Friday, August 7, 2020

कोझीकोड में रनवे पर फिसलकर खाई में गिरे विमान के हुए दो टुकड़े, 17 की मौत 123 घायल


केरल के कोझिकोड रनवे पर शुक्रवार (7 अगस्त) की रात को एक बड़ा हादसा हुआ है। कोझीकोड के कारीपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान उतरते वक्त फिसल गया और फिसलने के बाद विमान एयरपोर्ट से सटी घाटी में करीब 50 फीट गहरी खाई में गिरकर दो हिस्सों में टूट गया। इस घटना में विमान के पायलट की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हुए हैं। घायल यात्रियों को निकाल कर अस्पताल भेजा गया है।


 


समाचार एजेंसी भाषा ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि दुबई-कालीकट एअर इंडिया एक्सप्रेस विमान हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। इस घटना में 123 के करीब लोग घायल हुए हैं। केरल के स्वास्थ्य मंत्री के.के. शैलजा ने कहा कि कारीपुर एयरपोर्ट पर उतरते वक्त विमान हादसे में घायल लोगों को कोझीकोड मेडिकल कॉलेज और पास के अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को भर्ती कराया गया है वे सभी गंभीर रूप से घायल हैं।  


 


शिक्षा विभाग से संख बजाकर फीस माफी की आवाज उठाई


KANPUR - फलक चैरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट ,पेशेंट हेल्थ केयर सोसाइटी एवं दोस्त सेवा संस्थान नेमर्सी मेमोरियल स्कूल किदवई नगर से सेंट थॉमस स्कूल किदवई नगर तक पैदल मार्च किया। कार्यक्रम संयोजक राकेश मिश्रा एवं महेश्वरी बाबूलाल सारड़ा जी ने कहा कि पूरे विश्व में वैश्विक आपदा है, परंतु उत्तर प्रदेश के प्राइवेट स्कूलों और उत्तर प्रदेश सरकार ने अभी तक फीस माफी की घोषणा नहीं की। सरकार के निर्देशानुसार जब लोग अपने घरों में बैठ गए ऐसे में वह अपने बच्चों की फीस कहां से दें। सरकार द्वारा 20000 करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा की गई परंतु आम आदमी के हाथ में 5 किलो राशन के अलावा मध्यम वर्ग के हाथ में ठेंगा आया। सरकार को यदि इन निजी विद्यालयों की इतनी ही चिंता है तो वह प्रधानमंत्री केयर फंड से निजी विद्यालयों की बैलेंस शीट ऑडिट करके उन्हें सम्मानजनक राशि उपलब्ध करा दें एवं उत्तर प्रदेश सरकार न्यायाधीश सुधीर अग्रवाल के उस आदेश को तत्काल लागू करें जिसमें उनके द्वारा कहा गया था कि सभी सरकारी लोकसेवक/जनप्रतिनिधि अपने पाल्यों को सरकारी प्राइमरी विद्यालय में पठन-पाठन कराना सुनिश्चित करें जिससे प्राइमरी विद्यालयों की गुणवत्ता में सुधार हो सके।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल है राकेश मिश्रा , विनीत कपूर, मनीष शर्मा आजाद लाला ठाकुर,महेश्वरी बाबूलाल सारडा, रवि शुक्ला, नवीन अग्रवाल,प्रदीप त्रिपाठी,प्रभात त्रिवेदी, मनीष छुहारा, कुलदीप गुप्ता, जितेन गुप्ता (पोपी)प्रदीप त्रिपाठी, दीपू नागवंशी, प्रमोद यादव, अभिजीत, अमित शुक्ला,विजय तिवारी, हरीश गुप्ता,प्रमोद यादव,दीपू नागवंशी,अभिजीत गुप्ता,विकास सोनकर,भगवानदीन,अजित खोटे एकलव्य,अमित कौशल,अमित शुक्ला,राजीव विश्वकर्मा,सुरजीत,रोहित सिंह,रविन्द्र सोनकर,


