Friday, May 31, 2024

प्रैक्टिकल में नंबर देने के बदले छह हजार मांगने का आरोप

 


आगरा के बल्केश्वर स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ( आईटीआई ) में शिक्षक द्वारा प्रैक्टिकल में बढ़िया अंक लाने के एवज़ में छात्र - छात्रों से ₹6000 की मांग की गई. शिक्षक विवेक लवानिया पर पूर्व में भी छात्रों से इस प्रकार की डिमांड की बात सामने आ चुकी है. बेखौफ़ शिक्षक पहले भी छात्रों से यूपीआई और पेटीएम जैसे माध्यम से सीधे अपने खाते में रकम स्थानांतरित करवाता रहा है. आरोपी शिक्षक की  शिकायत मंडल स्तरीय अधिकारी से की गई थी, लेकिन जांच ठंडे बस्ते में डाल दी गई.  नतीजा शिक्षक का हौसला बढ़ता गया. 

आगरा के आईटीआई बलकेश्वर के इलेक्ट्रीशियन ब्रांच में करीब दो दर्जन छात्रों ने प्रधानाचार्य मान सिंह भारती को लिखित शिकायत भेजी. जिसमें आरोप लगाया गया कि शिक्षक 250 अंको के प्रेक्टिकल में 240 अंक देने की बदले में 6 हज़ार रू० प्रति छात्र डिमांड कर रहा है. जबकि इस फैसले का कुछ छात्रों ने विरोध भी किया. रुपए की मांग का ऑडियो भी वायरल हुआ है. छात्रों की शिकायत के बाद प्रधानाचार्य ने जांच कमेटी बनाई है. कमेटी के सदस्यों ने छात्र छात्राओं से वार्ता भी की है. 

इसके अलावा इस पूरे प्रकरण में  आईटीआई के संयुक्त निदेशक योगेंद्र सिंह के नेत्रत्व में एक अन्य कमेटी का भी निर्माण हुआ है. बीते वर्ष भी  तमाम छात्रों ने प्रयोगात्मक परीक्षा में अंक दिलाने के नाम पर ₹4000 वसूलने का आरोप लग चुका है लेकिन कार्रवाई न होने से शिक्षक के हौसले बढ़े और वसूली की रकम भी चार हजार से बढ़कर 6 हज़ार  कर दी गई. इस संबंध में प्रधानाचार्य मान सिंह भारती का कहना है कि कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार ही आगे कार्रवाई की जाएगी. सबसे चौकाने वाली बात यह है कि जिस संयुक्त निदेशक योगेंद्र सिंह ने अपने नेत्रत्व में जांच कमेटी बनाई है आरोपी शिक्षक विवेक लवानिया उसी का खासमखास बताया जा रहा है.


देश और दुनिया के ख़बरों के लिए next media यूट्यूब चैनल को subscribe करें! नीचे दिए लिंक को क्लिक करें 👇

https://youtube.com/@nextmedianews?si=ueP8jO5xN5l8GoW3

Tuesday, May 28, 2024

प्रबंधक के विदाई में भावुक हुए सहयोगी


गोंडा :प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक  चौक शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक सुधीर कुमार शुक्ल के स्थानान्तरण होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। प्रबंधक के विदाई समारोह में सहयोगी भावुक होगये। साथियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। सुधीर कुमार शुक्ल का स्थानान्तरण प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक बालपुर शाखा पर किया गया है। इस दौरान ओपी तिवारी, केके पाण्डेय, अतुल श्रीवास्तव, उदित झा, सौरभ कुमार, जय, रिया, आकांक्षा, दूधनाथ, गुलाम रब्बानी, अभिषेक, मीना रहीं ।


देश और दुनिया के ख़बरों के लिए next media यूट्यूब चैनल को subscribe करें! नीचे दिए लिंक को क्लिक करें 👇

https://youtube.com/@nextmedianews?si=ueP8jO5xN5l8GoW3 

Tuesday, April 16, 2024

थाना हसनगंज पुलिस द्वारा अमर सिंह गिरफतार

 

लखनऊ:  आज दिनांक 15.04.2024 को मा0 न्यायालय के आदेश के अनुपालन मंे अमर सिंह पुत्र एन0एल0 वर्मा, जो कि संविदा कर्मचारी आपदा विशेषज्ञ के पद पर कलेक्ट्रेट, लखनऊ में है, को दबिश देकर गिरफतार किया गया। अमर सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट कर्मचारी अभिषेक से जनवरी, 2022 में मारपीट व गाली गलौज की गयी थी, जिसका संज्ञान मा0 न्यायालय द्वारा लिया गया था। अमर सिंह के विरूद्ध मा0 न्यायालय द्वारा अन्तर्गत धारा-323 व 504 में गैरजमानटी वांरट जारी किया गया था। थाना हसनगंज पुलिस द्वारा गिरफतार किया गया।


