Friday, June 30, 2023

सीलिंग की कार्यवाही नहीं रुकी तो उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल सड़कों पर उतर कर करेगा जबरदस्त प्रदर्शन : संजय गुप्ता

30 जून,शुशुक्रवा लखनऊ  :  आवास विकास विभाग द्वारा इंदिरा नगर क्षेत्र में शुक्रवार को  सीलिंग की कार्रवाई !

2 प्रतिष्ठानों अग्रवाल साइकिल एवं एबीपी पैथोलॉजी पर की गई आवास विकास विभाग द्वारा सीलिंग की कार्रवाई  की जानकारी  उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार के प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता संगठन के पदाधिकारियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे तथा भारी संख्या में आदर्श व्यापार के पदाधिकारी एवं इंदिरा नगर क्षेत्र के सैकड़ों व्यापारी मौके पर पहुंचे तथा जबरदस्त विरोध किया एवं सीलिंग के विरोध में जमकर नारेबाजी की व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने अधिकारियों से कहा इस विषय पर पर कुछ उच्च स्तर पर वार्ता की गई है जल्दी कोई समाधान निकलेगा तब तक सीलिंग की कार्रवाई रोकने को कहा संगठन एवं व्यापारियों के दबाव में आवास विकास विभाग के अधिकारियों ने सीलिंग की कार्रवाई को बीच में ही रोक दिया तथा वापस लौट गए

व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा यदि सीलिंग की कार्रवाई नहीं रुकी तो उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल सड़कों पर उतर कर जबरदस्त प्रदर्शन करेगा सीलिंग की कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

विरोध प्रदर्शन में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जयसवाल, व्यापारी नेता अमिताभ श्रीवास्तव ,शशि प्रताप सिसोदिया, निखिल राज, विक्की दयालानी, तरुण वधवानी ,रंजीत पटेल, हर्ष केसरी, गोपाल अग्रवाल, वीरेष  सिंह, अनिल अग्रवाल सहित भारी संख्या में व्यापारी शामिल थे !

Saturday, June 24, 2023

गोण्डा के दो भाईयों ने लिया दक्षिणी कोरिया में ताइक्वांडो का प्रशिक्षण



GONDA : अंतराष्ट्रीय ताइक्वांडो पार्टनरशिप प्रशिक्षण प्रोग्राम का दस दिवसीय आयोजन दक्षिण कोरिया के मूजू शहर के ताइक्वांडो वान में किया गया। गोण्डा जनपद के दो भाइयों अमूल्य उपाध्याय व तन्मय उपाध्याय ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। दस दिनों में उन्होंने ताइक्वांडो में आधुनिक व नई तकनीकी के प्रयोग व ताइक्वांडो के विस्तार पर प्रशिक्षित किया गया।अब इन दोनों भाइयों की जिम्मेदारी देश में ताइक्वांडो को बढ़ावा देने के लिए काम करने की जिम्मेदारी है। अमूल्य उपाध्याय उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसियशन के प्रशिक्षक जबकि तन्मय उपाध्याय इसी संस्था के खिलाड़ी हैं। अंतराष्ट्रीय ताइक्वांडो के अध्यक्ष साउथ कोरिमाई चुल मिन किम ने दोनो भाइयों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया है। गोण्डा के दो भाइयों के ताइक्वांडो के क्षेत्र में इस ऊंचाई तक पहुंचने पर लोगों ने खुशी जताई है। उपाध्याय भाईयों की माता आरती उपाध्याय बेसिक शिक्षा विभाग के कम्पोजिट विद्यालय की प्रधानाध्यापिका है। लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

Wednesday, May 17, 2023

जयपुरिया स्कूल में मेधावियों का हुआ सम्मान


Gonda : अयोध्या गोण्डा हाईवे पर स्थिति सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में कक्षा 10 में अच्छे अंक पाने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। प्रबंधक संदीप गुप्ता व प्रधानाचार्य सुप्रिया शर्मा ने मेधावी छात्रों को माला पहनाकर सम्मानित किया। सीबीएससी बोर्ड के 10 वी कक्षा में अभिषेक अंकुर, यशस्वी, राज पाण्डेय, ओजस्वी, सूर्यांश सिंह, रिद्धि, साई स्मृति, हरिओम युसुफ, सौरभ पाण्डेय को सम्मानित किया गया। शिक्षिका रानू सिंह, दीपिका पाण्डेय, आदित्या त्रिवेदी, रीनू हसन, शशांत त्रिपाठी रहे ।