दीप्ति वर्मा,मंजू जेन,


अम्मा भगवनदेवी,पल्लवी


        अपील


सभी लोक सेवकों/जनप्रतिनिधियों के बच्चे सरकारी प्राइमरी विद्यालयों में जस्टिस सुधीर अग्रवाल के निर्णय के अनुसार और पढना सुनिश्चित करें जिससे प्राइमरी विद्यालयों की गुणवत्ता में सुधार हो सके।


२-अमान्य विद्यालयों (विरेंद्र स्वरूप जाजमऊ, वीरेन स्वरूप कल्याणपुर रामा डेंटल के बगल वाला,बिल्लाबाग कंगारू किड्स स्कूल सिविल लाइन, कंगारू किड्स स्कूल ,किदवई नगर का संचालन तत्काल बंद किया जाए।


 


सभी स्कूलों में अध्यापक अभिभावक एसोसिएशन गठन किया जाए। जिससे भविष्य में किसी प्रकार की अनियमितता ना हो सके.


मर्सी मेमोरियल स्कूल किदवई नगर को शिक्षा के अधिकार के तहत उसकी मैपिंग कराई जाए क्योंकि उक्त विद्यालय अल्पसंख्यक विद्यालय नहीं है।


स्कूली शिक्षा महानिदेशक श्री विजय किरण आनंद जी के पत्रांक के अनुसार बेसिक शिक्षा परिषद में तैनात जो कर्मचारी 5 वर्ष से अधिक एक ही पटल पर व जनपद में तैनात हैं उनका स्थानांतरण किया जाए। जिला बेसिक बेसिक शिक्षा अधिकारी कानपुर नगर में 20 वर्षों से भी अधिक समय से मान्यता पटल पर जमे हुए श्री अनिल द्विवेदी कि फर्जी नियुक्त की जांच करने के साथ-साथ उनका सुदूर जिले में स्थानांतरण किया जाए


-यह कि जब तक कोरोना की वैक्सीन अभिभावकों के बच्चों को प्राप्त नहीं हो जाती तब तक सभी अभिभावकों को ₹10000 मासिक का न्यूनतम भुगतान प्राइवेट स्कूलों द्वारा सुनिश्चित किया जाए।राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की तर्ज पर ऑनलाइन कक्षाओं का शिक्षण शुल्क लिया जाए।


विरेंद्र स्वरूप ग्रुप स्कूल, एलेन हाउस ग्रुप स्कूल, डीपीएस स्कूल, चिंतल स्कूल सीलिंग हाउस,स्वराज इंडिया, कैंडीफ्लॉस, बिल्लाबांग कंगारू किड्स स्कूल ,कंगारू किड्स स्कूल, केडीएमए स्कूल, दून इंटरनेशनल, मर्सी मेमोरियल, सनातन धर्म इत्यादि स्कूलों की 3 वर्षों की बैलेंस शीट का ऑडिट करते हुए इनका सार्वजनिक प्रकाशन करने के उपरांत मानक के अनुसार फीस सुनिश्चित कराने का कष्ट करें।


Adv.. 



Thursday, August 6, 2020

सुबह से ही चारो फीडर की सप्लाई बाधित


Gonda - स्थानीय बिजली उप केन्द्र के चारों फीडर की सप्लाई पूरी तरह बाधित रही। गर्मी व उमस से लोग बेहाल रहे।


गुरुवार की सुबह तेज हवा चलने से खोरहंसा बिजली उप केन्द्र के चारों फीडर खिराभा, सिसवरिया, खोरहंसा, गोविंदपारा की सप्लाई वाधित होगयी। कहीं पेड़ की डाल तार पर गिरा तो कहीं न्यूटल व फेस के तार आपस में मिल गये। जर्जर तार के सहारे होरही बिजली सप्लाई की शिकायत तो विभाग को हर दिन सुनना ही पड़ता है। लोगों का कहना है कि विभाग की लापरवाही के कारण समय से ट्री कटिंग नहीं होपाती है। सढे गले पुराने जर्जर तारों के सहारे बिजली सप्लाई की जाती है। थोड़ी भी तेज हवा चलने से पेड़ों के डाल तारों पर गिर जाते हैं। पुराने व जर्जर तार हवा के झोंकों को झेल नहीं पाते हैं। एक दूसरे तार से मिलने के कारण सप्लाई बाधित कर देते हैं। बरसात के उमस भरी गर्मी में बिजली सप्लाई वाधित रहने से चारों फीडर के लोग गर्मी से परेशान रहे। अवर अभियंता रितेश कुमार वर्मा ने कहा कि तेज हवा चलने से समस्या आगयी थी।कर्मी लगे हुए हैं। काम युद्ध स्तर पर चलरहा है। जल्द चारों फीडर की सप्लाई बहात होजाएगी।