देश और दुनिया के ख़बरों के लिए next media यूट्यूब चैनल को subscribe करें! नीचे दिए लिंक को क्लिक करें 👇

https://youtube.com/@nextmedianews?si=i04wRuUrjhwvdIoT

Wednesday, April 10, 2024

जाति धर्म से ऊपर उठकर व्यापारी वर्ग वोट करें : संजय गुप्ता

लखनऊ 10 अप्रैल, बुधवार : उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के "मतदाता जागरूकता अभियान" के अंतर्गत प्रगति बाजार कपूरथला में शपथ कार्यक्रम का आयोजन हुआ

 संगठन की कपूरथला इकाई के पदाधिकारियो ने प्रगति बाजार, कपूरथला में अनिवार्य मतदान की शपथ ली

 उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कपूरथला के व्यापारियों को अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई तथा सभी को अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए जागरूक किया

  तथा व्यापारियों ने स्वयं वोट देने तथा दूसरों को वोट देने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया

 शपथ कार्यक्रम के बाद संगठन के पदाधिकारियो ने प्रगति बाजार, कपूरथला की दुकानों पर पदयात्रा निकालकर जनसंपर्क किया तथा व्यापारियों को अनिवार्य रूप से मतदान के लिए जागरूक किया इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा लोकतंत्र में नागरिकों के पास सबसे बड़ा हथियार वोट देने का अधिकार है सभी नागरिकों को इस हथियार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए साथ ही साथ उन्होंने व्यापारियों से जाति धर्म से ऊपर उठकर वोट देने की अपील की तथा कहा व्यापारियों को मजबूत व्यापारी वोट बैंक के रूप में अपने आप को स्थापित करना होगा तभी उनकी समस्याओं का समाधान होगा

ट्रांस गोमती के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश अवस्थी ने बताया उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल का प्रयास है कि लोकसभा के इस चुनाव में अधिक से अधिक मतदान का प्रतिशत बढ़े संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी ने बताया शत- प्रतिशत मतदान के लिए आदर्श व्यापार मंडल राजधानी सहित प्रदेश के सभी जिलों में "मतदाता जागरूकता अभियान" चलाएगा उन्होंने बताया 15 अप्रैल से मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत पदयात्रा, मशाल जुलूस, पैदल मार्च मतदाता जागरूकता रैली निकाली जाएगी 

प्रगति बाजार ,कपूरथला में आयोजित अनिवार्य मतदान शपथ कार्यक्रम में संगठन के ट्रांस गोमती वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश अवस्थी ,कपूरथला इकाई के अध्यक्ष राजवीर सिंह महामंत्री सुशील कुमार वर्मा ,महावीर प्रसाद मित्तल, राज लालवानी, निखिल लालवानी, मोहन मेघानी, किशोर जी, बाबू भाई, मोहित चनदानी, विक्की, चिंटू भाई,आशीष मिश्रा ,सनी आदि व्यापारी शामिल थे !

======================================

देश और दुनिया के ख़बरों के लिए next media यूट्यूब चैनल को subscribe करें! नीचे दिए लिंक को क्लिक करें 👇

https://youtube.com/@nextmedianews?si=ueP8jO5xN5l8GoW3

Sunday, March 24, 2024

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय में राजधानी के व्यापारियों ने खेली, फूलों की होली

लखनऊ  24 मार्च ,रविवार  :  उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के अयोध्या रोड स्थित प्रदेश कार्यालय पर राजधानी के व्यापारियों एवं पदाधिकारियों ने फूलों की होली खेली तथा एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी 

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मनङल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा होली प्रेम , आपसी भाईचारे का त्यौहार है तथा सभी से सुरक्षित होली खेलने की अपील की इस अवसर पर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव, प्रवीण मिश्रा, ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे ,ट्रांसगोमती अध्यक्ष अशोक यादव, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम , महामंत्री मोहित कपूर ,अमित अग्रवाल, राजीव शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, आर के रावत ,सर्वेश अग्रवाल, मनीष बंसल भूतनाथ के अध्यक्ष कमल अग्रवाल, महामंत्री मनोज अग्रवाल, राजेश सक्सेना, सुमित सिंह , उमेश संवाल,राजाराम रावत, नरेनद शर्मा, सर्वेश मिश्रा राधेश्याम शर्मा, पंकज अरोड़ा ,दीपक चौहान, आशीष शर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे , व्यापारियों ने हवा में अबीर गुलाल उङाया!


