Saturday, December 30, 2023

जिलाधिकारी ने राजधानी के व्यापारियों को उद्योग क्षेत्र में आने के लिए किया प्रेरित

लखनऊ, 30 दिसंबर  वाणिज्य बंधु की बैठक जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई जिलाधिकारी ने राजधानी के व्यापारियों के व्यापार को बढ़ाने के लिए नई  पहल करते हुए व्यापारियों को व्यापार बढ़ाने के गुर बताएं तथा जूम एप के माध्यम से आईआईएम इंदौर के गवर्नर अफेयर्स मैनेजर नवीन कृष्णा राय ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से व्यापारियों को व्यापार करने के आधुनिक तरीकों की जानकारी दी

जिलाधिकारी ने राजधानी को व्यापारियों को व्यापार के क्षेत्र के साथ-साथ उद्योग के क्षेत्र में आने के लिए भी प्रोत्साहित किया तथा उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर  की अर्थव्यवस्था बनाए जाने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए  आवाहन किया

 बैठक में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष  संजय गुप्ता ने प्रदेश सरकार द्वारा ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट योजना के लागू  किए जाने के बावजूद भी आवास विकास विभाग द्वारा राजधानी में न लागू किए जाने का मुद्दा उठाते हुए राजधानी मे भी ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट योजना को लागू करने की मांग की तथा जिलाधिकारी को पत्र सोपा तथा जीएसटी एवं व्यापारियो लाइसेंस हेतु भी जिलाधिकारी को पत्र दिया

बैठक में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता, प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी ,ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, सचिन अग्रवाल, रवि जायसवाल आदि मौजूद रहे !


हमारे यूट्यूब चैनल को subscribe करें और जाने अपने शहर का हाल!👇👇

https://youtube.com/@nextmedianews?si=EarkOn7J1ItqMlT9

Monday, December 18, 2023

पसमांदा सामाज पर बुलडोज़र कैसे चला सकती है सरकार : अशरफ किछौछवी

 


लखनऊ : अकबर नगर फैजाबाद रोड लखनऊ मे लगभग 2270 आवास व प्रतिष्ठान तथा 47000  नागरिकों की समस्या और उनके सामने पैदा होने वाली चुनौतियों के सम्बंध मे एक जनसभा का आयोजन किया गया था जिसमे स्थानीय लोगो के अतिरिक्त ऑल इंडिया मोहम्मदी मिशन प्रधान सचिव हज़रत सैय्यद बाबर अशरफ किछौछवी, यूथ अध्यक्ष हज़रत सैय्यद मोहम्मद अहमद मियाँ,  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कारी रौशन अली कादरी, आलम कादरी, मंगल झाँ, एनिमल्स वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष सबा बानो आदि लोगो के साथ अधिक संख्या मे लोग शामिल हुए। और वर्तमान स्थिति पर चर्चा हुई। गौर तलब बात यह है कि कुकरैल नाले के करीब बसी बस्ती को ध्वास्तिकरण करने का निर्देश दिया गया है जबकी वहाँ के लोग लगभग 100 साल से वहाँ निवास कर रहे है। उनका कहना है कि कई पीड़ियो से हम रह रहे है और हमारे सभी दस्तावेज यही के है। और हम सभी टेक्स और सरकारी सुविधा यहाँ उपलब्ध है। मगर आला अधिकारी नाले को नदी बताकर शासन को गुमराह कर रही है। जब भारत सरकार विगत दो दशक से लोगो को आवास योजना द्वारा रहने का स्थान दे रही है फिर बसे लोगों को उजाड़ने की यह प्रक्रिया क्यों? पसमांदा समाज को बढ़ावा देने वाली  सरकार पसमांदा सरकार पर बिल्डोज़र चलाने का आदेश कैसे दे सकती। हमारा यह उत्तरदायित्व है कि हम अपने स्तर से अपनी बात शासन प्रशासन तक पहुँजाए ताकि सभी धर्म के रहने वालो के सर का साया न छीने।



रिपोर्टर : चाँद खान, लखनऊ 

Next media channel को youtube पर subscribe करे और जाने अपने शहर का हाल!
 