अभिनेता समीर शर्मा ने की खुदकुशी, पंखे से लटका मिला शव


सिनेमा जगत से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। अभिनेता समीर शर्मा की मौत हो गई है। इस पूरे मामले में बड़ी बात ये है कि पुलिस को खुदकुशी का शक हो रहा है। समीर शर्मा का शव मुंबई के मलाड में घर पर पंखे से लटका मिला। बता दें कि समीर कई टीवी शोज में काम कर चुके थे, जिनमें 'कहानी घर घर की' भी शामिल था।


 


अभी तक की जानकारी के मुताबिक समीर शर्मा कुछ दिनों से किसी को नजर नहीं आए थे। वहीं जब उनके फ्लैट से बदबू आनी शुरू हुई तो सोसायटी के चौकीदार ने पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर आकर जब घर खोला तो पंखे से अभिनेता समीर शर्मा का शव लटकता मिला। 


ऐसे बताया जा रहा है कि करीब दो दिन पहले ही समीर शर्मा की मौत हो चुकी थी और जब शरीर से बदबू आनी शुरू हुई तो आस पास के लोगों को शक हुआ। जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया।


Report @ Indra Bahadur Yadav


Wednesday, August 5, 2020

आम जनता की सेवा करके मनाया राम मंदिर निर्माण का कार्यक्रम


KANPUR - समाजसेवी अजय जेटली ने प्रभु श्री राम के मंदिर निर्माण की खुशी में 100 गरीबो को भोजन कराकर इस खुशी को गरीबो के साथ मनाया। उन्होंने सुंदरकांड का पाठ करके गरीबो में भोजन बाटा और अपनी खुशी को आम जनता के साथ मनाया।अजय जेटली जी समाज मे एक उदाहरण के रूप में है जो बिना की लाभ के आम जनता की सेवा करते है।और आगे भी करते रहने का संकल्प लेकर जीवन जी रहे है।



Report @ Parbhat Trivedi 


अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद ने मनाया राममंदिर के भूमिपूजन का कार्यक्रम


KANPUR - मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की जन्मभूमि पर आज हुए भूमि पूजन के उल्लास में पूरे देश के साथ आज कानपुर महानगर में घंटाघर चौराहे पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल राष्ट्रीय महिला परिषद के तत्वाधान में एक विशाल महोत्सव का आयोजन किया गया  


आनंद उत्सव में भारत माता की आरती मातृशक्ति द्वारा सजाई गई रंगोली आतिशबाजी एवं 51 किलो लड्डू का वितरण किया गया  



राम भक्तों ने झूम कर जश्न मनाया घंटाघर चौराहा मानो ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे यहां पर ही भगवान राम का भूमि पूजन हुआ हो 


 


जिसमें प्रमुख रूप से मैं प्रांत अध्यक्ष अतुल द्विवेदी प्रांत महामंत्री रामजी तिवारी राष्ट्रीय महिला परिषद की प्रांत अध्यक्ष सुनील निधि अवस्थी साध्वी शतरूपा जी आशु शर्मा जी मनीष गुप्ता सलोने जी अरविंद सिंह राम जी बजरंगी हिमांशु गुप्ता शिवम शर्मा पंकज वर्मा सोनू शुक्ला अजय मिश्रा सोनू अवस्थी नीरज त्रिपाठी नारायण दीक्षित विपिन गुप्ता विकास गुप्ता उदय अवस्थी आशीष गुप्ता अनुज अवस्थी अजय जैन अखिलेश गुप्ता आशीष अमरनाथ शुक्ला जी मनोज शुक्ला महाकाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे


Report @Parbhat Trivedi 


Sunday, August 2, 2020

सुशांत केस : जिन धाराओं में रिया चक्रवर्ती पर दर्ज है FIR, उनमें बिना वारंट हाे सकती है रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी

सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस में पटना में मुकदजा दर्ज होने के बाद से ही बिहार पुलिस की एक टीम मुंबई में है। वहां टीम ने अभी तक कई लोगों से पूछताछ की है। बिहार पुलिस अभी तक रिया चक्रवर्ती तक नहीं पहुंची है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक टीम लगातार रिया चक्रवर्ती पर नजर रख रही है। रिया के छुपने की जगह का भी पता लग चुका है। मगर टीम सटीक समय का इंतजार कर रही है, ताकि उनसे सवालों के जवाब उगलवा सके।



पुलिस सूत्रों के मुताबिक वैसे अब तक हुए घटनाक्रम से यह साफ है कि रिया और उसका भाई पटना पुलिस के सामने नहीं आना चाहती हैं। रिया जानती हैं कि जिन धाराओं में उन पर पटना पुलिस ने केस दर्ज किया है, उसमें बगैर वारंट भी गिरफ्तारी संभव है। सीनियर क्रिमिनल लॉयर अरविंद कुमार मउआर ने बताया कि इन धाराओं के तहत पुलिस बिना वारंट गिरफ्तार करने का अधिकार है।


 


ये है आरोप :


पटना में दर्ज केस में रिया पर आरोप है कि उसने सुशांत से पैसे लिए और उन्हें सुसाइड के लिए उकसाया। आईपीसी की धारा 341, 342, 380, 406, 420, 306 के तहत रिया पर केस दर्ज हुआ है। 


 


लुकआउट नोटिस की तैयारी : 


 


सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुख्य अभियुक्त रिया चक्रवर्ती अपने भाई शौविक चक्रवर्ती के साथ भूमिगत हो गई हैं। सूत्रों की मानें तो दोनों का मोबाइल बंद है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि पटना पुलिस की एसआईटी इनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कराए, ताकि दोनों देश से बाहर न भाग सकें। इसके लिए संबंधित विभाग को पत्र भी लिख सकती है।


 


मुंबई पुलिस आगे सहयोग का दिया है आश्वासन


बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने बताया कि बिहार पुलिस की टीम को मुंबई पुलिस ने शुरुआत में अपेक्षित सहयोग नहीं की। पर, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक ने वहां बात की और आगे पूरा सहयोग का आश्वासन मुंबई पुलिस ने दिया है। उन्होंने कहा कि हमलोग चाहते हैं कि मुंबई पुलिस सारे कागजात, घटना स्थल का फुटेज, पोस्टमार्टम आदि हमारी टीम को मुहैया कराए। टीम को ऑटो से वहां आना-जाना पड़ता है, इसलिए उन्हें वाहन उपलब्ध कराए। उन्हें सुरक्षा दिलाए।


राज्य सरकार ने ट्वीट कर की अपील


सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने पटना में अपने पुत्र की मौत के मामले से संबंधित प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसकी जांच करना बिहार पुलिस का वैधानिक कर्तव्य एवं दायित्व है। सभी पक्षों को जांच में सहयोग करना चाहिए। 


 