देश और दुनिया के ख़बरों के लिए next media यूट्यूब चैनल को subscribe करें! नीचे दिए लिंक को क्लिक करें 👇

https://youtube.com/@nextmedianews?si=ueP8jO5xN5l8GoW3


Monday, March 11, 2024

मिनिस्टीरियल एसो० ऑफ सर्किल आफिसेज, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग चुनाव में पवन कुमार गौतम, प्रांतीय अध्यक्ष एवं अमित कुमार, प्रान्तीय महामंत्री पद पर विजयी हुए

लखनऊ : मिनिस्टीरियल एसोसियेशन ऑफ सर्किल ऑफिसेज, सिंचाई विभाग, उत्तर प्रदेश के प्रान्तीय पदाधिकारियों का द्विवार्षिक निर्वाचन / चुनाव अमर पब्लिक स्कूल, नियर 14 कोसी परिक्रमा मार्ग, भीखापुर, अयोध्या में दिनॉक 10-03-2024 को चुनाव अधिकारियों सर्वश्री ई० हिमांशु वर्मा, मण्डल अध्यक्ष-इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ एवं ई० संतोष कुमार राठौर, जूनियर इंजीनियर, सर्वेक्षण एवं अनुसंधान खण्ड, सिंचाई भवन एनेक्सी, लखनऊ द्वारा सम्पन्न कराया गया, जिसमें निम्न प्रान्तीय पदाधिकारी आगामी द्विवार्षिक सत्र हेतु निर्वाचित किये गयेः-

चुनाव अधिकारियों द्वारा प्रान्तीय उपर्युक्त विजयी घोषित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ् दिलायी गयी। नवनिर्वाचित प्रान्तीय अध्यक्ष द्वारा सदन से अनुमोदन प्राप्त कर पूर्व प्रान्तीय अध्यक्ष सर्वश्री कैलाश चन्ट यादव एवं प्रान्तीय महामंत्री आनन्द कुमार बाजपेयी को संघ का प्रान्तीय संरक्षक एवं सर्वश्री भानू प्रताप सिंह एवं हरीश चन्द्र श्रीवास्तव को वरिष्ठ परामर्शी नामित किया गया।

अन्त में 18वें प्रान्तीय निर्वाचन को सफलता पूर्वक आयोजन कराने के लिए प्रान्तीय अध्यक्ष एवं प्रान्तीय महामंत्री द्वारा सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को धन्यवाद देते हुये आभार व्यक्त किया गया।________________________________________________

देश और दुनिया के ख़बरों के लिए next media यूट्यूब चैनल को subscribe करें! नीचे दिए लिंक को क्लिक करें 👇

https://youtube.com/@nextmedianews?si=ueP8jO5xN5l8GoW3

Saturday, March 9, 2024

अखिलेश का पीएम मोदी पर तंज - यूपी की जनता स्वागत और विदाई दोनों अच्छी तरीके से करती है

लखनऊ । लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी में  लगातार नेताओं का आना जारी है। आज बसपा , जनता दल, राष्ट्रीय लोक दल छोड़कर आये नेताओं का सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी में स्वागत किया। 

इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए अखिलेश ने कहा कि मुझे खुशी है कि हमारा पीडीए परिवार लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि ये संविधान बचाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि जिस तरह कभी समुंदर मंथन हुआ ठीक उसी तरह ये चुनाव संविधान मंथन का है। अखिलेश ने कहा कि एक तरफ वो लोग है जो संविधान को खत्म करना चाहते है और दूसरी तरफ हम लोग है जो संविधान को बचाना चाहते है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हो रही विपक्ष की निजी टिप्पणियों से संबंधित सवाल पर सपा प्रमुख ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोग स्वागत भी अच्छा करते है और जब विदाई करेंगे तो वो भी अच्छी करेंगे। उन्होंने कहा कि जो लोग 2014 में आये थे वो 2024 में जाने वाले है और दस साल हिटलर का भी समय था इनका भी 10 साल पूरा हो चुका है। अखिलेश ने कहा कि सवाल ये है कि नौकरियां मिलेगी या नही। उन्होंने कहा कि हम मीडिया के माध्यम से कहना चाहेंगे कि भाजपा हटाओ नौकरी पाओ। 

चुनाव आयोग पर अपरोक्ष रूप से हमला बोलते हुए अखिलेश ने कहा की चुनाव आचार संहिता हम तब मानेगें जब उत्तर प्रदेश के डीजीपी और अन्य पुलिस और प्रशासन के अधिकारी  हटाये जायेंगे। अखिलेश ने पहले जब अचार संहिता लगती थी तो सालों से जमें अधिकारियों को हटाया जाता था देखते है इस बार कितने अधिकारियों को हटाया जायेगा। 

भाजपा पर आरोप लगाते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के अधिकार छीने है। उन्होंने कहा कि अभी वॉइस चांसलर की नियुक्तियां हुई पीडीए कितना है उसमें। उन्होंने कहा कि कभी गवर्नर हाउस से ये सवाल उठता था कि कितने कौन कौन से पदों पर कितने जॉइन हुए। उन्होंने कहा कि कई ऐसे जिले जिसमे पीडीए के अधिकारी तैनात ही नही हुए। सपा प्रमुख ने कहा कि ये तो सिर्फ एक बात है कि यूनिवर्सिटीज में जो 34 नियुक्तियां हुई है उनमे पीडीए है ही नही कहीं। 

इन नेताओं ने जॉइन की सपा

आज जिन नेताओं ने सपा जॉइन की उनमे जनता दल यूनाइटेड छोड़कर आये पूर्व विधायक सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, पूर्व विधायक सुबोध यादव, पूर्व विधायक मदन गौत्तम, बसपा छोड़कर आये इलियास अंसारी, परवेज आलम , तिलक चंद वर्मा सहित हजारो कार्यकर्ताओं ने सपा जॉइन की।

