Wednesday, April 2, 2025

ज़हीर अब्बास को बंगाल बाढ़ के दौरान बचाव व राहत कार्यो में उत्कृष्ठ कार्य करने हेतु DG Disk से किया गया सम्मानित

संभल सिरसी निवासी श्री कमर रजा के बेटे श्री जहीर अब्बास को एनडीआरएफ के डीजी श्री पीयूष गोयल के द्वारा बंगाल फ्लड 2024 के दौरान बचाव और राहत कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु 29 मार्च 2025 को सेकेंड बटालियन एनडीआरएफ के प्रांगण में निदेशक कमांडेंशन रोल टाटा डीजी डिस्क से सम्मानित किया गया ।

जहीर अब्बास इस समय कोलकाता में एनडीआरएफ में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। उनका मूल निवास सिरसी है। वह सन 2001 से देश की सेवा कर रहे हैं। जहीर अब्बास के पिता कमर रजा रिटायर्ड एएसआई आरपीएफ अधिकारी हैं।

Tuesday, March 25, 2025

ईद के खास मौके पर एचएसजे ने लॉन्च की ‘चांद बाली’- द क्रेसेंट कलेक्शन

लखनऊ : ईद का चांद सिर्फ आसमान की खूबसूरती नहीं बढ़ाता, बल्कि इस बार वह आपके अंदाज़ में भी अपनी झलक दिखाएगा। एचएसजे ने ईद के त्योहार को और भी रौशन करने के लिए अपनी नई ‘चांद बाली’ - द क्रेसेंट कलेक्शन लॉन्च की है।

‘चांद बाली’, ईद की चमक और नज़ाक़त से प्रेरित है। यह कलेक्शन सोना, हीरा और चांदी में बनी क्लासिकल और बेहतरीन डिज़ाइनों का संगम है, जो पहनने वालों को शाही एहसास देगा।

ईद के चाँद की दिलकश खूबसूरती ‘चांद बाली’ कलेक्शन में उतारी गई है कि ईद पर महीन सा दिखने वाला चांद अब सिर्फ आसमान की ही खूबसूरती नहीं बढ़ाएगा बल्कि आपके कानों पर सज कर सबके मन को भी लुभाएगा। 

इस कलेक्शन में चांदी की ज्वेलरी की रेंज मात्र ₹2,500 से शुरू हो रही है, ताकि हर ग्राहक अपनी पसंद के मुताबिक कुछ खास चुन सके। साथ ही सोने और हीरे की ज्वेलरी पर विशेष छूट भी दी जा रही है।

इस ईद, एचएसजे के साथ ज़िंदगी में अपने अंदाज़ में चांद की रोशनी भरें और हर महफिल में सबकी नज़रों का केंद्र बनें।

रोटी कपड़ा फाउंडेशन ने मनया फगुआ उत्सव

लखनऊ: होलिया मे उड़े रे गुलाल की धुन पर महिलाओं ने जम कर ठुमके लगाये .मौका था रोटी कपड़ा फाउंडेशन की तरफ से आयोजित फगुआ उत्सव 02 का. फैजाबाद रोड इंदिरा नगर मे ह्यू इस कार्यक्रम की शुरूवात  गणेश वंदना से हुई फिर महिलाओं की टोली ने होली के फिल्मी गानों पर जम कर नाच किया.आधुनिक साज सज्जा से सराबोर बैंक्वेट हॉल मे जमकर फूलो से होली खेली गई.गुलाब गेंदा और सफ़ेद गार्डिनिया के फूलो के साथ साथ गुलाल से महिलाओं ने एक दूसरे को सराबोर कर दिया.रैम्पवॉक जुगल नृत्य से भरे रंगारंग कार्यकर्म के पश्चात महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के व्यंजन के साथ  गुजिया और मिष्ठान का भी आनंद उठाया

कार्यकर्म की संयोजिका और फाउंडेशन की उपाध्‍यक्ष आकांक्षा आनंद ने बताया की ये फगुआ उत्सव सिजन (02).2025 है.फाउंडेशन की तरफ से इस कार्यक्रम की शुरुआत 2024 मे की गई थी.सिर्फ महिलाओं के इस कार्यकर्म में शहर के विभिन्न कॉलोनी से कामकाजी के साथ-साथ गृहणी महिलाएं भाग लेती हैं.कई बुज़ुर्ग महिलाएं इस कार्यकर्म की मुख्य आकर्षण हैं. उन्होने बताया कि भाग दौड़ की इस जिंदगी मे ऐसे उत्सव बड़ा ही सुकून देते है जहाँ महिलाएं खुलकर मौज मस्ती करती हैं और फिर से तरोताजा होकर अगले उत्सव की तैयारी मे जुट जाती है