घर में अदा की गई ईद - उल- अजहा की नमाज


Gonda - कोरोना महामारी के चलते ईद- उल - अजहा की नमाज लोगों ने अपने घरों में ही अदा की। नमाज के बाद हजरत इब्राहीम अलैहेवस्सलाम व उनके बेटे हजरत इस्माईल अलैहेवस्सलाम की सुन्नत कुर्बानी के अरकान को भी लोगों ने अपने घरों में ही पूरा किया। सोसल डिसटंसिंग का पालन करते हुए सोसल मीडिया फेसबुक, वाटसअप के सहारे एक दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद पेश की। स्थानीय लोगों अकबाल एडवोकेट, कय्यूम शेख, छोटू नेता, पुत्तन भाई, परवेज अहमद, मोहम्मद असलम, पिन्टू काजी ने बताया कि कोविड 19 से मुकाबला करने के लिए सरकार द्वारा निर्धारित लाकडाउन के सभी निर्देशों का पालन करना सभी लोगों की पहली आवश्यकता है। लोगों ने बताया कि देश, समाज और अपनी जिन्दगी सलामत है तो त्योहार बहुत मनाने का मौका मिलेगा। कोतवाल देहात अनिल कुमार सिंह क्षेत्र के ईदगाह, मस्जिद व बाजारों में पुलिस बल के साथ भ्रमण करते रहे। कोतवाली नगर के सद्भावना चौकी प्रभारी राकेश कुमार ओझा, सचिन कुमार मौर्या, नागेन्द्र कुमार लोहराजोत, बनकटवा, यूसुफनगर, नूरनगर में शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गसत किया।


Wednesday, July 29, 2020

मुरादाबाद में पीटीसी के 52 पुलिस कर्मी समेत 116 पॉजिटिव


मुरादाबाद,29 जुलाई। यूपी के मुरादाबाद में पुलिस ट्रेनिंग कालेज (पीटीसी) से दूसरे दिन भी 52 पुलिस कर्मी समेत कुल 116 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 79 संक्रमित रैपिड एंटीजन टेस्टिंग और 37 पॉजिटिव ग्रेटर नोएडा स्थित जीआईएमएस लैब से आए हैं। संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर और अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1570 पहुंच गई है।


मुरादाबाद संक्रमण के लिहाज से प्रदेश के अति संवेदनशील जिलों में है। पॉजिटिव के फर्स्ट और सेकेंड कांट्रेक्ट के अलावा सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार, सांस लेने में परेशानी और गले में खराश से पीड़ित लोगों के आरटीपीसीआर के अलावा रैपिड एंटीजन सैंपल कराए जा रहे हैं। मंगलवार को जिले भर में रैपिड एंटीजन टेस्टिंग की गई और 1039 लोगों के सैंपल हुए। इनमें 79 पॉजिटिव मिले हैं। सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि पीटीसी में दूसरे दिन भी जोन प्रभारी डा. ऋचा लोचब के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 95 पुलिस कर्मियों के रैपिड टेस्ट किए। इनमें 52 पुलिस कर्मी पॉजिटिव आए हैं। पुलिस कर्मी प्रदेश के अलग-अलग जिलों के हैं और पीटीसी में ट्रेनिंग के लिए आए हैं। पीटीसी में दो दिन में 225 रैपिड सैंपलों में 116 पुलिस कर्मी पॉजिटिव आ चुके हैं।


सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को रैपिड टेस्टिंग के 79 पॉजिटिव में 66 पॉजिटिव अकेले शहरी क्षेत्र के हैं। 13 संक्रमित देहात ब्लाकों से मिले हैं। सीएमओ के मुताबिक मंगलवार को ग्रेटर नोएडा जीआईएमएस लैब से भी 37 संक्रमित आए हैं। सभी सैंपल 21 से 24 जुलाई के हैं। संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर और अस्पतालों में भर्ती करवा दिया है। मंगलवार को 116 नए मरीजों के साथ संख्या 1570 हो गई है।


पीटीसी में दो दिन में 116 पुलिस कर्मियों के संक्रमित आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अब पीएसी की बटालियनों में भी जवानों का रैपिड टेस्टिंग कराएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। पीएसी की तीन बटालियनों में जवानों की संख्या काफी अधिक है।


अब तक रैपिड एंटीजन के 14364 सैंपलों में 324 पॉजिटिव


मुरादाबाद। रैपिड एंटीजन टेस्टिंग संक्रमित की रोकथाम में कारगर साबित हो रही है। जिले में रैपिड एंटीजन के 14364 लोगों के सैंपल हो गए हैं। इनमें 324 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं।