यहां क्लिक करें 👆👆

Tuesday, December 12, 2023

यूपीएनसीपी ने मनाया शरद पवार का 83वां जन्मदिन, पार्टी कार्यालय पर काटा गया केक

लखनऊ। नेशललिस्ट कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार का 83वां जन्मदिन आज पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर बड़े धूम धाम से मनाया गया। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष धनंजय शर्मा ने पार्टी के अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर शरद पवार के दीर्घायु होने की कामना की। 

इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष धनंजय शर्मा ने कहा कि देश के मौजूदा राजनीतिक माहौल में शरद पवार जी देश के एक बड़े नेता है। देश और खासकरके किसानों के बेहतर भविष्य के लिए उनका अमूल्य योगदान है। यूपीए सरकार में बतौर कृषि मंत्री शरद पवार जी किसानों के हितों में कई बड़े फैसले लिए जिनमे किसानों की कर्ज माफी एक बड़ा फैसला था। शरद पवार जी ने दो बार एक बार 2009 में दूसरी बार 2014 में किसानों का कर्ज माफी करके उन्हें बडी राहत दी। जबकि 2014 के बाद सत्ता में आयी आज की नरेंद्र मोदी सरकार ने उद्योगपतियों के ही कर्जे माफ किये। आज देश का किसान बद से बदहाल स्थिति में है पर मोदी सरकार खामोश है क्योंकि नरेंद्र मोदी सरकार की प्राथमिकता में किसान नही उद्योगपति है। 

2024 में आने वाले लोकसभा चुनाव पर बोलते हुए धनंजय ने कहा कि किसानों और युवाओं की बेहतरी के लिए मोदी सरकार को सत्ता से अपदस्थ करना होगा। इंडिया गठबंधन के तहत के शरद पवार जी के नेतृत्व में हम इस बार सरकार को सत्ता से हटाने का काम करेंगे। उन्होंने देश के मतदातओं से अपील की कि इस बार के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को भारी मतों से जितायें क्योंकि यही गठबंधन देश के किसानों और युवाओं की बेहतरी के लिए काम कर सकता है।

इस मौके पर हसीन अहमद खान, मोहम्मद अब्दुल रहमान, श्रीमती मंजू मिश्र, सरवर सईद अंसारी, वेद प्रकाश यादव, विजय कुमार सिंह, सुमन पांडेय, सुरेंद्र शर्मा, कंचन यादव सहित कई कार्यकर्ता व नेता मौजूद रहे।



Wednesday, November 22, 2023

धनंजय शर्मा बने यूपी एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष

लखनऊ । उत्तर प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस ने धनंजय शर्मा को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसकी घोषणा करते हुए एनसीपी के राष्ट्रीय सचिव व यूपी प्रभारी नसीम सिद्दकी ने कहा कि एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शारद पवार जी के आदेश के क्रम के धनंजय शर्मा को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया जाता। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला करते हुए सिद्दकी ने कहा कि भाजपा की दोनों सरकारे विकास और रोजगार के मुद्दे पर फेल है। एनसीपी इंडिया गठबंधन के बैनर तले 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने का काम करेगी। 

प्रेस क्लब लखनऊ में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने आगे कहा कि एनसीपी में कोई फूट नही है कुछ लोग जून के महीने में सत्ता की लालच में अजीत पवार के नेतृत्व में एनसीपी छोड़कर चले गये थे क्योंकि एनसीपी और इसके मुखिया हमारे नेता शरद पवार जी भाजपा की शोषण वाली नीतियों की हमेशा खिलाफत की है। उन्होंने एनसीपी छोड़ने वाले लोगों ने एक दल।का गठन भी किया पर उनके साथ जाने वालों की संख्या काफी कम है। उन्होंने एनसीपी आज भी पहले की तरह ही मजबूत है। 