Friday, May 12, 2023

ऊंची कूद से विदेश में देश का नाम रोशन करेंगी सविता तिवारी

 Gonda : एशियन मास्टर एथेलीट चेम्पियनशिप प्रतियोगिता में ऊंची कूद व त्रिपुल जम्प मे भाग लेने के लिए सविता तिवारी को मौका मिला है। उन्होंने  फरवरी में  पश्चिमी बंगाल की राजधानी कोलकता में आयोजित हुए राष्ट्रीय मास्टर प्रतियोगिता  में गोल्ड मेडल जीता था।

पश्चिमी प्रशान्त महासागर में स्थिति सात हजार द्वीपों से अधिक वाला  एशिया के फिलीपींस देश में आठ से 12 नवम्बर के बीच एशियन मास्टर एथेलीट चेम्पियनशिप का आयोजन राजधानी मनीला में होगा। चीन सागर, फिलीपींस सागर व सेलेबस सागर से घीरे हूए इस खूबसूरत देश में अपने जनपद की बेटी ऊंची कूद में देश का नाम रोशन करेगी।

 सविता तिवारी कम्पोजिट विद्यालय नगवा की शारीरिक शिक्षा की अनुदेशक हैं। कम्पोजिट विद्यालय अशोकपुर पश्चिमी की ममता भी भाला फैंक प्रतियोगिता में फिलीपींस जाएंगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह, वरिष्ट बीईओ राम खेलावन सिंह, बीईओ हर्षित पाण्डेय, बीईओ सीबी पाण्डेय, अवनीश पाण्डेय, सुशील मिश्र, आनन्द देव सिंह, मनोज शर्मा, प्रधानाध्यापक प्रतिभा सिंह, कन्हैयालाल मौर्य, कुलदीप, विनय कुमार, छाया देवी ने शुभकामनाएं दीं हैं।


Saturday, April 29, 2023

शिक्षक समस्याओं को लेकर महानिदेशक से मिला गोण्डा का प्रतिनिधि मण्डल

Gonda : जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी की अगुवाई में गोण्डा के शिक्षकों का एक प्रतिनिधि मंडल बेसिक शिक्षा के महानिदेशक विजय किरन आनन्द से मिलकर शिक्षक समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। महानिदेशक ने समस्याओं को गम्भीरता से लेकर निस्तारण का आश्वासन दिया है। जिलाध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने बताया कि वीडियो कांफ्रेंसिंग से अनुश्रवण पर शिक्षकों ने गहरी नाराजगी दिखाई। अधिकारियों का शिक्षक से अभद्रता, एआरपी के चयन में अनियमित्ता, सेवानिवृत शिक्षकों का समय से सभी भुगतान, जनपद के अन्दर पारसफरिक स्थानान्तरण के साथ साथ अनेक शिक्षकों की समस्याओं पर महानिदेशक से विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि शिक्षकों के समस्याओं को महानिदेशक ने गम्भीरता से सुना और ससमय निस्तारण का आश्वासन भी दिया है। प्रदेश महामन्त्री नरेश कौशिक, गोण्डा के सुरेश सिंह, मण्डल अध्यक्ष वीर विक्रम सिंह, विद्या विलास पाठक, प्राभाकांत मिश्र, सुरेश सहगल, भूपेश श्रीवास्तव, मनोज कुमार रहे। सुशील मिश्र,मनोज शर्मा, यंशवंत पाण्डेय, आनन्द शुक्ला, बीएन सिंह, दयाशंकर प्रजापति, आशीष दिवेदी, उषा गुप्ता, नीना दूवे ने शिक्षकों की समस्या उठाने के लिए प्रतिनिधि मंडल का आभार जताया है।



Thursday, April 27, 2023

बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक पाने वाली छात्राओं का हुआ सम्मान

Gonda : अल्ताफ मेमोरियल गर्ल्स स्कूल मे यूपी बोर्ड परीक्षा के हाईस्कूल के बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का गुरुवार को सम्मानित किया गया। स्कूल में प्रथम स्थान पाने वाली अलीशा खान द्वितीय स्थान पाने वाली वरीशा और तृतीय स्थान पाने वाली रुकैय्या फातिमा को स्कूल से अध्यक्ष डा साबिर मैनेजर अब्दुल मुजीब व प्रधानाचार्य शाहीन बानो ने छात्राओं को माला पहनाकर सम्मानित किया। अब्दुल रशीद, आफताब, शौकत, शबनम, रुखसाना, अफरोज रहे।