आनलाइन प्रशिक्षण को मेन्टर ने परखा


Gonda - मिशन प्रेरणा के अंतर्गत झंझरी ब्लाक में स्वामी विवेकानंद इण्टर कालेज में चल रहे आनलाइन प्रशिक्षण को डायट मेन्टर ज्ञान बहादुर व रीना राव ने आनलाइन प्रशिक्षण को परखा। शिक्षकों के उपस्थिति के बारे में बीईओ रामराज से जानकारी ली। प्रशिक्षण के उद्देश्य व महत्व के बारे में शिक्षकों को जानकारी दी।इस आनलाइन प्रशिक्षण के विषय वस्तु को तीन भागों में बांटा गया है।तीनों के अलग अलग प्रशिक्षक अपने विषय-वस्तु पर बारी बारी प्रशिक्षण देते हैं।



आधारशिला के प्रशिक्षण हेमन्त सिंह, ध्यानाकर्षण के मोहम्मद अनीस, शिक्षण संग्रह के संजीव मिश्र ने अपने निर्धारित समय पर शिक्षकों को प्रशिक्षित किया। बीईओ झंझरी रामराज पूरे प्रशिक्षण में आनलाइन सबकी निगरानी करते रहे। एसआरजी कमलेश कुमार पांडेय प्रशिक्षण से बच्चों पर भविष्य में पड़ने वाले बेहतर प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने खेल खेल में गतिविधि के माध्यम से टीएलएम का प्रयोग कर बच्चों को सिखाये जाने पर जोर दिया। डायट प्राचार्य विनय मोहन वन के दिशानिर्देश पर जिले के सभी बीआरसी केन्द्रों पर होरहे आनलाइन प्रशिक्षण 14 अगस्त तक चलेगा। उन्होंने बताया कि शिक्षा को आकर्षक व गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए यह प्रशिक्षण बेहतर साबित होगा। सभी अध्यापक, शिक्षा मित्र, अनुदेशक को इस प्रशिक्षण में भाग लेना है।


कैम्प लगाकर किया कोरोना की जांच


Gonda - नेशनल मोबाइल हेल्थ यूनिट की ओर से बुधवार को मुन्नन खां चौराहे पर कोरोना वायरस की जांच की गयी। जिला प्रेक्षक हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि 54 लोगों का कोरोना की रैपिड जांच किया गया है। जांच में दो लोग पाजटिब पाये गये हैं। उन दोनों लोगों को कोविड19 के अस्पताल भेजा गया है। यूनिट के सदस्य प्रवेश सिंह, विनीत सिंह, सद्भावना चौकी प्रभारी राकेश कुमार ओझा, महराजगंज चौकी प्रभारी गोपाल सिंह, सचिन मौर्या, राकेश कुमार रहे।


जुल्मी कब तक जुल्म करेगा सत्ता के गलियारों से जर्रा जर्रा गूंज रहा है फीस माफी के नारों से


KANPUR - फलक चैरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट , उत्तर प्रदेश अभिभावक विचार मंच,दोस्त सेवा संस्थान, पेशेंट हेल्थ केयर सोसायटी, सनातन धर्म पेरेंट्स एसोसिएशन, कानपुर पेरेंट्स एसोसिएशन एवं स्वराज इंडिया पेरेंट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में आज कैंडी फ्लॉस स्कूल पांडू नगर में हम अभिभावक गणों द्वारा हजारों अभिभावकों की उपस्थिति में जोरदार प्रदर्शन किया गया। फलक चैरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश मिश्रा ने कहा कि लाक डाउन होने की वजह से हम अभिभावकों का वर्क डाउन हो गया जिससे हम अभिभावकों को स्कूल एवं शासन प्रशासन द्वारा फीस के नाम पर कोई छूट नहीं दी जबकि यह स्कूल वाले नैतिकता व दूसरे को सहयोग करने की शिक्षा देते हैं मेरा मानना है कि शिक्षा एक सेवा है ना कि व्यापार है यदि स्कूल वाले शिक्षा को व्यापार समझते हैं तो जिस प्रकार से सभी व्यापार में वर्तमान समय में घाटा हो रहा है वह सही और यदि शिक्षा को सेवा समझते हैं तो वह हम अभिभावकों की 3 माह की पूर्ण फीस माफ करें एवं जिस प्रकार से राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा दूरस्थ शिक्षा का शिक्षण शुल्क लिया जाता है उसी प्रकार से शिक्षण शुल्क ले। प्रदर्शन में नो इनकम, नो फीस। नो स्कूल ,नो फीस ।गूंगे बाहर चीख रहे हैं,बहरे अंदर बैठे हैं ।शिक्षा है व्यापार नहीं यह लूट हमें स्वीकार नहीं के जोरदार नारे लगाए गए। प्रदर्शन मे मनीष शर्मा आजाद, लाला ठाकुर, विनीत कपूर बाबूलाल शारडा, रवि शुक्ला, मनजीत सिंह, अमित खन्ना नवीन अग्रवाल ,मनीष छुहारा, सौरभ त्रिपाठी, प्रभात त्रिवेदी, अमित शुक्ला, दीपू नागवंशी इत्यादि रहे!