इंडिया गठबंधन की बात करते हुए सिद्दीकी ने कहा कि इंडिया गठबंधन इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा की उन्मादी राजनीति को हरायेगा। हमारे नेता शरद पवार इंडिया गठबंधन के सबसे सीनियर नेता है। सिद्दकी ने कहा कि जल्द ही राम मंदिर का उदघाटन होने जा रहा है। राम मंदिर का उद्घाटन भव्यता से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा को रोजगार और विकास पर भी बातें करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकसभा 2024 का चुनाव धार्मिक उन्माद पर लड़ेगी पर इंडिया गठबंधन अपने विकास और रोजगार के एजेंडे से उसे परास्त करेगा। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन का फार्मूला बिल्कुल स्पष्ट है गठबंधन शामिल दलों में जो दल जिस राज्य में सबसे ज्यादा मजबूत होगा वहाँ उसके नेतृत्व मे इंडिया गठबंधन चुनाव लड़ेगा। 

एनसीपी के नवनियुक्त यूपी प्रदेश अध्यक्ष धनंजय शर्मा ने कहा कि हम जल्द ही यूपी में एनसीपी के संगठन का विस्तार करेंगे। उन्होंने कहा कि मै 2009 से एनसीपी से जुड़ा रहा हूं। एनसीपी के विभिन्न पदों पर रहा हूँ और राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने अब मुझ पर प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। इस पद की जिम्मेदारियों का मैं निर्वाहन करूँगा और पार्टी को यूपी में एक नये मुकाम पर ले जाने का काम करूँगा।



Please visit us : nextmedia.page 

Please visit us: on Youtube next media lucknow 

Tuesday, November 21, 2023

एकतरफ़ा कार्रवाई से व्यापारियों का हो रहा है उत्पीड़न : संजय गुप्ता

Lucknow : आम्रपाली मार्केट इंदिरा नगर में  निगम की टीम द्वारा छापे की जानकारी पाकर उत्तर प्रदेश आदर्श  व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मौके पर पहुंचे व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने एक बयान जारी करके कहा इस प्रकार की कार्रवाई से छोटे व्यापारियों को उत्पीड़न हो रहा है नगर निगम विभाग जिला प्रशासन एवं शासन को चाहिए की 50 माइक्रोन से कम घनत्व वाली कैरी बैग या अन्य  उत्पाद बनाने वाली उत्पादन इकाइयों पर नजर रखी जाए ताकि प्रदेश में इस प्रकार का निर्माण ना हो यदि उत्पादन ही नहीं होगा तो बाजार में 50 माइक्रोन से कम घनत्व वाले  उत्पाद उत्पादित ही नहीं होंगे 

उन्होंने कहा एक तरफा कार्रवाई से व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है तथा उनका आर्थिक नुकसान भी हो रहा है साथ ही साथ उन्होंने कहा मल्टीनेशनल कंपनियों एवं बड़ी घरेलू कंपनियों के अनेक उत्पाद रीसायकल ना हो पाने वाली पैकेजिंग मैटेरियल में आते हैं जो नष्ट भी नहीं होते सरकार को उन पर भी प्रतिबंध लगाना चाहिए!

 साथ ही साथ उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने प्रदेश के व्यापारियों से यह भी अपील की, कि  50 माइक्रोन से कम घनत्व वाले पॉलिथीन को खरीदने बेचने से बचे ताकि किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े!

साथ ही साथ उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने प्रदेश के व्यापारियों से यह भी अपील की, कि  50 माइक्रोन से कम घनत्व वाले पॉलिथीन को खरीदने बेचने से बचे ताकि किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े!