शब-ए-गम और शब-ए-कद्र का आयोजन

लखनऊ मरकज़-ए-तालीम व तरबियत ट्रस्ट की ओर से लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी सिलसिले में खास तारीखों पर छोटा इमामबाड़ा हुसैनाबाद और कर्बला दयानतउद्दौला बहादुर में मजलिसें आयोजित की गईं। शब-ए-कद्र की रातों में दुआ-ए-जौशन कबीर का खास इंतजाम किया गया, जिसमें महदवी समाज से आए उस्तादों ने खूबसूरत आवाज में अल्लाह के कई नामों से दुआ की। उस्तादों ने अपनी तकरीरों में अल्लाह के वलियों की मुनाजात पर ध्यान दिलाया और युवाओं को खास तौर पर इस बात की नसीहत की कि वे अपने पैदा करने वाले से मजबूत रिश्ता बनाए रखें, क्योंकि वही एक ऐसी हस्ती है जो हमेशा अपने बंदों के साथ रहती है।

अल्लाह का दरवाजा हमेशा अपने बंदों के लिए खुला रहता है और वह गलतियों के बावजूद अपने बंदों को दुत्कारता नहीं, बल्कि उनकी तौबा को कुबूल कर लेता है। शब-ए-कद्र को तक़दीर की रात मानते हुए, लोगों ने पूरी रात इबादत में जागकर इमाम-ए-ज़माना (अ.स.) के ज़हूर और देश की भलाई की दुआ मांगी। इसी दुआ के साथ जलसे का समापन हुआ।

(रिपोर्ट : सज्जाद बाकर)

Monday, March 17, 2025

युवा शक्ति के अध्यक्ष डी.के. सिंह की जनता से अपील

लखनऊ : युवा शक्ति टीम के सभी सदस्यों एवं मल्लाही टोला प्रथम वार्ड के सम्मानित सदस्यों वा आम जनता से सादर अनुरोध की कार्यालय युवा शक्ति में आकर जो की मेरे द्वारा एक कैंप का आयोजन किया जा रहा है चूंकि जलकल विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा वार्तालाप किया जा चुका है इस सन्दर्भ में मल्लाही टोला प्रथम के सदस्यों से युवा शक्ति के कार्यालय में आकर अपना वॉटर टैक्स व सीवर टैक्स का निस्तारण करने का कार्य,कैंप लगा कर किया जा रहा है ! पूरी युवा शक्ति टीम के सदस्यों से अनुरोध है कि जिस किसी का भी वॉटर टैक्स या सीवर टैक्स जमा नहीं है वह जल्द ही युवा शक्ति के कार्यालय में संपर्क करें और ब्याज माफ़ सहित बिल जमा करें और अपने आस पड़ोस व जानने वालों को सूचना देने का कष्ट करें!

टीम युवा शक्ति अध्यक्ष 

दीपक कुमार (डी.के.सिंह)

मो०न० 91404 56851


(ब्यूरो रिपोर्ट नेक्स्ट मीडिया लखनऊ)

मारुफ़ मुअल्लिफ़,मुसन्निफ़ इंजीनियर अलहाज बशीरुल हसन ख़ान कस्टुआई की किताब तफ़हीम अल-सहीहीन की शानदार रस्मे इजरा

लखनऊ : उर्दू अदब के शहर लखनऊ में गुज़िशता रोज़ रस्में इजरा की तक़रीब मस्जिद ए ज़हरा हाता मिर्ज़ा अली ख़ान में मुनक़्क़िद हुई । मारुफ़ मुअलिफ़ अलहाज इंजीनियर बशीरुल हसन ख़ान की एक और नई किताब तफ़हीम अल सहीहीन की शानदार रस्मे इजरा इक पुर वेकार तक़रीब में मुनक्किद हुई इस मौके पर उर्दू अदब से वाबस्ता मुख्तलिफ़ इलमी व अदबी शख्सियतों ने शिरकत की और मुअललिफ़ की इल्मी व अदबी ख़िदमात को ख़िराजे तहसीन पेश किया। तक़रीब की सदारत हुज्जतुल इस्लाम मौलाना मन्ज़र सादिक साहब ने की ! जब की मेहमान ए ख़ुसूसी के तौर पर हुज्जतुल इस्लाम मौलाना सैय्यद गुलज़ार हुसैन जाफ़री (तारागढ़) अजमेर। इसके अलावा सलमान अब्बास साहब, और दिगर मुक़ामी मोमिनीन भी तक़रीब में शरीक रहे।  