Report @Parbhat Trivedi 


Tuesday, July 28, 2020

व्यापार साफ,वेतन हाफ फिर सरकार क्यो नही कर रही फीस माफ


Kanpur - लगातार हो रहे फीस माफी के प्रदर्शन कानपुर में लोगों ने मुख्यमंत्री से अपील की कि हमें अनुमति दी जाए किडनी और खून बेचकर फीस भरने के लिए।



 



जिसमे आज कानपुर शहर की कई संस्थाओं में फलक चैरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट, उत्तर प्रदेश अभिभावक विचार मंच, पेशेंट हेल्थ केयर सोसायटी एवं दोस्त सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में संजय वन साकेत नगर में कानपुर के अभिभावक गणों द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। फलक चैरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश मिश्रा द्वारा कहां गया की सरकार के निर्देशानुसार लॉक डाउन का पालन किया गया, परंतु लाक डाउन तो सफल ना रहा, वर्क डाउन जरूर हो गया। जिससे हम अभिभावक गणों ने निश्चित किया है कि यदि सरकार अनुमति देगी तो हम लोग किडनी, जेवरात व खून बेचकर अपने बच्चों की फीस भरेंगे। उनके द्वारा आगे कहा गया कि जिस प्रकार से राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की फीस होती है, उसी के अनुरूप हम अभिभावकों से संतुलित शिक्षण शुल्क लिया जाए। अभिभावक गणों द्वारा शिक्षा है व्यापार नहीं,यह लूट हमें स्वीकार नहीं।जुल्मी कब तक जुल्म करेगा, सत्ता के गलियारे से जर्रा जर्रा गूंज रहा है, फीस माफी के नारे से ।नो इनकम, नो फीस। नो स्कूल,नो फीस। योगी जी रहम करो, दिनेश शर्मा शर्म करो के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। धरने में प्रमुख रूप से मनीष शर्मा, विनीत कपूर, बाबू लाल शारडा, लाला ठाकुर, पवन तिवारी,सौरभ त्रिपाठी, मनजीत सिंह, नवीन अग्रवाल, अमित खन्ना, विकास जायसवाल, मनीष छुहारा इत्यादि।


Report @ Parbhat Trivedi 


Saturday, July 25, 2020

चोरी का वाहन किया स्वामी के सुपुर्द


Gonda - कोतवाली नगर के सद्भावना चौकी को शुक्रवार को ड्रीम पैलेस के लावारिस हालत में एक मोटर साइकिल बरामद हुई थी। चौकी प्रभारी राकेश कुमार ओझा ने बताया कि आनलाइन जानकारी प्राप्त की गई। फैजाबाद नई सब्जी मण्डी नाका बाईपास के निवासी बलराम प्रजापति पुत्र हरीराम प्रजापति के वाम वाहन रजिस्टर्ड थी। ई चालान के माध्यम से वाहन स्वामी को सूचना भेजी गई। शनिवार वाहन स्वामी अपना और अपने वाहन के सभी कागजात के साथ पेश हुआ। चौकी प्रभारी श्री ओझा ने बताया कि सभी कागजात की सत्यता व मिलान करने के बाद बाइक उसके स्वामी को सौंप दिया गया।चौकी प्रभारी राकेश ओझा, कांसटबिल सचिन मौर्या व नरेन्द्र कुमार रहे।


मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP

यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...