________________________________________________


देश और दुनिया के ख़बरों के लिए next media यूट्यूब चैनल को subscribe करें! नीचे दिए लिंक को क्लिक करें 👇

https://youtube.com/@nextmedianews?si=ueP8jO5xN5l8GoW3

Tuesday, March 5, 2024

मिनीस्टीरियल एसोसियेशन ऑफ सर्कल आफिसेज लखनऊ शाखा के अध्यक्ष बने विजय कुमार यादव


लखनऊ । मिनिस्ट्रील एसोसियेशन आफ सर्किल आफिसेज सिंचाई एवं जल ससाधान विभाग उत्तर प्रदेश की जनपद शाखा के पदाधिकारियों का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हुआ । मतदान में जनपद शाखा-लखनऊ के 288 सदस्यों में से 260 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमे अध्यक्ष विजय कुमार यादव व वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा और राजेश कुमार तथा उपाध्यक्ष दिनेश कुमार रावत और उत्कर्ष सिंह तथा उपाध्यक्ष महिला लता और सचिव श्रीपाल सिंह और कोषाध्यक्ष अभिषेक सिंह व उप कोषाध्यक्ष रामचंद्र टकरू और मीडिया प्रभारी इंद्रपाल कनौजिया तथा संयुक्त सचिव विनय कुमार सिंह और संजय कुमार तथा सर्वेश कुमार और संयुक्त सचिव महिला सुषिमिता पांडेय बनाई गई है। वही संगठन मंत्री विनय कुमार वर्मा और बाबूलाल और नीरज यादव और संगठन मंत्री महिला संतोष कुमारी तथा उप मंत्री क्रीड़ा एवं संस्कृति राजेश कुमार शुक्ला व आडिटर मोहम्मद अशरफ बनाए गए है।


मिनिस्ट्रीयल एसोसियेशन ऑफ सर्किल ऑफिसेज, सिचाई एंव जल संसाधन विभाग, उ. प्र. जनपद शाखा लखनऊ के पदाधिकारियों का दिवार्षिक चुनाव 4 मार्च 2024 को चुनाव अधिकारी अमित यादव, प्रान्तीय अध्यक्ष, सिंचाई विभाग ड्राइंग स्टाफ एसोसियेशन, उत्तर प्रदेश एवं संतोष कुमार राठौर, जूनियर इंजीनियर, सर्वेक्षण एवं अनुसंधान खण्ड, सिंचाई भवन एनेक्सी, लखनऊ तथा प्रान्तीय चुनाव पर्यवेक्षक राजेश कुमार प्रान्तीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं अभिषेक कुमार प्रान्तीय अतिरिक्त महासचिव पूर्व की देख रेख में सम्पन्न हुआ।

______________________________________________

देश और दुनिया के ख़बरों के लिए next media यूट्यूब चैनल को subscribe करें! नीचे दिए लिंक को क्लिक करें 👇


Wednesday, February 21, 2024

इंडिया गठबंधन ही यूपी में भाजपा को रोकेगा : धनंजय शर्मा


लखनऊ। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शारद चंद पवार के प्रदेश अध्यक्ष धनंजय शर्मा ने आज उत्तर प्रदेश में हुए इंडिया गठबंधन का खुले दिल से स्वागत किया है। पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए धनंजय ने कहा कि सपा और कांग्रेस ने जिस तरह तमाम चुनौतियों से निपटते हुए उत्तर प्रदेश में भाजपा को रोकने के लिए इंडिया गठबंधन को मूर्त रूप दिया है वो एक स्वागत योग्य कदम है। 
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केवल इंडिया गठबंधन ही वो ताकत है जो भाजपा को सत्ता में आने से रोकेगी। उन्होंने कहा प्रदेश और देश की जनता एक लंबे समय से ऐसे गठबंधन की उम्मीद कर रही थी जो भाजपा को सत्ता में आने रोक सके।
धन्नजय ने कहा कि हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार जी का शुरू ये कहना था कि अगर भाजपा को लोकसभा चुनाव में हराना है तो विपक्ष की सभी पार्टियों को एकजुट होकर चुनाव लड़ना होगा। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि दोनों ही दलों ( सपा और कांग्रेस) के शीर्ष नेतृत्व ने इस बात को समझा और उत्तर प्रदेश में एक मजबूत गठबंधन खड़ा किया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शारद चंद पवार इस गठबंधन को अपना पूर्ण समर्थन देती है। पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता गठबंधन के प्रत्यशियों को जीताने में पूरी ताकत लगा देगा।
धनंजय ने कहा कि हमें उम्मीद ही नही विश्वास है कि इंडिया गठबंधन को जनता का पूर्ण समर्थन मिलेगा और लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन भाजपा को शिकस्त देगा। 
इस मौके पर पार्टी के प्रमख महासचिव अब्दुल रहमान (लल्लू) प्रदेश महासचिव सुभाष मिश्र, प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश ओझा व पार्टी प्रवक्ता हसीन खान मौजूद रहे।


देश और दुनिया के ख़बरों के लिए next media यूट्यूब चैनल को subscribe करें! नीचे दिए लिंक को क्लिक करें 👇

Monday, February 5, 2024

व्यापारियों ने डी सी पी उत्तरी के पद पर रहे आईपीएस अधिकारी कासिम आब्दी को दी विदाई

लखनऊ 05 फ़रवरी :  उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय में रविवार देर  शाम डी सी पी उत्तरी  रहे आईपीएस अधिकारी कासिम आब्दी का विदाई समारोह आयोजित हुआ !