तक़रीब का आगाज़ तिलावते कुरान ए पाक और हदीस ए किसा से हुआ जिसके बाद हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लेमीन मौलाना सैयद गुलज़ार हुसैन जाफरी साहब ने किताब की अहेमियत और मोअललिफ़ की ख़ुसूसी तारीफ़ की और तख़लीक़ी सलाहियतों पर रौशनी डाली। उन्हों ने कहा अलहाज बशीरुल हसन ख़ान साहब की ये किताब उर्दू अदब में एक ख़ुशशगवार इज़ाफ़ा है।

तफ़हीम अल सहीहीन में मुअललिफ़ ने इस्लाम के मुख्तलिफ़ पहलुओं को बड़ी ख़ूबसूरती से पेश किया है। जो क़ारेईन के लिए निहायत फ़िक्रअंगेज़ है।

हुज्जतुल इस्लाम मौलाना मन्ज़र सादिक़ साहब ने अपने ख़िताबत मे कहा कि ये किताब उर्दू अदब के मैदान मे नये रुझान की निशानदेही करती है ।

बाद अज़ रस्मे इजरा इंजीनियर बशीरूल हसन ख़ान साहब ने हाज़रीन का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि ये किताब सहीह बुखारी,सहीह मुस्लिम दवाहम किताबों का आदिलाना जाएज़ा की अक्कासी करती है। मैं उम्मीद करता हूँ के क़ारईन इससे मुस्तफ़ीद होगे, और इसे पसंद भी करेंगे।

बताते चलें कि गुज़िश्ता कुछ सालों में बशीरुल हसन ख़ान साहब ने दो और नायाब किताबों की भी तालीफ़ कर चुके हैं, मफ़ातेह अल क़ुरआन, और जिला ए अलईमान जो कि मंजरे आम पर आ चुकी हैं जो काफ़ी मारुफ़ रही हैं ।

तकरीब के इख़्तेताम पर शोरक़ा के लिए ज़ियाफ़त का ऐहतेमाम भी किया गया। हाज़रीन ने मुअल्लिफ़ को किताब की इशाअत पर मुबारकबाद पेश की और किताब को उर्दू अदब के लिए एक क़ीमती सरमाया क़रार दिया।

नोट: किताब के दस्तियाबी के लिए नीचे लिखे नंबर पर राब्ता क़ायम करें ।

जनाब क़ासिम हसन ख़ान 

मो०नं० 9125371021


(नेक्स्ट मीडिया संवाददाता :  डॉo एचo अब्बास)

Tuesday, February 18, 2025

निपुण आकलन के लिए विद्यालय पहुंचे डीएलएड प्रशिक्षु

गोंडा : डायट दर्जीकुआं के डीएलएड प्रशिक्षु बच्चों का निपुण आकलन करने के लिए चिन्हित विद्यालयों में पहुंचे। विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा दो व कक्षा एक के विद्यार्थियों का 17 फरवरी से 27 फरवरी के बीच आकलन किया जाना है।निपुण आकलन आनलाइन मोबाइल से किया जाना है। उसी समय मोबाइल पर प्रश्न आनलाइन ही उपलब्ध होते हैं। इस काम के लिए जरुरी है कि इंटरनेट बराबर काम करे। कुछ विद्यालयों में तो आसानी से आकलन का कार्य हुआ वहीं कुछ विद्यालयों में प्रशिक्षु नेटवर्क की समस्या से जूझते रहे। अपना कार्य पूरा न होते देख प्रशिक्षु विभाग के जानकारों व उच्च अधिकारियों से सम्पर्क किये। कमपोजिट विद्यालय चेतपुर में विजय लक्ष्मी व ललित वर्मा प्रशिक्षु को आकलन की जिम्मेदारी दी गई थी। दो कक्षा में से एक ही कक्षा का आकलन होसका है। कई डीएलएड प्रशिक्षुओं ने स्कूलों में आनलाइन आकलन की समसया को साझा किया। एडी बेसिक राम सागरपति त्रिपाठी ने कहा कि आकलन में आरही समस्या के समाधान करने के लिए पंतनगर बीएसए आफिस में कंट्रोल रुम बनाया गया है।