Wednesday, April 26, 2023

वाहन चेकिंग कर किया 17 हजार का चालान

Gonda : आगामी नगरपालिका चुनाव के मद्देनजर एसपी आकाश तोमर के सख्त निर्देश पर कोतवाली देहात के नगवा मोड़ पर मंगलवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चौकी प्रभारी सर्वजीत गुप्ता ने बताया कि बाइक पर तीन सवारी, बिना हेलमेट के व कार के बिना सीटवेलट लगाए लोगों का ई चालान किया गया।  सर्वजीत यादव, सभाजीत, कांशीराम रहे।छह वाहन से छह हजार चालान काटा गया। वहीं कहोबा चौराहे पर धर्मेन्द्र गौतम देवेन्द्र यादव, रमेश यादव, चेकिंग अभियान में हिस्सा लिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि 11 वाहन से ग्यारह हजार चालान काटा गया है।

वरिष्ट वकील व सच्चे समाजवादी नेता को दी गई श्रद्धांजली

Gonda : गरीबों, कमजोरों और वंचितों के मसीहा कहे जाने वाले जनपद के वरिष्ट वकील व सच्चे समाजवादी नेता गोमती प्रसाद यादव बाबू जी को सोमवार उनके पुण्यतिथि के मौके पर उन्हें श्रध्दांजलि दी गई। पाण्डेयपुर बाजार में हुए इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के नेता सगीर उस्मानी व विशिष्ट अतिथि समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष आनन्द स्वरुप उर्फ पप्पू यादव रहे ।उन्होंने कहा कि बाबू जी गरीबों के उस समय के मसीहा माने जाते थे जब हर जगह शासन सत्ता में रहने वाली पार्टियां समाज के दबे कुचले लोगों पर जुल्म करती थी। वकील व समाजसेवी नानबाबू यादव ने गोमती प्रसाद यादव के जीवन संघर्ष के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाबू जी बाराबंकी के पूर्व सांसद राम सेवक यादव, डा राम मनोहर लोहिया व बेनी प्रसाद वर्मा के साथ समाज की भलाई के लिए संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि गरीबो के बहुत से मुकदमे बाबू जी बिना फीस लिए पैरवी करते थे। कैलाश नाथ वर्मा, खुर्शीद अन्वर उर्फ चांद भाई, मुजीब अहमद, राम कुमार यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किये। संचालन विंदेश्वरी पाल ने किया। आयोजक दीवानी न्यायालय के प्रशासनिक अधिकारी के पद से सेवानिवृत हो चुके गोमती प्रसाद यादव के पुत्र शिवा नन्द यादव ने आये हुए अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। एआर उस्मानी, वरुण यादव, असलम, छोटू नेता, सुखराम यादव, मसीउज्जमा, फिरोज, राम नरेश यादव, शिव कुमार, हरीराम यादव रहे ।

Wednesday, April 12, 2023

लडका लड़की एक समान,, यही संकल्प यही अभियान

GONDA !!  बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में नया शिक्षा स्तर शुरु होते ही शिक्षा के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए स्कूल चलो अभियान की भी शुरुआत होगयी है। शिक्षा के प्रति जागरुकता फैलाने, शिक्षा के महत्व बताने वाले स्लोगन के साथ बच्चे घर घर व गांव गांव जाकर बच्चों का नामांकन कराने के लिए अपील कर रहे हैं।

प्राथमिक विद्यालय लोनियनपुरवा में बुधवार को शिक्षा जागरुकता रैली निकाली गई। अध्यापकों के साथ बच्चों ने ग्राम पंचायत के चौधरीपुरवा, लोनियनपुरवा, रौजा, पणडितपुरवा, अचलपुर, बडकापुरवा, गोपालपुर का भ्रमण किया। बच्चों ने लड़का लड़की एक समान, यही संकल्प यही अभियान व पापा सुनलो विनय हमारी, पढ़ने की है उम्र हमारी जैसे स्लोगन के साथ ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व व उद्देश्य को बताया। शिक्षकों ने सरकार की स्कूल में चलाए जाने वाली योजनाओं को समझाया। प्रधानाध्यापक विनय कुमार श्रीवास्तव, उषा गुप्ता, छाया श्रीवास्तव, रहमान खां, पीर मोहम्मद, धर्मवती देवी, प्रिंसी सिंह रहीं ।