 कार्यक्रम में उत्तरी थाना क्षेत्र की बजारो  के व्यापारी उपस्थित हुए

 व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने डी सी पी उत्तरी के पद पर रहते हुवे उनके कार्यकाल की सारहना करते हुए उनको व्यापारियों का हितैषी तथा जनता की पीड़ा समझने वाला अधिकारी बताया तथा  अशोक की लाट स्मृति चिन्ह  के रूप मे भेंट किया

 तथा कहा कि उनका व्यापारियों के प्रति हमेशा सकारात्मक सहयोग रहा है व्यापारी उनके कार्यकाल को याद रखेंगे !

इस ओशो पर आईपीएस अधिकारी काशी बावड़ी व्यापारियों के बीच भावुक हुए तथा उन्होंने भी सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया तथा कहा कि आप सबका प्यार और विश्वास हमेशा काम करने के लिए ताकत देता रहा !

इस अवसर पर ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे, ट्रांसगोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, भूतनाथ मार्केट के अध्यक्ष कमल अग्रवाल, नगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव, भूतनाथ आदर्श व्यापार मंडल के महामंत्री मनोज अग्रवाल,उपाध्यक्ष राजेश सक्सेना, प्रमोद बंसल, सौरभ अरोड़ा, भूतनाथ मंदिर मार्केट के प्रभारी दिनेश शर्मा, सर्वोदय नगर मार्केट के अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान, मुंशी पुलिया के अध्यक्ष दीपक सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में व्यापारी रहे व्यापारियों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा माला फूल एवं अंग वस्त्र ओढा कर उनका स्वागत सम्मान बिदाई दी !


देश और दुनिया के ख़बरों के लिए next media यूट्यूब चैनल को subscribe करें! नीचे दिए लिंक को क्लिक करें 👇

https://youtube.com/@nextmedianews?si=ueP8jO5xN5l8GoW3

 


(रिपोर्ट: ज़हीर अब्बास,  लखनऊ)

Mobile : 9648246823

Wednesday, January 31, 2024

हज़रत गु़फ़रान मआब की स्मृति में संगोष्ठी एवं शोक सभा

लखनऊ 31 जनवरी :  दिलदार अली गुफ़रान मआब फाउंडेशन के तत्वावधान में हज़रत गुफ़रान मआब का स्वर्गवास 19 रजब 1235 को हुआ था उनके ेजीवन और उपलब्धियों पर एक सेमिनार और स्मारक सेवा का आयोजन हुसैनिया जन्नत मआब सैयद तकी साहब, अकबरी गेट, लखनऊ में किया गया, जिसकी अध्यक्षता आयतुल्लाह हमीदुल हसन ने की। कार्यक्रम की शुरुआत मौलाना ज़फ़र अब्बास कशमीरी ने पवित्र कुरान की तिलावत से की। मौलाना शरर नकवी ने सेमिनार और शोक सभा की व्यवस्था का दायित्व निभाया। मौलाना साएम मेहदी ने उद्घाटन भाषण देते हुए इज्तेहाद परिवार की सेवाओं का उल्लेख किया। श्री सीस्तानी के वकील, हुज्जतुल-इस्लाम वल मुस्लिमीन सैयद अशरफ ग़रवी ने अपने लेख में कहा कि हज़रत गु़फ़रान मआब ने अख़बारवाद और सूफ़ीवाद के खि़लाफ़ जिहाद छेड़ा और शियावाद को इन दोनों से शुद्ध किया ताकि कोई भी सच्चाई छुप न सके और कोई भी असत्य में प्रवेश कर न सकेंगे उन्होंने साहब जवाहर के लिखे पत्रों का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह से अतीत में भारत की धार्मिक सेवाएं की जाती थीं, ईश्वर जल्द से जल्द उन दिनों को लौटाए ताकि भारत का लखनऊ शहर फिर से नजफे हिन्द बन जाए और मौलाना मुस्तफा अली खान ने सैयद दिलदार अली नकवी गुफ़रान मआब, जिन्हें अल्लाह सर्वशक्तिमान के धन्य जीवन पर एक प्रस्तुति में कहा कि शरिया अदालत, जुमा और जमात की स्थापना और उपमहाद्वीप में शोक को बढ़ावा देना उनकी उपलब्धि थी, उन्होंने मजबूत किया न्यायशास्त्र और धर्मशास्त्र से शीअत को लाभ पहुंचाया, लखनऊ एवं नजफ अशरफ में शिक्षा संकाय की स्थापना की। 