रिपोर्ट :  संचित वर्मा  (ब्यूरो रिपोर्ट गोंडा)

Wednesday, January 22, 2025

निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

गोरखपुर। भटहट ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत आबादी सखनी प्रधान  उदय चन्द  के  सहयोग से पंचायत भवन पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजन किया गया।जिसमें गोरखपुर के चिकित्सक  विशेषज्ञ द्वारा कैंसर, यूरो,जनरल मेडिसिन,महिला रोग, एंव हड्डी रोग बीमारियों से  सम्बन्धी लोंगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श  एंव दवाए वितरित किया गया। सिनर्जी सुपर स्पेशलिस्ट  हॉस्पिटल एंड कैंसर इंस्टीट्यूट के मार्केटिंग हेड अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि यह निःशुल्क जांच शिविर सिनर्जी सुपर स्पेशलिटी के द्वारा आयोजित किया गया है।  शिविर में 220 से ज्यादा लोंगो ने  रजिस्ट्रेशन कराया।

 चिकित्सकों  द्वारा उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर उनको उचित परामर्श  देते हुए उन्हें दवा भी उपलब्ध कराई गई। जिसमें सिनर्जी सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल गोरखपुर से आए हुए डॉ0 आलोक तिवारी सर्जिकल कैंसर, डॉ0 सौरभ मिश्रा मेडिकल अंकोलजिस्ट, डॉ इला तिवारी स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ अंजली जैन  गाइनी  अंकोलजिस्ट, डॉ0 साक्षी मिश्रा  मेडिसिन स्त्री रोग विशेषज्ञ,डॉ0 आरिफ जनरल, डॉ गौरव जी , डॉ0 हर्षित मिश्रा फिजिशियन, डॉ प्रतीक कुमार हड्डी रोग, एंव डॉ0 रोहित सिंह यूरोलॉजिस्ट के द्वारा  लोंगो को स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श दिया गया। इंसिट्यूट के एरिया मैनेजर अरविंद त्रिपाठी और प्रियव्रत पांडे की मौजूदगी में राजमंगल पासवान, गीता, अंचल, वसीम भीम यादव ने शिविर में आए लोंगो की जांच कर  दवा वितरित किया गया। शिविर में सन्तोष,राजेन्द्र शर्मा,ओमप्रकाश, झिनकू, लालबहादुर, इरफान,अतहर, शमा, रामनरेश,सरवन, साधु, राजेन्द्र गुप्ता, हरि, किष्मति देवी, अजय गुप्ता,रामनेवास,बबलू सहित सैकड़ो लोंगो ने शिविर का लाभ उठाया।इस मौके पर अर्जुन रामावती अकीला जूही ज्योति मानवी मनुमानीशा पद्मावती उदय चन्द जी अपने प्रतिनिधि के साथ उपस्थित रहे। प्रचार प्रसार क्या कार्य पंकज मोदनवाल संभाले हुए रहे।

Tuesday, November 12, 2024

समाज कल्याण में युवा शक्ति सबसे आगे


 लखनऊ। थाना क्षेत्र ठाकुरगंज के मल्लाही टोला प्रथम में युवा शक्ति समाज कल्याण में जनता की समस्याओं का समाधान करने में अव्वल है। युवा शक्ति के दीपक सिंह (DK) की अध्यक्षता में पूरी टीम काम कर रही है जैसे सबमर्सिबल, पानी की टंकी, नाली, नाली की सफाई, सीवर, सीवर लाइन की सफाई, बिजली, गरीब लड़की की शादी करवाना व स्वास्थ्य संबंधी सभी तरह की समस्याएं!