Wednesday, November 8, 2023

कानपुर में हत्या को लेकर लखनऊ में कैंडल मार्च


Lucknow   8 नवंबर, बुधवार : कानपुर में  दुस्साहसिक  तरीके से दिल को दहला देने वाली कपड़ा व्यापारी श्री मनीष कनोडिया के  16 वर्षीय पुत्र कुशाग्र  कनोडिया की फिरौती की मांग के बाद हत्या में शामिल सभी हत्यारो  को फास्ट ट्रैक कोर्ट के अंतर्गत मुकदमा चलाकर जल्द से जल्द फांसी की सजा दिए जाने की मांग को लेकर राजधानी में "उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल" के तत्वाधान में प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों एवं अन्य संगठनों एवं नागरिकों ने "कैंडल मार्च" निकाला तथा कुशाग्र कनोडिया को भावभीनी श्रद्धांजलि दी "कैंडल मार्च "संत निरंकारी आश्रम सिंगर  नगर से शुरू होकर आलमबाग चौराहे तक गया

"कैंडल मार्च" में राजधानी के व्यापारी, नागरिक एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन पुलिस प्रशासन को सौपा

 ज्ञापन में व्यापारियों द्वारा कुशाग्र कनोडिया   की हत्या में शामिल सभी हत्यारो को फास्ट ट्रैक कोर्ट के अंतर्गत मुकदमा चलाकर फाँसी की सजा दिलाने की मांग की गई ताकि इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति  ना हो सके तथा कुशाग्र कनोडिया को इंसाफ मिल सके

व्यापारियों ने कुशाग्र कनोडिया को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

कैंडल मार्च में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल लखनऊ के महामंत्री मोहित कपूर, उपाध्यक्ष गोपाल जालान ,उपाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल आशियाना परिवार के अध्यक्ष आर डी  द्विवेदी, पवन अवस्थी ,कमल अग्रवाल, विशन लाल मगलानी, विकास पांडे ,अवधेश ,अंबुज शर्मा आदि शामिल थे !

Wednesday, October 11, 2023

महापौर को ज्ञापन सौपा, अतिक्रमण हटवाने की मांग की


11 अक्टूबर ,बुधवार "भूतनाथ आदर्श व्यापार मंडल" के तत्वाधान में भूतनाथ बाजार के अध्यक्ष कमल अग्रवाल के नेतृत्व में भूतनाथ के व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खड़कवाल से उनके कैंप कार्यालय में मिला

 व्यापारी नेता कमल अग्रवाल ने महापौर से भूतनाथ की सड़कों से अवैध अस्थाई अतिक्रमण हटवाने की मांग की

 उन्होंने महापौर को ज्ञापन सौपा 

व्यापारियों ने महापौर से कहा अस्थाई अतिक्रमण के कारण भूतनाथ बाजार में ग्राहकों का आना मुश्किल हो रहा है यातायात अवरूद्ध रहता है तथा व्यापारियों को भारी असुविधा  का सामना करना पड़ रहा है

 दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार आने वाले हैं यदि ऐसे में भूतनाथ मार्केट से अतिक्रमण को नहीं हटाया गया तो जनता एवं व्यापारियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ेगा महापौर ने व्यापारियों की समस्याओं को सुनते हुए शीघ्र ही समाधान करने का आश्वासन दिया 

प्रतिनिधि मंडल में "भूतनाथ आदर्श व्यापार मंडल" के अध्यक्ष कमल अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सक्सेना , नगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं भूतनाथ के वरिष्ठ व्यापारी नेता अमिताभ श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सुमित सिंह , मंत्री संतोष गुप्ता, श्रीमती क्षमता गुप्ता शामिल थे 