इज्तेहाद के परिवार के मुखिया मौलाना सैयद सैफ अब्बास नकवी ने सेमिनार को संबोधित करते हुए कहा कि हजरत गुफरन मआब की दुआ, जो हरम अमीर अल-मोमिनीन ने मांगी थी, कि वह धर्म प्रचार हमारी पीढ़ी में जारी रहे। ऐसा करते हुए उन्होंने कहा, अलहम्दुलिल्लाह, ढाई सौ साल बीत गये और ये सिलसिला आज तक कायम है. मौलाना सैयद सैफ अब्बास नकवी ने कहा कि फिरदौस माकन ने ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन कर असिफी मस्जिद और हुसैनिया समेत कई अन्य धार्मिक इमारतों को अंग्रेजों से मुक्त कराया. जिसमें सैय्यदुश्शोहदा के लिए मातम और पाठ का सिलसिला शुरू किया गया और उस समय के सुप्रीम कोर्ट से केस जीतने के बाद उन्होंने खलीफए बिला फ़स्ल पूरे भारत में चलाया।

मजलिस को संबोधित करते हुए आयतुल्लाह अमीरउल उलमा सैयद हमीदुल हसन साहब किबला ने ज्ञान और विद्वानों के महत्व और उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्री ग़ुफ़रान मआब की सेवाओं और उनके माध्यम से शिया समुदाय ने जो विकास हासिल किया है उसका कोई विकल्प नहीं है।

अंततः गुफ़रान मआब फ़ाउंडेशन के तत्वावधान में कुछ पुस्तकें प्रकाशित हुईं, जिन्हें मौलाना मोहम्मद मशरिकिन उस्ताद जामिया नाज़िम और डॉ. आरिफ़ अब्बास उस्ताद ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती विश्वविद्यालय द्वारा संकलित किया गया था। मुजद््िददे शरीअत हज़रत गु़फ़रान मआब और उनके पांच मुजतहिद बेटे (उर्दू), हालात हज़रत अमीर मुख्तारं, (तर्जमा नूर अल-अबसार) (उर्दू) मकातीबे साहबे जवाहर एला सुल्तानुल उलमा व सैयदुल उलमा (अरबी) मकातीबुल आलाम एला मुम्ताजुल उलमा (अरबी) मकातीब मुफ्ती मुहम्मद अब्बास वा मुम्ताजुल उलमा (अरबी), तज़किरा उलमा अल्लामा सैय्यद मेहदी रिज़वी (फ़ारसी) किताबें अयातुल्ला सैयद हमीद अल हसन द्वारा जारी की गईं। हज्जतुल-इस्लाम मौलाना सैयद सायम मेहदी, मौलाना सैयद सैफ अब्बास, मौलाना जहीर अहमद इफ्तिखारी, मौलाना फरीदुल हसन।

जिसमें बड़ी संख्या में विद्वानों और विश्वासियों ने भाग लिया जिसमें मौलाना सैयद फरीदुल हसन, प्रिंसिपल जामिया नाजमिया, मौलाना जहीर अहमद इफ्तिखारी मौलाना अफजल अब्बास, मौलाना मुहम्मद रजा एलिया मुबारकपुरी, मौलाना अफजाल हुसैन काजमी, मौलाना मिर्जा रजा हुसैन, मौलाना शबाब वास्ती, मौलाना काजिम वाहिदी, .मौलाना मोहम्मद मशरिकैन, वसीउल हसन, डॉ. अली सलमान, मौलाना वजीर हसन ज़ैनबी, मौलाना शफीक आबिदी, मौलाना तसव्वुर हुसैन, डॉ. कल्ब सिबतैन नूरी, मौलाना शबीहुल हसन साहब, मौलाना नफीस अख्तर, मौलाना कमरुल हसन, मौलाना नसीम खान , मौलाना सोहेल। अब्बास, मौलाना मिर्जा वाहिद हुसैन, मौलाना नासिर अब्बास, आसिफ सेथली, मौलाना आजिम हुसैन सेथली, मौलाना आगा मेहदी, मौलाना तफसीर हसन, मौलाना इतरत, मौलाना सरताज, मौलाना सैयद आली, एजाज हुसैन, मौलाना गुलाम सरवर, मौलाना शमसुल हसन , मौलाना मीसम जैदी, मौलाना मुहम्मद हुसैन, मौलाना गुलाम अली आदि उपस्थित थे।


देश और दुनिया के ख़बरों के लिए next media यूट्यूब चैनल को subscribe करें! नीचे दिए लिंक को क्लिक करें 👇

https://youtube.com/@nextmedianews?si=ueP8jO5xN5l8GoW3

Friday, January 26, 2024

राजकीय संयुक्त/क्षय रोग चिकित्सालय, ठाकुरगंज में मनाया गया देश का 75वां गणतंत्र दिवस