आज युवा शक्ति की टीम ने लाल कॉलोनी मिश्री बाग जल निगम रोड बालागंज में सबमर्सिबल मोटर जो कि पिछले कई दिनों से खराब था जिससे यहां की आम जनता को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा था जिसको युवा शक्ति द्वारा नया सबमर्सिबल का मोटर, पाइप व नया पैनल लगाया गया! डा0 एच.अब्बास द्वारा नल की टोटी खोल कर शुभआरंभ किया गया जिसमें युवा शक्ति के भैय्यु , राजा, फैयाज, सलमान, इमरान, तालिब, आसिफ, हैदर मरियम, चांद, अरशद, समीर, दिलीप सिंह, कुलदीप सिंह, डा0 राम सहाय, आमिर, निज़ाम, शहजाद, रिजवान, उस्मान, इस्लाम, इन्तिज़ार, रंजीत सक्सेना, धीरूभाई, डॉक्टर फहीम, विनोद, एडवोकेट उदय प्रताप सिंह, युनुस, शीबू शामिल रहे !




देश और दुनिया के ख़बरों के लिए next media यूट्यूब चैनल को subscribe करें! नीचे दिए लिंक को क्लिक करें 👇

Next media हिन्दी दैनिक

 





Tuesday, October 8, 2024

अवैध कब्ज़ादारी पर चला बुलडोज़र

लखनऊ। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार के निर्देशन में अवैध कब्जादारों के खिलाफ चलाया गया अभियान रहीमाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ससपन क्षेत्र में अवैध कब्जे दरों के चुंगल से मुक्त करायी गई सरकारी जमीन पुलिस फोर्स व राजस्व टीम के साथ की मदद से देवस्थान व अन्य भूमि पर बने अवैध निर्माण को जेसीबी की मदद से कब्जा मुक्त कराया गया !

महिलाबाद में खाली कराया कब्जा : तहसीलदार विकास सिंह के निर्देश पर मलिहाबाद तहसील की टीम ने सोमवार को ग्राम अटेर मजरा ससपन गांव में देवस्थल व रास्ते की भूमि से कब्जा हटवाया। लेखपाल लल्लू ने बताया कि अटेर निवासी धीरेंद्र ने देवस्थल की जमीन पर कब्जा किया था। तहसीलदार की कोर्ट से आदेश मिलने के बाद अतिक्रमण हटाया गया है!



Next media Report : Mohd. Salman 

Thursday, September 26, 2024

आक्रोश मार्च में उमड़ा जन सैलाब, लोगो मे दिखा भारी गुस्सा

लखनऊ  :  NMOPS के आह्वान पर देश के विभिन्न राज्यो में आक्रोश मार्च निकाला गया। पूरे देश मे आक्रोश मार्च में रेलवे, डिफेंस, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई, PWD सफाई कर्मी समेत कई विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया। जिला मुख्यालयो में जो जन सैलाब उमड़ा उर उसमें एनपीएस/ यूपीएस के प्रति गुस्से का इजहार था, शिक्षक कर्मचारियों में भारी आक्रोश था कि हमारे भविष्य के साथ सरकार खिलवाड़ कर रही है। सभी लगातार नारे लग रहे थे एनपीएस यूपीएस वापस करो, पुरानी पेंशन बहाल करो, शिक्षक कर्मचारी एकता जिंदाबाद अर्द्धसैनिक बलो की पुरानी पेंशन बहाल की जाए। इस आक्रोश मार्च की सबसे बड़ी खासियत महिलाओं की भारी संख्या में उपस्थित रही। कई तो अपने परिवार के साथ शामिल हुए क्योंकि वह कहते हैं कि जो यह लड़ाई है कि पूरे परिवार की सुरक्षा का है  हम सभी किसान, मजदूर, दुकानदार के बच्चे सरकारी नौकरियों में आते हैं निम्न और मध्य वर्ग का सबसे बड़ा सहारा सरकारी नौकरी और उसकी सामाजिक सुरक्षा है और सरकार पूंजीपतियों के चक्कर में इस वर्ग के साथ अन्याय कर रही हैं। उनके साथ छल किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली ,पंजाब,हिमाचल,तमिलनाडु, राजस्थान, उड़ीसा ,हरियाणा झारखंड, छत्तीसगढ़, गुजरात, अरुणाचल, लद्दाख, कर्नाटक , आंध्रप्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तेलंगाना व असम सहित देश के प्रत्येक कोने में आक्रोश मार्च सफल रहा। इस सफल प्रदर्शन में तमाम केंद्रीय संगठन और प्रदेश के संगठनों सहित रक्षाक्षेत्र व रेलवे की प्रमुख भूमिका रही।

