Friday, August 7, 2020

कोझीकोड में रनवे पर फिसलकर खाई में गिरे विमान के हुए दो टुकड़े, 17 की मौत 123 घायल


केरल के कोझिकोड रनवे पर शुक्रवार (7 अगस्त) की रात को एक बड़ा हादसा हुआ है। कोझीकोड के कारीपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान उतरते वक्त फिसल गया और फिसलने के बाद विमान एयरपोर्ट से सटी घाटी में करीब 50 फीट गहरी खाई में गिरकर दो हिस्सों में टूट गया। इस घटना में विमान के पायलट की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हुए हैं। घायल यात्रियों को निकाल कर अस्पताल भेजा गया है।


 


समाचार एजेंसी भाषा ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि दुबई-कालीकट एअर इंडिया एक्सप्रेस विमान हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। इस घटना में 123 के करीब लोग घायल हुए हैं। केरल के स्वास्थ्य मंत्री के.के. शैलजा ने कहा कि कारीपुर एयरपोर्ट पर उतरते वक्त विमान हादसे में घायल लोगों को कोझीकोड मेडिकल कॉलेज और पास के अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को भर्ती कराया गया है वे सभी गंभीर रूप से घायल हैं।  


 


No comments:

Post a Comment

प्रख्यात समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. साजिद हुसैन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

  जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...