Friday, April 7, 2023

इफ्तार पार्टी में हुई देश में अमन- चैन की दुआ

Gonda । शहर के फैजाबाद रोड़ स्थिति सिटी हास्पिटल के डायरेक्ट मशहूर हड्डी रोग विशेषज्ञ डा अहमर जावेद सिद्दीकी ने गुरुवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। शहर ईदगाह के इमाम मौलाना मुजक्किर हुसैन ने देश में अमन चैन व खुशहाली के लिए दुआ कराई। उन्होंने कहा कि  इफ्तार के वक्त रोजेदार की दुआ जरुर कुबूल होती है इसलिए हम सब को देश में अमन चैन, शान्ति व खुशहाली बनी रहे इसके लिए बराबर दुआ करनी चाहिए। एडवोकेट जावेद सिद्दीकी, शेख शम्स, सपा नेता मसूद आलम, डा महमूद आलम, डा शेख जाफर, डा शादाब आलम, हाजी शरीफ, मोहम्मद अनीस, जमशेद वारसी, एसआई जावेद अहमद, मोहम्मद खालिद, जाकिर, डा विक्की, मोबीन मेडिकल, इरफान अहमद, फहीम, गुलजार अहमद, सोनू खान रहे। डा अहमर जावेद सिद्दीकी ने सभी महमानों का शुक्रिया अदा किया।



Thursday, April 6, 2023

कलयुग में श्री हनुमान जी का नाम जाप सभी संकटों से बचाने वाला है: डॉ. दिनेश शर्मा

6 अप्रैल,गुरुवार !! "उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, प्रताप मार्केट" के तत्वाधान में प्रताप मार्केट, अमीनाबाद स्थित राम मंदिर में व्यापारियों एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से भव्य तरीके से मनाया गया 

हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे तथा श्री हनुमान जी की पूजा अर्चना की तथा इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता, उत्तर प्रदेशआदर्श व्यापार  मंडल, प्रताप मार्केट अध्यक्ष बलबीर अरोड़ा, कोषाध्यक्ष अनिल गुलानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता, महामंत्री ओपी सिंह नारंग,उपाध्यक्ष संदीप गुप्ता, संरक्षक जेपी गुप्ता भी मौजूद रहे तथा हनुमान जी की पूजा अर्चना की 

इस अवसर पर" उत्तर प्रदेश आदर्श  व्यापार मंडल, प्रताप मार्केट" के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया तथा भारी संख्या में मौजूद महिलाओं ने हनुमान जी का भजन कीर्तन एवं  गुणगान किया 

श्री हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के पूर्वउप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कलयुग में हनुमान जी का नाम जपने  से सभी संकटों से छुटकारा प्राप्त हो जाता है श्री राम जी की पूजा के बाद श्री हनुमान जी की पूजा अवश्य करनी चाहिए

  उन्होंने कहा हनुमान जी को सीता जी का आशीर्वाद प्राप्त है वह अजर अमर है और आज भी पृथ्वी पर हैं ऐसी मान्यता है उन्होंने हनुमान जी का वर्णन करते हुए उपस्थित व्यापारियों एवं जनसमूह को कई दृष्टांत सुनाये तथा राम जी, लक्ष्मण जी, सीता जी एवं हनुमान जी की मूर्तियों की पूजा अर्चना की

 इस अवसर पर "उत्तर प्रदेश आदर्श  व्यापार मंडल,प्रताप मार्केट" के पदाधिकारियों ने डॉ दिनेश शर्मा एवं उत्तर प्रदेशआदर्श  व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष  संजय गुप्ता  को अंग वस्त्र एवं राम दरबार की प्रतिमा भेंट किया

व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने इस अवसर पर सभी को श्री हनुमान जन्मोत्सव की बधाई दी 

श्री हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रताप मार्केट एवं राजधानी के अन्य बाजारो के व्यापारियों और नागरिकों ने हिस्सा लिया!

Monday, February 20, 2023

ममता को मिला भाला फेंक में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

Gonda : पश्चिमी बंगाल के कोलकता मे आयोजित पांच दिवसीय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में वजीरगंज ब्लाक के कम्पोजिट विद्यालय अशोकपुर पश्चिमी की अनुदेशक ममता देवी को भाला फैंक में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान मिला है। इस प्रतियोगिता में जनपद से अलग अलग खेल के लिए चार खिलाडियों ने भाग लिया था।