          उ0प्र0 में अटेवा/NMOPS के बैनर तले प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर NPS/UPS के विरोध में आक्रोश मार्च निकाला गया। बड़ी संख्या में प्रदेश के शिक्षकों व कर्मचारियों ने तख्तियों पर  NPS धोखा है तो UPS महाधोखा है, नो एन0पी0एस0 नो यू0पी0एस ओनली ओ0पी0एस0, स्लोगनों के माध्यम से मोदी सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की और सरकार से NPS व UPS समाप्त करने की मांग की। जिलों- जिलों में भारी संख्या में शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे इससे अंदाजा लगाया सकता है कि  यूपीएससी /यूपीएस को लेकर के कर्मचारी कितने गुस्से में है।

        NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार *बन्धु* के नेतृत्व लखनऊ में आक्रोश मार्च निकाला गया। उ0 प्र0 की राजधानी लखनऊ में बी0 एन0 सिंह की प्रतिमा से प्रारंभ होकर आक्रोश मार्च शहीद स्मारक पर समाप्त हुआ। जिसमें प्रदेश के विभिन्न संगठनो के नेतागणों और शिक्षक कर्मचरियों ने  भाग लिया।

       इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष विजय कुमार *बन्धु* ने कहा कि  पुरानी पेंशन ही कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा है। तत्कालीन सरकार ने NPS लाकर कर्मचारियों व शिक्षकों को धोखा दिया था । वर्तमान सरकार ने तो UPS लाकर कर्मचारियों को महाधोखा दिया है। इसलिए सरकार हूबहू पुरानी पेंशन बहाल करे। अटेवा/NMOPS का  संघर्ष पुरानी पेंशन की बहाली तक जारी रहेगा क्योंकि यह हमारा संवैधानिक हक है और हम इसे लेकर रहेंगे। लखनऊ विश्वविद्यालय शिक्षक के पूर्व महामंत्री डॉ0राजेन्द्र वर्मा व ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री रामेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि पेंशन शिक्षक व कर्मचारी का संवैधानिक अधिकार है वह इसे लेकर रहेगा।राजकीय नर्सेज संघ के महामंत्री अशोक कुमार व  उ० प्र लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम मूरत यादव ने कहा कि देश के 90 लाख कर्मचारियों के लिये UPS लाकर उनका भविष्य अंधकारमय कर दिया है। लखनऊ विश्वविद्यालय सम्बद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ0मनोज पांडेय व नर्सेज संघ की अध्यक्ष लता सचान ने कहा देश के नेता 4-4 पेंशन लेते हैं लेकिन शिक्षकों व कर्मचारियों को एक भी पेंशन देने को तैयार नहीं। रेलवे से राघवेन्द्र सिंह एव राकेश वर्मा तथा डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के वरिष्ठ नेता श्रवण सचान ने कहा कि आज देश व प्रदेश का पूरा कर्मचारी अटेवा के साथ है। उ0प्र0जल संस्थान के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र यादव एवं पी० एस० पी० एस० ए० के विनय कुमार सिंह ने कहा कि सरकार निजीकरण समाप्त करे।अटेवा के महामंत्री डॉ0नीरजपति त्रिपाठी व विशिष्ट बी0टी0सी0 एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष तिवारी ने कहा कि सरकार हठधर्मिता त्याग कर पुरानी पेंशन बहाल करें अन्यथा जिस प्रकार लोकसभा के चुनावों में कर्मचारियों व शिक्षकों ने वोट फ़ॉर OPS की ताकत दिखाई है उसी प्रकार देश के कई राज्यों में होने वाले चुनावों में भी कर्मचारी अपनी ताकत दिखायेगा। मिनिस्ट्रीयल एसो ऑफ सर्किल ऑफिसेज के प्रदेश अध्यक्ष पवन गौतम महामंत्री अमित कुमार, अनुसचिवीय अधिष्ठान संघ के सुनील मिश्रा, योगेश वर्मा, के जी एम० यू० से शैलेन्द सिंह रावत, आक्रोश मार्च में स्वास्थ्य, सिंचाई, रेलवे, लोक निर्माण, डिग्री कॉलेज, विश्वविद्यालय समेत विभिन्न कर्मचारी व शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी भी सम्मिलित हुए। 