लखनऊ, 26 जनवरी : आज ठाकुरगंज स्थित राजकीय संयुक्त/क्षय रोग चिकित्सालय मे देश का 75वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ एस पी सिंह ने केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जन-हित मे चलाई जा रही सभी स्वास्थ्य योजनाओं का विस्तार-पूर्वक चर्चा की एवं चिकित्सालय की सुविधाओं को दिन-ब-दिन और भी सुदृण और जनोपयोगी बनाने के लिए चिकित्सालय के समस्त अधिकारियों और कर्मियों से आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रोगियों का हित हम सभी के लिए सर्वोपरि है। डॉ एस पी सिंह ने चिकित्सालय में उत्कृष्ट सेवा के लिए हर संवर्ग से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तोहफा के साथ प्रमाण-पत्र देकर उनका हौसला अफ़ज़ाई की।

इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक, लेखक एवं प्रखर वक्ता डॉ आनंद त्रिपाठी ने देश के प्रति अपने प्रेम, सौहार्द और जिम्मेदारी को काव्य-रूप में प्रस्तुत कर कार्यक्रम को बहुत खुशगवार कर दिया।

इस अवसर पर ई एन टी सर्जन डॉ अनित्या श्रीवास्तव ने टी बी अस्पताल में आधुनिक-विधि से नाक-कान-गले की उनके द्वारा की जा रही सर्जरी और इलाज के बारे में बताया।

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ कपिल सिंह वर्मा ने सभी से जनहित में सहयोग की अपेक्षा का आग्रह किया।

मनोरोग विशेषज्ञ डॉ लवकुश द्वारा डिप्रेशन, चिंता और न्यूरो संबधी बीमारियों के मरीजों का चिकित्सालय में इलाज की जानकारी दी।

इस अवसर पर चिकित्सा इकाई में कार्यरत एवं राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण में नामित सहायक-नोडल अधिकारी डॉ एस के सोनी ने कहा कि भारत देश के 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर हम सबके अभिभावक एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एस पी सिंह को इतने अल्प समय मे चिकित्सालय के चहुमुखी विकास पर उन्हें  "नायक फ़िल्म के एक दिन के मुख्यमंत्री बने अभिनेता अनिल कपूर का पर्याय माना"।

डॉ एस के सोनी ने एक जानकारी साझा की कि हमारे देश में प्रतिदिन लगभग 2000 मौतें तम्बाकू, गुटखा, और धूम्रपान के कारण हो रही हैं। यह संख्या काफी चिंताजनक है, क्योंकि हर मौत की पीछे तम्बाकू के उपभोग को जिम्मेदार ठहराया। तंबाकू-नियंत्रण पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमें तम्बाकू, गुटखा, पान-मसाले, और धूम्रपान का सेवन आज से ही बंद करना चाहिए। तंबाकू से होने वाली दुष्प्रभावों से बचने के लिए हमें अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। इससे हम मुंह का कैंसर, गले का कैंसर, हृदयाघात, अनिद्रा, और बेचैनी जैसी संक्रामक बीमारियों से बच सकते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले पंद्रह दिनों में मैंने तम्बाकू-गुटखा खाने वाले 28 लोगो का चालान किया है जिनसे लगभग 800 रुपए की जुर्माना-राशि के साथ साथ गुटखा एवं तम्बाकू-उत्पाद जब्त किए हैं जिसे 5 फरवरी की तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ में जमा किया जाएगा । डॉ सोनी ने  सभी से अपील की कि हम अपने देश, प्रतिष्ठान, प्रदेश, और शहर को स्वस्थ और स्वच्छ रखने में मदद करें चूंकि यही हमारे लिए गणतंत्र दिवस पर सबसे बड़ी सौगात होगी। इस अवसर पर आमंत्रित विशिष्टजन,  चिकित्सकगण, नर्सिंग, पैरामेडिकल एवं अन्य स्टाफ मौजूद थे।


देश और दुनिया के ख़बरों के लिए next media यूट्यूब चैनल को subscribe करें! नीचे दिए लिंक को क्लिक करें 👇

Sunday, January 21, 2024

भगवान राम के आगमन के एक दिन पूर्व राजधानी के व्यापारियों ने छोटी दीपावली धूमधाम से मनाई, व्यापारियों ने दीपक जलाए,रोशनी की और जमकर

लखनऊ  जनवरी :  आदर्श व्यापार मंडल  के पदाधिकारी शहर भर में जगह-जगह करेंगे भंडारे, सुंदरकांड के पाठ एवं एलईडी स्क्रीन के द्वारा सजीव प्रसारण , भगवान श्री रामचंद्र जी के  आगमन के एक दिन पूर्व राजधानी में व्यापारियों ने उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय अयोध्या रोड पर प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता के सानिध्य में छोटी दीवाली धूमधाम से मनाई व्यापारियों ने दीप जलाए तथा जमकर आतिशबाजी की!