Friday, October 6, 2023

भूतनाथ मार्केट से अवैध अतिक्रमण हटवाने की मांग की

6 अक्टूबर, शुक्रवार (next media) : भूतनाथ आदर्श व्यापार मंडल के तत्वावधान में भूतनाथ मार्केट के अध्यक्ष कमल अग्रवाल के नेतृत्व में भूतनाथ मार्केट के व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल नगर निगम की जोन 7 की जोनल अधिकारी श्रीमती प्रज्ञा सिंह से मिले भूतनाथ आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष कमल अग्रवाल ने जोनल अधिकारी को ज्ञापन सोपा तथा भूतनाथ मार्केट से अवैध अस्थाई आक्रमण को हटाने की मांग की व्यापारियों ने जोनल अधिकारी को बताया भूतनाथ मार्केट में सड़कों पर अस्थाई अवैध बड़ी-बड़ी दुकाने बन गई हैं जिसके कारण यातायात अवरुद्ध हो रहा है सड़कों पर पैदल चलना मुश्किल हो रहा है दीपावली एवं अन्य त्योहार आने वाले हैं ऐसे में यदि भूतनाथ मार्केट की सड़कों से अवैध अतिक्रमण  को हटाया नहीं किया तो दीपावली के समय विकट समस्या का सामना करना पड़ेगा जोनल अधिकारी श्रीमती प्रज्ञा सिंह ने व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया प्रतिनिधिमंडल में भूतनाथ मार्केट के अध्यक्ष कमल अग्रवाल, महामंत्री मनोज अग्रवाल ,लखनऊ वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव, व्यापारी नेता सुमित सिंह एवं जयदेव शामिल थे !

Wednesday, September 27, 2023

5 लाख की रिश्वत लेते बड़वानी जनपद सीईओ गिरफ्तार, लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा

बड़वानी। शहर में आज इंदौर लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए, जिले के सेंधवा जनपद सीईओ रमाकान्त उईके को रिश्वत लेते रंगे हाथों को गिरफ्तार किया है. उनके खिलाफ 5 लाख की रिश्वत मांगने की शिकायत की गई थी. लोकायुक्त ने ये कार्रवाई अंजनगांव के सचिव सुनील ब्राह्माणे की शिकायत पर की है. जनपद सीईओ को चार लाख अस्सी हजार रुपए लेते हुए पकड़ा गया है.दरअसल, सेंधवा विकासखंड की ग्राम पंचायत लवानी के सहायक सचिव और ग्राम पंचायत अंजनगांव का प्रभारी सचिव के पद पर पदस्थ आवेदक द्वारा लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में यह शिकायत की गई थी.

शिकायत में कहा गया- "मनरेगा योजना के अंतर्गत ग्राम जुलवानिया में स्थित स्कूल में बाउंड्री वॉल निर्माण होना है, इसकी स्वीकृत राशि के बाद सीईओ के तरफ से निरीक्षण किया गया. इसके अनुसार बाउंड्री वॉल का निर्माण नहीं किया गया था, जिसके बाद सीईओ ने आवेदक के विरुद्ध मनरेगा एक्ट की धारा के तहत 92 का प्रकरण एवं प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई जाने के एवज में रिश्वत राशि के रूप में 5 लाख रुपए की मांग की गई थी. आवेदक की शिकायत पर जांच की गई, तो मामला सही पाया गया. जिसके बाद आरोपी को 5 लाख राशि देने के दौरान ट्रैप किया गया. आरोपी के खिलाफ धारा 7 भ्रा.नि. अधि. के तहत कार्रवाई की जाएगी.

लोकायुक्त डीएसपी ने क्या बताया: इधर, लोकायुक्त डीएसपी प्रवीण बघेल ने बताया- इंदौर लोकायुक्त की टीम ने बड़वानी जिले के सेंधवा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) रविकांत उइके ने 5 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी. सचिव से मनरेगा के कार्यों में अनियमितता दर्शा कर रुपए की मांग की गई थी !

Monday, July 10, 2023

राजधानी के व्यापारियों ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया

लखनऊ :  उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता के मुख्य उपस्थिति में राजधानी के व्यापारियों ने विकास नगर स्थित विजय पैराडाइज होटल में लखनऊ के सांसद एवं देश के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी का जन्मदिन केक काटकर मनाया तथा उनके दीर्घायु होने एवं स्वस्थ जीवन की कामना की!


उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अजय गुप्ता ने इस अवसर पर कहा श्री राजनाथ सिंह जी लखनऊ के व्यापारियों एवं समस्त जनता के अभिभावक के रूप में अभूतपूर्व काम कर रहे हैं विशेष रूप से व्यापारियों पर उनका पूरा ध्यान रहता है एवं उनकी समस्याओं का समाधान सुगमता से त्वरित गति से कहते हैं आदर्श व्यापार मंडल उनके दीर्घायु होने की कामना करता है एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता है व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने श्री राजनाथ सिंह जी को शुभकामनाएं प्रेषित की!

 इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष आसिफ किदवई ,नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, नगर उपाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव, श्यामसुंदर अग्रवाल,व्यापारी नेता अमिताभ श्रीवास्तव, प्रमुख समाजसेवी रणविजय सिंह सुरेंद्र तिवारी, अरुण अवस्थी, राहुल सक्सेना ,आनंद श्रीवास्तव, राजन सिंह, रितेश, संतोष वर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे !

Thursday, July 6, 2023

समीक्षा बैठक में बीएसए ने दिया समय से काम पूरा करने का निर्देश

Gonda :  जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रेम चन्द यादव ने जुलाई के प्रथम सप्ताह के समीक्षा बैठक में खण्ड शिक्षा अधिकारियों, व्यायाम शिक्षकों व समस्त मातहतों को योजनाबद्ध तरीके से काम करने का निर्देश दिया है। ब्लाक व जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता समय से कराने का निर्देश दिया है।

पंतनगर स्थिति कार्यालय के मीटिंग हाल में बीएसए की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में कायाकल्प योजना, डीबीटी, निपुण भारत, स्कूल चलो अभियान, नया नामांकन, पुस्तक वितरण, एमडीएम, खेल प्रतियोगिता पर चर्चा की। उन्होंने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कक्षा में छात्रों के ठहराव पर विशेष जोर देने की बात कही। उन्होंने सभी को समय से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। वरिष्ट खण्ड शिक्षा अधिकारी राम खेलावन सिंह, हर्षित पाण्डेय, कोमल यादव, अश्वनी कुमार गुप्ता, फिजा मिर्जा, सीमा पाण्डेय, रियाज अहमद, अनिल मिश्र, अंजनी सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक संजय सिंह, सुरेन्द्र सिंह, अखिलेश गोस्वामी, ओम द्विवेदी, हेमलता त्रिपाठी, लवकुश कुमार रहे।


Monday, July 3, 2023

सीलिंग की करवाई से हजारों व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो जाएगा : संजय गुप्ता

लखनऊ ,3 जुलाई ,सोमवार  :  आवास विकास विभाग द्वारा इंदिरा नगर क्षेत्र में सीलिंग की कार्रवाई के विरोध में इंदिरा नगर के व्यापारियों ने उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में सोमवार को इंदिरा नगर में  सर पर  काली पट्टी बांधकर सीलिंग की कार्रवाई के विरोध में   प्रदर्शन किया

तथा सीलिंग की कार्यवाही को रोकने की मांग की व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा यदि सीलिंग की कार्रवाई नहीं रुकी तो  हजारों व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो जाएगा

उन्होंने कहा सीलिंग की कार्रवाई नहीं रुकी तो उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल सड़कों पर उतर कर बड़ा आंदोलन करेगा

ज्ञातव्य है कि राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर क्षेत्र में आवास विकास विभाग द्वारा 1,000 से अधिक व्यापारियों को सीलिंग की नोटिस भेजी गई हैं तथा कुछ दुकानों पर  पिछ्ले दिनों सीलिंग कार्रवाई भी की गई है तब से इंदिरानगर के व्यापारी उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं तथा व्यापारियों ने लखनऊ के सांसद एवं देश के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक, प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री दिनेश शर्मा, आवास आयुक्त, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी सहित अनेक जगहों पर सीलिंग की कार्रवाई को रोकने की मांग को लेकर अपनी आवाज पहुंचाई है 


