुरुआत की जाएगी।


यूपीए द्वारा रविवार को आयोजित व्रक्षारोपण कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकारों पुलिस के अधिकारियों एवं समाज सेवियों एवं पार्षदों को पौधारोपण हेतु आमंत्रित किया गया है।


यूनाइटेड पत्रकार एसोसिएशन द्वारा आयोजित व्रक्षारोपण कार्यक्रम में आप सादर आमंत्रित है।



पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ


हमे आशा है कि देश हित और जनहित में किए जा रहे व्रक्षारोपण की इस मुहिम में हमे आप सभी का मार्गदर्शन एवं सहयोग अवश्य मिलेगा !


 


Tuesday, June 18, 2019

लखनऊ के रूमी गेट से बिना हेलमेट गुजरना नहीं होगा आसान

अब पुराने लखनऊ के रूमी गेट से बिना हेलमेट गुजरना नहीं होगा आसान,


एसएसपी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर चौक पुलिस ने कसा शिकंजा,


इंस्पेक्टर चौक पंकज सिंह के नेतृत्व में पुलिस रोजाना सुबह से रात तक चलाएगी रूमी गेट पर चेकिंग अभियान,


सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक रूमी गेट पर पुलिस चेकिंग कर कसेगी हेलमेट न लगाने वालों पर शिकंजा,


एसपी पक्षिम विकास चन्द्र त्रिपाठी और सीओ चौक दुर्गा प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में अब पुराने लखनऊ में बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों की खैर नहीं।



ब्रेकिंग, लखनऊ।

एसएसपी के निर्देश पर नो हेलमेट और नो सीटबेल्ट अभियान में राजधानी पुलिस चप्पे-चप्पे पर हुई सक्रीय,


एसपी पक्षिम विकास चन्द्र त्रिपाठी और सीओ कैसरबाग अमित कुमार राय के नेतृत्व में कैसरबाग इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने शुरू किया बारादरी पर चेकिंग अभियान,


अभियान में दर्जनों वाहनों का चालान कर लोगों को सीटबेल्ट और हेलमेट लगाने के प्रति किया गया जागरूक,


अभियान में महिला पुलिस के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद।


Next Media Breaking

Lucknow 


एसएसपी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर ठाकुरगंज पुलिस ने नो हेलमेट अभियान के तहत बालागंज चौराहे पर शुरू की चेकिंग,


अभियान की कमान खुद इंस्पेक्टर नीरज ओझा ने संभाली,


सीओ चौक दुर्गा प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में चल अभियान में दर्जनों वाहनों का चालान कर दी गई हेलमेट लगाने की सीख।



मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP

यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...