आक्रोश मार्च में प्रमुख रूप से डॉ0 रमेश चंद्र त्रिपाठी,  विक्रमादित्य मौर्य, नरेंद्र कुमार , रजत प्रहरी, प्रेमचंद, पंकज गुप्ता, दयाशंकर, राकेश कुमार, सुनील वर्मा, जिला महामंत्री विजय कुमार विश्वास, नरेंद्र कुमार श्री राम यादव, धीरेन्द्र, सुरेश प्रसाद, प्रदीप कुमार, मीना कुशवाहा, रमेरा कुमार, विवेक कुमार,  संगीता, डॉ0 वीना स्वामी, डा० इमरान, अजय सरोज, ए० पी० यादव,  डॉ0 अब्दुल रहीम सचिन पाण्डेय, समेत कई कर्मचारी नेता व पदाधिकारीगण मौजूद रहे।


Report: Zaheer Abbas 

Wednesday, September 18, 2024

मौलाना सय्यद नज़र हसन आबिदी का इंतकाल -समाज ने खोया एक नेक और बाअख़लाक़ रहनुमा

लखनऊ : मौलाना सैयद नज़र हसन आबिदी साहब का इंतकाल हो गया है। मौलाना साहब 52 साल के थे और अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं, जो हमेशा उनकी याद दिलाती रहेगी। उनका मूल निवास साहोसावं, बिहार में था, जहां उनके माँ- वालिद फजले हसन साहब  ज़ोहर बाद होने वाली मिश्री की बगिया कब्रिस्तान में शिरकत के लिए आ रहे है ।


मौलाना सय्यद नज़र हसन आबिदी एक इल्म-ओ-तालीम के अलमबरदार थे, जिन्होंने अपनी तालीम जावादिया कॉलेज, बनारस से हासिल की और फिर सुलतानुल मदरसा में इस्लामी तालीम को मुकम्मल किया।

 इसके बाद वह पेशे इमामत से जुड़ गए मद्रास  में और लखनऊ की अमीनाबाद मस्जिद के पेश इमाम रहे,नमाज अली कॉलोनी की मस्जिद में 17  साल तक बतौर इमाम नमाज़ पढ़ाई। 

मौलाना साहब का मस्जिद से यह जुड़ाव न सिर्फ इबादतगुज़ारों के लिए एक रूहानी ताक़त था, बल्कि उन्होंने मजलिसों में भी अपने इल्मी और दीन-ओ-तकरीरी हुनर से लोगों के दिलों को रोशन किया।


मौलाना साहब के दो बेटे और एक बेटी हैं:


1. मोहम्मद हम्माद, जिन्होंने बी.टेक (कंप्यूटर साइंस) में तालीम हासिल की है।

2. अली जवाद, जो बी.एससी आई ई.टी मद्रास से पढ़ाई कर रहे है उनकी एक  बेटी है जो 12  में पढ़ रही है,


 मौलाना साहब की शरीक-ए-हयात भी अरसे से बीमार चल रही हैं, और इस मुश्किल घड़ी में परिवार के लिए सब्र का इम्तेहान है।


इखलास और इंसानियत की मिसाल


मौलाना सय्यद नज़र हसन आबिदी साहब की शख्सियत हमेशा से इखलास, मोहब्बत और इंसानियत की मिसाल रही है। वह बेहतरीन जाकिर थे, जो मजलिसों में अहलेबैत का पैग़ाम और शोहदा-ए-कर्बला का मकसद बयान करते थे। उनकी तकरीरें न सिर्फ इल्म की गहराइयों में डूबी होती थीं, बल्कि उसमें एक ऐसी दिलकशी होती थी, जो लोगों के दिलों पर गहरा असर डालती थी। उन्होंने हमेशा अपने मजलिसों में इंसानियत, खिदमत और इस्लामी तालीमात पर जोर दिया।


मौलाना साहब की जिंदगी का हर पहलू इखलास और सादगी से भरा हुआ था। वह न सिर्फ एक आलिम-ए-दीन थे, बल्कि एक ऐसे इंसान थे जो हर किसी की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते थे। उनकी शख्सियत एक रहनुमा की तरह थी, जिनसे लोग रूहानी और इल्मी फायदा उठाते थे। उनके अच्छे अखलाक, मोहब्बत और खूलूस का बेहतरीन मयार हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेगा।