कोलकता के शार्टलेक व सांई स्टेडियम में 14 से 18 फरवरी तक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ममता को भाला फेंक मे दूसरा स्थान व नवाबगंज ब्लाक के जूनियर हाईस्कूल नगवा की अनुदेशक सविता तिवारी को ऊंची कूद में दूसरा स्थान मिला है। वजीरगंज के ही प्राथमिक विद्यालय खानपुर के शिक्षक शिवकुमार पाण्डेय को लम्बी कूद मे छठा स्थान मिला है। मसकनवा के ज्ञायत्री देवी महाविद्यालय के शिक्षक बंशीधर वर्मा को हैमर में छठा स्थान मिला है।  इन खिलाडियों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान पाने पर बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह, वरिष्ट बीईओ राम खेलावन सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक संजय सिंह, बीईओ वजीरगंज हर्षित पाण्डेय, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष अवनीश पाण्डेय, मन्त्री आनन्द देव सिंह, सुशील मिश्र, मनोज शर्मा, कन्हैयालाल, उदयभान वर्मा, घनश्याम मौर्य, अवनीश दूवे, विशाल ने खुशी जताई है।


Saturday, January 28, 2023

बच्चों ने निकाला पर्यावरण जागरुकता रैली

गोण्डा : पर्यावरण, आक्सीजन, बारिश, पैड़ - पौधे व शुद्ध हवा के महत्व को बताने के लिए फैजाबाद रोड़ स्थिति सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के बच्चों ने शनिवार को पर्यावरण जागरुकता रैली निकाली। बच्चों ने शहर व गांव दोनों जगहों पर रहने वालों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी। मेरी सांस मेरा अधिकार, पेड़ लगाओ, पानी पाओ, स्वच्छता लाओ, धरती बचाओ के नारों के साथ बच्चों ने जगह-जगह लोगों को स्वच्छता की जानकारी देते हुए भ्रमण किया। रैली में स्कूल के कक्षा छह से नौ के बच्चों ने भाग लिया। रैली के सुचारु तरीके से संचालन के लिए दो भागों में बांटा गया था। पहले भाग का नेतृत्व शिक्षिका दीपिका पाण्डेय, शशांक तिवारी, अभिषेक द्विवेदी व दूसरे का जीनू हसन, आदित्य द्विवेदी, मोहित कुमार ने किया। प्रदीप गुप्ता, शशंक गुप्ता, ईनदु गुप्ता, सुप्रिया शर्मा, नरेन्द्र मिश्र रहे।



Wednesday, January 25, 2023

जो लोग मताधिकार का प्रयोग नहीं करते, उन्हें सरकार को कोसने का कोई अधिकार नहीं : संजय गुप्ता

लखनऊ 25 जनवरी,बुधवार, "राष्ट्रीय मतदाता दिवस" के अवसर पर "उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल" के बैनर तले व्यापारियों ने प्रत्येक चुनाव में अनिवार्य मतदान की शपथ ली ,संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने व्यापारियों को अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई शपथ ग्रहण कार्यक्रम कार्यक्रम  हजरतगंज स्थित साहू सिनेमा के पास आयोजित हुआ

 इस अवसर पर बोलते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा लोकतंत्र में जनता के पास वोट का अधिकार सबसे बड़ा हथियार है मताधिकार के हथियार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए उन्होंने कहा व्यापारियों को  चुनाव में जाति धर्म  में ना बटते हुए व्यापारी बनकर वोट देना होगा तभी व्यापारियों की समस्याओं का समाधान होगा उन्होंने कहा जो लोग मताधिकार का प्रयोग नहीं करते, उन्हें सरकार को कोसने का कोई अधिकार नहीं है उन्होंने कहा हमें स्वयं तथा अपने परिजनों एवं परिचितो को अनिवार्य मतदान  हेतु जागरूक करना होगा 

संजय गुप्ता ने कहा कि  चुनाव में व्यापारी अपने परिजनों के साथ   वोटों का प्रयोग कर मजबूत व्यापारी वोट बैंक के रूप में दिखें उन्होंने कहा राजनीतिक दल एवं सत्ता पर बैठे हुए लोग केवल वोटों की भाषा समझते हैं अतः नागरिकों को इस भाषा का प्रयोग अच्छे तरीके से करना आना चाहिए

शपथ कार्यक्रम में  नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद आदिल, मोहम्मद सलीम, ट्रांस गोमती  चेयरमैन अशोक यादव, प्रिंस कॉन्प्लेक्स के अध्यक्ष मोहम्मद हलीम, कोषाध्यक्ष रवि,  लवलेन मार्केट के कोषाध्यक्ष मोहम्मद गौस अहमद, भूतनाथ मार्केट अध्यक्ष कमल अग्रवाल, सोलर इकाई के अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव ,प्राइम पैलेस के प्रभारी आशीष आनंद, रामकृष्ण शर्मा, विवेक श्रीवास्तव ,श्याम सुंदर अग्रवाल, देवराज अरोड़ा, अमित गुप्ता, मोहम्मद बशर, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद तारिक आदि व्यापारी शामिल थे !

मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP

यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...