व्यापारियों के  विरोध प्रदर्शन के चलते आवास विकास विभाग की टीम ने आज भी सीलिंग की कोई कार्रवाई नहीं की

लेकिन कुछ व्यापारियों ने सीलिंग के डर से स्वतः  अपनी दुकानों को स्थाई रूप से बंद कर लिया

व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा इंदिरा नगर क्षेत्र 40 वर्ष पुराना क्षेत्र है उस समय की आवश्यकता एवं वर्तमान की आवश्यकता में भारी बदलाव आ चुका है उन्होंने कहा इंदिरा नगर क्षेत्र सहित लखनऊ के सभी इलाकों में  जनसंख्या का घनत्व बढ़ गया है आवास विकास विभाग द्वारा उस समय भी पर्याप्त व्यवसायिक स्थल अपने योजना में नहीं छोड़े गए थे तथा केवल मात्र 5% ही पूरे क्षेत्र में कमर्शियल गतिविधियों के लिए भूखंड उपलब्ध हुए थे अब वर्तमान समय में जनसंख्या का घनत्व बहुत ज्यादा बढ़ गया है एवं लोगों की आवश्यकताओं के अनुसार रिहायशी क्षेत्र में व्यवसायिक गतिविधियां शुरू हो गई हैं उन्होंने कहा नगर निगम एवं विद्युत विभाग  दोनों व्यापारियों से कमर्शियल  भुगतान वसूल रहे हैं ऐसे में सरकार को नई पॉलिसी बनाकर वर्तमान आवश्यकताओं के अनुसार नीति बनानी चाहिए ताकि सभी व्यापारी नियमित हो सके उन्होंने कहा व्यापारी वर्ग भू उपयोग का परिवर्तन शुल्क भी जमा करने को तैयार है अतः नई तरह से कमर्शियल एरिया चिन्हित कर भू उपयोग में परिवर्तन करते हुए भू उपयोग परिवर्तन शुल्क जमा करा कर  व्यापारियों को नियमित करना चाहिए ताकि जनता एवं व्यापारियों को राहत मिल सके 

व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने ने कहा जनता की आवश्यकता के अनुसार सरकार को मास्टर प्लान में बदलाव करना चाहिए तथा नीति बनाकर व्यापारी को नियमित करना चाहिए उन्होंने कहा व्यापारी भू उपयोग परिवर्तन का शुल्क भी जमा करने को तैयार है अतः व्यापारियों को नई योजना बनाकर भू उपयोग परिवर्तन की अनुमति मिलनी चाहिए

 सर पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करने वालों में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जयसवाल, अमिताभ श्रीवास्तव,  हिमांशु भट्ट, गोपाल अग्रवाल, विक्की दयालानी, प्रदीप सचदेवा , निखिल तोलानी, अंकुर लखवानी,हर्ष केसरी निखिल तोलानी अमन बख्शी अखिलेश सिंह राजीव  अरोड़ा, वी एन सिंह, कीर्ति चौधरी ,डी सी श्रीवास्तव , अनिल अग्रवाल, तरुण वाधवानी, इमरान, निखिल विश्ननानी पार्षद अशोक उपाध्याय पार्षद रामकुमार वर्मा उत्कर्ष त्रिपाठी दीपक श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल थे 

Saturday, July 1, 2023

दवा कीमतों में छूट का बोर्ड लगाया तो होगी कार्रवाई


लखनऊ :  अब मेडिकल स्टोर के बाहर कीमतों में छूट का बोर्ड लगाना कारोबारियों को महंगा पड़ सकता है। ऐसे मेडिकल स्टोर पर कीमतों में छूट प्रदान कर रहे हैं उनकी कार्रवाई हो सकती है। सीमित समय के लिए लाइसेंस पर पाबंदी तक लग सकती है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है।