शिया कॉलेज के लेक्चरर सैयद नज़र सिब्तेन रिज़वी ताज़ियत पेश करते हुए कहते है मौलाना सय्यद नज़र हसन आबिदी साहब का इंतकाल उनके परिवार और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। 


उनके जाने से जो खला पैदा हुआ है, उसे भर पाना बेहद मुश्किल होगा। समाज ने एक ऐसे नेक इंसान, बेहतरीन आलिम और बाअखलाक़ शख्सियत को खो दिया, जिसने अपनी पूरी जिंदगी इंसानियत की खिदमत, दीन की तालीम और अहलेबैत के पैग़ाम को फैलाने में गुज़ारी।


मौलाना साहब के बेटों मोहम्मद हम्माद और अली जवाद के लिए यह वक्त बेहद मुश्किल है, लेकिन उनके वालिद की तालीम और रहनुमाई उनके लिए हमेशा एक रास्ता दिखाने वाली मशाल रहेगी। हम अल्लाह से दुआ करते हैं कि वह मौलाना सय्यद नज़र हसन आबिदी साहब को जन्नतुल फिरदौस में आला मकाम अता फरमाए और उनके परिवार को इस मुश्किल घड़ी में सब्र-ए-जमील अता करे।

Thursday, September 12, 2024

समीक्षा बैठक कर परखा निपुण लक्ष्य की हकीकत, दिया सख्त निर्देश

  


गोण्डा। डायट दर्जीकुंआ पर बेसिक शिक्षा के निपुण लक्ष्य की हकीकत जानने के लिए समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। डायट प्राचार्य हिफज़ुर्रहमान के निर्देशन पर संस्थान में   खंड शिक्षा अधिकारियों, डायट प्रवक्ता, डायट मेंटर्स, एसआरजी व एआरपी की मासिक समीक्षा बैठक की गई | एजेंडा बिंदुओं के अनुसार विकास खंड स्तर पर चार दिवसीय एफ.एल.एन प्रशिक्षण की समीक्षा, शिक्षक संकुल की बैठक की समीक्षा मेंटर कैडर द्वारा शत प्रतिशत मेंटरिंग, एवं खंड शिक्षा अधिकारी एवं एआरपी एकेडमिक बैठक, खंड शिक्षा अधिकारीएवं हेड मास्टर्स की ब्लॉक स्तरीय बैठक, निपुण लक्ष्य ऐप पर किये जा रहे आकलन, वार्षिक निपुण कार्य योजना, शिक्षकों एवं बच्चों की उपस्थिति की समीक्षा की गई | एवं निर्देश दिए गए कि निपुण लक्ष्य ऐप पर आकलन अवश्य किया जाए जिससे कि निपुण बच्चों की संख्या और अनिपुण   बच्चों की संख्या निर्धारित हो सके |बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने कहा कि सभी लोग मिल कर टीम भावना से काम करें जिससे ससमय निपुण लक्ष्य को पूरा किया जा सके। 

 डायट प्राचार्य ने विद्यालय को निपुण बनाने के लिए सभी की प्रतिबद्धता एवं उत्तरदायित्व निर्धारण की बात करते हुए  खंड शिक्षा अधिकारी एवं डायट मेंटर को निर्देशित किया कि अक्टूबर माह में होने वाले निपुण आकलन की सारणीबद्ध तैयारी की जाए जिससे की अपेक्षित परिणाम मिल सके | 

   डायट प्रवक्ता ज्ञान बहादुर ने विभाग द्वारा विद्यालयों को प्राप्त कराई गई अधिगम सामग्री एवं शिक्षक डायरी का शत प्रतिशत उपयोग करने का आवाहन  किया | इस अवसर पर  बीईओ चन्द्रभूषण पाण्डेय, हर्षित पाण्डेय, प्रवक्ता सौमित्र सिंह, राम तेज वर्मा, मोहम्मद शरीफ, बीबी सिंह, ओमकार नाथ चौधरी, गणेश कुमार, एसआरजी कमलेश पाण्डेय, विनीता कुशवाहा, केवी लाल, एआरपी संजय कुमार, अशोक मौर्य, जावेद कमर, रखाराम गुप्ता,मोहम्मद अनीस, गंगेश्वर प्रसाद, घनश्याम मौर्य, संजय रहे।



मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP

यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...