Wednesday, February 21, 2024

इंडिया गठबंधन ही यूपी में भाजपा को रोकेगा : धनंजय शर्मा


लखनऊ। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शारद चंद पवार के प्रदेश अध्यक्ष धनंजय शर्मा ने आज उत्तर प्रदेश में हुए इंडिया गठबंधन का खुले दिल से स्वागत किया है। पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए धनंजय ने कहा कि सपा और कांग्रेस ने जिस तरह तमाम चुनौतियों से निपटते हुए उत्तर प्रदेश में भाजपा को रोकने के लिए इंडिया गठबंधन को मूर्त रूप दिया है वो एक स्वागत योग्य कदम है। 
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केवल इंडिया गठबंधन ही वो ताकत है जो भाजपा को सत्ता में आने से रोकेगी। उन्होंने कहा प्रदेश और देश की जनता एक लंबे समय से ऐसे गठबंधन की उम्मीद कर रही थी जो भाजपा को सत्ता में आने रोक सके।
धन्नजय ने कहा कि हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार जी का शुरू ये कहना था कि अगर भाजपा को लोकसभा चुनाव में हराना है तो विपक्ष की सभी पार्टियों को एकजुट होकर चुनाव लड़ना होगा। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि दोनों ही दलों ( सपा और कांग्रेस) के शीर्ष नेतृत्व ने इस बात को समझा और उत्तर प्रदेश में एक मजबूत गठबंधन खड़ा किया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शारद चंद पवार इस गठबंधन को अपना पूर्ण समर्थन देती है। पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता गठबंधन के प्रत्यशियों को जीताने में पूरी ताकत लगा देगा।
धनंजय ने कहा कि हमें उम्मीद ही नही विश्वास है कि इंडिया गठबंधन को जनता का पूर्ण समर्थन मिलेगा और लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन भाजपा को शिकस्त देगा। 
इस मौके पर पार्टी के प्रमख महासचिव अब्दुल रहमान (लल्लू) प्रदेश महासचिव सुभाष मिश्र, प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश ओझा व पार्टी प्रवक्ता हसीन खान मौजूद रहे।


देश और दुनिया के ख़बरों के लिए next media यूट्यूब चैनल को subscribe करें! नीचे दिए लिंक को क्लिक करें 👇

No comments:

Post a Comment

बेटी की शादी से पहले उठ गया पिता का साया: बिजली के खंभे पर बुझ गई महेंद्र उर्फ गुड्डू की जिंदगी

बालामऊ/हरदोई उ०प्र० का माहौल उस वक्त गमगीन हो गया, जब एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। जिस आंगन में कुछ दिन पहले ...