लखनऊ में करीब 4000 फुटकर व 2000 थोक दवा की दुकाने हैं। यहां से प्रदेश के कई जिलों में दवा की आपूर्ति हो रही है। मरीजों को लुभाने के लिए फुटकर दवा कारोबारियों ने तमाम तरह के पैतरे अपना रखे हैं। कई कारोबारियों ने मेडिकल स्टोर के बाहर 10 से 20 प्रतिशत तक कम कीमत पर दवा देने का बोर्ड लगा रखा है। छूट के लालच में मरीज आ रहे हैं। दवा कारोबारियों का कहना है कि बड़ी दवा कंपनियों बेहद कम मुनाफे पर दवाएं स्टोर संचालकों को मुहैया कराती हैं। ऐसे में मरीजों को छूट दे पाना कठिन होता है। जो मेडिकल स्टोर संचालक कीमतों में छूट प्रदान कर रहे हैं उनकी दवा की गुणवत्ता की जांच होनी चाहिए । क्योंकि मरीज छूट के फेर में फंसकर गुणवत्तावहीन दवाएं खरीद सकते हैं। वहीं ऑनलाइन दवाओं की बिक्री में भी छूट का खेल चल रहा है। एफएसडीए में सहायक आयुक्त ब्रजेश कुमार का कहना है कि कोई भी मेडिकल स्टोर संचालक दवाओं की कीमतों में छूट संबंधी बोर्ड प्रदर्शित नहीं कर सकता है। यह आवश्यक वस्तु अधिनियम का उल्लंघन है। ऐसे करने वाले मेडिकल स्टोर संचालकों पर कठोर कार्रवाई होगी। सभी स्टोर को ऐसे बोर्ड हटाने के निर्देश दिए हैं।

आदेश का स्वागत किया: होल सेल दवा व्यापार अध्यक्ष हरीश शाह, विनय शुक्ला ने इस आदेश का स्वागत किया है। फुटकर दवा व्यापारियों विकास रस्तोगी, अमित तिवारी, परेश शुक्ला, अमित, विजय आदि ने खुशी जताई है।

Friday, June 30, 2023

सीलिंग की कार्यवाही नहीं रुकी तो उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल सड़कों पर उतर कर करेगा जबरदस्त प्रदर्शन : संजय गुप्ता

30 जून,शुशुक्रवा लखनऊ  :  आवास विकास विभाग द्वारा इंदिरा नगर क्षेत्र में शुक्रवार को  सीलिंग की कार्रवाई !

2 प्रतिष्ठानों अग्रवाल साइकिल एवं एबीपी पैथोलॉजी पर की गई आवास विकास विभाग द्वारा सीलिंग की कार्रवाई  की जानकारी  उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार के प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता संगठन के पदाधिकारियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे तथा भारी संख्या में आदर्श व्यापार के पदाधिकारी एवं इंदिरा नगर क्षेत्र के सैकड़ों व्यापारी मौके पर पहुंचे तथा जबरदस्त विरोध किया एवं सीलिंग के विरोध में जमकर नारेबाजी की व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने अधिकारियों से कहा इस विषय पर पर कुछ उच्च स्तर पर वार्ता की गई है जल्दी कोई समाधान निकलेगा तब तक सीलिंग की कार्रवाई रोकने को कहा संगठन एवं व्यापारियों के दबाव में आवास विकास विभाग के अधिकारियों ने सीलिंग की कार्रवाई को बीच में ही रोक दिया तथा वापस लौट गए

व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा यदि सीलिंग की कार्रवाई नहीं रुकी तो उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल सड़कों पर उतर कर जबरदस्त प्रदर्शन करेगा सीलिंग की कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

विरोध प्रदर्शन में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जयसवाल, व्यापारी नेता अमिताभ श्रीवास्तव ,शशि प्रताप सिसोदिया, निखिल राज, विक्की दयालानी, तरुण वधवानी ,रंजीत पटेल, हर्ष केसरी, गोपाल अग्रवाल, वीरेष  सिंह, अनिल अग्रवाल सहित भारी संख्या में व्यापारी शामिल थे !

मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP

यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...