Gonda - कोरोना महामारी के चलते ईद- उल - अजहा की नमाज लोगों ने अपने घरों में ही अदा की। नमाज के बाद हजरत इब्राहीम अलैहेवस्सलाम व उनके बेटे हजरत इस्माईल अलैहेवस्सलाम की सुन्नत कुर्बानी के अरकान को भी लोगों ने अपने घरों में ही पूरा किया। सोसल डिसटंसिंग का पालन करते हुए सोसल मीडिया फेसबुक, वाटसअप के सहारे एक दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद पेश की। स्थानीय लोगों अकबाल एडवोकेट, कय्यूम शेख, छोटू नेता, पुत्तन भाई, परवेज अहमद, मोहम्मद असलम, पिन्टू काजी ने बताया कि कोविड 19 से मुकाबला करने के लिए सरकार द्वारा निर्धारित लाकडाउन के सभी निर्देशों का पालन करना सभी लोगों की पहली आवश्यकता है। लोगों ने बताया कि देश, समाज और अपनी जिन्दगी सलामत है तो त्योहार बहुत मनाने का मौका मिलेगा। कोतवाल देहात अनिल कुमार सिंह क्षेत्र के ईदगाह, मस्जिद व बाजारों में पुलिस बल के साथ भ्रमण करते रहे। कोतवाली नगर के सद्भावना चौकी प्रभारी राकेश कुमार ओझा, सचिन कुमार मौर्या, नागेन्द्र कुमार लोहराजोत, बनकटवा, यूसुफनगर, नूरनगर में शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गसत किया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रख्यात समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. साजिद हुसैन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...
-
गोंडा : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिय...
-
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...
-
बीबीडी यूनिवर्सिटी ग्राउंड में खेले गए 21वें बीबीडी लीग (सी डिवीजन) के मुकाबले में सीएसडी सहारा बीकेटी ने एकाना रेंजर्स को एकतरफ...
No comments:
Post a Comment