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की महिला इकाई की महिला व्यापारियों द्वारा फूलों की रंगोली भी सजाई गई फूलों की रंगोली सजाने वालों में महिला इकाई की ट्रांस गोमती अध्यक्ष श्रीमती अंजलि मोरिया एवं उपाध्यक्ष श्रीमती रितु ठाकुर द्वारा बनाया गया

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा व्यापारियों के अंदर एवं जनता के अंदर अत्यधिक उत्साह एवं उमंग है हम सभी लोग बहुत भाग्यशाली हैं जो हमने ऐसी पीढी में   जन्म लिया   है कि हम 500 वर्षों के बाद भगवान श्री रामचंद्र जी के भव्य मंदिर के निर्माण के गौरवशाली पल के साक्षी बन रहे हैं 

 उन्होंने सभी व्यापारियों से 22 जनवरी को अपनी-अपने निवास स्थान एवं प्रतिष्ठानों पर दीपक जलाकर दिवाली बनाने की अपील की!

 संजय गुप्ता ने बताया कल राजधानी सहित प्रदेश के सभी जिलों में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारी स्थान स्थान पर भंडारे लगाएंगे तथा एलईडी स्क्रीन लगाकर संजीव प्रसारन करेंगे 

ट्रांसगोमती   अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम ने बताया कमता तिराहा, तेलिबाग एवं भूतनाथ मार्केट में  कल एलईडी स्क्रीन लगाकर सजीव प्रसारण किया जाएगा तथा  राजधानी में संगठन के पदाधिकारियो द्वारा कई जगह सुंदरकांड के पाठ और भंडारे किए जाएंगे!

 कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, लखनऊ वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव श्याम सुंदर अग्रवाल, राधेश्याम शर्मा, महामंत्री राजीव शुक्ला, अमित अग्रवाल, हिमांशु गुप्ता भूतनाथ मार्केट के अध्यक्ष कमलअग्रवाल, महामंत्री मनोज अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेश सक्सेना, कोषाध्यक्ष प्रमोद बंसल, फैजाबाद रोड के कार्यवाहक अध्यक्ष सोनू अग्रवाल, विपुल जैन, मुंशी पुलिया इकाई के अध्यक्ष दीपक सिंह चौहान रिंग रोड इकाई के अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा महामंत्री पंकज अरोड़ा चिनहट के अध्यक्ष अरुण राय सहित बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल रहे !


देश और दुनियाभर की खबरों के लिए next media यूट्यूब चैनल को subscribe करें,  नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇

https://youtube.com/@nextmedianews?si=8TrqWq2nqSjjunRs

Saturday, January 20, 2024

आदर्श व्यापार मंडल ने चिनहट बाजार में निकाली "राम पदयात्रा"

लखनऊ  20 जनवरी , शनिवार :  उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वाधान में चिनहट आदर्श व्यापार मंडल द्वारा चिनहट बाजार में चिनहट बाजार के अध्यक्ष अरुण राय की अगुवाई में राम पद यात्रा निकाली गई ! "रामपद यात्रा" में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल  के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मुख्य रूप से शामिल रहे तथा संगठन के पदाधिकारियों ने चिनहट बाजार के व्यापारियों को अक्षत एवं दीपक वितरित किए तथा इस अवसर पर ढोल नगाड़ों पर झूमते हुए जय श्री राम के उद्घोष किया!

"रामपद यात्रा" में कमल पांडे, संतोष चौधरी, अनिल सोनी, संतोष रंजन पांडे, नरेंद्र श्रीवास्तव ,विजय शर्मा, मनीष निगम, विनोद वर्मा, शैलेंद्र गुप्ता, कौशल वर्मा, बृजेंद्र गुप्ता बड़ी संख्या में व्यापारी एवं पदाधिकारी शामिल रहे! इसके अतिरिक्त ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम की अगुवाई में संगठन के पदाधिकारियों ने अयोध्या मार्ग के प्रमुख चौराहों नीलगिरी चौराहा एवं कमता तिराहा को सजाया !

इस अवसर पर मुंशी पुलिया के अध्यक्ष दीपक सिंह चौहान ,ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे ,लखनऊ वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव, आशीष शर्मा सहित कई पदाधिकारी शामिल रहे!

इसके अतिरिक्त संजय गांधीपुरम ,अयोध्या रोड पर व्यापारी नेता श्याम सुंदर अग्रवाल की अगुवाई में विजय मिश्रा, योगेंद्र वर्मा सहित कई पदाधिकारियों ने संजय गांधीपुरम बाजार में गेट लगाया तथा झंडा वितरित किए! लखनऊ नगर के महामंत्री मोहित कपूर की अगवाई में आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारी ने आलमबाग के अवध चौराहे को होल्डिंग बैनर से सजाया इस अवसर पर लखनऊ के उपाध्यक्ष गोपाल जालान, प्रदेश मंत्री सुमित कनोडिया भी शामिल रहे !



देश और दुनिया के ख़बरों के लिए next media यूट्यूब चैनल को subscribe करें! नीचे दिए लिंक को क्लिक करें 👇

https://youtube.com/@nextmedianews?si=ueP8jO5xN5l8GoW3


मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP

यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...